-->

3/4/22

What is Virtual Private Network and how it works Is VPN secure क्या होता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और ये कैसे काम करता है क्या वीपीएन सुरक्षित है?

आखिर क्या होता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क ( VPN ) जिसका प्रयोग आप इंटरनेट  पर अपनी पहचान को छुपाकर किसी भी प्रकार की जानकारी को सर्च कर सकते हैं। 


आज विश्व में वीपीएन का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करोड़ों में है और दिन प्रतिदिन वीपीएन प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा भी हो रहा है उसका सबसे बड़ा कारण लोग अपनी पहचान को छुपाकर बहुत सारी चीजें देखना चाहते हैं जो कि उनके देश में पूरी तरीके से प्रतिबंधित होती है।

What is Virtual Private Network and how it works Is VPN secure क्या होता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और ये कैसे काम करता है क्या वीपीएन सुरक्षित है?


कैसे काम करता है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क ?:-

                                                        आइए विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं आइए एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं कि वास्तव में VPN है क्या? और ये कैसे काम करता है?

हम सभी जानते हैं वर्तमान समय में रूस तथा यूक्रेन के मध्य भयंकर युद्ध चल रहा है और इस युद्ध के कारण यूक्रेन को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस युद्ध के कारण कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके कारण रूस ने भी यूरोप के देशों की कुछ सेवाओं को वहां पर बंद कर दिया है जैसे Facebook, Instagram तथा Twitter जैसी सोशल वेबसाइट्स को वहां पर बंद कर दिया गया है, जिससे वहां की जनता इन प्लेटफार्म की मदद से सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को न देख सके  परंतु वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के होते हुए लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है मतलब VPN की मदद से रूस के नागरिक फेसबुक   टि्वटर तथा इंस्टाग्राम का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं क्योंकि इस कार्य में वीपीएन ही उनकी मदद कर रहा है।


क्या होता है वीपीएन (What is VPN) :-?

                                                        आपको बता दें एक प्राइवेट नेटवर्क है जो इंटरनेट प्रयोग करते समय आपकी आईपी एड्रेस अर्थात इंटरनेट प्रोटोकोल ऐड्रेस को छुपा देता है तथा आप की लोकेशन को भी हाइड कर देता है जिसके कारण इंटरनेट पर आपकी  पहचान उजागर नही होती है, और आप बिना किसी दिक्कत के आसानी से इंटरनेट पर सभी चीजे एक्सेस कर सकते हैं।


वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क एक ऐसा बेहतरीन टूल है जो आपको प्राइवेट नेटवर्क बनाने में मदद करता है जिसके कारण आप इन्क्रिप्टेड तरीके से सभी चीजो को आसानी से देख पाते हैं.



क्या हमारे द्वारा  खोजी गई सभी चीजों पर निगरानी रखी जाती है ?: -

                                                                                                  तो इसका जवाब है हां ! हम आपको बता दें आप चाहे एयरटेल के उपभोक्ता हो या JIO के अथवा वीआई के यदि आपके आपके द्वारा किसी भी वेबसाइट पर विजिट किया जाता है तो या किन-किन चीजों को देखा जा रहा है इसके बारे में आपके ऑपरेटर को पता होता है।


इन वेबसाइटों पर विजिट किया जा रहा है किन.किन चीजों को देखा जा रहा है इसकी सारी जानकारी आपकी ऑपरेटर के पास होती है उन के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि आपने पूरे दिन भर में किन किन वेबसाइट पर विजिट किया। परंतु जब आप वीपीएन का प्रयोग करते हैं तो इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है ।



कितने यूजर हैं भारत में वीपीएन केः-

                                                    आपको बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 30 करोड़ से भी ज्यादा उपभोक्ता वी पी एन के है जो प्रतिदिन वीपीएन का प्रयोग करते हुए कई वेबसाइटों पर विजिट करते हैं।


यहां पर यह बात बताना भी उचित होगा कि जब देश में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा था उस वक्त इंटरनेट का प्रयोग हद से ज्यादा बढ़ गया था और कई लोग वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करने लगे थे उस समय वीपीएन उपभोक्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी।


भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात सिंगापुर जैसे देशों के लोग वीपीएन का प्रयोग बहुत ज्यादा करते हैं


ऐसा नहीं कि भारत सरकार ने बहुत सारी वेबसाइट को बंद कर रखा है इसके बावजूद कुछ लोग वीपीएन का प्रयोग करके उनका इस्तेमाल करते हैं ।



वीपीएन का प्रयोग करना कितना सुरक्षित हैः-.

                                                             VPN का प्रयोग करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके लिए यह आवश्यक है कि आप बेहतरीन वीपीएन टूल्स का प्रयोग करें। यहां तक की पब्लिक वाईफाई का प्रयोग करते समय भी VPN हमें सुरक्षा प्रदान करता है हम सभी जानते हैं कि भारत में कई लोग पब्लिक वाईफाई का प्रयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं ऐसी स्थिति में वीपीएन हमें  शील्ड जैसी लेयर की भी सुरक्षा प्रदान करता है  जिस पर हैकर्स कि पहुंच मुश्किल होती है।


आशा करता हूं आपको Virtual Private Network से जुड़ी हुई है जानकारी पसंद आई होगी यदि आप भी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करना चाहते हैं तो आईओएस प्लेटफॉर्म पर मौजूद एप स्टोर से तथा एंड्राइड के प्ले स्टोर से वीपीएन के ढेरों एप्लीकेशन डाउनलोड करके इनका उपयोग कर सकते हैं परंतु इस बात का ध्यान रहे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करते समय इनकी रेटिंग तथा उपभोक्ता द्वारा दी गई रिव्यू पर भी ध्यान देते हुए एप्लीकेशंस को डाउनलोड करें।

























Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts