Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips.

-->

5/5/22

from May 11 Call recording features will be banned by any third party application 11 मई से किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर्स को बैन किया जाएगा

 11 मई से किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर्स को बैन किया जाएगा


आइए आज हम इसी विषय पर विस्तार से बात करते हैं कि क्या है कॉल रिकॉर्डिंग फीचर और यह कैसे काम करता है?

कौन.कौन से एप्लीकेशन कॉल रिकॉर्डिंग करने में हमारी मदद करते हैं?

from May 11 Call recording features will be banned by any third party application  11 मई से किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर्स को बैन किया जाएगा


बहुत जल्दी सभी राज्यां में लागू करेगी सरकार ये योजना, जिससे आप कहीं पर भी इलाज करवा पायेगें।

क्या आपने वर्चुअल करेंसी (डोजीक्वॉइन) में निवेश किया?

जानिये बिटक्वाइन की कीमत।

क्या आपको पता है एक बिट्क्वाइन की क्या कीमत है जान कर दंग रह जायेगे आप।

यदि आपने सिर्फ 5 साल पहले 100 बिट्क्वाइन खरीदें होते तो आपके पास इतना पैसा हो जाता।

क्या है कॉल रिकॉर्डिंगः-

                                  जब हम किसी व्यक्ति को फोन कॉल करते है तो हमारे द्वारा उसकी बातों को किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया जाता है, या हम किसी से बात करते हैं और हमारी कॉल को किसी व्यक्ति के द्वारा अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया जाता है वह भी हमारी जानकारी के बगैर जिसे हम सभी रिकॉर्डिंग फीचर कहते हैं।


आज के समय में लगभग कई कंपनियों के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर स्मार्टफोन में दिया जाता है परंतु कुछ कंपनियां ऐसी भी है जिनमें कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प पहले से मौजूद नहीं होता है ऐसी स्थिति में Android के प्ले स्टोर पर कई थर्ड पार्टी एप्लीकेशंस मौजूद होती है जो कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प उपलब्ध करवाती है जिसके माध्यम से आप आसानी से किसी के भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।


फेसबुक चलाते हैं तो मैंसेजर के ये 5 यूजफुल टूल्स के बारे में आपको पता होना चाहिए।

2024 तक बन जायेगा सेंन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, जान लीजिए क्या है इसकी विशेषता।

आखिर क्यों इस बिल्डिंग में इतना टन सोना रखा गया है अगर चोरी हो जाये तो क्या होगा ?

इस इमारत में पक्षी भी परिंदा नही मार सकता और दरवाजे इतने भारी है कि इंसान खोल ही नही सकता।

आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार अपने युवाओं को स्मार्टफोन और टेबलेट बांट रही है।

क्या होगा यदि आप अपना योनो का यूजर नेम और पासवर्ड भूल जाते है।


क्या कॉल रिकॉर्डिंग फीचर सही है ?-

                                                    इस मामले में कई लोगों की राय सामान नहीं हो सकती है क्योंकि कॉल रिकॉर्डिंग फीचर एक ऐसा फीचर है जिसके माध्यम से आप किसी के कॉल को रिकॉर्ड तो कर सकते हैं परंतु बिना आपकी अनुमति के कोई यदि आपकी कॉल को रिकॉर्ड करता है तो यह आपको भी ठीक नहीं लगता है.


कॉल रिकॉर्डिंग उस समय ठीक है जब किसी से कॉल के दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा हमें गाली गलौज दी जाती है उस समय यह रिकार्डिग एक सबूत के तौर पर हमारे पास मौजूद होती है.. 

परंतु कई मामलों में लोग इस फीचर का गलत इस्तेमाल भी करते हैं तथा कॉल रिकॉर्डिंग करने के बाद दूसरे पक्ष को ब्लैकमेल भी करने का काम करते हैं जो कि सर्वथा अनुचित है।


हमारे द्वारा किसी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से जब बात की जाती है तो उसके द्वारा हमें पहले ही यह बता दिया जाता है कि यह कॉल गुणवत्ता और क्वालिटी पर्पस के लिए रिकॉर्ड की जा सकती है तो ऐसी स्थिति में यह ठीक भी लगता है की कंपनी हमारी कॉल को रिकॉर्ड करके अपनी सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में काम करती हैं क्योंकि यहां पर हमें पहले ही बता दिया जाता है।



क्या फर्क पड़ेगा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के हट जाने सेः-

                                                                                                                   कॉल रिकॉर्डिंग फीचर एक महत्वपूर्ण फीचर है परंतु इसका प्रयोग बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए आजकल कई स्मार्टफोन में यह Pre Installed होता है और जैसे ही कोई कॉल कनेक्ट होती है ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग स्टार्ट हो जाती है तथा उक्त कॉल रिकॉर्ड होने के पश्चात हमारे फोन में सेव हो जाती है. कुछ लोगों के द्वारा इसका गलत प्रयोग करने के कारण ही थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को हटाने का फैसला लिया गया है


हम आपको बता दें सैमसंग के स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर आता है परंतु जब आप नॉर्मल नेटवर्क में कॉल करते हैं तो कॉल रिकॉर्ड होती है परंतु वाईफाई नेटवर्क पर कॉल रिकॉर्ड नहीं होती है सुरक्षा की दृष्टि से यह सही भी है।


परन्तु एक बात स्पष्ट है कि कॉल रिकार्डिग को किसी भी मोबाइल या स्मार्टफोन में जिसे इलेक्ट्रॉनिक इवीडेन्स के रूप में प्रयोग भी किया जा सकता है।

और भविष्य में भी स्मार्टफोन के द्वारा उक्त कॉल रिकार्डिंग के फीचर को बनाये रखा जा सकता है।


थर्ड पार्टी एप्लीकेशन बहुत मामलों में ठीक भी नही होते है, कई बार इन एप्लीकेशन के द्वारा आपकी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी ट्रैक किया जाता है, तथा इन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कई तरह की परमीशन भी आपसे मांगी जाती है, जिसे स्मार्टफोन यूजर के द्वारा अलाऊ भी कर दिया जाता है जिससे ये एप्लीकेशन हमारी गोपनीय जानकारियों यथा Contact, Gallery, Massages आदि को आसानी से ट्रैक कर लेते हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह ठीक नही  है।

अब पुराने वाहनों को नष्ट करके सरकार आपको नये वाहन खरीदने में मदद करेंगी, जानिये इस प्रक्रिया के बारे में।

अगर नही मिल रहा है एडसेंस का अप्रूवल तो ये तरीका अभी अपना लीजिए।

अब कभी भी नही भरेगी आपके स्मार्टफोन की मेमोरी जानिये व्हाट्सएप के इस बेहतरीन फीचर्स के बारे में।


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में इन उम्मीदवारां ने तो इतिहास रच दिया।

इंटरनेट से इस तरीके को अपनाकर आप भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं

गो पैसा आपको हर बार कैशबैक देता है, जानिये कैसे।

आखिर क्या है स्वामित्व योजना?



















23/4/22

Which is the best projector in the world and what are its features विश्व का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर कौन सा है और इसकी क्या-क्या विशेषताएं है।

अब आप अपनी  स्मार्ट टीवी अपनी जेब में रख कर चल सकते हैं  क्योंकि सैमसंग लेकर आ गया है एक ऐसा प्रोजेक्टर जिसका नाम है ’’Free Style’’


Free Style  नाम इसलिए भी दिया गया है जिसे आप 180 डिग्री तक मूव कर सकते हैं कई तरह की खासियत के साथ में यह डिवाइस आता है सैमसंग का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर कहां जा रहा है आज हम इसी प्रोजेक्टर के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि वास्तव में यह अपनी प्राइस को कंसीडर करता है भी या नहीं।


Which is the best projector in the world and what are its features विश्व का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर कौन सा है और इसकी क्या-क्या विशेषताएं है।
image credit : amazon website



कैसा है यह प्रोजेक्टर और क्यों जरूरत पड़ी इसकीः-

                                                                 सैमसंग हमेशा नया इनोवेशन लेकर आता है और इस बार भी उसने अपने ग्राहकों को निराश नहीं किया है सैमसंग का या प्रोजेक्टर एक ऐसा डिवाइस है जो इंसान की टीवी देखने के नजरिए को ही बदल देगा । अगर हम यह कहें कि कुछ समय बाद इंसान स्मार्ट टीवी नहीं खरीदेगा बल्कि इस तरह के प्रोजेक्टर को ही लेना पसंद करेगा तो गलत नही होगा, क्योंकि यह आपको अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन को छोटा एवं बड़ा करने की सुविधा प्रदान करता है।


कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और उसी का परिणाम है कि सैमसंग ने फिर से हमारे लिए एक ऐसा डिवाइस बना दिया कि जो अपने घर में एलईडी टीवी नहीं लगाना चाहते उनके लिए यह प्रोजेक्टर काफी बेहतरीन साबित होगा जिसमें आपको टीवी का वह सारा मजा मिलने वाला है जो आप बड़े थिएटर में जाकर देखते हैं यदि हम इसे मिनी थियेटर कहे तो गलत नहीं होगा



क्या है इस प्रोजेक्टर की विशेषताएंः-

                                            इसकी विशेषताओं के बारे में बात की जाए तो यह कई खूबियों के साथ में आता है इस प्रोजेक्टर के माध्यम से आप अपने घर की किसी भी दीवार पर इसे देख सकते हैं तथा अपनी सुविधा के अनुसार स्क्रीन की साइज को छोटा एवं बड़ा कर सकते हैं इसकी न्यूनतम साइज 30 इंच है तथा अधिकतम साइज 100 इंच है अर्थात आप 100 इंच तक फुल एचडी स्मार्ट टीवी का मजा अपनी दीवार पर ले सकते हैं। 


इस प्रोजेक्टर को आप 180 डिग्री तक रोटेट करके दीवार पर अपने सुविधानुसार देख सकते हैं


इस प्रोजेक्टर में आप सभी कंटेंट ऑनलाइन देख सकते हैं जैसे अमेजॉन प्राइम नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, स्पॉटिफाई, बिग फ्लेक्स, डिजनी हॉटस्टार, सोनी इत्यादि। तो है पूरे स्मार्ट टीवी का मजा।



कितनी है कीमत इस प्रोजेक्टर कीः-


                                                        अमेजॉन की वेबसाइट के अनुसार इस स्मार्ट प्रोजेक्टर की कीमत 89,990 है, जो कि कुछ मामलों में थोड़ी ज्यादा प्रतीत होती है।

यदि इस प्रोजेक्टर को 50 हजार से कम कीमत पर लांच किया जाता तो संभवतः और भी बेहतर होता।

फिर भी यदि हम ये कहें कि सैमसंग ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर लांच किया है तो गलत नही होगा।













10/4/22

Under which section is the PPF interest exemption available पीपीएफ ब्याज छूट किस धारा के तहत उपलब्ध है?

अब और किसी निवेश की आवश्यकता नही, पीपीएफ आपको बना देगा करोड़पति

Under which section is the PPF interest exemption available पीपीएफ ब्याज छूट किस धारा के तहत उपलब्ध है?


पीपीएफ एक सरकारी बचत योजना है, जिसे खुलवाकर निवेश कर्ता अपने भविष्य के लिए ढेर सारी धनराशि को इकट्ठा कर सकता है। और इसमें जमा धनराशि पूरी तरह से करमुक्त होता है।

अर्थात् परिपक्वता पर मिलने वाली धनराशि, उसके ब्याज तथा आपके मूलधन पर आपको किसी भी प्रकार का कर नही देना होता है।


कहां खुलवा सकते हैं खाताः-

                                लोक भविष्य निधि खाता (P.P.F) अर्थात् जिसे हम Public Provident Fund के नाम से भी जानते हैं किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक ( Nationalized  Bank , डाकघर Post Office तथा प्राइवेट सेक्टर Private Bank बैंकों में भी खोला जा सकता है।


कितनी धनराशि से खुलवा सकते हैं खाताः-

                                                     उक्त खाता खुलवाने के लिए निवेशकर्ता को एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रूपये का निवेश अनिवार्य है, तथा अधिकतम इसमें 1,50,000 (एक लाख पचास हजार ) तक जमा कर सकते हैं। यदि इसे महीनों में विभाजित किया जाये तो यह 12,500 रूपये प्रतिमाह होती है। तथा आप अपनी सुविधाअनुसार मासिक, त्रैमासिक, छमाही या फिर वार्षिक आधार पर भी इसे जमा कर सकते है।


मानसिक रोगियों के लिए बेहतरीन है ये योजना जानिये इसकी विशेषताओं के बारे में।योनो कैश के माध्यम से आप सिर्फ इतनी धनराशि निकाल सकते हैं।

क्या आपको पता है फेबीस्प्रे के बारे में?

माइक्रोमैक्स का अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन।

एशिया की ऐसी सड़क जहां पर दुनियां की बड़ी-बड़ी कंपनियां आकर अपनी कारों कोटेस्ट कर पायेगीं।



वर्तमान में कितनी ब्याज दर हैः

                                   सरकार समय-समय पर इसके ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी या कमी करती है, पहले इसमें 8.3 उसके 7.9 तथा वर्तमान में इसमें 7.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

ब्याज में कमी होने के बाद भी इस स्कीम की लोकप्रियता में कभी कमी नही आयी है।


कैसे मिलता है ब्याजः

                        लोक भविष्य निधि खाते में ब्याज प्रत्येक वर्ष की 31 मार्च को निवेशकर्ता के खाते में जमा कर दी जाती है, आपको बता दे, पीपीएफ में कम्पाउन्डिंग बेसिस पर ब्याज प्राप्त होता है, निवेशकर्ता को सलाह दी जाती है कि वह अपने हमेशा अपनी बचत के लिए प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख का ही चुनाव करना चाहिए, जिससे उस माह का ब्याज भी कैल्यूकेट किया जा सके।

और यदि संभव हो तो निवेशकर्ता को ऑटो डेबिट को विकल्प ही चुनना चाहिए। जिससे प्रत्येक माह निवेशकर्ता के बचत खाते से उक्त पीपीएफ निवेश की धनराशि ऑटो डेबिट के माध्यम से कट जाये।



क्या पीपीएफ से लोन लिया जा सकता हैः

                                               जी हां बिल्कुल लिया जा सकता है, उक्त खाते में ऋण लेने की सुविधा भी उपलब्ध है, जो कि खाता खुलाने के तीसरे वित्तीय वर्ष से छठें वित्तीय वर्ष के बीच में लिया जा सकता है। और लोन तभी मिल सकता है जब आपका पीपीएफ अकाउन्ट एक्टिव हो।

अन्यथा आप लोन हेतु पात्र नही होगें।



कितना लोन मिल सकता हैः 

                                लोक भविष्य निधि खाते में कुल जमा धनराशि का 25 प्रतिशत तक का आपको ऋण मिल सकता है। अर्थात् यदि निवेशकर्ता के खाते में 6 लाख की धनराशि जमा है तो उसे 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार) तक की धनराशि लोन के रूप में मिल सकती है, जिसकी अदायगी अधिकतम 3 वर्षो के अन्दर होना अनिवार्य है। अर्थात् 36 माह में अपनी ऋण की धनराशि ( प्रिंसिपल अमाउन्ट )चुकाना अनिवार्य भी है। जब आप अपना प्रिंसिपल अमाउन्ट का भुगतान कर देते हैं तब उसके बाद आपको सिर्फ 2 माह में ब्याज की धनराशि भी चुकाना अनिवार्य होता है।




ये लेख आपको कुछ नया सीखने में मदद करेंगें।

आखिर क्यों चुनाव आयोग जमानत धनराशि को जब्त कर लेता हैं।


कितने प्रतिशत वोट प्राप्त करना आवश्यक है, जिससे जमानत धनराशि जब्त न हो।


मानसिक रोगियों के लिए वरदान है ये योजना।


अब अपनी घड़ी के बटन को दबाते ही भुगतान करें।


5 मिनट से भी कम समय में अपने मोबाइल को ऑनलाइन बेचने का ये तरीका अभी जान लीजिए।


पुराना स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टेबलेट सब कुछ यहां पर बेचिये।














5/4/22

What are the precautions to be taken while buying cryptocurrencies क्रिप्टोकरेंसी खरीदते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए ?

1- क्या क्रिप्टो में निवेश करना सुरक्षित है?

2- क्या क्रिप्टो में निवेश से बेहतर रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है?

3- क्या क्रिप्टो पर सरकार का पूर्ण नियंत्रण है अथवा नही?


ऐसे ही कई प्रश्न आज युवाओं की दिमाग में चलते रहते हैं जिनका उत्तर वह जानना चाहता है.


आपको बता दें अन्य देशों की तरह भारत में भी लोगों का रुझान Crypto Currency में निवेश की तरफ बढ़ा है जिसके कारण युवा ही नहीं बूढ़े और महिलाएं भी क्रिप्टो में निवेश कर रही हैं, और अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा 2022 का बजट प्रस्तुत करते समय क्रिप्टों से  प्राप्त होने वाली आय पर  30 प्रतिशत तक टैक्स लगाने की बात कही गयी है, अर्थात यदि आप क्रिप्टो में निवेश करके 100 रूपये का मुनाफा कमाते हैं तो इसमें में 30 रूपये अर्थात् 30 प्रतिशत सरकार को देना होगा।


What are the precautions to be taken while buying cryptocurrencies  क्रिप्टोकरेंसी खरीदते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए ?


2022 का बजट प्रस्तुत करते समय सरकार इसमें दिलचस्पी भी दिखाई है इसीलिए सरकार के द्वारा इसको अपने बजट में भी शामिल किया गया, और जो लोग क्रिप्टों में निवेश कर रहे थे, उनके लिए सरकार ये बेहतरीन विकल्प भी ले आयी। परन्तु ऐसे निवेशकों को सरकार टैक्स के दायरे में ले आयी।






बजट से ऐसा प्रतीत हुआ  कि वर्तमान सरकार इस दिशा में काम करना चाहती है और एक वर्चुअल करेंसी के रूप में Crypto Currency को मान्यता देना चाहती है, भारतीय रिजर्व बैंक ने इस पर काम भी करना प्रारंभ कर दिया है और वह बहुत जल्दी डिजिटल करेंसी (पेपर लेस) लेकर बाजार में आएगी जिससे भुगतान को और भी सुलभ बनाया जा सकेगा।


हम आपको कुछ क्रिप्टो से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिससे आप सुरक्षित तरीके से इसमें निवेश कर सकते हैं हम सभी जानते हैं की क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन (Block Chain) तकनीक पर काम करती है जो कि एक इंक्रिप्टेड टेक्नोलॉजी (Encrypted Technology) है जिसे आसानी से हैक नहीं किया जा सकता है परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि इस ब्लॉकचेन डाटा प्लेटफार्म को हैक नही किया जा सके।


इस बात से बिल्कुल भी इनकार नही किया जा सकता है कि यह तकनीक बहुत ही Encrypted है, परन्तु इसका यह मतलब बिल्कुल भी नही निकाला जाना चाहिए कि उक्त तकनीक को हैक बिल्कुल नही किया जा सकता है,

उदाहरण स्वरूप आजकल आये दिन अखबारो में, इंटरनेट पर यह खबर आसानी से पढ़ने को मिल जायेगी, कि उक्त व्यक्ति का अकाउन्ट हैक करके उसके खाते से पैसे निकाल लिये गये।

हम सभी जानते है कि बैंकिंग सेक्टर बहुत सुरक्षित तरीके से अपने ग्राहकों को बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है कि लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों के खाते से धनराशि निकाल ली जाती है, जबकि खाताधारक के पास ही उसका डेबिट कार्ड मौजूद होता है।

















उक्त के अलावा Bitcoin  को खरीदने के लिए कई वेबसाइट मौजूद है, परन्तु असली वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट भी होती है, जो हूबहू असली वेबसाइट की तरह होती है जो ग्राहकों को रिडायरेक्टली फेक वेबसाइट पर ले जाता है, जहां पर ट्रांन्जेक्शन करते ही अकाउन्ट खाली हो जाता है।


इसलिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले वेबसाइट की प्रमाणिकता की पुष्टि भी कर ले कि वह वास्तव में सही वेबसाइट है अथवा नहीं ?


धोखाधड़ी करने वाले लोग कई तरह की फर्जी वेबसाइट और मिलती.जुलती वेबसाइट भी बनाते हैं जो वह बहुत सही वेबसाइट के जैसी ही दिखती है जिस पर विश्वास करके लोग उस पर ट्रांजैक्शन कर देते हैं और उन्हें मिलता कुछ नहीं है, परन्तु चला सब जाता है।


बजट से ऐसा प्रतीत हुआ यह सरकार इस दिशा में काम करना चाहती है और एक वर्चुअल करेंसी के रूप में बिटकॉइन को मान्यता देना चाहती है आरबीआई ने इस पर काम भी करना प्रारंभ कर दिया है और वह बहुत जल्दी डिजिटल करेंसी लेकर बाजार में आएगी जिससे भुगतान को और भी सुलभ बनाया जा सकेगा
































3/4/22

What is Virtual Private Network and how it works Is VPN secure क्या होता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और ये कैसे काम करता है क्या वीपीएन सुरक्षित है?

आखिर क्या होता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क ( VPN ) जिसका प्रयोग आप इंटरनेट  पर अपनी पहचान को छुपाकर किसी भी प्रकार की जानकारी को सर्च कर सकते हैं। 


आज विश्व में वीपीएन का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करोड़ों में है और दिन प्रतिदिन वीपीएन प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा भी हो रहा है उसका सबसे बड़ा कारण लोग अपनी पहचान को छुपाकर बहुत सारी चीजें देखना चाहते हैं जो कि उनके देश में पूरी तरीके से प्रतिबंधित होती है।

What is Virtual Private Network and how it works Is VPN secure क्या होता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और ये कैसे काम करता है क्या वीपीएन सुरक्षित है?


कैसे काम करता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क ?:-

                                                        आइए विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं आइए एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं कि वास्तव में VPN है क्या? और ये कैसे काम करता है?

हम सभी जानते हैं वर्तमान समय में रूस तथा यूक्रेन के मध्य भयंकर युद्ध चल रहा है और इस युद्ध के कारण यूक्रेन को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस युद्ध के कारण कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके कारण रूस ने भी यूरोप के देशों की कुछ सेवाओं को वहां पर बंद कर दिया है जैसे Facebook, Instagram तथा Twitter जैसी सोशल वेबसाइट्स को वहां पर बंद कर दिया गया है, जिससे वहां की जनता इन प्लेटफार्म की मदद से सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को न देख सके  परंतु वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के होते हुए लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है मतलब VPN की मदद से रूस के नागरिक फेसबुक   टि्वटर तथा इंस्टाग्राम का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं क्योंकि इस कार्य में वीपीएन ही उनकी मदद कर रहा है।


क्या होता है वीपीएन (What is VPN) :-?

                                                        आपको बता दें एक प्राइवेट नेटवर्क है जो इंटरनेट प्रयोग करते समय आपकी आईपी एड्रेस अर्थात इंटरनेट प्रोटोकोल ऐड्रेस को छुपा देता है तथा आप की लोकेशन को भी हाइड कर देता है जिसके कारण इंटरनेट पर आपकी  पहचान उजागर नही होती है, और आप बिना किसी दिक्कत के आसानी से इंटरनेट पर सभी चीजे एक्सेस कर सकते हैं।


वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क एक ऐसा बेहतरीन टूल है जो आपको प्राइवेट नेटवर्क बनाने में मदद करता है जिसके कारण आप इन्क्रिप्टेड तरीके से सभी चीजो को आसानी से देख पाते हैं.



क्या हमारे द्वारा  खोजी गई सभी चीजों पर निगरानी रखी जाती है ?: -

                                                                                                  तो इसका जवाब है हां ! हम आपको बता दें आप चाहे एयरटेल के उपभोक्ता हो या JIO के अथवा वीआई के यदि आपके आपके द्वारा किसी भी वेबसाइट पर विजिट किया जाता है तो या किन-किन चीजों को देखा जा रहा है इसके बारे में आपके ऑपरेटर को पता होता है।


इन वेबसाइटों पर विजिट किया जा रहा है किन.किन चीजों को देखा जा रहा है इसकी सारी जानकारी आपकी ऑपरेटर के पास होती है उन के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि आपने पूरे दिन भर में किन किन वेबसाइट पर विजिट किया। परंतु जब आप वीपीएन का प्रयोग करते हैं तो इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है ।



कितने यूजर हैं भारत में वीपीएन केः-

                                                    आपको बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 30 करोड़ से भी ज्यादा उपभोक्ता वी पी एन के है जो प्रतिदिन वीपीएन का प्रयोग करते हुए कई वेबसाइटों पर विजिट करते हैं।


यहां पर यह बात बताना भी उचित होगा कि जब देश में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा था उस वक्त इंटरनेट का प्रयोग हद से ज्यादा बढ़ गया था और कई लोग वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करने लगे थे उस समय वीपीएन उपभोक्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी।


भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात सिंगापुर जैसे देशों के लोग वीपीएन का प्रयोग बहुत ज्यादा करते हैं


ऐसा नहीं कि भारत सरकार ने बहुत सारी वेबसाइट को बंद कर रखा है इसके बावजूद कुछ लोग वीपीएन का प्रयोग करके उनका इस्तेमाल करते हैं ।



वीपीएन का प्रयोग करना कितना सुरक्षित हैः-.

                                                             VPN का प्रयोग करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके लिए यह आवश्यक है कि आप बेहतरीन वीपीएन टूल्स का प्रयोग करें। यहां तक की पब्लिक वाईफाई का प्रयोग करते समय भी VPN हमें सुरक्षा प्रदान करता है हम सभी जानते हैं कि भारत में कई लोग पब्लिक वाईफाई का प्रयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं ऐसी स्थिति में वीपीएन हमें  शील्ड जैसी लेयर की भी सुरक्षा प्रदान करता है  जिस पर हैकर्स कि पहुंच मुश्किल होती है।


आशा करता हूं आपको Virtual Private Network से जुड़ी हुई है जानकारी पसंद आई होगी यदि आप भी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करना चाहते हैं तो आईओएस प्लेटफॉर्म पर मौजूद एप स्टोर से तथा एंड्राइड के प्ले स्टोर से वीपीएन के ढेरों एप्लीकेशन डाउनलोड करके इनका उपयोग कर सकते हैं परंतु इस बात का ध्यान रहे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करते समय इनकी रेटिंग तथा उपभोक्ता द्वारा दी गई रिव्यू पर भी ध्यान देते हुए एप्लीकेशंस को डाउनलोड करें।

























28/3/22

Chief Minister did the distribution of departments know which department was allotted to which minister मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा जानें कौन सा विभाग किस मंत्री को आवंटित

शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को इंतजार रहता है विभाग मिलने का आज वह इंतजार खत्म हुआ और उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल जी ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से मंत्रणा के पश्चात उप मुख्यमंत्रियों में कैबिनेट मंत्रियों में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया ।


लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं चुनाव के पश्चात सरकार द्वारा चुने गए मंत्री गण अपने मंत्री पद की शपथ लेते हैं तत्पश्चात बारी आती है विभागों के बंटवारे की प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री जी राज्यपाल से विचार विमर्श करने के पश्चात अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करते हैं इसी क्रम में आज समस्त कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया।


आइए सबसे पहले बात करते हैं कैबिनेट स्तर के मंत्रियों के बारे में कि उन्हें कौन कौन से विभाग में मिले।


इस लेख में हम यही बताने का प्रयास करेंगे कि कैबिनेट स्तर के मंत्रियों को कौन से महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं और पूर्व में आवंटित कौन से विभाग उनसे वापस ले लिए लिए गए माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने पास कौन कौन से विभाग रखे हैं।

Chief Minister did the distribution of departments know which department was allotted to which minister मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, जानें कौन सा विभाग किस मंत्री को आवंटित

सर्वप्रथम बात करते हैं माननीय मुख्यमंत्री जी की


(श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश)

उन्होंने अपने पास 34 विभाग रखे हैं, जिनके नाम क्रम से इस प्रकार है

1.नागरिक उड्डयन 

2.न्याय विभाग

3.प्रांतीय रक्षक दल

4. सैनिक कल्याण 

5.प्रोटोकॉल

6.किराया नियंत्रण 

7.लोक सेवा प्रबंधन 

8.अभाव सहायता एवं पुनर्वास 

9.विधायी विभाग 

10.भाषा  

11.अवस्थापना  

12.कार्यक्रम कार्यान्वयन 

13.प्रशासनिक सुधार 

14.उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय 

15.राज्य संपत्ति विभाग   

16.नियोजन विभाग 

17.संस्थागत वित्त  

18.निर्वाचन 

19.सूचना 

20.गोपन 

21.सचिवालय प्रशासन 

22.सामान्य प्रशासन 

23.राज्य कर एवं निबंधन 

24.अर्थ एवं संख्या 

25.भूतत्व एवं खनिकर्म 

26.खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

27.नागरिक आपूर्ति

28.खाद एवं रसद विभाग

29.राजस्व

30.आवास एवं शहरी नियोजन  

31.सतर्कता

32.गृह विभाग 

33.कार्मिक

34.नियुक्ति

ये सभी विभाग माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने पास रखें है जिन की समीक्षा वह स्वयं करेंगे


श्री केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री)

1.ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास 

2.ग्रामीण अभियंत्रण

3.खाद्य प्रसंस्करण 

4.मनोरंजन कर विभाग

5.सार्वजनिक उद्यम 

6.राष्ट्रीय एकीकरण


श्री बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री)

1.चिकित्सा शिक्षा 

2.चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण 

3.मातृ एवं शिशु कल्याण



(श्री सुरेश कुमार खन्ना)

1.वित्त

2.संसदीय कार्य



(श्री सूर्य प्रताप शाही)

1.कृषि

2.कृषि शिक्षा

3.कृषि अनुसंधान



(श्री स्वतंत्र देव सिंह)

1.जल शक्ति 

2.नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति

3.सिंचाई एवं जल संसाधन

4.सिचाई यांत्रिक

5.लघु सिंचाई

6.परती भूमि विकास

7.बाढ़ नियंत्रण


(श्रीमती बेबी रानी मौर्य)

1.महिला कल्याण

2.बाल विकास एवं पुष्टाहार



(श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी)

1.गन्ना विकास

2.चीनी मिलें



(श्री जयवीर सिंह)

1.पर्यटन 

2.संस्कृति



(श्री धर्म पाल सिंह)

1.पशुधन

2.दुग्ध विकास

3.राजनीतिक पेंशन

4.अल्पसंख्यक कल्याण

5.मुस्लिम वक्फ बोर्ड

6.नागरिक सुरक्षा



(श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी)

1.औद्योगिक विकास

2. निर्यात प्रोत्साहन

3. एन.आर.आई

4. निवेश प्रोत्साहन



(श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी)

1.पंचायती राज विभाग


(श्री अनिल राजभर)

1.श्रम

2.सेवायोजन

3.समन्वय


(श्री जितिन प्रसाद)

1.लोक निर्माण विभाग

(श्री राकेश सचान)

1.सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम

2.रेशम उद्योग

3.खाद ग्राम उद्योग

4.हथकरघा

5.वस्त्र उद्योग


(श्री ए के शर्मा)

1.नगर विकास

2.शहरी समग्र विकास

3.नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन

4.ऊर्जा विभाग

5.अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत

(श्री योगेंद्र उपाध्याय)

1.उच्च शिक्षा

2.विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

3.इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी


(श्री आशीष पटेल)

1.प्राविधिक शिक्षा

2.उपभोक्ता संरक्षण एवं  बाट माप


(श्री संजय निषाद)

1.मत्स्य