-->

17/10/21

What is ownership scheme and how to get its benefits क्या है स्वामित्व योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभ

What is ownership scheme and how to get its benefits क्या है स्वामित्व योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभ


क्या है स्वामित्व योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभः
-

(What is ownership scheme and how to get its benefits) :-

                                                                                                        देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का प्रारम्भ करके एक और बेहतरीन योजना की शुरूआत की गयी जिसका उद्देश्य उन लोगों को राहत पहुंचाना है, जो अपनी जमीन और जायदाद के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ते रहते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रापर्टी के सारे दस्तावेज मालिक के स्मार्टफोन में ही रहेंगें।


प्रधानमंत्री जी की इस योजना का लाभ देश के समस्त किसानों को एक कानूनी दस्तावेज उपलब्ध करवाना है।


कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ, और क्या लाभ है इस योजना केः-

                                                                                                             आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के समस्त गांवों को, उन गांवों की समस्त प्रापर्टी यथा जमीन जायदाद तथा घर से जुड़े हुए समस्त रिकार्ड्स को इस योजना से जोंड़ना है, जिसका रिकार्ड स्मार्टफोन में मौजूद रहेगा। स्वामित्व योजना से देश के गांवो में रहने वाले समस्त लाखों परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है, और भविष्य में मिलेगा। स्वामित्व योजना मात्र कानूनी दस्तावेज न होकर गांवों में निवास करने वाले समस्त लोगों का एक अधिकार पत्र होगा, जिसमें उनकी जमीन जायदाद, खेत खलिहान आदि का ब्यौरा दर्ज होगा।



कब हुई इस योजना की शुरूआतः-

                                                   देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा इस स्वामित्व योजना का उद्घाटन वर्चुअली माध्यम से मध्य प्रदेश के हरदा जिले में निवास करने वाले के बीच किया गया।  इस स्वामित्व योजना के उद्घाटन करने के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 19 जिलों के 3000 गांवों में मौजूद 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों को "E- Property Card" भी वितरित किया गया। Property card वितरित करने के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया:-


 कि "ये प्रापर्टी कार्ड उनकी समृद्धि का साथी बनेगा, तथा अपने दस्तावेज को ये सभी डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड भी कर पायेगें"


किन-किन राज्यों में स्वामित्व योजना को लागू किया गयाः-

                                                                                      योजना के प्रथम चरण में उक्त योजना राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक,  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के गांवों में लागू किया गया था, और इन राज्यों में रहने वाले करीब 22 लाख से ज्यादा परिवारों का E- Property card तैयार हो चुका है




ये भी जानियेः

क्या है किसान सम्मान निधि तथा मुद्रा योजनाः

                                                                     किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अपनी खेती करने हेतु धनराशि पात्र किसान के खातों में सीधें भेजने की सुविधा का नाम है, मुद्रा योजना के तहत यदि कोई अपना काम प्रारम्भ करना चाहता है, तो उसे बैंक से बिना गारंटी के ऋण दिये जाने का प्रावधान है, उस प्राप्त ऋण से वह अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सकता है। ये दोनों योजनाएं सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ देश के कई लोगों को मिल रहा है।























Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts