-->

1/6/22

Which is the short cut method to earn money online

आज ऐसे कई युवा है जिनके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप नही है, जिस पर वो काम करके भी पैसा कमाये, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है, कि स्मार्टफोन से पैसे नही कमाये जा सकते हैं। आज कई युवा अपने स्मार्टफोन से ही Blogging करके, शॉपिंग करके, Designing  करके, कंटेट लिखकर ढेर सारा पैसा कमा भी रहे हैं।

आज हम आपको उन्हीं सब तरीकों के बारे में बता रहे है जिनका प्रयोग करके आप भी बिना एक पैसा निवेश किये ढेर सारे पैसे बना सकते हैंए क्योंकि आज सभी लोग निवेश करने की स्थिति में नही होते हैं।



सर्वें करके पैसा कमाना (earn money by doing surveys):-

                                                                                                                       आप चाहे तो कुछ Survey Sites ज्वाइन करके सर्वे में भाग लेकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सर्वें में भाग लेना बिल्कुल फ्री है और इसमें आपको 1 रूपये भी निवेश करने की जरूरत नही है। लेकिन इसमें निरन्तरता ( continuity ) बहुत जरूरी है।

सर्वें के बारे में हमने एक विस्तृत लेख लिखा है और विस्तार से इस बारे में बताया है कि आप सर्वें से कैसे पैसा कमा सकते हैं। लेख यहाँ पर पढ़े।


Which is the short cut method to earn money online


  • एफीलियेट मार्केटिंग Affiliate Marketing:- 

                                                                                       आज के युवा एफीलियेट मार्केटिंग के माध्यम से भी ढेर सारा पैसा कमा रहे हैं। इसके माध्यम से एक ब्लॉगर या रिव्यूवर (Reviewer) अपनी वेबसाइट पर किसी भी उत्पाद के बारे में बताता है, और अपनी वेबसाइट के माध्यम से ही उक्त उत्पाद को खरीदने हेतु लिंक उपलब्ध करवाता है, उस लिंक पर क्लिक करके यदि कोई उपभोक्ता उक्त उत्पाद को खरीद लेता है, तो उसका कुछ कमीशन कम्पनी उस ब्लॉगर को भी देती है, जिसकी वेबसाइट पर क्लिक करके उस उत्पाद को खरीदा गया है। आज बहुत सारी कम्पनियों से जुड़कर आप भी एफीलियेट मार्केंटिग के माध्यम से पैसा कमा सकते है।

आपको कुछ एफीलियेट मार्केटिंग की वेबसाइट जैसे अमेजन, या फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर करना है उसके बाद उनके उत्पादों को अपनी वेबसाइट पर प्रमोट करना है, और आपके द्वारा प्रमोट किये गये उत्पाद पर क्लिक करके यदि कोई उस सामान को खरीद लेगा तो आपको भी उसका कमीशन प्राप्त होगा।


  • सर्वें पूरे करके पैसा कमाना  Earn Money by Completing Surveys:-

                                                                                                                                                  बहुत सारी कम्पनियां किसी भी उत्पाद को बाजार में लांच करने से पहले लोगों के विचार, फीडबैक (Feedback) आदि लेती है कि वास्तव में जनता की क्या मांग है, इसके लिए उनके द्वारा ऑनलाइन सर्वे जारी किये जाते है, जिस पर लोग अपना अभिमत देते है। उनके द्वारा दिये गये मतों के आधार पर ही कम्पनियां उत्पादों को जारी करती है।

इसके अलावा अन्य सर्वे भी कम्पनियों द्वारा लोगों से करवाये जाते है। शिक्षा से जुड़े हुये, ऑनलाइन शॉपिग से जुड़े हुये सर्वे, सोशल नेटवर्किग के प्रयोग से जुड़े हुये सर्वे आदि में लोगों को शामिल किया जाता है। उक्त सर्वे में भाग लेने पर कम्पनी कुछ धनराशि वो चाहे पाइंट के रूप में हो अथवा धनराशि के रूप में देती है।

आप चाहे तो उक्त सर्वे में भाग लेकर भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। बस इन सर्वे साइट पर आपको अपना अकाउन्ट बनाना है और अपनी राय देनी है और आपकी अर्निग चालू हो जायेगी।


कुछ महत्वपूर्ण सर्वें साइट्स है जो आपको बहुत काम आ सकती है।

जैसेः-

  •         Rakuten Insight survey
  •         Xcel Online Survey
  •         Opinion World
  •         ySense.com
  •         Zippy Opinion 
अगर आप इन सर्वे साइट्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पूरे लेख को भी यहां पढ़ सकते है।

लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि पैसे एक रात में नहीं बनाये जाते है, इसके लिए आपको निरन्तर प्रयास करने की आवश्यकता होती है, जो भी सर्वे आपको प्राप्त हो उसे पूरा करने का अवश्य प्रयास करे, जिससे आपको उसका रिवार्ड मिल जाये। निश्चित तौर पर आप इसके द्वारा अच्छा-खासा पैसा कमा लेगें।

  • ब्लॉगिंग करके पैसा कमाना (earn money by blogging):-
                                                                                   आज ऐसे कई लोग है जो अपनी बात को कैमरे के सामने बोलने से हिचकिताते हैं, और लिखकर उन्हें अपनी बात को समझाना काफी पसन्द है, उनके लिए ब्लॉगिंग एक अच्छा प्रोफेशन है, जो उन्हें अच्छा पैसा कमाने में मदद करता है।
ब्लॉगिंग के लिए आपके पास सिर्फ एक जीमेल अकाउन्ट होना चाहिए। इसके बाद आप गूगल के ब्लॉगर प्लेटफार्म पर आसानी से लेख लिखना प्रारम्भ कर सकते हैं। ब्लॉगर पूरी तरह से निःशुल्क है, जिस पर आपको एक भी पैसा निवेश करने की आवश्यकता नही है। जिस भी विषय पर आपको अच्छी जानकारी है, उस पर लिखना प्रारम्भ कर दीजिए, और 20-25 लेख लिखने के पश्चात् आपको एडसेंस का अप्रूवल मिल जायेगा, इसके बाद आप आसानी से पैसा बना पायेगें।


  • खरीदारी करके पैसा कमाना (make money by shopping) :-
                                                                                     आज ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज बहुत बढ़ गया है, जिसके माध्यम से लोग ढेर सारा पैसा कमा भी रहे हैं, ऐसी कुछ बेवसाइट्स है जो आपको ऑनलाइन कमाने में मदद करती है, आप उस पर रजिस्ट्रेशन करके आसानी से हर बार शॉपिंग पर कैशबैक कमा सकते है।
इनमें से कुछ पापुलर वेबसाइट्स है जैसेः कैशकरों, गोपैसा, कूपन दुनिया ( Cashkaro, Go Paisa, Coupon Duniya )इत्यादि। इन सभी वेबसाइट्स में कैशकरों एक बेहतरीन बेवसाइट है जिस पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् यदि आप अपनी लिंक से किसी और को जोड़ते है, तो आपको जीवन भर उसकी खरीदारी का 10 प्रतिशत रिवार्ड मिलता रहेगा।
इन कैशबैंक साइट्स के बारे में यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर आसानी से पढ़ सकते हैं।






























Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts