-->

31/10/21

What happens when your AdSense is suspended permanently क्या होगा जब आपका AdSense परमानेंटली सस्पेंड हो जाये

 क्या है यूट्यूबर क्रिएटर्स के लिए पार्टनर मैनेजर प्रोग्राम और ये कैसे मदद करने का काम करता हैः

(What is the Partner Manager Program for YouTube Creators and how it works to help) :-

What happens when your AdSense is suspended permanently क्या होगा जब आपका AdSense परमानेंटली सस्पेंड हो जाये


आज  Youtubers अपने चैनल बनाकर हजारों-लाखों रूपये कमा रहे हैं
, और रोज हजारों चैनल बनते हैं और हजारों चैनल बन्द भी हो रहें हैं।


आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बतायेगें कि YouTube चैनलों के बन्द होने का क्या कारण है और किन-किन वजह से ये चैनल बन्द हो जाते हैं और क्या इन्हें फिर से खुलवाया जा सकता है.


आज का Youtubers जल्दी-जल्दी ग्रो करने के चक्कर में और अपने चैनल पर ढेर सारा  views  लाने के लिए बहुत तरह के हथकण्डे अपनाते हैं और ज्यादा कमाने के चक्कर में अपने चैनल से हाथ धोकर बैठ जाते हैं।

 

कैसे मिलता है एडसेंस का अप्रूवलHow to get AdSense approval ): -

                                                                                                                                              YouTube  पॉलिसी के अनुसार यदि आप अपने चैनल को Monetize कराना चाहते हैं, और एडसेंस का अप्रूवल चाहते हैं तो आपके चैनल पर 1 हजार सब्क्राइबर होने चाहिए इसके अलावा 4000 घण्टे का Watch time होना चाहिए, ये टारगेट पूरा हो जाने पर आप एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अधिकतर मामलों में एडसेंस अप्रूवल मिल जाता है।


 

कहां पर गलती करते है, यूट्यूबर्सwhere youtubers go wrong ) :-

 

                                                                                                                          जैसे ही यूट्यूबर्स को एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है, वो बहुत तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में अपने चैनल को स्वयं watch करने लग जाते हैं, जिससे उन्हें अपने चैनल पर ब्यू दिखायी दें, ये सभी अपने रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी अपने चैनल को बार-बार देखते हैं, जिससे इन्हें views मिलती रहें, लेकिन ये इस बात को भूल जाते हैं कि गूगल का Algorithm  इतना तेज होता हैं कि वह इस चीज को पकड़ लेता है।


 

अपने चैनल पर इस तरह की wrong activities के कारण या ढेर सारा Invalid Traffic लाने के कारण आपका एडसेंस 30 दिनों के लिए (Temporarily)अस्थायी रूप से Suspend किया जाता है ये बताते हुए कि आपके चैनल पर इनवैलिड क्लिक हो रहें हैं, और इनवैलिड एक्टीविटी दिखायी दे रही है, इसलिए आपका अकाउन्ट 30 दिन के लिए  Disable किया जा रहा है।

 

परन्तु ऐसा बिल्कुल नही है कि आपका अकाउन्ट Permanent बन्द किया जाता है, 30 दिन के बाद आपके अकाउन्ट को तत्काल इनेबल भी कर दिया जाता हैं।


क्या होगा जब आपका AdSense परमानेंटली सस्पेंड हो जाये (  What happens when your AdSense is suspended permanently ) :-

                                                                                  30 दिन के बाद  यदि आपका अकाउन्ट इनेबल हो जाता है तो आपको वह गलतियां फिर से नही करनी है,

अर्थात्

      आपको अपने चैनल पर Invalid Activity बिल्कुल नही करनी चाहिए और अपने चैनल पर Organic Traffic आने देना है, आर्गेनिक ट्रैफिक के माध्यम से ही सब्सक्राइबर बढ़ने देना है और views आने देना है, और यदि आप पुनः बहुत तेजी से ग्रो करने के चक्कर में कुछ गलत एक्टीविटी करेगें तो आपका एडसेंस आज नहीं तो कल जरूर बन्द कर दिया जायेगा फिर चाहे आपके चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर ही क्यों न हों, जब आपका अकाउन्ट  Permanently Suspend  हो जाता है, जिसके बाद आपकी आमदनी का जरिया बन्द हो जाता है।


 


क्या परमानेंट सस्पेंड अकाउन्ट को चालू करवाया जा सकता हैCan a Permanent Suspend Account be made operational ) :-

                                                                  YouTube  ने अपने बेहतरीन क्रिएटर्स के लिए एक प्रोग्राम चालू किया है, जिसका नाम है "Partner Manager Program" जिसके माध्यम से यूट्यूब अपने उन यूट्यूबर्स की मदद करने का काम करता है, जो Genuine आर्टिकल बनाते हैंऔर कुछ गलत एक्टीविटी के कारण उनका अकाउन्ट परमानेंटली सस्पेंड कर दिया गया।

इस Program में अप्लाई करके आप यूट्यूब पार्टनर से अप्रोच करके अपने Suspended A/Cको स्टार्ट करवा सकते हैं, और यदि आप सही है, तो आपका अकाउन्ट चालू भी हो जाता है, लेकिन इस पार्टनर प्रोग्राम को ज्वाइन करने की कुछ condition है, जिसका आपको ध्यान करना है-



इसकी शर्तें कुछ इस प्रकार है::-


1)-  YouTube के  Partner Manager Program से जुड़ने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 100,000 सब्सक्राइबर होने चाहिए, तभी यूट्यूब की तरफ से आपको एक पार्टनर मैनेजर मिलता है।


2)-  आपके चैनल पर किसी भी प्रकार का कम्यूनिटी गाइडलाइन्स का स्ट्राइक नही होना चाहिए।


3)- आपके चैनल के इतिहास में सिर्फ 1 बार से ज्यादा कॉपीराइट का उल्लंघन नही होना चाहिए, नही तो आप यूट्यूब पार्टनर मैनेजर के लिए  Qualify नही करेगें।


4)-  आपका चैनल Advertiser Friendly होना चाहिए, तभी आप इसके लिए Eligible होते हैं।


इन सभी शर्तों को यदि आप पूरा करते हैं, तो आप आसानी से अपने Partner Manager हेतु अप्लाई कर सकते हैं, जो कि 7 दिन के अन्दर स्वयं ही आपसे संपर्क करने का प्रयास करेंगें, जिनसे आप अपनी सभी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा करके अपने चैनल को फिर से प्रारम्भ करवा सकते हैं।


YouTube Partner Manager Program को ज्वाइन करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts