-->

5/12/21

Best Scheme to improve the future of the students is "DG Shakti" portal know now.छात्रों का भविष्य निखारने की योजना का नाम है डीजी शक्ति जानिये अभी।

छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु बेहतरीन होने वाली है ये योजना, जिसका नाम है ''डीजी शक्ति''

Best Scheme to improve the future of the students is "DG Shakti" portal know now.छात्रों का भविष्य निखारने की योजना का नाम है डीजी शक्ति जानिये अभी।


       बहुत जल्द उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के छात्रों को डिजिटल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैअर्थात् बहुत जल्द ही छात्रों को स्मार्टफोन तथा टेबलेट की सौगात मिलने वाली है, जिससे छात्र अपना भविष्य उज्जवल कर पायेगें।

    आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है, सरकार  का  मक़सद  युवा छात्रों को टेबलेट तथा स्मार्टफोन देकर अपग्रेड करने का है। सरकार ने इसके लिए एक नया पोर्टल भी बनाया है जिसका नाम है  "डीजी शक्ति"

 

क्या है डीजी शक्ति (What is DG Shakti):    

                                                                                                डीजी शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया जाने वाला एक पोर्टल है, जिसके माध्यम से छात्रों को आवेदन करना होगा, इस पोर्टल के होने से छात्रों को कहीं भी अन्य जगह से आवेदन करने की जरूरत नही होगी,, आपको बता दे, पंजीकरण से लेकर टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण पूरी तरह से निःशुल्क है।


क्या होगी खरीदे जाने की प्रक्रिया :-

                                                                            चूंकि कई लाख छात्रों को उक्त योजना का लाभ मिलना है, इसलिए काफी बड़े स्तर काम भी होना होगा, इसलिए सरकार ने खरीदारी के लिए बनाया गया जेम पोर्टल (GEM Portal) जिसके माध्यम से टेंडर की प्रक्रिया को जारी कर दिया है। संभवतः ये सरकार की तरफ से सबसे बड़ा टेंडर होगा।


 टेंडर के बाद क्या होगा ? :

                                                       चूंकि इतनी बड़ी खरीदारी के लिए टेंडर प्रक्रिया का ही इस्तेमाल किया जाता है, अब टेंडर प्रक्रिया में बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने रेट के साथ-साथ अपनी राशि को भी डालेगीं।

और वहीं कंपनी इस निविदा में हिस्सा ले पायेगीं जो सरकार के  नियमों/शर्तों पर पूरी तरह से खरी उतरेंगी, और कम दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ अपने टेबलेट बेचने को तैयार होगी। उसे ही सरकार पात्र मानेगी, तत्पश्चात् पात्र फर्म को ही समय के अन्दर टेबलेट/स्मार्टफोन की आपूर्ति  करनी होगी।


डीजी शक्ति योजना की क्या विशेषता है :-


1. ये योजना उत्तर प्रदेश सरकार की निःशुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना है, जिसके माध्यम से छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट का वितरण किया जायेगा।


2. डीजी शक्ति एक पोर्टल है, इसी पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाना है, और महाविद्यालयों से समस्त छात्रों का डाटा लेकर विश्वविद्यालयों को दिया जायेगा, और विश्वविद्यालय स्तर पर ही छात्रों की फीडिंग होगी।


3. इस योजना के तहत मिलने वाले टेबलेट और स्मार्टफोन में भविष्य में अध्ययन की सामग्री भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध करवायी जायेगी।


4. इस योजना के तहत खरीदे जाने वाले टेबलेट और स्मार्टफोन को खरीदे जाने हेतु सरकारी खरीदारी की वेबसाइट जेम पोर्टल पर टेंडर भी जारी कर दिये गये हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही फर्म को आपूर्ति हेतु आर्डर जारी कर दिये जायेगे।


5. इस योजना के तहत लगभग 2.5 लाख टेबलेट तथा 5 लाख स्मार्टफोन का वितरण किये जाने की योजना है।


6. इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि छात्रों को उक्त के पंजीकरण हेतु इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नही है, विश्वविद्यालय के माध्यम से ही छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।


आवेदन हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी  :-

  • आधार कार्ड आपकी पहचान के लिए  (Aadhar card)
  • निवास प्रमाण पत्र  (Address Proof)
  • आय प्रमाण-पत्र  (Income Proof)
  • मोबाइल नम्बर ?  (Mobile number)
  • ईमेल आई   (जिस पर आपको भविष्य में टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण की सूचना दी जायेगी)
  • आयु प्रमाण पत्र  (Age certificate )
  • मार्कशीट     इत्यादि

 टेबलेट तथा स्मार्टफोन कब तक मिलने की संभावना है :-

                                                                                                                                   जैसा पूर्व में ही बताया गया है कि सरकार द्वारा काफी बड़ी राशि का टेंडर जेम पोर्टल पर जारी किया गया है, और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही फर्म को वर्क आर्डर भी जारी कर दिये जायेगें। और जल्द से जल्द कंपनी पहले स्लॉट Slot में संभवतः 5 लाख स्मार्टफोन और 2.5 लाख टेबलेट की आपूर्ति करेगी।

"आपूर्ति की प्रक्रिया पूरी होते ही वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जो दिसम्बर के द्वितीय अथवा तृतीय सप्ताह में प्रारम्भ होने की संभावना है।"










Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts