-->

17/8/21

Must know about these interesting facts of Google Trends, Google Trends के इन रोचक तथ्यों के बारे में जरूर जानिये

क्या आप जानते हैं  गूगल ट्रेंड्स के बारे में?

What is Google Trends and how does it work


Google Trends जैसा कि नाम से ही आप सभी को पता चल गया होगा। ऐसी कोई भी खबर जिस पर जोरों से चर्चा चल रही हो, और वो खबर Internet पर बहुत तेजी से लोगों के द्वारा Search की  जा रही हो, तो इस प्रकार की खबरें ट्रेंड में चलने लगती है, और गूगल उन खबरों को टॉप पर रखता है।


गूगल ट्रेंड कब लांच किया गया:-?

                                                 गूगल द्वारा गूगल ट्रेंन्ड्स की स्थापना 2006 में इस उद्देश्य से की गयी थी, कि जिससे लोगों को इसके बारे में पता चल सकें कि दुनिया में कहां पर, कब, क्या घटित हो रहा है, उन सभी की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही इसका निर्माण किया गया।

Google Trends का अनुसरण करके ही लोग इससे सम्बन्धित सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध करवाते है, और देखते ही वो कई वेबसाइटों Websites पर पहुंच जाती  है।


उदाहरण के तौर पर:

दुनिया की मशहूर कंपनी Samsung यदि अपना कोई Flagship फोन लांच करता है, तो देखते ही देखते लोग उस स्मार्टफोन को इंटरनेट पर खोजने लगते हैं, और वो स्मार्टफोन इंटरनेट पर पूरी तरह वायरल हो जाता है, तो वो प्रोडक्ट Trending में चलने लगता है।


दूसरे उदाहरण के तौर पर: 

हम अभी हाल में घटित घटना का उदाहरण देते है, जब भारत को "Javelin Through" में पहला स्वर्ण पदक (Gold Medal) मिला, और ये कारनामा हमारे देश के बेहतरीन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया.

नीरज चोपड़ा के पदक प्राप्त करते ही ये खबर तेजी से गूगल ट्रेंडिंग सूची Google trending List में आ गयी और तेजी से ट्रेंड करने लगी, और देखते ही देखते ये खबर सभी न्यूज चैनल, Twitter, Facebook, Instagram, LinkedIn, सभी वेबसाइट पर तेजी से वायरल होने लगी, और ये खबर गूगल के लिए एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया, और गूगल के ट्रेंडिंग पेज पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली खबर के रूप में फैल गयी.


गूगल ट्रेंड काम कैसे करता है?

                                         आजकल जितने भी Youtuber अथवा Blogger है वो सभी ट्रेडिंग टॉपिक्स को फॉलों करते है अर्थात् वर्तमान में उनकी वेबसाइट जिस भी  Niece  से सम्बन्धित होती है तो वो सभी उसी प्रकार के टॉपिक्स को सर्च करते है. तथा उन्हीं विषयों से सम्बन्धित सामाग्री को अपनी वेबसाइट पर डालते हैं.

और जब भी कभी कोई उस विषय से सम्बंधित कोई सामाग्री  या  कीवर्ड Keyword को खोजता है  तो वह सामग्री उसको आसानी से मिल जाती है.

जैसा कि आप सभी को  पता  है की यूट्यूब हो अथवा ब्लॉगर सभी ज्यादा से ज्यादा Views लाना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए जरूरी होता है कि लोगों की रूचियों के अनुसार कंटेट डालना। और अगर कंटेंट अच्छा है तो Views भी आने की संभावना बढ़ जाती है. 


किस तरह के कंटेट डालना उचित रहता है?:

यहां पर ये बात बताना समीचीन प्रतीत होगा कि किसी भी प्रकार की न्यूज चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से सम्बन्धित हो अथवा बॉलीबुड के क्षेत्र से सम्बन्धित, वह घटना 10-15 दिन अथवा ज्यादा से ज्यादा 30 दिन तक ट्रेंड में रहती है। फिर वह लोगों के दिमाग से विस्मृत हो जाती है अर्थात् लोग उस टॉपिक पर ज्यादा सर्च नही करते हैं।


जैसेः

       15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी राष्ट्रीय पर्व की धूम रहती है, और लोग इसी विषय से जुड़ी हुई जानकारी सर्च करते हैं, लेकिन इस राष्ट्रीय पर्व की समाप्ति के पश्चात् इस पर Search Volume कम होता चला जाता है।


चित्र संख्याः 1

उक्त चित्र को आप देख सकते है, जो कि गूगल ट्रेंड्स का Homepage है जो कुछ इस प्रकार से दिखायी देता है, इस पेज को खोलते ही, आपको इसका Interface कुछ इस प्रकार से दिखायी देगा।इस पेज को ओपेन करते ही आपको साइड में मौजूद 3 Dot line पर क्लिक करना है.


                                                                    चित्र संख्याः 2

3 Dot Line पर क्लिक करते ही Home तथा  Explore  के नीचे आपको Trending Searches  का विकल्प दिखायी देता है.

इस पर क्लिक करते ही आपको Daily Trend  Search  में टॉप Trending रिजल्ट दिखायी देगें। जिसमें से Top 3 आप यहां चित्र में देख सकते हैं.


                                                                   चित्र संख्याः 3 

चित्र संख्या 3 में आप देख सकते हैं कि:-

  • तमिल एक्टर आनंद कन्नड़ Anandha Kannan जी के देहावसान की खबर टॉप ट्रेंड में 1 नम्बर पर चल रही है.

  • उसी के ठीक नीचे दूसरे स्थान पर Motorola EDGE 20 का नया फ्लैगशिप फोन Edge 20 जो आज ही Launch हुआ है, ट्रेंड पर चल रहा है.

  • इस सूची में तीसरे स्थान पर PET के Admit card की सूचना तीसरे स्थान पर चल रही है।

अर्थात् आप देख सकते हैं, जिस टॉपिक को ज्यादा खोजा जा रहा है, वह सबसे टॉप पर ही है।
इस तरह से आप देख सकते है, कि Google Trends काम करता है।

आशा है कि आपको गूगल ट्रेंन्ड्स के बारे में थोड़ा-बहुत जानने को अवश्य मिला होगा..

देश दुनिया में क्या हो रहा है, इस विषय को समझने के लिए जरूरी है कि फेसबुक, ट्वीटर को फॉलों करें। जिसमें देश-विदेश के सभी लोग जुड़े होते हैं। उसी पर दुनिया में कौन-कौन सी घटनाएं घटित हो रही है. इसकी सटीक जानकारी हमें Google News  से मिल जाती है।








Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts