-->

4/7/22

What is the procedure to become President in India and who can contest its election.

कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव?

क्या है राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया?

कौन हिस्सा लेता है इस चुनाव में?

इस लेख में हम राष्ट्रपति चुनाव से सम्बन्धित सभी बातों को बताने का प्रयास करेंगे।


वर्तमान में देश में राष्ट्रपति चुनाव की लहर चल रही है, और जुलाई में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव भी होने है, जिसकी तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है।

आपको बता दें 15 जून को चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है, उक्त चुनाव हेतु 29 जून तक नामांकन किए जा सकेंगे एवं 2 जुलाई तक नाम वापस लिए जाने की तारीख नियत की गयी है। और 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव भी होना है तथा सभी वोटों की गिनती 21 जुलाई तक हो जायेगी।


हमारा नया संसद भवन 2022 में बनकर तैयार हो रहा है, जिसकी क्षमता के आगे अमेरिकी संसद कुछ नही।

गूगल की इन विशेषताओं के बारे में आपने कभी भी नही सुना होगा।

आखिर कैसे काम करता है गूगल आर्गेनाइजेशन और क्या है इसकी विशेषता।

अगर आप भी बनना चाहते हैं ट्वीटर  के वीआईपी यूजर तो जान लीजिए क्या है प्रक्रिया।

कौन है मैसेंजर की दुनिया का बादशाह व्हाट्सएप  या टेलीग्राम  या सिग्नल?


कब होते हैं राष्ट्रपति के चुनाव ?

                                           भारत में राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्येक 5 वर्ष में होता है, जिसे कुल वोटों को 50 प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य होता है, वर्तमान में केन्द्र सरकार में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ मौजूद है, जिसने अपने उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नियुक्त किया है, विपक्ष के रूप विपक्षी पार्टियों द्वारा यशवन्त सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।


क्या है राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रियाः-

                                               राष्ट्रपति चुनाव में पूरे देश के सांसद तथा विधायक हिस्सा लेते हैं, वर्तमान में पूरे देश में 776 सांसद है, जो कि राज्य सभा तथा लोक सभा को मिलाकर है, इसके अलावा पूरे देश में 4033 विधायक है, जो राष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा लेते हैं, तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करते है।देश में राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई तक होता है, अर्थात् नए राष्ट्रपति 24 जुलाई को देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते है, उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ देश में मौजूद सर्वाच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलाते है, और मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति में सर्वोच्च न्यायालय के द्वितीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति राष्ट्रपति को शपथ दिलाने का काम करते हैं।


कौन हिस्सा लेता है राष्ट्रपति के चुनाव मेंः-

                                                         राष्ट्रपति के चुनाव में सभी प्रदेशों तथा केन्द्र शासित राज्यों के सांसद एवं विधायक हिस्सा लेते हैं, जिनमें विधायकों की संख्या 4033 होती है, वहीं राज्य सभा तथा लोक सभा को मिलाकर कुल सांसदों की संख्या 77़6 होती है, इस प्रकार दोनों को मिलाकर कुल वोटरों की संख्या 4809 हो जाती है, तथा इन वोटरों के कुल वोटों की संख्या 10 लाख 86 हजार 431 हो जाती है।


आखिर क्यों स्क्रैपेज पॉलिसी की जरूरत पड़ी है सरकार को, क्या लाभ होगें इसके।

सिर्फ 24 घंटों के अन्दर मिल सकता है आपको अप्रूवल, अगर ये गलती नही की तो।

क्या पैसा निकालने के लिए एटीएम के अलावा आपने इन तरीको को अपनाया है या नही?

अब कोई आपके कार्ड की क्लोनिंग नही कर पायेगा, क्योंकि योनो कैश के माध्यम से आप बिना कार्ड के पैसा निकाल सकते है।


आपको बता दे मौजूदा समीकरण को देखें तो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अपनी मनपसंद के उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाने के लिए सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है जिसके पास 46 प्रतिशत से भी ज्यादा वोटर अपने ही मौजूद हैं उसे अन्य दलों से थोड़ी बहुत मदद की जरूरत पड़ेगी,  जिसे वह आराम से पूरा भी कर लेगी आपको बता दें राष्ट्रपति का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है जो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की भी दिशा को निर्धारित करेगी भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, जिन्होनें अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है, वहीं विपक्ष के दलों द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए यशवन्त सिंन्हा जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।


आपको बता दें अब तक भारत में श्री रामनाथ कोविंद जी को शामिल करते हुए 14 राष्ट्रपति रह चुके है, यदि एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पन्द्रहवीं तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति होगीं।


आइये पूर्व राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के बारे में भी जान लेते हैं, कि वो कब से कब तक देश के राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे।

जैसा आपने चार्ट में देखा कि अब तक देश को 14 राष्ट्रपति मिल चुके है, जिसमें सबसे लम्बा कार्यकाल डा0 राजेन्द्र प्रसाद जी का रहा है।

2022 के चुनाव होते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होगीं।




 

































































Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts