Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips. : 10 Ways to earn money

-->

1/6/22

Which is the short cut method to earn money online

आज ऐसे कई युवा है जिनके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप नही है, जिस पर वो काम करके भी पैसा कमाये, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है, कि स्मार्टफोन से पैसे नही कमाये जा सकते हैं। आज कई युवा अपने स्मार्टफोन से ही Blogging करके, शॉपिंग करके, Designing  करके, कंटेट लिखकर ढेर सारा पैसा कमा भी रहे हैं।

आज हम आपको उन्हीं सब तरीकों के बारे में बता रहे है जिनका प्रयोग करके आप भी बिना एक पैसा निवेश किये ढेर सारे पैसे बना सकते हैंए क्योंकि आज सभी लोग निवेश करने की स्थिति में नही होते हैं।



सर्वें करके पैसा कमाना (earn money by doing surveys):-

                                                                                                                       आप चाहे तो कुछ Survey Sites ज्वाइन करके सर्वे में भाग लेकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सर्वें में भाग लेना बिल्कुल फ्री है और इसमें आपको 1 रूपये भी निवेश करने की जरूरत नही है। लेकिन इसमें निरन्तरता ( continuity ) बहुत जरूरी है।

सर्वें के बारे में हमने एक विस्तृत लेख लिखा है और विस्तार से इस बारे में बताया है कि आप सर्वें से कैसे पैसा कमा सकते हैं। लेख यहाँ पर पढ़े।


Which is the short cut method to earn money online


  • एफीलियेट मार्केटिंग Affiliate Marketing:- 

                                                                                       आज के युवा एफीलियेट मार्केटिंग के माध्यम से भी ढेर सारा पैसा कमा रहे हैं। इसके माध्यम से एक ब्लॉगर या रिव्यूवर (Reviewer) अपनी वेबसाइट पर किसी भी उत्पाद के बारे में बताता है, और अपनी वेबसाइट के माध्यम से ही उक्त उत्पाद को खरीदने हेतु लिंक उपलब्ध करवाता है, उस लिंक पर क्लिक करके यदि कोई उपभोक्ता उक्त उत्पाद को खरीद लेता है, तो उसका कुछ कमीशन कम्पनी उस ब्लॉगर को भी देती है, जिसकी वेबसाइट पर क्लिक करके उस उत्पाद को खरीदा गया है। आज बहुत सारी कम्पनियों से जुड़कर आप भी एफीलियेट मार्केंटिग के माध्यम से पैसा कमा सकते है।

आपको कुछ एफीलियेट मार्केटिंग की वेबसाइट जैसे अमेजन, या फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर करना है उसके बाद उनके उत्पादों को अपनी वेबसाइट पर प्रमोट करना है, और आपके द्वारा प्रमोट किये गये उत्पाद पर क्लिक करके यदि कोई उस सामान को खरीद लेगा तो आपको भी उसका कमीशन प्राप्त होगा।


  • सर्वें पूरे करके पैसा कमाना  Earn Money by Completing Surveys:-

                                                                                                                                                  बहुत सारी कम्पनियां किसी भी उत्पाद को बाजार में लांच करने से पहले लोगों के विचार, फीडबैक (Feedback) आदि लेती है कि वास्तव में जनता की क्या मांग है, इसके लिए उनके द्वारा ऑनलाइन सर्वे जारी किये जाते है, जिस पर लोग अपना अभिमत देते है। उनके द्वारा दिये गये मतों के आधार पर ही कम्पनियां उत्पादों को जारी करती है।

इसके अलावा अन्य सर्वे भी कम्पनियों द्वारा लोगों से करवाये जाते है। शिक्षा से जुड़े हुये, ऑनलाइन शॉपिग से जुड़े हुये सर्वे, सोशल नेटवर्किग के प्रयोग से जुड़े हुये सर्वे आदि में लोगों को शामिल किया जाता है। उक्त सर्वे में भाग लेने पर कम्पनी कुछ धनराशि वो चाहे पाइंट के रूप में हो अथवा धनराशि के रूप में देती है।

आप चाहे तो उक्त सर्वे में भाग लेकर भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। बस इन सर्वे साइट पर आपको अपना अकाउन्ट बनाना है और अपनी राय देनी है और आपकी अर्निग चालू हो जायेगी।


कुछ महत्वपूर्ण सर्वें साइट्स है जो आपको बहुत काम आ सकती है।

जैसेः-

  •         Rakuten Insight survey
  •         Xcel Online Survey
  •         Opinion World
  •         ySense.com
  •         Zippy Opinion 
अगर आप इन सर्वे साइट्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पूरे लेख को भी यहां पढ़ सकते है।

लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि पैसे एक रात में नहीं बनाये जाते है, इसके लिए आपको निरन्तर प्रयास करने की आवश्यकता होती है, जो भी सर्वे आपको प्राप्त हो उसे पूरा करने का अवश्य प्रयास करे, जिससे आपको उसका रिवार्ड मिल जाये। निश्चित तौर पर आप इसके द्वारा अच्छा-खासा पैसा कमा लेगें।

  • ब्लॉगिंग करके पैसा कमाना (earn money by blogging):-
                                                                                   आज ऐसे कई लोग है जो अपनी बात को कैमरे के सामने बोलने से हिचकिताते हैं, और लिखकर उन्हें अपनी बात को समझाना काफी पसन्द है, उनके लिए ब्लॉगिंग एक अच्छा प्रोफेशन है, जो उन्हें अच्छा पैसा कमाने में मदद करता है।
ब्लॉगिंग के लिए आपके पास सिर्फ एक जीमेल अकाउन्ट होना चाहिए। इसके बाद आप गूगल के ब्लॉगर प्लेटफार्म पर आसानी से लेख लिखना प्रारम्भ कर सकते हैं। ब्लॉगर पूरी तरह से निःशुल्क है, जिस पर आपको एक भी पैसा निवेश करने की आवश्यकता नही है। जिस भी विषय पर आपको अच्छी जानकारी है, उस पर लिखना प्रारम्भ कर दीजिए, और 20-25 लेख लिखने के पश्चात् आपको एडसेंस का अप्रूवल मिल जायेगा, इसके बाद आप आसानी से पैसा बना पायेगें।


  • खरीदारी करके पैसा कमाना (make money by shopping) :-
                                                                                     आज ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज बहुत बढ़ गया है, जिसके माध्यम से लोग ढेर सारा पैसा कमा भी रहे हैं, ऐसी कुछ बेवसाइट्स है जो आपको ऑनलाइन कमाने में मदद करती है, आप उस पर रजिस्ट्रेशन करके आसानी से हर बार शॉपिंग पर कैशबैक कमा सकते है।
इनमें से कुछ पापुलर वेबसाइट्स है जैसेः कैशकरों, गोपैसा, कूपन दुनिया ( Cashkaro, Go Paisa, Coupon Duniya )इत्यादि। इन सभी वेबसाइट्स में कैशकरों एक बेहतरीन बेवसाइट है जिस पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् यदि आप अपनी लिंक से किसी और को जोड़ते है, तो आपको जीवन भर उसकी खरीदारी का 10 प्रतिशत रिवार्ड मिलता रहेगा।
इन कैशबैंक साइट्स के बारे में यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आसानी से पढ़ सकते हैं।






























26/10/21

How to earn 50000 per month by smartphone at age of 16? 16 साल की उम्र में स्मार्टफोन से प्रति माह 50000 कैसे कमाएं?

क समय था जब सिर्फ Keypad के मोबाइल का ही प्रयोग किया जाता था, और उसे ही खरीदना मुश्किल होता था, परन्तु  जैसे-जैसे समय व्यतीत होता गया और टेक्नोलॉजी का विस्तार हुआ, तो लोगों की जरूरतें भी बढ़ती गयी और इस क्षेत्र में एक नई क्रांति आ गयी और आज हर इंसान के हाथ में Smartphone आ गया है।

आज भी कई लोगों के दिमाग में यह प्रश्न आता है कि क्या हमें कीपैड वाला फोन लेना चाहिये या स्मार्टफोन, तो इसका जवाब है दोनों::


क्यों लेना चाहिए कीपैड वाला फोन और क्या है इसकी खासियतः

(Why should you take a phone with a keypad and what is its specialty):-


1)- 1000 रूपये से लेकर 1500 रूपये के मूल्यवर्ग में आपकों बेहतरीन कीपैड वाले फोन मिल जायेगे यदि आप स्मार्टफोन खरीदने मे असमर्थ है।


2)- Keypad वाले फोन मजबूत होते हैं गिरने पर स्क्रीन टूटने की संभावना न के बराबर होती है।


3)- Keypad वाले फोन की बैटरी काफी टिकाऊ होती है जो अधिकतम 7 से 10 दिनों तक आसानी से चल जाती है। इनकी बैटरी की क्षमता 1000 MAH से लेकर 1500 MAH तक होती है जो चार्जिंग में भी कम समय लेती है।


4)- छोटे फोन को Carry करना आसान होता है और आप इसे आसानी से अपने Pocket में डाल सकते हैं।


5)- छोटे फोन के चोरी हो जाने  अथवा गिर जाने पर इतना अफसोस भी नही होता है।


वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन में कीपैड मोबाइल जैसे कोई भी फंक्शन आपको देखने को नही मिलेंगे।


1)- एक अच्छे Smartphone के लिए आपको 8 से 10 हजार तक खर्च करना पड़ सकता है।


2)- ज्यादातर स्मार्टफोन यदि जमीन पर सीधे डिस्प्ले की तरफ से गिरते हैं तो उनकी स्क्रीन के टूटने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, यदि आपने बेहतरीन Flip cover नही लगा रखा है।


3)- Smartphone  हर व्यक्ति दिन भर चलाता रहता ही है जिससे इसकी बैटरी भी बहुत तेजी से खत्म (Consume)  होती रहती है और मुश्किल से पूरा दिन चल पाती है।


4)- आज के स्मार्टफोन 150 से 250 ग्राम तक के वजन के होते हैं, जिन्हें Carry करना इतना आसान नही होता है। 


5)- मंहगें स्मार्टफोन के गिर जाने और खो जाने पर बहुत अफसोस होता है क्योंकि उस स्मार्टफोन को खरीदने में आपकी मेहनत का पैसा लगा होता है। 


6)- स्मार्टफोन में डाटा के लीक होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है वहीं दूसरी तरफ Keypad वाले फोन में ये सब कुछ नही होता है।


निश्कर्ष (Conclusion) :-

                            समय के हिसाब से देखे तो आज स्मार्टफोन सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। और स्मार्टफोन सभी की जरूरत भी बन गये हैं, जिसके बिना इंसान अपने को अधूरा समझने लगा है। आज लोग अपना सारा काम डिजिटल माध्यम से करना ही पसन्द करते हैं। अब यदि डिजिटल भुगतान करना हो या फिर किसी प्रकार का Order Place करना हो, E- mail भेजना हो या फिर विडियो कॉल करना हो सब कुछ स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से हो जाता है।

इसलिए यदि आप Keypad वाला फोन लेना चाहते है, तो ले सकते है जो आपके बात करने के काम आ सकता है। बाकी डिजिटल काम करने के लिए आपका स्मार्टफोन है ही।




क्या 16 साल से 18 साल के आयुवर्ग का व्यक्ति/लड़का भी 50000 रूपये स्मार्टफोन से कमा सकता है, तो इसका जवाब है  हां।

                                          आज ऐसे कई युवा है जिनके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप नही है, जिस पर वो काम करके भी पैसा कमाये, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है, कि स्मार्टफोन से पैसे नही कमाये जा सकते हैं। आज कई युवा अपने स्मार्टफोन से ही Blogging करके, शॉपिंग करके, Designing  करके, कंटेट लिखकर ढेर सारा पैसा कमा भी रहे हैं।


सर्वें करके पैसा कमाना (earn money by doing surveys):-

                              आप चाहे तो कुछ Survey Sites ज्वाइन करके सर्वे में भाग लेकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सर्वें में भाग लेना बिल्कुल फ्री है और इसमें आपको 1 रूपये भी निवेश करने की जरूरत नही है। लेकिन इसमें निरन्तरता ( continuity ) बहुत जरूरी है।

सर्वें के बारे में हमने एक विस्तृत लेख लिखा है और विस्तार से इस बारे में बताया है कि आप सर्वें से कैसे पैसा कमा सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए आप इस पूरे लेख को अवश्य पढ़िये।





कई लोगों के दिमाग में ये प्रश्न हमेशा आता है कि::

विश्व का सबसे अच्छा फोन कौन सा है।

तो हमें नही लगता है कि कोई भी इसका सटीक जवाब दे पायेगा, क्योंकि आज की तारीख में यदि हम बेहतरीन स्मार्टफोन की बात करते हैं तो लगभग ज्यादातर कंपनियों द्वारा बहुत बेहतरीन डिवाइस भी लांच किये गये हैं।
उन्हीं में से हम आपको सिर्फ 3 स्मार्टफोन के बारे में बता रहें हैं जो अपने-अपने स्थान पर एक दूसरे से बेहतर ही है।

1). Xiaomi Mi Mix Alpha:- 


                                   ये Xiaomi का अब तक का सबसे बेस्ट डिवाइस कहा जा सकता है, जो 7.92 इंच की बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता है।
इस फोन में 108+12+20 Megapixel का ट्रिपल कैमरा दिया गया है जो रियर फ्रंट कैमरे के साथ में आता है, अर्थात् आप सेल्फी के लिए भी अपने प्राइमरी कैमरे का प्रयोग कर सकते हैं। अब तक के उपलब्ध सबसे बेस्ट चिपसेट के साथ में ये फोन आता है, इसके अलावा पहली नजर में ही ये फोन किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रर्याप्त है।
"फिलहाल इसकी कीमत 2 लाख रूपये हैं।"


2). Huawei Mate XS:-

                                  ये Huawei कंपनी का बेहतरीन Foldable फोन है जो 8 इंच की डिस्प्ले के साथ में आता है, इस फोन में किरीन ओक्टेन 990 ओक्टाकोर सीपीयू दिया गया है, ये 2.84 गीगाहर्ट्स के प्रोसेसर के साथ में आता है। 
यदि मैमोरी की बात की जाये तो, इसमें 8GB RAM और 512 GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है।
फोल्डेबल डिस्प्ले होने के साथ इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी अच्छा है, और बेहतरीन फोटोज के लिए इसमें 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

*इसकी कीमत 1.95 लाख है*


3). - Samsung Galaxy Fold :-

                                                   सैमसंग के इस फोन ने मार्केंट में एक नई पहचान बनाई है, और बड़े-बड़े सेलिब्रिटी इस स्मार्टफोन को अपने प्राइमरी डिवाइस की तरह प्रयोग करते हैं।


इस फोन की खासियत की बात की जाये तो ये फोन 12GB RAM और 512GB इंटरनल मेमोरी के साथ में आता है।

इस फोन में आपको Snapdragon का 855 चिपसेट दिया गया है, जो इसके मल्टीटॉस्किंग में मदद करता है।        
            फोन के कैमरे की बात की जाये तो कंपनी ने इसमें 16+12+12 के तीन ट्रिपल कैमरे दिये है, जो किसी भी 64 अथवा 108 मेगापिक्सल के फोन को पिछाड़ने के लिए पर्याप्त है।
कीमत की बात की जाये तो ये सैमसंग के मंहगे फोन में से एक है.

*इसकी कीमत 1,57,999 है*























4/7/21

How to earn money sitting at home from mobile how to earn money by recharging Jio airtel मोबाइल से घर बैठे पैसा कैसे कमाये जियो एयरटेल रिचार्ज करके पैसा कैसे कमाये।

GoPaisa से ढेर सारा Cashback कैसे कमायें।

How to earn money sitting at home from mobile how to earn money by recharging Jio airtel मोबाइल से घर बैठे पैसा कैसे कमाये जियो एयरटेल रिचार्ज करके पैसा कैसे कमाये।


कूपन और कैशबैक उपलब्ध करवाने के मामले में यदि किसी वेबसाइट का नाम आता है तो वो भारत की बेहतरीन कम्पनियों में से एक जिसका नाम है।
GoPaisa

गो पैसा GoPaisa एक कूपन और कैशबैक उपलब्ध करवाने वाली वेबसाइट है जिसकी स्थापना 2012 में अमन जैन और अंकिता जैन जी द्वारा की गयी थी।


GoPaisa द्वारा कूपन और डील्स के लिए कुछ ब्रान्ड्स जैसे Cleartrip और Flipkart से समझौता किया गया था,उसके बाद से इसने अपने कारोबार को बढ़ाया।


यदि ये कहा जाये कि GoPaisa का बिजनेस मॉडल Affiliate Marketing  की तरह है,तो गलत नही होगा, जिसमें GoPaisa के मेम्बर इस वेबसाइट के माध्यम से किसी भी बड़े वेबसाइट पर विजिट कर सकते है, और अपने मनपसंद का उत्पाद खरीद  सकते है। जिस पर कम्पनी कुछ कमीशन गो पैसा को देती है, जिसमें से "80 से 90 प्रतिशत कमीशन गो पैसा अपने यूजर को दे देती है" तथा शेष कमीशन अपने पास रखती है।

GoPaisa भी Cashkaro की ही तरह एक Affiliate Marketing बेस्ड कंपनी है, जो कमीशन कमाती है और उसका कुछ हिस्सा अपने ग्राहको की देती है। कुछ अपने पास रखती है।

GoPaisa में हमें कई कंपनियों के स्टोर मिल जायेगें, जिन पर हम GoPaisa के माध्यम से विजिट करके खरीदारी करके अच्छा खासा कैशबैक cashback कमा सकते है।

चित्र संख्या 2

कैसे कमा सकते है कैशबैक :- जानिये इस चित्र के माध्यम से।

जैसा आप इस चित्र संख्या 2 में देख सकते है।

इस चित्र में OnePlus की Website से उक्त टेलीविजन खरीदने पर आपको 2.1 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। यदि इस प्रतिशत को हम धनराशि में परिवर्तित करते है तो 37999 की टीवी का 2.1 प्रतिशत मूल्य 797.97 पैसे होता है। अर्थात् उक्त धनराशि आपके GoPaisa अकाउन्ट में जमा कर दी जाती है।


आइये जानते हैं कि गो पैसा में कौन-कौन सी कंपनियां लिस्टेड है, और वास्तव में इनमें कितना प्रतिशत का कमीशन मिल जाता है। और किन-किन उत्पादों पर कमीशन/कैशबैक नही नही मिलता है।


1. ग्रासरी किराना Grocery Item : FLIPKART, STAR QUIK, FRESH TO HOME. 


2. आवश्यक वस्तुएं Essential Item: AMAZON, FLIPKART, TATA CLIQ, BIG BAZAAR, AMAZON PANTRY 


3. स्वास्थ्य और दवाईयां Health & Medicines : MediBuddy, Netmeds, 1mg, PharmaEasy, Appolo medics 


4. सौन्दर्य और कॉस्मेटिक का सामान Beauty: The Body shop, Tata Cliq, Amazon, Flipkart, P&G shop 


5. शिक्षा Education: Eduonix, Udemy, Tutorials Points, Gradeup 


6. डोमेन की खरीदारी Domain: GoDaddy


7. फैशन के उत्पाद Fashion : Flipkart, Amazon, Ajio, Tata cliq, Myntra, Bluestone


8. रिचार्ज और बिलों का भुगतान Recharge and Bill Payments: Amazon, Phonepay Recharge


9. यात्रा एवं होटल्स Travel & Hotels : Oyo, Make My trip, Expedia, Cleartrip, Goibibo, Indigo, FabHotels  


10. फूड डिलीवरी Food Delivery: Fassos, Swiggy, Domino's 


ये सिर्फ कुछ उदाहरण मात्र के स्टोर है, जिनके बारे में आपको बताया गया है, उक्त के अलावा भी GoPaisa में ऐसे ही कई स्टोर है, जो ढेर सारा कैशबैक ऑफर करते है। बस आपको GoPaisa वेबसाइट के माध्यम से ही जाकर उक्त वेबसाइटों से सामान की खरीदारी करनी है, और कुछ समय बाद ही आपके द्वारा खरीदे गये उत्पाद का कैशबैक आपके गोपैसा अकाउन्ट में जमा कर दिया जायेगा, जो आपको पेन्डिंग Pending  के रूप में दिखायी देगा।


परन्तु जैसे ही आपकी धनराशि कन्फर्म CONFIRMED  हो जाती है, तो आप उसे देख सकते है, जैसा आप चित्र में देख सकते है। उक्त धनराशि को आप किसी भी समय निकाल सकते हैं।

                                                                                    चित्र संख्या 1

जब वेबसाइट द्वारा इस बात की पुष्टि हो जाती है कि उक्त उत्पाद आप द्वारा खरीदा गया था, तब GoPaisa को उसका कमीशन प्राप्त हो जाता है, जो कि आपके खाते में GoPaisa द्वारा जमा कर दिया जाता है। (कुछ धनराशि को काटने के पश्चात्)



यहां पर ये बताना भी समीचीन होगा कि यदि आप फ्लिपकार्ट अथवा अमेजॉन से शॉपिंग करते हैं, तो आपको कैशबैक के रूप में रिवार्ड प्राप्त होता है, जिसका भुगतान आप Amazon अथवा Flipkart के Voucher के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

और यदि अन्य वेबसाइट से कुछ खरीदारी करते है तो कैशबैक के रूप में उक्त धनराशि आपको प्राप्त होती है, जिसका भुगतान आप सीधे अपने बैक अकाउंट में ले सकते हैं।


कब निकाल सकते है पैसाः-

जैसे ही आपके GoPaisa अकाउन्ट में 100 रूपये की कन्फर्म धनराशि हो जाती है, वैसे ही आप इसका भुगतान ले सकते हैं।

जैसा आप उक्त चित्र संख्या 3  में देख सकते हैं। 

                                                                                   चित्र संख्या 3

तो आपने चित्र के माध्यम से भी समझ लिया कि GoPaisa कैसे काम करता है।

आज कंपनियां अपने उत्पादों को बेचने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करती हैं, और ये तरीका पूरी तरह से Affiliate Marketing जैसा ही है, इसलिए आप भी GoPaisa से जुड़कर हर खरीदारी पर कैशबैक कमा सकते हैं।


support@gopaisa.com GoPaisa से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए गोपैसा को उक्त मेल आईडी पर मेल किया जा सकता है।


आशा ही नही पूरा विश्वास है कि आपको कैशबैक से जुड़ी ये जानकारी पसंद आयी होगी।