-->

19/12/21

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

भारत में भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) के योनों एप्लीकेशन उपयोग करने वालों की संख्या करोड़ो में है, और भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

भारतीय स्टेट बैंक के YONO एप्लीकेशन के माध्यम से ग्राहक इसके सभी फीचर्स का प्रयोग बहुत आसानी से करते हैं, फिर भी ऐसे कई ग्राहक है जिन्हें इसके फीचर्स के बारे में मालूम नही होता है।


 भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सिर्फ एक दूसरे को  पैसा भेजना, प्राप्त करना आदि के बारे में ही जानते हैं, लेकिन Yono के कई ऐसे  छुपी हुयी विशेषताएं (Hidden Features) फीचर्स भी है जिनके बारे में उनको नही मालूम होता है। आज हम उन्हीं कुछ फीचर्स और विशेषताओं के बारे में बात करेगें।

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.



विशेषताओं पर बात करने से पहले हम ये जानते हैं कि Yono एप्लीकेशन के माध्यम से हम क्या-क्या कर सकते हैं।

1. प्रीपेड, पोस्टपेड रिचार्ज करना, बिजली बिलों का भुगतान करना


2. भारत के किसी भी सरकारी, प्राइवेट बैंक के खाताधारक के खाते में धन का हस्तांतरण करना।


3. किसी भी प्रकार के ऋण का भुगतान करना, उसकी किश्तों को अदा करना।


4. ट्रेन टिकट, बस टिकट, एयर टिकट बुक करना।


5. Amazon, Flipkart, Myntra, Big Basket, Tata 1mG, Samsung आदि शॉपिंग पोर्टल वेबसाइट से शॉपिंग करना जिस पर कैशबैक भी मिलता है।



6. योनो के माध्यम से ही एसबीबाई के म्यूचुअल फंड में निवेश करना, शेयर में निवेश करने हेतु  Demat अकाउन्ट खोलना।


7. योनो के माध्यम से ही होम लोन, कार लोन, शिक्षा लोन, पर्सनल लोन, गोल्ड लोन हेतु आवेदन करना।


8. अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाते को भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में स्थानान्तरित करना इत्यादि।


9. योनो के माध्यम से ही मिनटों में एफडी खोलना Fixed Deposit, आरडी खोलना Recurring Deposit  या किसी प्रकार का निवेश करना।


10. योनो में Tap & Pay के माध्यम से आसानी से भुगतान करना।





ये तो कुछ ऐसी विशेषताएं थी, जिनके बारे में योनो यूजर को मालूम होना ही चाहिए।


उक्त के अलावा भी योनों में ऐसे बहुत सी विशेषताएं उपलब्ध है, जो आप सभी को मालूम होनी ही चाहिए।


  • योनो वियरेबल डिवाइस के माध्यम से भुगतान करना  :-

योनो के द्वारा Titan कम्पनी से Tie Up करके वियरेबल डिवाइस को भी लांच किया गया है, जिसे आप घड़ी की तरह अपनी कलाई में बांध सकते हैं, और ये घड़ी NFC (नियर फील्ड कम्यूनिकेशन) बेस्ड है, और आसानी से PIOS टर्मिनल पर भुगतान करने में प्रयोग में लाई जाती है, इसके माध्यम से आप आसानी से Tap & Pay विकल्प का चुनाव करके भुगतान कर सकते हैं। बस घड़ी पहनने के बाद इसको पहली बार सेटअप करने की आवश्यकता होती है.



"जिस प्रकार से आपका डेबिट कार्ड आपके बैंक से लिंक्ड हो जाता है, उसी प्रकार ये डिवाइस भी आपके बचत खाते से लिंक्ड हो जाता है जिसके बाद आप आसानी से किसी भी प्रकार का भुगतान कर सकते हैं।"


  • एस.बी.बाई डेबिट कार्ड के रिवार्ड का भुगतान लेना या Reward Points को रिडीम करनाः

कई बार ऐसा होता है कि एस.बी.आई डेबिट कार्ड प्रयोग करने वाले ग्राहकों को इसके रिवार्ड पाइंट के बारे में मालूम नही होता है, कि Reward Points कैसे मिलते हैं और इनको कैसे भुनाया जा सकता है.


एस.बी.आई रिवार्ड पाइंट को भुनाने के लिए दो तरीके हैः

पहला है:

एसबीआई फ्रीडम रिवार्ड्स की बेवसाइट से ही उक्त पांइट को रिडीम करना।

दूसरा है:

योनों के माध्यम से ही अपने रिवार्ड पॉइंट को रिडीम करना।


चूंकि हम यहां पर आपको Yono के माध्यम से ही रिवार्ड पाइंट को रिडीम करने का तरीका बतायेगें।



आपको अपने Yono एप पर Login कर लेना है जैसा आप उक्त चित्र में देख पा रहे हैं,

उक्त चित्र में आपको Accounts में क्लिक करना है 

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

चित्र 1

अकाउन्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा लेआउट आयेगा। जैसा आप चित्र 2 में देख सकते है Arrow के निशान को फॉलो करते हुए आपको अपनी उंगली से दॉयी ओर से बॉयी ओर आपको स्वाइप करना है। 



Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.
चित्र - 2



Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

                                                                   चित्र - 3

Swipe करते ही आपको Rewards का विकल्प दिखायी देगा, जैसा आप उक्त चित्र 4 में देख पा रहे हैं, 

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.
चित्र - 4

जैसा आप देख पा रहे हैं, यहां पर उदाहरण के तौर पर 422 रिवार्ड्स पांइन्ट मौजूद है, जिन्हें आप रिडीम कर सकते हैं। आपको रिडीम के विकल्प का चयन करना है, इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस देखने को मिलेगा,

जैसा चित्र 5 में दिखायी दे रहा है।


Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

चित्र 5


रिडीम के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने डिस्क्लेमर का पेज आयेगा, जिस पर आई एग्री पर क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर रिडायरेक्ट हो जायेगें, जहां पर रिडीम करने के आपको विकल्प दिखायी देगें।


  • क्या आप जानते है आपके रिवार्ड पॉंइंट की वैल्यू कितनी होती है?

                                                                                                                                बहुत लोगों के मन में ये प्रश्न रहता है कि आपके रिवार्ड पाइंट की वैल्यू कितनी होती है तो हम आपको बता दे, आपके द्वारा खर्च किये गये 1000 रूपये पर आपको 5 पाइंट मिलते हैं, अर्थात् 200 पर 1 पाइंट तथा 1 पाइंट की वैल्यू 25 पैसे के बराबर होती है।

अर्थात् यदि आपके अकाउंट में 4000 पाइंट हो जाते हैं तो आप 1000 रूपये का भुगतान गिफ्ट कार्ड के रूप में ले सकते हैं।



  • अपने मंथली औसत बैलेन्स की डिटेल को योनो में चेक करना  :-

कई बार ऐसा होता है, हम अपने डेबिट कार्ड से Online अथवा Offline भुगतान करते है, लेकिन हम उसका रिकार्ड नही रख पाते हैं, कि हम कितना पैसा किस मद में खर्च किया, हमने कितना बचत किया, या हमने किसी को कितना पैसा ट्रांसफर किया।

योनों में एक खास फीचर यह भी है जिसके माध्यम से आप इसका रिकार्ड देख सकते है कि आपके खाते की धनराशि किन-किन मदों में खर्च की गयी। इसके लिए आपको अपना योनो एप्लीकेशन खोलना है ,तथा और जैसा आप चित्र में देख सकते है उसी के अनुसार आप आराम से अपने प्रत्येक माह के खर्च को देख सकते हैं।
















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts