-->

19/12/21

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?

भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत बैंक है, जिसकी शाखाएं सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी है, और इतना बड़ा उपक्रम होने के कारण इसके ग्राहकों की संख्या भी करोड़ों में है, जो किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक तथा प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से ज्यादा है।

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?


इतना बड़ा बैंक होने के नाते इसके ग्राहकों के खातों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

आज भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक तीन प्रकार से इसकी बैंकिंग सेवाओं का आनंद लेते आ रहे हैं।


पहला तरीका है स्वयं बैंक जाकर अपने खाते से लेन-देन करने की प्रक्रिया 

दूसरा है इंटरनेट बैंकिंग की मदद से अपने खाते से लेन-देन करना।

तथा

तीसरा तरीका है भारतीय स्टेट बैंक के YONO Application के माध्यम से ही अपने सभी प्रकार के ट्रांन्जेक्शन करना।


आज हम इसी विषय पर आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक है तो आप YONO एप्लीकेशन अवश्य ही प्रयोग करते होगें। और यदि नही करते हैं तो करना प्रारम्भ कर दीजिए।


  • क्या है योनो ( What is Yono ) :-

                                                  YONO  SBI  भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बनाया गया एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से आप आसानी से सभी प्रकार बैंकिंग लेन-देन, रिचार्ज इत्यादि कर सकते हैं।

                              आपको बता दे, भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का भी प्रयोग करते हैं, परन्तु इंटरनेट बैंकिंग करना थोड़ा टेढ़ी खीर है, और हर व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग आसानी से प्रयोग भी नही कर सकता है, परन्तु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर इस योनो एसबीआई एप्लीकेशन को लांच किया गया था, जो ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया, जिसका नतीजा है आज की तारीख में भारतीय स्टेट बैक के योनो एप्लीकेशन को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।


  • क्या योनो सुरक्षित है (  Is Yono safe ) :?

                                                 भारतीय स्टेट का योनो एप्लीकेशन काफी सुरक्षित है। जो लोग Internet Banking की सेवा प्रयोग करते हैं, उन्हें पता है कि सबसे पहले यूजरनेम, पासवर्ड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक हाईसिक्योरिटी OTP आता है, जिसको डालने के बाद ही हम इंटरनेट बैंकिंग की सेवाओ को एक्सेस कर पाते हैं।


    परन्तु योनो में ऐसा नही है, इसको एक्सेस करने के लिए आपके द्वारा बनाया गया 6 अंको का MPIN होना चाहिए। चूंकि ये एप्लीकेशन मोबाइल फ्रेंडली है, और सिर्फ स्मार्टफोन में ही प्रयोग किया जा सकता है।

    सिर्फ पहली बार रजिस्ट्रेशन करते समय ही आपको इसमें इंटरनेट बैंकिंग का Username और Password डालने की आवश्यकता होती है।

उसके बाद आपको 6 अंकों का एमपिन बनाना होता है। इसको बनाते ही भविष्य में कभी भी किसी प्रकार के ट्रांजेंक्शन (Transaction) को करते समय सिर्फ एमपिन की आवश्यकता होती है।


  • किस प्रकार सुनिश्चित करें इसकी सुरक्षा (How to ensure its safety) :-

                                                                                              स्मार्टफोन प्रयोग करने के साथ आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी एप्लीकेशन को प्रयोग करने से पहले सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

चूंकि Yono SBI आपको सुरक्षा प्रदान करता है, फिर भी किसी गलत हाथ में स्मार्टफोन के पड़ जाने से आपका डाटा तो Compromise होता ही है साथ ही आपके स्मार्टफोन में मौजूद योनो जिसमें आपके बैंक के सारे खाते का विवरण होता है में भी सेंध लगने की संभावना बनी रहती है।

  • क्या योनो को और भी सुरक्षित बनाया जा सकता है ? (Can YONO be made more secure):-?


प्रत्येक व्यक्ति अपने योनो का प्रयोग करने के लिए 6 अंकों का एक एमपिन बनाता है, परन्तु यदि इसे और मजबूत कर दिया जाये तो कैसा होगा।

हम इसी के बारे में आपको बताने का प्रयास करते हैं।

आज कल के सभी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट अनलॉक का विकल्प मौजूद रहता है, उसको भी आप अपने योनो में लगाकर उसकी सुरक्षा को और भी बेहतर कर सकते हैं।


यहां पर हम आपको कुछ चित्रों (स्क्रीनशॉट) के माध्यम से समझाने का प्रयास करते है


जैसा आप चित्र 1 में देख पा रहे हैं योनो ओपेन करते ही आपको कुछ ऐसा Layout देखने को मिलेगा।

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?
चित्र 1

इसको ओपेन करते ही आपको यहां पर मौजूद थ्री लाइन पर क्लिक करना है, जैसा आप घेरे के अन्दर देख पा रहे हैं।

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?
                                                          चित्र 2

थ्री लाइन पर क्लिक करते ही आपको सबसे नीचे की तरफ Service Request के विकल्प पर आपको क्लिक करना है, जैसा आप चित्र 2 में देख पा रहे हैं इस पर क्लिक करते ही Settings के विकल्प पर जाइये

और 

इसके बाद आपको कुछ ऐसा Layout देखने को मिलेगा। जैसा आप चित्र 3 में देख पा रहे हैं

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?

चित्र 3

जैसा आप चित्र 3 में देख पा रहे हैं, इसमें आपको घेरे में Enable/Disable Biometric for Yono Access का विकल्प दिखायी दे रहा है, बस आपको इसी पर क्लिक करना है,
और
तत्पश्चात आपको अंतिम पेज दिखायी देगा जिसका लेआउट चित्र 4 में देखिये।
How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?


चित्र 4
जैसा आप चित्र में देख पा रहे हैं, यहां पर आपको बॉयोमेट्रिक ऑप्शन को इनेबल करना है, तत्पश्चात् I agree to the Terms & Condition के विकल्प पर टिक लगाना है और सबमिट पर क्लिक करते ही आपसे बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट को लगाने का विकल्प मांगा जायेगा,और आपके फिंगरप्रिंट लगाते ही आपके Yono में फिंगरप्रिंट इनेबल हो जायेगा।



यदि आप और भी महत्वपूर्ण लेखों के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप इन लेखों को पढ़ सकते हैं।











 

 

 


























Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts