-->

26/3/22

Around 10 percent women will participate in the UP cabinet इस बार 5 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी जिनमें बेबीरानी मौर्या विजय लक्ष्मी गौतम रजनी तिवारी प्रतिभा शुक्ला तथा गुलाब देवी का नाम है

इस बार 5 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

जिनमें

बेबीरानी मौर्या

विजय लक्ष्मी गौतम

रजनी तिवारी

प्रतिभा शुक्ला

तथा 

गुलाब देवी का नाम है।


उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का शपथ ग्रहण कल दिनांकः 25.03.2022 दिन शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। और मुख्यमंत्री के साथ ही इस बार कई मंत्रियों ने अपने पद एवं गोपनियता की शपथ भी ले ली।

Around 10 percent women will participate in the UP cabinet इस बार 5 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी  जिनमें  बेबीरानी मौर्या  विजय लक्ष्मी गौतम  रजनी तिवारी  प्रतिभा शुक्ला  तथा   गुलाब देवी का नाम है


आपको बता दे, इस बार पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों यथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर तथा गोवा में बहुमत हासिल किया था। इन 4 राज्यों में से सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शेष था, जिसे ऐतिहासिक बनाते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


इस बार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी कैबिनेट में कई नये चेहरों को जगह दी है, साथ ही कई पुराने चेहरों को इस बार मौका नही दिया गया है।


पहले बात करते हैं कि किन पुराने नेता को सरकार ने इस बार मौका नही दिया है।


1.सुरेश कुमार पासी

2.नीलिमा कटियार

3.पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा

4.नीलकंठ तिवारी

5.अशोक कटरिया

6.महेश चन्द्र गुप्ता

7.सिद्धार्थनाथ सिंह

8.महेन्द्र सिंह

9.राम नरेश अग्निहोत्री

10.श्री राम चौहान

11.डॉ. जीएम धर्मेश

12.चौधरी उदयभान सिंह

13.मोहसिन रजा

14.जय कुमार सिंह जैकी

15.श्रीकांत शर्मा

16.आशुतोष टंडन

17.सतीश महाना

18.अतुल गर्ग

19.रमाशंकर पटेल

20.जय प्रताप सिंह


ये सब वही चेहरे है जिन्हे इस बार सरकार ने जिम्मेदारी नही दी है, जिसके पीछे सरकार के कुछ कारण भी हो सकते है तथा सरकार नये चेहरों के काम को भी देखना चाहती है।


आइये अब बात करते हैं उन नेताओं की जो नये चेहरे के रूप में सरकार के मंत्रिमंडल में यथा कैबिनेट मंत्री के रूप में, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में या फिर राज्य मंत्री के रूप में शामिल होने जा रहे हैं।


आइये बात करते हैं कि इस बार माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी कैबिनेट में तथा मंत्रिमंडल में किन नये चेहरों को मौका दिया है तथा कितने लोगों को कैबिनेट मंत्री, कितने लोगों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा कितने लोगों को राज्यमंत्री को दर्जा देकर उनको नई जिम्मेदारी दी है।

पहले बात करते हैं किन नये लोगों को राज्यमंत्री  ( State Minister ) का पद प्रदान किया गया है।


1. रजनी तिवारी

2. प्रतिभा शुक्ला

3. सतीश शर्मा

4. राकेश राठौर गुरू

5. अनूप प्रधान वाल्मिकी

6. विजय लक्ष्मी गौतम

7. सोमेन्द्र तोमर

8. मयंकेश्वर सिंह

9. जसवंत सिंह

10. बृजेश सिंह

11. संजय गंगवार

12. दानिश आजाद अंसारी

13. केपी मलिक

14. सुरेश राही

15. रामकेश निषाद


उसी प्रकार जिन नये चेहरों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ( Minister of State Independent Charge ) का दर्जा दिया गया है उनकी सूची इस प्रकार है।

1. असीम अरूण

2. जेपीएस राठौर

3. दयाशंकर मित्र दयालु

4. दिनेश प्रताप सिंह

5. नरेन्द्र कश्यप

6. अरूण कुमार सक्सेना

7. नितिन अग्रवाल

8. दयाशंकर सिंह


इसके अलावा जिन लोगों को कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) का दर्जा प्रदान किया गया है उनमें

1. उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या

2. अरविंद शर्मा पूर्व आई.ए.एस

3. राकेश सचान

4. योगेन्द्र उपाध्याय

5. जयवीर सिंह
















  


Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts