-->

24/10/21

How to earn money from internet without spending money बिना पैसे खर्च किए इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए आपको पता होना चाहिए।

बिना पैसा खर्च किये इंटरनेट से पैसा कैसे कमाये

How to earn money from internet without spending money.


                          इंटरनेट से कौन पैसा नही कमाना चाहता है?  प्रत्येक युवा चाहता है कि उसे  Internet से बिना पैसा खर्च किये कमाई हो।

How to earn money from internet without spending money बिना पैसे खर्च किए इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए आपको पता होना चाहिए।


तो इसी को ध्यान में रखकर हम आपके लिए  Internet से कमाई के लिए कुछ लेकर आये है.

पूरा पढ़िये,

गौर से पढ़िये,

ध्यान से पढ़िये

तभी आप समझ पायेगें कि ये काम कैसे करता है।


                      आज Internet कई लोगों की आय  Income का जरिया बन गया है, और बहुत से लोग आज इंटरनेट से पैसा कमा रहे है, कुछ Youtuber बनकर, तो कुछ लोग अपनी वेबसाइट बनाकर, लेकिन इन दोनों के लिए आपको कुछ पैसा खर्च करना ही पड़ता है, जैसे: अपना Domain रजिस्टर करने के लिए, या फिर Web Hosting  खरीदने के लिए।


"लेकिन यहां पर आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नही है, क्योंकि यहां पर आपको सिर्फ अपने विचार ही देने है, बस कमाई शुरू"

हम बात कर रहें कुछ बेहतरीन और चुनिंदा ऐसी Survey Websites  के बारे में जिन पर आप Sign up करके आज से ही पैसा कमाना प्रारम्भ कर सकते हैं।


Sign Up  करने से पहले आप Survey के बारे में जरूर जान लें कि ये कैसे और क्यों लिये जाते हैं?


                          देखिये आज छोटी और बड़ी कंपनियां अपने उत्पाद ( Product ) को बाजार में लाने से पहले उस उत्पाद के बारे में लोगों की Opinion जानना चाहती है, या वो ये जानना चाहती है कि उपभोक्ता किस प्रकार के उत्पादों को प्रयोग कर रहें हैं, और उन्हें किस प्रकार के उत्पाद पसन्द है।

कंपनियां लोगों के विचारों को जानने के लिए, उनके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले उत्पादों के बारे में जानने के लिए Online Survey करवाती है, जिसके एवज में वो कुछ Reward भी सर्वे करने वाले उपभोक्ता को देती है।


क्यों देती है कंपनी रिवार्ड :?

                                                  कंपनी जानती है कि बिना पैसे के कोई उपभोक्ता सर्वे में अपना समय बर्बाद नही करना चाहेगा, कंपनी इस बात को जानती है कि यदि वह कुछ रिवार्ड चाहे वह पैसे के रूप में हो या फिर Points  के रूप में उपभोक्ता को देती है।

                                                   किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता तभी अच्छी हो सकती है जब लोगों की राय उसमें शामिल हो। और इसी गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु कंपनी लोगों से उनके विचारों को जानती है, तत्पश्चात् अपने उत्पाद को लांच करती है।


ये सर्वे 1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक भी हो सकते हैं, और सर्वे को पूरा करने वाला समय, उसमें शामिल प्रश्नों की संख्या के आधार पर ही कंपनी हमें उसका पारितोषिक भी देती है।


इसके अलावा कंपनी द्वारा इन विषयों पर भी सर्वें किया जाता है--

जैसेः-

  • शिक्षा से जुड़े विषय पर सर्वें

  • ऑनलाइन खरीददारी से सम्बन्धित सर्वें


  • दिनचर्या से जुड़े हुये सर्वें


  • राजनीति से जुड़े प्रश्नों पर सर्वें


  • टेक्नोलॉजी से सम्बन्धित सर्वें


  • घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों से जुड़े विषयों पर सर्वें


  • पारिवारिक सर्वें/व्यक्तिगत सर्वें


  • दैनिक जीवन में प्रयोग किये जाने वाले उत्पादों पर सर्वें


ऐसे ही कई अन्य विषय भी है जिस पर कंपनी समय-समय सर्वे के माध्यम से लोगों के  विचार लेती रहती है।


ऐसी ही  5 Survey  वेबसाइट के बारे में आप भी जानिये और इसमें  Registration  करके आज से ही अपनी कमाई प्रारम्भ कीजिए।


(1 )- Rakuten Insight:  

                               ये एक बेहतरीन सर्वे साइट है जिस पर आप रजिस्ट्रेशन करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ये सर्वें कंपनी यूरोप, एशिया और यू.एस से लाखों लोगों की प्रतिक्रियाओं को इकट्ठा करके किसी उत्पाद के उत्पादन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

उक्त वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको कंपनी द्वारा दिये गये सर्वे में भाग लेना है और उन्हें पूरा करना है, जिसकी एवज में कंपनी आपको 1 पाइंन्ट से लेकर 500 पाइंट तक भी देती है। यहां पर ये बताना भी जरूरी है कि कंपनी द्वारा दिये जा रहे 1 पाइंट का मूल्य 1 रूपये के बराबर है।

उदाहरण के तौर पर यदि आप 100 Points का कोई सर्वे पूरा करते हैं तो उक्त पाइंट आपके खाते में तुंरत जमा कर दिये जाते हैं।


(2 )YouGov

                              ये भी एक बेहतरीन सर्वें साइट है, जिस पर आप आसानी से अपना अकाउन्ट बनाने के पश्चात् सर्वे में हिस्सा लेकर आसानी से पैसा कमा सकते हैं।

उक्त वेबसाइट पर आपको न्यूनतम 10 पाइंट तक मिलते हैं और अधिकतम हेतु जितना लम्बा सर्वें होता है उसी अनुसार इसमें पांइन्ट भी मिलते हैं।

परन्तु इसमें जब आपके 5000 पाइंन्ट हो जाते हैं तब आप पेटीएम के माध्यम से भुगतान ले सकते हैं। 

आपको बता दें इसमें 5000 पाइंट पर 3600 रूपये की धनराशि मिलती है।

अर्थात्

"यदि आपने 150 Points सर्वें में प्राप्त किये है तो इसका मतलब आपके द्वारा 110 रूपये प्राप्त किये जाते हैं। वो भी 15 से 20 मिनट में"


(3)- Xcel-Online Surveys :

                                                         ये भी एक बेहतरीन Survey साइट है, जिसमें रजिस्टर करके आप सर्वें में हिस्सा लेकर बहुत सारे Points जीत सकते हैं, इसमें भी एक Points की कीमत 1 रूपये होती है।

इस वेबसाइट की सर्वे में हिस्सा लेने पर आपको 1 रूपये से लेकर 70 रूपये तक का रिवार्ड मिल जाता है। और इसका भुगतान आप आसानी से Amazon Gift card, Book My Show के बाउचर, PayTM Wallet आदि के रूप में ले सकते हैं।


(4)- ySense.com:

ySense.com एक बहुत ही पुरानी और विश्वसनीय ग्लोबल वेबसाइट है, जिसमें रजिस्टर करके आप ढेर सारा पैसा कमा सकते हैं। वाइसेन्स पूरे वर्डवाइड काम करती है, और उन लोगों के लिए एक बेहतरीन वेबसाइट है, जो दुनिया भर से अतिरिक्त पैसा कमाना चाहते हैं।


ySense.com सर्वें साइट विश्व की बेहतरीन साइट में से एक है, जिसमें कई हजारों यूजर रजिस्टर्ड है, जो प्रतिदिन अपने विचारों को कंपनी के साथ साझा करके अच्छा खासा पैसा कमा रहें हैं।"


उक्त वेबसाइट पर कई कंपनियों के सर्वे प्रतिदिन आते रहते है, और इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके आप पहले दिन से ही कमाई प्रारम्भ कर सकते है, इस वेबसाइट पर आपको अन्य दूसरे टॉस्क भी पूरे करने का मौका मिलता है, जिन्हें पूरा करके आप और भी अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं।


(5)- Opinion World :

                             ओपिनियन वर्ल्ड भी एक बेहतरीन सर्वे साइट है जिसमें हिस्सा लेकर आप 10 से 400 रूपये तक की धनराशि को प्राप्त कर सकते है। और यदि आपके पास 500 से ज्यादा के पाइंट इकट्ठा हो जाते हैं तो आप इसका भुगतान अमेजन बाउचर के रूप में ले सकते हैं।

इस वेबसाइट पर भी आपको अपने विचार देने है, जिसके बदले कंपनी आपको पाइंट के बदले धनराशि देती है।


  








 










Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts