-->

21/9/21

To get AdSense approval keep these 5 things in mind एडसेंस का अप्रूवल लेने के लिए इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें

एडसेंस अकाउन्ट में इन गलतियों को करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


एडसेंस जो कि गूगल का ही उत्पाद है, जिसके माध्यम से गूगल तो पैसा कमाता ही है, साथ ही साथ हमें भी कमीशन देता है।

आज बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी कंपनियां विज्ञापनों के माध्यम से ही ढेर सारा पैसा कमा रही है। और बहुत से ब्लॉगर और यूट्यूबर भी इसी एडसेंस अकाउन्ट के माध्यम से ही ढेर सारा पैसा कमाने में लगे हुये हैं।

To get AdSense approval, keep these five things in mind एडसेंस का अप्रूवल लेने के लिए इन पांच बातों का ध्यान जरूर रखें


कैसे मिलता है (how to get):-

एडसेंस का अप्रूवल प्राप्त करने के लिए आपके पास अपना Blog अथवा YouTube चैनल होना आवश्यक होना चाहिए। ब्लॉग के लिए हम यही कहना चाहेंगें कि यदि आपके पास Custom domain होगा तो आपको एडसेंस का अप्रूवल मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होगी।


  • आपका कंटेट Unique और बेहतरीन होना चाहिए, कहीं से भी चुराया हुआ नही होना चाहिए।

  • एडसेंस का अप्रूवल लेने के लिए आपके ब्लॉग पर कम से 20-25 यूनीक पोस्ट होनी चाहिए।

  • एक बेहतरीन पोस्ट के लिए 800 से 1000 शब्द अवश्य होने चाहिए। तथा  नियमित अंतराल पर पोस्ट लिखे होने चाहिए।

  • आपके ब्लॉग पर Contact us, About us, Disclaimer तथा Privacy Policy के पेज होने चाहिए, इसके बिना आपको कभी भी एडसेंस का अप्रूवल मिल ही नही सकता है।

कहां से मिलता है एडसेंस का अप्रूवल (Where to get AdSense approval):-

                                                                                                     जब आपके ब्लॉग पर 20-25 यूनीक पोस्ट लिखे हो, तब आप एडसेंस अप्रूवल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


कितना समय लगता है  how long does it take :-

AdSense का अप्रूवल कई बार इस बात पर निर्भर करता है कि आपका ब्लॉग किस नीस पर कार्य कर रहा है, कुछ ब्लॉग पर गूगल बहुत जल्दी अप्रूवल दे देता है, परन्तु कुछ मामलों में सिर्फ 1 दिन के अन्दर भी एडसेंस का अप्रूवल आसानी से मिल जाता है।

वैसे गूगल की तरफ से इसके लिए अधिकतम 15 दिवस का समय निर्धारित है।


एडसेंस का अप्रूवल मिलने के बाद क्या करें

What to do after getting AdSense approval ?

जैसे ही एडसेंस का हमें अप्रूवल मिलता है, हम अपनी वेबसाइट पर या Manual तरीके से Ad Code को पेस्ट कर देते है, या फिर Auto Ad को ऑन कर देते हैं, और एडसेंस अपने हिसाब से आपकी वेबसाइट पर विज्ञापनों को दिखाने का कार्य करता है।


एडसेंस का अप्रूवल मिलने के बाद अकाउन्ट को कैसे वैरिफाई करेंः

How to verify the account after getting the approval of AdSense

एडसेंस आपके अकाउन्ट को तब वैरिफाई करता है,जब आप अपने एडसेंस अकाउन्ट में अकाउन्ट वैरीफिकेशन का ऑप्शन दिखायी देने लगता है, यहां पर आपके द्वारा जो भी अपना पता डाला जाता है, उसी पते की पुष्टि करने के लिए गूगल आपके पते पर एक मेलर भेजता है, जिसमें आपके अकाउन्ट का वैरीफाई करने हेतु 6 अंकों का पिन होता है। यह पिन आपको अपने एडसेंस अकाउन्ट को वैरीफाई करने का विकल्प उपलब्ध करवाता है।

जैसे ही आप अपने अकाउन्ट में वैरीफाई पर क्लिक करते है, आपसे 6 अंकों का पिन इंटर करने को कहा जाता है, जैसे ही आप उक्त पिन अपने अकाउन्ट में डालते हैं, आपका अकाउन्ट वैरीफाई हो जाता है।


क्या अपने ब्लॉग पर बिना कुछ लिखे भी एडसेंस का अप्रूवल लिया जा सकता है?

                                                                                                  ये बात सही है, Interactive Visuals के माध्यम से अपनी बात रखने पर एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है, चाहे फिर आपने अकाउन्ट में कुछ लिखा हो अथवा नही।

कई बार ऐसा होता है कि कई ब्लॉगर को लिखने का ज्ञान नही होता है, परन्तु वह अपनी बातों को "इंटरेक्टिव विजुअल्स" के माध्यम से बताने का प्रयास करते हैं, ऐसे ब्लॉग पर यदि ट्रैफिक आने लगता है, तो आप आसानी से अपने ब्लॉग हेतु एडसेंस अप्लाई कर सकते हैं, और आपको आसानी से एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है। 


यदि बैंक अकाउन्ट में गडबड़ी हो तो क्या करें?


कई बार ऐसा होता है जब हम सभी को एडसेंस का अप्रूवल तो मिल जाता है, परन्तु उसके बाद जब हम अपने बैंक खाते में जानकारियां भरते है तो उसमें कुछ गड़बड़िया दिखायी देने लगती है, जैसेः Invalid Swift code, अथवा Invalid IFSC code।

यदि इस प्रकार का कोई भी Error आपको दिखायी दें, तो सर्वप्रथम आप अपने अकाउन्ट के बैंक खाते के साथ-साथ स्विफ्ट कोड, आई.एफ.एस.सी कोड को पुनः चेक करें और और फिर से सभी डिटेल को डाले।

यदि समस्या ठीक हो जाती है तो ठीक है, अन्यथा आप चाहे तो गूगल को उक्त समस्या बताते हुए लिख सकते है, और अपने प्राइमरी खाते को हटाकर अपने दूसरे बैंक के अकाउन्ट के डिटेल को दे सकते हैं जिससे आप जो पैसा अपने ब्लॉग के माध्यम से कमाये वो आपके दूसरे खाते में स्थानान्तरित हो जायें।


आशा है एडसेंस से जुड़ी ये सारी जानकारियां आपको पसन्द आयी होगी।























Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts