-->

19/9/21

Get treatment anywhere in India with a Smart Health Card, know about the whole process

क्या है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन और ये कैसे काम करेगा?

What is National Digital Health Mission and how will it work?

Get treatment anywhere in India with a Smart Health Card, know about the whole process


केन्द्र सरकार बहुत ही जल्द एक राष्ट्र एक स्वास्थ्य कार्ड लांच करने जा रही है, जिसके माध्यम से भारत का कोई भी नागरिक भारत में कहीं पर भी अपना इलाज करवा सकेगा।

क्या है इस योजना की विशेषता और खासियत सब कुछ इस आर्टिकल के माध्यम से जानिये।


एक देश एक राशन कार्ड योजना के बाद भारत सरकार बहुत जल्दी इस योजना को लाने जा रही है, इस योजना का नाम है  "National Digital Health Mission" 


ये कैसे काम करेगा:-

                                     इस योजना के तहत समस्त नागरिकों को आधार कार्ड की तरह का ही एक स्मार्टकार्ड दिया जायेगा, जिस पर 14 अथवा 16 डिजिट का यूनीक नम्बर लिखा होगा, वही आपकी पहचान की पुष्टि भी करेगा। तथा इसी कार्ड में आपके द्वारा पूर्व में कराये गये समस्त इलाजों का विवरण मौजूद होगा, अर्थात् समस्त रिपोर्ट, जांच इत्यादि। जब कभी मरीज इलाज हेतु इस कार्ड को लेकर चलेगा, तो अस्पताल में इस कार्ड के माध्यम से ही उसकी पूर्व जांचों और इलाजों के विवरण को आसानी से देखा जा सकेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह समस्त डाटा एक सर्वर से ही जोड़ा जायेगा, जहां पर मरीज का पूरा विवरण स्टोर होगा।


कहां लागू की गयी है ये योजनाः

                                                              चूंकि अभी यह योजना अपने शुरूआती चरण में है, और इस योजना को केन्द्र सरकार ट्रायल के तौर पर सिर्फ केन्द्रशासित प्रदेशों जैसे चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, दादर और नगर हवेली आदि में इसका परीक्षण कर रही है, यदि इन केन्द्र शासित प्रदेशों में इसका परीक्षण सफल रहता है तो भारत के समस्त राज्यों में इसको लागू कर दिया जायेगा।


कैसे और कहां से बनेगा ये कार्डः-

                                                                वैसे केन्द्र सरकार ने इस योजना हेतु अपनी वेबसाइट के माध्यम से कार्ड बनाने का विकल्प भी प्रस्तुत किया है, जैसा आप इस चित्र के माध्यम से देख सकते हैं।

Get treatment anywhere in India with a Smart Health Card, know about the whole process

                                                                                    image credit: NHA website 

उक्त चित्र के माध्यम से आप जैसे ही Create Health ID  पर क्लिक करते हैं, तो आपको दूसरी स्क्रीन कुछ इस तरह से ओपेन हुई दिखायी देगी।


जैसा इस चित्र में हैं

Get treatment anywhere in India with a Smart Health Card, know about the whole process


यहां पर आपको कुछ ऐसा Alert देखने को मिलेगा, जिसमें सिर्फ उन केन्द्रशासित प्रदेशों  यथा: Chandigarh, Dadra  & Nagar Haveli, Daman & Diu आदि  के आई.डी. कार्ड बनाने का विकल्प ही दिखायी दे रहा है।


जैसा कि आपको पूर्व में ही बताया गया है कि उक्त योजना पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर इन केन्द्र शासित प्रदेशों में ही लागू की जा रही है, विस्तार होते ही इसको भारत के सभी राज्यों में लागू किया जायेगा।


भारत सरकार द्वारा इस कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए एक Application का निर्माण भी किया गया है, जिसके माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प उपलब्ध करवाया गया है।

ये एप्लीकेशन गूगल के Play  Store  पर मौजूद है, जिसे डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन का कार्य आसानी से किया जा सकता है।


उक्त के अलावा सरकार कार्ड बनाने का कार्य अस्पतालों, जिनमें सरकारी/अर्द्धसरकारी अस्पताल, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी देगी, जिससे सभी लोगों का हेल्थ कार्ड बन सकें।



हेल्थ कार्ड बनवाने हेतु किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

                                                                                                                                  चूंकि ये कार्ड भारत के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने हेतु बनाया जा रहा है, और बहुत ही आसान प्रक्रिया के तहत इस कार्ड को बनाया जा सकता है, जिसके लिए सिर्फ आधार कार्ड, और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर, क्योंकि आधार कार्ड सबसे बेहतरीन पहचान के रूप में मौजूद है, और इसके माध्यम से ही व्यक्ति के समस्त पहचान हो जायेगी।

इन सबके अलावा कुछ सामान्य जानकारियों को भरने के बाद उक्त प्रक्रिया सम्पन्न हो जायेगी, और ये सारा काम Online  ही हो जायेगा।, परन्तु जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है, उनके लिए Offline विकल्प के रूप में अस्पताल, और स्वास्थ्य केन्द्र मौजूद है, जहां पर जाकर आसानी से हेल्थ कार्ड हेतु आवेदन किया जा सकेगा।

हेल्थ कार्ड में मरीज की समस्त जानकारियों के साथ-साथ पुराने समस्त मेडिकल रिकार्ड मौजूद होगें, जिन्हें देखकर आसानी से डॉक्टर मरीज का आसानी से इलाज कर पायेगें।


आपको बता दें कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उक्त योजना को 15 अगस्त, 2020 को अमलीजामा पहनाया गया, और एक Unique I.D  से मरीजों को जोड़ने की व्यवस्था प्रारम्भ कर दी।


क्या एक कार्ड के माध्यम से भारत में कहीं पर इलाज करवाया जा सकेगा :-?

                                                                                                                                                   ये बिल्कुल सत्य है, सिर्फ इसी Smart Health Card  के माध्यम से आप भारत के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करवा पायेगें, पर ध्यान रखें, कार्ड मिलने के बाद संभवतः शुरू के इलाज की जानकारी आपको स्वयं भरनी पड़ेगी, तत्पश्चात् भविष्य में  जब कभी आप उक्त कार्ड को लेकर किसी भी अस्पताल में जायेगे, वहां के इलाज की सारी जानकारी आपके उक्त कार्ड के रिकार्ड में दर्ज हो जायेगीं।


आप चाहे तो कार्ड के रजिस्ट्रेशन हेतु इस लिंक  https://healthid.ndhm.gov.in/   पर क्लिक करके भी विजिट कर सकते हैं।

यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प दिया जा रहा है।





































Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts