-->

31/10/21

How many transactions can be done in one go through YONO योनो के माध्यम से एक बार में कितना ट्रांन्जेक्शन किया जा सकता है

भारतीय स्टेट बैंक का Yono एप्लीकेशन जो देश के कई लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है, और ये Application सभी के बीच काफी पॉपुलर भी है, जिसके माध्यम से हर प्रकार के डिजिटल ट्रांन्जेक्शन किये जाते हैं।

Yono Application के प्रयोग के साथ ही बहुत लोग इसकी सुरक्षा को लेकर सजग भी रहते हैं, तथा कुछ लोग इसकी सुरक्षा पर ध्यान भी नही देते हैं।

How many transactions can be done in one go through YONO योनो के माध्यम से एक बार में कितना ट्रांन्जेक्शन किया जा सकता है


चूंकि योनो एप्लीकेशन Mobile Friendly Application है, और मोबाइल फ्रेंडली होने के साथ ही इंटरनेट बैंकिंग की अपेक्षा बहुत ही आसान भी है।

कई लोगों द्वारा यह प्रश्न पूछा जाता है कि हम भारतीय स्टेट बैंक के इंटरनेट बैंकिंग में पासवर्ड  कों Autofill से कैसे रोक सकते हैं तो आपको किसी भी बैंक का इंटरनेट बैंकिंग प्रयोग करते समय सिर्फ गूगल की सेटिंग्स में जाना है, जहां पर आपको कुछ ऐसा लेआउट दिखायी देता है.


How many transactions can be done in one go through YONO योनो के माध्यम से एक बार में कितना ट्रांन्जेक्शन किया जा सकता है

यहां पर दाहिनी तरफ आपको थ्री डॉट पर क्लिक करना है, थ्री डॉट पर क्लिक करते ही आपको Settings के विकल्प का चुनाव करना है, जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस आयेगा।

जहां पर आपको Autofill के विकल्प का चुनाव करना है।

How many transactions can be done in one go through YONO योनो के माध्यम से एक बार में कितना ट्रांन्जेक्शन किया जा सकता है

यहां पर आपको Offer to save Passwords का विकल्प दिखायी दे रहा है। जो आपको पासवर्ड को सेव करने का विकल्प उपलब्ध करवाता है, इसे आप चाहे तो disable करके रख सकते हैं।

आपके पासवर्ड डालते समय कई बार दाहिनी ओर आपसे पासवर्ड को Save करने तथा Never का विकल्प दिखायी देता है, आपको हमेशा Never के विकल्प पर ही चयन करना है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षा विशेषज्ञ कभी भी आपसे पासवर्ड को सेव करने के लिए मना करते है, जो हमारी सुरक्षा पर सेंध लगा सकता है।



कैसे पुराने डिवाइस के Yono SBI को नये स्मार्टफोन में चलाया जाता हैः-

                                                                                                            कई बार ऐसा होता है कि जब हम अपने पुराने फोन में Yono Application को चलाते हैं, परन्तु पुराने फोन को बदलते समय हमारा योनो एप्लीकेशन और अन्य महत्वपूर्ण डाटा भी चला जाता है.


ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए

तो आपको बता दें जब भी आप नये स्मार्टफोन में Yono SBI को प्रथम बार इंस्टाल करते हैं तो आपसे फिर से अपना Internet Banking का USER NAME और Password डालने के लिए कहा जाता है, उक्त जानकारी यदि आपके द्वारा सही भरी जाती है, तो आपके उक्त रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP आता है जिसके इंटर करते ही आपसे नया MPIN बनाने के लिए कहा जाता है, जिसको डालते ही आपका योनो आपके नये स्मार्टफोन में प्रारम्भ हो जाता है।


लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका जो मोबाइल नम्बर बैंक में रजिस्टर्ड है उसी नंबर को अपने नये स्मार्टफोन में लगाकर रखना है, तथा उस नम्बर पर Incoming और Outgoing  की सुविधा भी उपलब्ध हों, जिससे आसानी से आपके मोबाइल पर OTP आ जाये।


योनो के माध्यम से एक बार में कितना ट्रांन्जेक्शन किया जा सकता है (How many transactions can be done in one go through YONO ):-

                                                                                                   योनो एप्लीकेशन कई प्रकार से लेन-देन करने की सुविधा प्रदान करता है, यहां पर हम आपको बता दें कि Yono के माध्यम से Quick Transfer के जरिये 25000 तक का लेन-देन आप आसानी से एक बार में कर सकते हैं।

इसके अलावा,

यदि आप बिना डेबिट कार्ड के माध्यम से बिना मशीन के पैसा निकालना चाहते हैं, तो आप ये भी कर सकते हैं, पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को यहां पर पढ़ सकते हैं। योनो कैश के माध्यम से आप 20000 तक की धनराशि को आसानी से निकाल सकते हैं।


आप चाहे तो SBI ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के यहां पर जाकर भी 10000 का भुगतान भी ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें आपके बचत खाते में धनराशि होनी चाहिए।


पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए ये लेख सिर्फ आपके लिए है।

जब आप एक बार किसी खाताधारक की Beneficiary बना लेते हैं तो आप आसानी से उसे NEFT अथवा RTGS के माध्यम से आसानी से धनराशि भेज सकते हैं।


 

















What happens when your AdSense is suspended permanently क्या होगा जब आपका AdSense परमानेंटली सस्पेंड हो जाये

 क्या है यूट्यूबर क्रिएटर्स के लिए पार्टनर मैनेजर प्रोग्राम और ये कैसे मदद करने का काम करता हैः

(What is the Partner Manager Program for YouTube Creators and how it works to help) :-

What happens when your AdSense is suspended permanently क्या होगा जब आपका AdSense परमानेंटली सस्पेंड हो जाये


आज  Youtubers अपने चैनल बनाकर हजारों-लाखों रूपये कमा रहे हैं
, और रोज हजारों चैनल बनते हैं और हजारों चैनल बन्द भी हो रहें हैं।


आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बतायेगें कि YouTube चैनलों के बन्द होने का क्या कारण है और किन-किन वजह से ये चैनल बन्द हो जाते हैं और क्या इन्हें फिर से खुलवाया जा सकता है.


आज का Youtubers जल्दी-जल्दी ग्रो करने के चक्कर में और अपने चैनल पर ढेर सारा  views  लाने के लिए बहुत तरह के हथकण्डे अपनाते हैं और ज्यादा कमाने के चक्कर में अपने चैनल से हाथ धोकर बैठ जाते हैं।

 

कैसे मिलता है एडसेंस का अप्रूवलHow to get AdSense approval ): -

                                                                                                                                              YouTube  पॉलिसी के अनुसार यदि आप अपने चैनल को Monetize कराना चाहते हैं, और एडसेंस का अप्रूवल चाहते हैं तो आपके चैनल पर 1 हजार सब्क्राइबर होने चाहिए इसके अलावा 4000 घण्टे का Watch time होना चाहिए, ये टारगेट पूरा हो जाने पर आप एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अधिकतर मामलों में एडसेंस अप्रूवल मिल जाता है।


 

कहां पर गलती करते है, यूट्यूबर्सwhere youtubers go wrong ) :-

 

                                                                                                                          जैसे ही यूट्यूबर्स को एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है, वो बहुत तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में अपने चैनल को स्वयं watch करने लग जाते हैं, जिससे उन्हें अपने चैनल पर ब्यू दिखायी दें, ये सभी अपने रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी अपने चैनल को बार-बार देखते हैं, जिससे इन्हें views मिलती रहें, लेकिन ये इस बात को भूल जाते हैं कि गूगल का Algorithm  इतना तेज होता हैं कि वह इस चीज को पकड़ लेता है।


 

अपने चैनल पर इस तरह की wrong activities के कारण या ढेर सारा Invalid Traffic लाने के कारण आपका एडसेंस 30 दिनों के लिए (Temporarily)अस्थायी रूप से Suspend किया जाता है ये बताते हुए कि आपके चैनल पर इनवैलिड क्लिक हो रहें हैं, और इनवैलिड एक्टीविटी दिखायी दे रही है, इसलिए आपका अकाउन्ट 30 दिन के लिए  Disable किया जा रहा है।

 

परन्तु ऐसा बिल्कुल नही है कि आपका अकाउन्ट Permanent बन्द किया जाता है, 30 दिन के बाद आपके अकाउन्ट को तत्काल इनेबल भी कर दिया जाता हैं।


क्या होगा जब आपका AdSense परमानेंटली सस्पेंड हो जाये (  What happens when your AdSense is suspended permanently ) :-

                                                                                  30 दिन के बाद  यदि आपका अकाउन्ट इनेबल हो जाता है तो आपको वह गलतियां फिर से नही करनी है,

अर्थात्

      आपको अपने चैनल पर Invalid Activity बिल्कुल नही करनी चाहिए और अपने चैनल पर Organic Traffic आने देना है, आर्गेनिक ट्रैफिक के माध्यम से ही सब्सक्राइबर बढ़ने देना है और views आने देना है, और यदि आप पुनः बहुत तेजी से ग्रो करने के चक्कर में कुछ गलत एक्टीविटी करेगें तो आपका एडसेंस आज नहीं तो कल जरूर बन्द कर दिया जायेगा फिर चाहे आपके चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर ही क्यों न हों, जब आपका अकाउन्ट  Permanently Suspend  हो जाता है, जिसके बाद आपकी आमदनी का जरिया बन्द हो जाता है।


 


क्या परमानेंट सस्पेंड अकाउन्ट को चालू करवाया जा सकता हैCan a Permanent Suspend Account be made operational ) :-

                                                                  YouTube  ने अपने बेहतरीन क्रिएटर्स के लिए एक प्रोग्राम चालू किया है, जिसका नाम है "Partner Manager Program" जिसके माध्यम से यूट्यूब अपने उन यूट्यूबर्स की मदद करने का काम करता है, जो Genuine आर्टिकल बनाते हैंऔर कुछ गलत एक्टीविटी के कारण उनका अकाउन्ट परमानेंटली सस्पेंड कर दिया गया।

इस Program में अप्लाई करके आप यूट्यूब पार्टनर से अप्रोच करके अपने Suspended A/Cको स्टार्ट करवा सकते हैं, और यदि आप सही है, तो आपका अकाउन्ट चालू भी हो जाता है, लेकिन इस पार्टनर प्रोग्राम को ज्वाइन करने की कुछ condition है, जिसका आपको ध्यान करना है-



इसकी शर्तें कुछ इस प्रकार है::-


1)-  YouTube के  Partner Manager Program से जुड़ने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 100,000 सब्सक्राइबर होने चाहिए, तभी यूट्यूब की तरफ से आपको एक पार्टनर मैनेजर मिलता है।


2)-  आपके चैनल पर किसी भी प्रकार का कम्यूनिटी गाइडलाइन्स का स्ट्राइक नही होना चाहिए।


3)- आपके चैनल के इतिहास में सिर्फ 1 बार से ज्यादा कॉपीराइट का उल्लंघन नही होना चाहिए, नही तो आप यूट्यूब पार्टनर मैनेजर के लिए  Qualify नही करेगें।


4)-  आपका चैनल Advertiser Friendly होना चाहिए, तभी आप इसके लिए Eligible होते हैं।


इन सभी शर्तों को यदि आप पूरा करते हैं, तो आप आसानी से अपने Partner Manager हेतु अप्लाई कर सकते हैं, जो कि 7 दिन के अन्दर स्वयं ही आपसे संपर्क करने का प्रयास करेंगें, जिनसे आप अपनी सभी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा करके अपने चैनल को फिर से प्रारम्भ करवा सकते हैं।


YouTube Partner Manager Program को ज्वाइन करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

















26/10/21

How to earn 50000 per month by smartphone at age of 16? 16 साल की उम्र में स्मार्टफोन से प्रति माह 50000 कैसे कमाएं?

क समय था जब सिर्फ Keypad के मोबाइल का ही प्रयोग किया जाता था, और उसे ही खरीदना मुश्किल होता था, परन्तु  जैसे-जैसे समय व्यतीत होता गया और टेक्नोलॉजी का विस्तार हुआ, तो लोगों की जरूरतें भी बढ़ती गयी और इस क्षेत्र में एक नई क्रांति आ गयी और आज हर इंसान के हाथ में Smartphone आ गया है।

आज भी कई लोगों के दिमाग में यह प्रश्न आता है कि क्या हमें कीपैड वाला फोन लेना चाहिये या स्मार्टफोन, तो इसका जवाब है दोनों::


क्यों लेना चाहिए कीपैड वाला फोन और क्या है इसकी खासियतः

(Why should you take a phone with a keypad and what is its specialty):-


1)- 1000 रूपये से लेकर 1500 रूपये के मूल्यवर्ग में आपकों बेहतरीन कीपैड वाले फोन मिल जायेगे यदि आप स्मार्टफोन खरीदने मे असमर्थ है।


2)- Keypad वाले फोन मजबूत होते हैं गिरने पर स्क्रीन टूटने की संभावना न के बराबर होती है।


3)- Keypad वाले फोन की बैटरी काफी टिकाऊ होती है जो अधिकतम 7 से 10 दिनों तक आसानी से चल जाती है। इनकी बैटरी की क्षमता 1000 MAH से लेकर 1500 MAH तक होती है जो चार्जिंग में भी कम समय लेती है।


4)- छोटे फोन को Carry करना आसान होता है और आप इसे आसानी से अपने Pocket में डाल सकते हैं।


5)- छोटे फोन के चोरी हो जाने  अथवा गिर जाने पर इतना अफसोस भी नही होता है।


वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन में कीपैड मोबाइल जैसे कोई भी फंक्शन आपको देखने को नही मिलेंगे।


1)- एक अच्छे Smartphone के लिए आपको 8 से 10 हजार तक खर्च करना पड़ सकता है।


2)- ज्यादातर स्मार्टफोन यदि जमीन पर सीधे डिस्प्ले की तरफ से गिरते हैं तो उनकी स्क्रीन के टूटने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, यदि आपने बेहतरीन Flip cover नही लगा रखा है।


3)- Smartphone  हर व्यक्ति दिन भर चलाता रहता ही है जिससे इसकी बैटरी भी बहुत तेजी से खत्म (Consume)  होती रहती है और मुश्किल से पूरा दिन चल पाती है।


4)- आज के स्मार्टफोन 150 से 250 ग्राम तक के वजन के होते हैं, जिन्हें Carry करना इतना आसान नही होता है। 


5)- मंहगें स्मार्टफोन के गिर जाने और खो जाने पर बहुत अफसोस होता है क्योंकि उस स्मार्टफोन को खरीदने में आपकी मेहनत का पैसा लगा होता है। 


6)- स्मार्टफोन में डाटा के लीक होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है वहीं दूसरी तरफ Keypad वाले फोन में ये सब कुछ नही होता है।


निश्कर्ष (Conclusion) :-

                            समय के हिसाब से देखे तो आज स्मार्टफोन सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। और स्मार्टफोन सभी की जरूरत भी बन गये हैं, जिसके बिना इंसान अपने को अधूरा समझने लगा है। आज लोग अपना सारा काम डिजिटल माध्यम से करना ही पसन्द करते हैं। अब यदि डिजिटल भुगतान करना हो या फिर किसी प्रकार का Order Place करना हो, E- mail भेजना हो या फिर विडियो कॉल करना हो सब कुछ स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से हो जाता है।

इसलिए यदि आप Keypad वाला फोन लेना चाहते है, तो ले सकते है जो आपके बात करने के काम आ सकता है। बाकी डिजिटल काम करने के लिए आपका स्मार्टफोन है ही।




क्या 16 साल से 18 साल के आयुवर्ग का व्यक्ति/लड़का भी 50000 रूपये स्मार्टफोन से कमा सकता है, तो इसका जवाब है  हां।

                                          आज ऐसे कई युवा है जिनके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप नही है, जिस पर वो काम करके भी पैसा कमाये, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है, कि स्मार्टफोन से पैसे नही कमाये जा सकते हैं। आज कई युवा अपने स्मार्टफोन से ही Blogging करके, शॉपिंग करके, Designing  करके, कंटेट लिखकर ढेर सारा पैसा कमा भी रहे हैं।


सर्वें करके पैसा कमाना (earn money by doing surveys):-

                              आप चाहे तो कुछ Survey Sites ज्वाइन करके सर्वे में भाग लेकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सर्वें में भाग लेना बिल्कुल फ्री है और इसमें आपको 1 रूपये भी निवेश करने की जरूरत नही है। लेकिन इसमें निरन्तरता ( continuity ) बहुत जरूरी है।

सर्वें के बारे में हमने एक विस्तृत लेख लिखा है और विस्तार से इस बारे में बताया है कि आप सर्वें से कैसे पैसा कमा सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए आप इस पूरे लेख को अवश्य पढ़िये।





कई लोगों के दिमाग में ये प्रश्न हमेशा आता है कि::

विश्व का सबसे अच्छा फोन कौन सा है।

तो हमें नही लगता है कि कोई भी इसका सटीक जवाब दे पायेगा, क्योंकि आज की तारीख में यदि हम बेहतरीन स्मार्टफोन की बात करते हैं तो लगभग ज्यादातर कंपनियों द्वारा बहुत बेहतरीन डिवाइस भी लांच किये गये हैं।
उन्हीं में से हम आपको सिर्फ 3 स्मार्टफोन के बारे में बता रहें हैं जो अपने-अपने स्थान पर एक दूसरे से बेहतर ही है।

1). Xiaomi Mi Mix Alpha:- 


                                   ये Xiaomi का अब तक का सबसे बेस्ट डिवाइस कहा जा सकता है, जो 7.92 इंच की बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता है।
इस फोन में 108+12+20 Megapixel का ट्रिपल कैमरा दिया गया है जो रियर फ्रंट कैमरे के साथ में आता है, अर्थात् आप सेल्फी के लिए भी अपने प्राइमरी कैमरे का प्रयोग कर सकते हैं। अब तक के उपलब्ध सबसे बेस्ट चिपसेट के साथ में ये फोन आता है, इसके अलावा पहली नजर में ही ये फोन किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रर्याप्त है।
"फिलहाल इसकी कीमत 2 लाख रूपये हैं।"


2). Huawei Mate XS:-

                                  ये Huawei कंपनी का बेहतरीन Foldable फोन है जो 8 इंच की डिस्प्ले के साथ में आता है, इस फोन में किरीन ओक्टेन 990 ओक्टाकोर सीपीयू दिया गया है, ये 2.84 गीगाहर्ट्स के प्रोसेसर के साथ में आता है। 
यदि मैमोरी की बात की जाये तो, इसमें 8GB RAM और 512 GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है।
फोल्डेबल डिस्प्ले होने के साथ इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी अच्छा है, और बेहतरीन फोटोज के लिए इसमें 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

*इसकी कीमत 1.95 लाख है*


3). - Samsung Galaxy Fold :-

                                                   सैमसंग के इस फोन ने मार्केंट में एक नई पहचान बनाई है, और बड़े-बड़े सेलिब्रिटी इस स्मार्टफोन को अपने प्राइमरी डिवाइस की तरह प्रयोग करते हैं।


इस फोन की खासियत की बात की जाये तो ये फोन 12GB RAM और 512GB इंटरनल मेमोरी के साथ में आता है।

इस फोन में आपको Snapdragon का 855 चिपसेट दिया गया है, जो इसके मल्टीटॉस्किंग में मदद करता है।        
            फोन के कैमरे की बात की जाये तो कंपनी ने इसमें 16+12+12 के तीन ट्रिपल कैमरे दिये है, जो किसी भी 64 अथवा 108 मेगापिक्सल के फोन को पिछाड़ने के लिए पर्याप्त है।
कीमत की बात की जाये तो ये सैमसंग के मंहगे फोन में से एक है.

*इसकी कीमत 1,57,999 है*























24/10/21

How to earn money from internet without spending money बिना पैसे खर्च किए इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए आपको पता होना चाहिए।

बिना पैसा खर्च किये इंटरनेट से पैसा कैसे कमाये

How to earn money from internet without spending money.


                          इंटरनेट से कौन पैसा नही कमाना चाहता है?  प्रत्येक युवा चाहता है कि उसे  Internet से बिना पैसा खर्च किये कमाई हो।

How to earn money from internet without spending money बिना पैसे खर्च किए इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए आपको पता होना चाहिए।


तो इसी को ध्यान में रखकर हम आपके लिए  Internet से कमाई के लिए कुछ लेकर आये है.

पूरा पढ़िये,

गौर से पढ़िये,

ध्यान से पढ़िये

तभी आप समझ पायेगें कि ये काम कैसे करता है।


                      आज Internet कई लोगों की आय  Income का जरिया बन गया है, और बहुत से लोग आज इंटरनेट से पैसा कमा रहे है, कुछ Youtuber बनकर, तो कुछ लोग अपनी वेबसाइट बनाकर, लेकिन इन दोनों के लिए आपको कुछ पैसा खर्च करना ही पड़ता है, जैसे: अपना Domain रजिस्टर करने के लिए, या फिर Web Hosting  खरीदने के लिए।


"लेकिन यहां पर आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नही है, क्योंकि यहां पर आपको सिर्फ अपने विचार ही देने है, बस कमाई शुरू"

हम बात कर रहें कुछ बेहतरीन और चुनिंदा ऐसी Survey Websites  के बारे में जिन पर आप Sign up करके आज से ही पैसा कमाना प्रारम्भ कर सकते हैं।


Sign Up  करने से पहले आप Survey के बारे में जरूर जान लें कि ये कैसे और क्यों लिये जाते हैं?


                          देखिये आज छोटी और बड़ी कंपनियां अपने उत्पाद ( Product ) को बाजार में लाने से पहले उस उत्पाद के बारे में लोगों की Opinion जानना चाहती है, या वो ये जानना चाहती है कि उपभोक्ता किस प्रकार के उत्पादों को प्रयोग कर रहें हैं, और उन्हें किस प्रकार के उत्पाद पसन्द है।

कंपनियां लोगों के विचारों को जानने के लिए, उनके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले उत्पादों के बारे में जानने के लिए Online Survey करवाती है, जिसके एवज में वो कुछ Reward भी सर्वे करने वाले उपभोक्ता को देती है।


क्यों देती है कंपनी रिवार्ड :?

                                                  कंपनी जानती है कि बिना पैसे के कोई उपभोक्ता सर्वे में अपना समय बर्बाद नही करना चाहेगा, कंपनी इस बात को जानती है कि यदि वह कुछ रिवार्ड चाहे वह पैसे के रूप में हो या फिर Points  के रूप में उपभोक्ता को देती है।

                                                   किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता तभी अच्छी हो सकती है जब लोगों की राय उसमें शामिल हो। और इसी गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु कंपनी लोगों से उनके विचारों को जानती है, तत्पश्चात् अपने उत्पाद को लांच करती है।


ये सर्वे 1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक भी हो सकते हैं, और सर्वे को पूरा करने वाला समय, उसमें शामिल प्रश्नों की संख्या के आधार पर ही कंपनी हमें उसका पारितोषिक भी देती है।


इसके अलावा कंपनी द्वारा इन विषयों पर भी सर्वें किया जाता है--

जैसेः-

  • शिक्षा से जुड़े विषय पर सर्वें

  • ऑनलाइन खरीददारी से सम्बन्धित सर्वें


  • दिनचर्या से जुड़े हुये सर्वें


  • राजनीति से जुड़े प्रश्नों पर सर्वें


  • टेक्नोलॉजी से सम्बन्धित सर्वें


  • घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों से जुड़े विषयों पर सर्वें


  • पारिवारिक सर्वें/व्यक्तिगत सर्वें


  • दैनिक जीवन में प्रयोग किये जाने वाले उत्पादों पर सर्वें


ऐसे ही कई अन्य विषय भी है जिस पर कंपनी समय-समय सर्वे के माध्यम से लोगों के  विचार लेती रहती है।


ऐसी ही  5 Survey  वेबसाइट के बारे में आप भी जानिये और इसमें  Registration  करके आज से ही अपनी कमाई प्रारम्भ कीजिए।


(1 )- Rakuten Insight:  

                               ये एक बेहतरीन सर्वे साइट है जिस पर आप रजिस्ट्रेशन करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ये सर्वें कंपनी यूरोप, एशिया और यू.एस से लाखों लोगों की प्रतिक्रियाओं को इकट्ठा करके किसी उत्पाद के उत्पादन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

उक्त वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको कंपनी द्वारा दिये गये सर्वे में भाग लेना है और उन्हें पूरा करना है, जिसकी एवज में कंपनी आपको 1 पाइंन्ट से लेकर 500 पाइंट तक भी देती है। यहां पर ये बताना भी जरूरी है कि कंपनी द्वारा दिये जा रहे 1 पाइंट का मूल्य 1 रूपये के बराबर है।

उदाहरण के तौर पर यदि आप 100 Points का कोई सर्वे पूरा करते हैं तो उक्त पाइंट आपके खाते में तुंरत जमा कर दिये जाते हैं।


(2 )YouGov

                              ये भी एक बेहतरीन सर्वें साइट है, जिस पर आप आसानी से अपना अकाउन्ट बनाने के पश्चात् सर्वे में हिस्सा लेकर आसानी से पैसा कमा सकते हैं।

उक्त वेबसाइट पर आपको न्यूनतम 10 पाइंट तक मिलते हैं और अधिकतम हेतु जितना लम्बा सर्वें होता है उसी अनुसार इसमें पांइन्ट भी मिलते हैं।

परन्तु इसमें जब आपके 5000 पाइंन्ट हो जाते हैं तब आप पेटीएम के माध्यम से भुगतान ले सकते हैं। 

आपको बता दें इसमें 5000 पाइंट पर 3600 रूपये की धनराशि मिलती है।

अर्थात्

"यदि आपने 150 Points सर्वें में प्राप्त किये है तो इसका मतलब आपके द्वारा 110 रूपये प्राप्त किये जाते हैं। वो भी 15 से 20 मिनट में"


(3)- Xcel-Online Surveys :

                                                         ये भी एक बेहतरीन Survey साइट है, जिसमें रजिस्टर करके आप सर्वें में हिस्सा लेकर बहुत सारे Points जीत सकते हैं, इसमें भी एक Points की कीमत 1 रूपये होती है।

इस वेबसाइट की सर्वे में हिस्सा लेने पर आपको 1 रूपये से लेकर 70 रूपये तक का रिवार्ड मिल जाता है। और इसका भुगतान आप आसानी से Amazon Gift card, Book My Show के बाउचर, PayTM Wallet आदि के रूप में ले सकते हैं।


(4)- ySense.com:

ySense.com एक बहुत ही पुरानी और विश्वसनीय ग्लोबल वेबसाइट है, जिसमें रजिस्टर करके आप ढेर सारा पैसा कमा सकते हैं। वाइसेन्स पूरे वर्डवाइड काम करती है, और उन लोगों के लिए एक बेहतरीन वेबसाइट है, जो दुनिया भर से अतिरिक्त पैसा कमाना चाहते हैं।


ySense.com सर्वें साइट विश्व की बेहतरीन साइट में से एक है, जिसमें कई हजारों यूजर रजिस्टर्ड है, जो प्रतिदिन अपने विचारों को कंपनी के साथ साझा करके अच्छा खासा पैसा कमा रहें हैं।"


उक्त वेबसाइट पर कई कंपनियों के सर्वे प्रतिदिन आते रहते है, और इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके आप पहले दिन से ही कमाई प्रारम्भ कर सकते है, इस वेबसाइट पर आपको अन्य दूसरे टॉस्क भी पूरे करने का मौका मिलता है, जिन्हें पूरा करके आप और भी अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं।


(5)- Opinion World :

                             ओपिनियन वर्ल्ड भी एक बेहतरीन सर्वे साइट है जिसमें हिस्सा लेकर आप 10 से 400 रूपये तक की धनराशि को प्राप्त कर सकते है। और यदि आपके पास 500 से ज्यादा के पाइंट इकट्ठा हो जाते हैं तो आप इसका भुगतान अमेजन बाउचर के रूप में ले सकते हैं।

इस वेबसाइट पर भी आपको अपने विचार देने है, जिसके बदले कंपनी आपको पाइंट के बदले धनराशि देती है।


  








 










17/10/21

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये

Jio एक ऐसा नेटवर्क जिसने पूरे भारत में क्रांति ला दी, और आज हम किसी से भी बात करते हैं तो उसके पास जियो का सिम अवश्य मौजूद होता है, इन 4-5 वर्षों में Jio ने लोगों के बीच अपनी वह पहचान बनाई है, जिसे कभी भुलाया ही नही जा सकता है।

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये


जब लोग 1 जीबी डाटा के लिए 250 रूपये तक देते थे, तब Jio ने अपनी फ्री सेवाओं को लांच करके Networking के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज किया, और बाद में अपने प्लान भी लोगों के सामने प्रस्तुत किये, जियो को देखकर ही अन्य नेटवर्किग कंपनियों यथा Airtel, Vodafone, Idea & BSNL आदि ने भी अपने प्लान के दामों में भारी कटौती की।


Jio के आने से Telenor, Tata Docomo, Aircel  इत्यादि कंपनियों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया, या तो उन्होनें अपनी सेवाएं बन्द कर दी या तो वो अन्य कंपनियों में विलय हो गयी।


Jio उपयोग करने वालों उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही इस लेख को हम आपके सामने लेकर आये है, जिसमें आपको जियो की सभी समस्याओं को जानने का मौका मिलेगा।


ऐसी ही पॉंच महत्वपूर्ण समस्याएं  5 Most Important Problems जिनका सामना सभी जियो उपभोक्ताओं को करना होता है,,


आप भी जानिये

(1)- Jio में Login कैसे करें (How to Login My Jio App):?

                                                                                                            Jio का उपभोक्ता होने के नाते आपको MyJio एप्लीकेशन के बारे में पता होना चाहिए, ये ऐसा एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से आप अपने जियो सम्बन्धी किसी भी कार्य को कर सकते हैं।

जैसे:

  • रिचार्ज करना
  • अपना प्लान चेक करना
  • जियो ट्यून सेट करना
  • जियो फाइबर हेतु बुकिंग करना
  • जियो सिनेमा देखना
  • जियो म्यूजिक का आनंद लेना
  • जियो ग्राहक सेवा प्रतिनिधि  (Customer care ) से बात करना इत्यादि।


यदि आपने अपने स्मार्टफोन में MyJio का एप्लीकेशन डाउनलोड नही किया है तो सर्वप्रथम प्ले स्टोर अथवा एप स्टोर से MyJio डाउनलोड करे, डाउनलोड करते ही उसका इंटरफेस आपको कुछ ऐसा दिखायी देगा।

जैसा आप चित्र 1 में देख सकते हैं

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये

चित्र - 1

MyJio एप्लीकेशन को खोलते ही आपसे Login हेतु मोबाइल नम्बर इंटर करने हेतु कहा जाता है.

जैसा आप चित्र 2 में देख सकते हैं।

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये

चित्र 2 

जैसे ही आप अपना जियो का मोबाइल नम्बर डालते है आपके जियो नम्बर पर एक 6 अंको का OTP (One Time Password) आता है, जिसे डालते ही आप लॉगिन हो जाते है।


(2)-अपने प्लान के बारे में पता करना ( Find out about your plan):-

                                                                                                                        कई लोगों को देखा गया है कि उपभोक्ता अपने Jio प्लान की वैद्यता Validity को चेक नही कर पाते है, कि उनका प्लान कब खत्म हो रहा है, या उनके द्वारा कितने Data का उपयोग कर लिया गया है।


इसके लिए आप चित्र 3 में देख सकते हैं-

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये

चित्र 3

कार्नर पर क्लिक करते ही आपको चौथे नम्बर पर My Plans का विकल्प दिखायी दे रहा है.

जैसा आप चित्र 4 में देख सकते हैं

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये


जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस दिखायी देगा.

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये

 चित्र 5

यहां पर आप देख सकते है, कि वर्तमान में आप कौन सा प्लान यूज कर रहे हैं और उसकी Validity कब तक खत्म हो रही है, और प्रतिदिन के हिसाब से आपके द्वारा कितना डाटा का उपयोग कर लिया गया है।


क्या आपको मालूम है कि आपकी गतिविधियों पर हैकर की नजर रहती है, कैसे जाने कि हम पर किसी की नजर तो नही?

(3)- बिना रिचार्ज के इमरजेंसी डाटा का उपयोग करना (Using emergency data without recharge):-

                       कभी-कभी Jio उपभोक्ताओं के साथ ऐसा होता है कि उनके द्वारा अपने प्लान का सारा डाटा का उपयोग कर लिया जाता है, उसके बाद उन्हें समस्या होने लगती है, और इंटरनेट की गति बहुत कम हो जाती है, इस समस्या के लिए Jio की बेहतरीन सेवा है Emergency Data. जिसको आप MyJio App  के माध्यम से आसानी से Activate कर सकते है, जिसमें आपको तुरन्त 1 जीबी का डाटा मिल जाता है जिसका भुगतान आप बाद में कर सकते है, जिसका मूल्य है 11 रूपये।


कैसे करते हैं इसका उपयोग देखिये इस चित्र  6 मे.

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये
चित्र  6


Open My Jio Application:

कैसे इमरजेंसी डाटा को एक्टीवेट करें देखे चित्र संख्या 6 में

Emergency Data Loan > Proceed > Get Emergency Data > Activate Now


(4)- अपने 149, 199, 399, 599 के प्लान का एक्टीवेट करनाः

                                                                                                               प्रायः देखने में आता है कभी भूलवश उपभोक्ता अपने नम्बर पर 2 बार एक ही रिचार्ज करवा लेते हैं, ऐसी स्थिति में बिल्कुल घबराने की आवश्यकता नही है, क्योंकि यदि आप वर्तमान प्लान उपयोग कर रहें है तो दूसरा प्लान तभी Activate होगा, जब आप उसको एक्टीवेट करेंगें।

क्या है इसको Activate करने का तरीका?

    सर्वप्रथम आपको अपना MyJio एप खोलना है, वहां पर आपको अपने My Plans विकल्प का चयन करना है, चयन करते ही आपको समस्त Plan दिखायी देगें, यदि आपके द्वारा वर्तमान प्लान के अलावा उसी मूल्य का दूसरा प्लान भी रिचार्ज करवाया है, तो वह भी आपको यहां पर दिखायी देगा, जैसा आप चित्र  7 में देख सकते है।

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये
चित्र  7

उक्त चित्र में आपको प्लान Activate करने का विकल्प दिखायी दे रहा है, जिस पर क्लिक करते ही आपका प्लान एक्टीवेट हो जायेगा।


(5)-अपने मोबाइल में जियो ट्यून को सेट करना ( Set up Jio tune in your mobile):-

                                                                                                                                                                            क्या आप भी अपने प्रियजनों को अपने मनपसन्द  Caller Tune सुनवाना चाहते हैं, तो MyJio एप की मदद से ये काम आसानी से कर सकते हैं।

MyJio Application को ओपेन करने के बाद जैसा आप चित्र में देख सकते है JIOSAAVNओपेन करना है, और जो भी गाना आपको पसन्द हो, उसके सामने मौजूद थ्री डॉट पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही आपके सामने Set Jio Tune का विकल्प आ जायेगा। 

देखिये चित्र 8  में। 

How to Activate Jio 149, 199, 399, 599 plan जियो के प्लान को कैसे एक्टीवेट करते हैं अभी जानिये

चित्र 8  में

Set Jio Tune  पर क्लिक करते ही आपका मनपसन्द गाना आपका  Caller tune सेट हो जायेगा,

आशा है जियो से सम्बन्धित उक्त जानकारियां आपको पसन्द आयी होगीं, यदि पसन्द आयी हो, तो कृपया अपने सुझाव अवश्य व्यक्त करें।