-->

4/7/21

How to earn money sitting at home from mobile how to earn money by recharging Jio airtel मोबाइल से घर बैठे पैसा कैसे कमाये जियो एयरटेल रिचार्ज करके पैसा कैसे कमाये।

GoPaisa से ढेर सारा Cashback कैसे कमायें।

How to earn money sitting at home from mobile how to earn money by recharging Jio airtel मोबाइल से घर बैठे पैसा कैसे कमाये जियो एयरटेल रिचार्ज करके पैसा कैसे कमाये।


कूपन और कैशबैक उपलब्ध करवाने के मामले में यदि किसी वेबसाइट का नाम आता है तो वो भारत की बेहतरीन कम्पनियों में से एक जिसका नाम है।
GoPaisa

गो पैसा GoPaisa एक कूपन और कैशबैक उपलब्ध करवाने वाली वेबसाइट है जिसकी स्थापना 2012 में अमन जैन और अंकिता जैन जी द्वारा की गयी थी।


GoPaisa द्वारा कूपन और डील्स के लिए कुछ ब्रान्ड्स जैसे Cleartrip और Flipkart से समझौता किया गया था,उसके बाद से इसने अपने कारोबार को बढ़ाया।


यदि ये कहा जाये कि GoPaisa का बिजनेस मॉडल Affiliate Marketing  की तरह है,तो गलत नही होगा, जिसमें GoPaisa के मेम्बर इस वेबसाइट के माध्यम से किसी भी बड़े वेबसाइट पर विजिट कर सकते है, और अपने मनपसंद का उत्पाद खरीद  सकते है। जिस पर कम्पनी कुछ कमीशन गो पैसा को देती है, जिसमें से "80 से 90 प्रतिशत कमीशन गो पैसा अपने यूजर को दे देती है" तथा शेष कमीशन अपने पास रखती है।

GoPaisa भी Cashkaro की ही तरह एक Affiliate Marketing बेस्ड कंपनी है, जो कमीशन कमाती है और उसका कुछ हिस्सा अपने ग्राहको की देती है। कुछ अपने पास रखती है।

GoPaisa में हमें कई कंपनियों के स्टोर मिल जायेगें, जिन पर हम GoPaisa के माध्यम से विजिट करके खरीदारी करके अच्छा खासा कैशबैक cashback कमा सकते है।

चित्र संख्या 2

कैसे कमा सकते है कैशबैक :- जानिये इस चित्र के माध्यम से।

जैसा आप इस चित्र संख्या 2 में देख सकते है।

इस चित्र में OnePlus की Website से उक्त टेलीविजन खरीदने पर आपको 2.1 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। यदि इस प्रतिशत को हम धनराशि में परिवर्तित करते है तो 37999 की टीवी का 2.1 प्रतिशत मूल्य 797.97 पैसे होता है। अर्थात् उक्त धनराशि आपके GoPaisa अकाउन्ट में जमा कर दी जाती है।


आइये जानते हैं कि गो पैसा में कौन-कौन सी कंपनियां लिस्टेड है, और वास्तव में इनमें कितना प्रतिशत का कमीशन मिल जाता है। और किन-किन उत्पादों पर कमीशन/कैशबैक नही नही मिलता है।


1. ग्रासरी किराना Grocery Item : FLIPKART, STAR QUIK, FRESH TO HOME. 


2. आवश्यक वस्तुएं Essential Item: AMAZON, FLIPKART, TATA CLIQ, BIG BAZAAR, AMAZON PANTRY 


3. स्वास्थ्य और दवाईयां Health & Medicines : MediBuddy, Netmeds, 1mg, PharmaEasy, Appolo medics 


4. सौन्दर्य और कॉस्मेटिक का सामान Beauty: The Body shop, Tata Cliq, Amazon, Flipkart, P&G shop 


5. शिक्षा Education: Eduonix, Udemy, Tutorials Points, Gradeup 


6. डोमेन की खरीदारी Domain: GoDaddy


7. फैशन के उत्पाद Fashion : Flipkart, Amazon, Ajio, Tata cliq, Myntra, Bluestone


8. रिचार्ज और बिलों का भुगतान Recharge and Bill Payments: Amazon, Phonepay Recharge


9. यात्रा एवं होटल्स Travel & Hotels : Oyo, Make My trip, Expedia, Cleartrip, Goibibo, Indigo, FabHotels  


10. फूड डिलीवरी Food Delivery: Fassos, Swiggy, Domino's 


ये सिर्फ कुछ उदाहरण मात्र के स्टोर है, जिनके बारे में आपको बताया गया है, उक्त के अलावा भी GoPaisa में ऐसे ही कई स्टोर है, जो ढेर सारा कैशबैक ऑफर करते है। बस आपको GoPaisa वेबसाइट के माध्यम से ही जाकर उक्त वेबसाइटों से सामान की खरीदारी करनी है, और कुछ समय बाद ही आपके द्वारा खरीदे गये उत्पाद का कैशबैक आपके गोपैसा अकाउन्ट में जमा कर दिया जायेगा, जो आपको पेन्डिंग Pending  के रूप में दिखायी देगा।


परन्तु जैसे ही आपकी धनराशि कन्फर्म CONFIRMED  हो जाती है, तो आप उसे देख सकते है, जैसा आप चित्र में देख सकते है। उक्त धनराशि को आप किसी भी समय निकाल सकते हैं।

                                                                                    चित्र संख्या 1

जब वेबसाइट द्वारा इस बात की पुष्टि हो जाती है कि उक्त उत्पाद आप द्वारा खरीदा गया था, तब GoPaisa को उसका कमीशन प्राप्त हो जाता है, जो कि आपके खाते में GoPaisa द्वारा जमा कर दिया जाता है। (कुछ धनराशि को काटने के पश्चात्)



यहां पर ये बताना भी समीचीन होगा कि यदि आप फ्लिपकार्ट अथवा अमेजॉन से शॉपिंग करते हैं, तो आपको कैशबैक के रूप में रिवार्ड प्राप्त होता है, जिसका भुगतान आप Amazon अथवा Flipkart के Voucher के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

और यदि अन्य वेबसाइट से कुछ खरीदारी करते है तो कैशबैक के रूप में उक्त धनराशि आपको प्राप्त होती है, जिसका भुगतान आप सीधे अपने बैक अकाउंट में ले सकते हैं।


कब निकाल सकते है पैसाः-

जैसे ही आपके GoPaisa अकाउन्ट में 100 रूपये की कन्फर्म धनराशि हो जाती है, वैसे ही आप इसका भुगतान ले सकते हैं।

जैसा आप उक्त चित्र संख्या 3  में देख सकते हैं। 

                                                                                   चित्र संख्या 3

तो आपने चित्र के माध्यम से भी समझ लिया कि GoPaisa कैसे काम करता है।

आज कंपनियां अपने उत्पादों को बेचने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करती हैं, और ये तरीका पूरी तरह से Affiliate Marketing जैसा ही है, इसलिए आप भी GoPaisa से जुड़कर हर खरीदारी पर कैशबैक कमा सकते हैं।


support@gopaisa.com GoPaisa से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए गोपैसा को उक्त मेल आईडी पर मेल किया जा सकता है।


आशा ही नही पूरा विश्वास है कि आपको कैशबैक से जुड़ी ये जानकारी पसंद आयी होगी।


















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts