Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips. : Technology

-->

4/3/23

Keypad phone versus Smartphone which is best and Why ? कीपैड फोन बनाम स्मार्टफोन कौन सा सबसे अच्छा है और क्यों?

 क समय था जब सिर्फ Keypad के मोबाइल का ही प्रयोग किया जाता था, और उसे ही खरीदना मुश्किल होता था, परन्तु  जैसे-जैसे समय व्यतीत होता गया और टेक्नोलॉजी का विस्तार हुआ, तो लोगों की जरूरतें भी बढ़ती गयी और इस क्षेत्र में एक नई क्रांति आ गयी और आज हर इंसान के हाथ में Smartphone आ गया है।

आज भी कई लोगों के दिमाग में यह प्रश्न आता है कि क्या हमें कीपैड वाला फोन लेना चाहिये या स्मार्टफोन, तो इसका जवाब है दोनों::


क्यों लेना चाहिए कीपैड वाला फोन और क्या है इसकी खासियतः

(Why should you take a phone with a keypad and what is its specialty):-


Keypad phone versus Smartphone which is best and Why ? कीपैड फोन बनाम स्मार्टफोन कौन सा सबसे अच्छा है और क्यों?
1)- 1000 रूपये से लेकर 1500 रूपये के मूल्यवर्ग में आपकों बेहतरीन कीपैड वाले फोन मिल जायेगे यदि आप स्मार्टफोन खरीदने मे असमर्थ है।


2)- Keypad वाले फोन मजबूत होते हैं गिरने पर स्क्रीन टूटने की संभावना न के बराबर होती है।


3)- Keypad वाले फोन की बैटरी काफी टिकाऊ होती है जो अधिकतम 7 से 10 दिनों तक आसानी से चल जाती है। इनकी बैटरी की क्षमता 1000 MAH से लेकर 1500 MAH तक होती है जो चार्जिंग में भी कम समय लेती है।


4)- छोटे फोन को Carry करना आसान होता है और आप इसे आसानी से अपने Pocket में डाल सकते हैं।


5)- छोटे फोन के चोरी हो जाने  अथवा गिर जाने पर इतना अफसोस भी नही होता है।


वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन में कीपैड मोबाइल जैसे कोई भी फंक्शन आपको देखने को नही मिलेंगे।


1)- एक अच्छे Smartphone के लिए आपको 8 से 10 हजार तक खर्च करना पड़ सकता है।


2)- ज्यादातर स्मार्टफोन यदि जमीन पर सीधे डिस्प्ले की तरफ से गिरते हैं तो उनकी स्क्रीन के टूटने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, यदि आपने बेहतरीन Flip cover नही लगा रखा है।


3)- Smartphone  हर व्यक्ति दिन भर चलाता रहता ही है जिससे इसकी बैटरी भी बहुत तेजी से खत्म (Consume)  होती रहती है और मुश्किल से पूरा दिन चल पाती है।


4)- आज के स्मार्टफोन 150 से 250 ग्राम तक के वजन के होते हैं, जिन्हें Carry करना इतना आसान नही होता है। 


5)- मंहगें स्मार्टफोन के गिर जाने और खो जाने पर बहुत अफसोस होता है क्योंकि उस स्मार्टफोन को खरीदने में आपकी मेहनत का पैसा लगा होता है। 


6)- स्मार्टफोन में डाटा के लीक होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है वहीं दूसरी तरफ Keypad वाले फोन में ये सब कुछ नही होता है।


निश्कर्ष (Conclusion) :-

                            समय के हिसाब से देखे तो आज स्मार्टफोन सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। और स्मार्टफोन सभी की जरूरत भी बन गये हैं, जिसके बिना इंसान अपने को अधूरा समझने लगा है। आज लोग अपना सारा काम डिजिटल माध्यम से करना ही पसन्द करते हैं। अब यदि डिजिटल भुगतान करना हो या फिर किसी प्रकार का Order Place करना हो, E- mail भेजना हो या फिर विडियो कॉल करना हो सब कुछ स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से हो जाता है।

इसलिए यदि आप Keypad वाला फोन लेना चाहते है, तो ले सकते है जो आपके बात करने के काम आ सकता है। बाकी डिजिटल काम करने के लिए आपका स्मार्टफोन है ही।


7/1/23

You must know this website that provides computer information on the Internet इंटरनेट पर कम्प्यूटर की जानकारी उपलब्ध करवाने वाली ये वेबसाइट आपको पता जरूर होनी चाहिए

3 Website जो आपके बहुत काम आने वाली है, और ये बेवसाइट इंटरनेट प्रयोग करने वाले के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण भी है। 

वैसे इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी वेबसाइट होती है, जो बहुत काम की होती है, लेकिन बहुत काम की वेबसाइट खोजते वक्त हमें नही मिलती है, जिनकी हमें आवश्यकता होती है, इसलिए ऐसी वेबसाइटों के बारे में आपका जानना अति आवश्यक है, क्योंकि ये ऐसी वेबसाइटें सदैव काम आती है, और इसका प्रयोग प्रत्येक इंटरनेट उपभोक्ता को करना चाहिए।

हम सभी जानते हैं कि  इंटरनेट पर लाखों एवं करोड़ो की संख्या में वेबसाइट है, जिन्हें कई लोग प्रयोग में लाते है, परन्तु उनमें से कुछ ऐसी बेवसाइट भी है जो                                                                                                    हर इंसान के काम आती है, और देनिक जीवन में हम उनका प्रयोग करते हैं।

ऐसी ही कुछ बेवसाइटों के बारे में हम आपको विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे कि कैसे इन वेबसाइटों का प्रयोग करना चाहिए


आइये हम जानते है पहली वेबसाइट के बारे में जो अत्यधिक काम की है, और इसका प्रयोग संभवतः आप सदैव करना चाहेगे।



पहली बेवसाइट है जिसके बारे में आप सभी को मालूम होना ही चाहिए क्योंकि हम सभी लोग अपनी रोज की दिनचर्या में कम्प्यूटर पर कार्य करते समय PDF का प्रयोग अवश्य करते हैं और PDF बनाते हैएक दूसरे को सेन्ड करते है।

ये वेबसाइट PDF से सम्बन्धित सभी समस्याओं के समाधान के लिए ही बनायी गयी है जिसका नाम है:-  abcdpdf.com 
क्या खास है इस वेबसाइट में और इससे क्या-क्या किया जा सकता है?
इस Website का इंटरफेस कुछ इस प्रकार है जैसा आप स्क्रीन पर देख सकते है जहां पर आपको हर प्रकार के विकल्प देखने को मिल रहे हैं।



1. इस वेबसाइट के माध्यम से आप किसी भी PDF File को एडिट कर सकते है उसमें इमेज लगा सकते हैं क्रॉप कर सकते हैं किसी भी टेक्स्ट को Highlight कर सकते हैं। 

2. इस बेवसाइट के माध्यम से आप ढेर सारी पीडीएफ फाइलों को एक साथ मर्ज कर सकते हैं, उन्हें क्रमवार लगाकर पेज नम्बर देते हुए एक किताब का भी रूप दे सकते हैं।

3. इस बेवसाइट पर आपको पीडीएफ को इमेज में बदलने तथा इमेज को पीडीएफ में बदलने का मौका मिलता है जिसकी हम सभी को प्रतिदिन के कार्यो में आवश्यकता प्रतीत होती है, इसके अलावा आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की फाइलों को पीडीएफ में आसानी सें बदल सकते है और पीडीएफ फाइलों को वर्ड में भी परिवर्तित कर सकते है।

4. उक्त वेबसाइट के माध्यम से आप किसी भी पीडीएफ फाइल की साइज को छोटा ( Compress ) अथवा बड़ा कर सकते है, तथा ये बेवसाइट आसानी से फाइलों को Split करने की सुविधा भी प्रदान करता है।

5. यदि आप अपनी पीडीएफ फाइल में साइन अथवा सिग्नेचर करना चाहते हैं तो वो भी आसानी से कर सकते हैं उक्त के अलावा आप अपने डॉक्यूमेंट में वाटरमार्क भी लगा सकते है  तो है न कितने कमाल की चीज?

उक्त के अलावा आप इस वेबसाइट पर विजिट करके उन सारी सुविधाओं का आनन्द ले सकते है और अपने ज्ञान को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।


                                इस वेबसाइट पर आपको कम्प्यूटर में मौजूद और वर्ड, एक्सेल तथा पावर पाइंट से सम्बन्धित वो सारी जानकारियां मिलेगी जिसे सीखकर आप अपनी कम्प्यूटर की जानकारी को कई गुना बढ़ा सकते है।
उक्त वेबसाइट के संस्थापक श्री अभिमन्यू भारद्वाज जी है, जो बहुत बेहतर तरीके से वर्ड, एक्सेल को सीखाते हैं तथा उनके सीखाने का तरीका काफी बेहतरीन है आप जरूर इस बेवसाइट पर जाएं और वर्ड एक्सेल तथा पॉवर पांइट के बारे में सीखे।

माईबिगगाइड वेबसाइट का लेआउट भी कुछ इस प्रकार से है, जैसा आप चित्र में देख सकते हैं।


3- तीसरी वेबसाइट है www.govindtech.com ये वेबसाइट सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सम्बन्धी जानकारी, व्हाट्सएप ट्रिक्स, राजनीति, खेल इंटरनेट सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन शॉपिंग, कैशबैक, ऑनलाइन अर्निंग टिप्स से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारियों को उपलब्ध करवाने का कार्य करती है, अतः उक्त बेहतरीन जानकारियों को पढ़ने के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, और ढेर सारा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

इस वेबसाइट का इंटरफेस कुछ इस प्रकार से है जिस पर आप आसानी से विजिट कर सकते हैं।
























20/9/22

Motorola has launched its best camera phone in India with 200 megapixels 200 मेगापिक्सल के साथ में मोटोरोला ने भारत में लांच कर दिया है अपना सबसे बेहतरीन कैमरा फोन

आखिरकार मोटोरोला ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन और Flagship डिवाइस मोटोरोला Edge 30 Ultra लांच कर ही दिया जिसका सभी मोटरोला यूजर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


आपको बता दें यह डिवाइस Flipkart पर लॉन्च हो गया है जिसकी सेल बिग बिलियन डे ( Big Billion day 2022 ) पर ही प्रारंभ होगी 


मोटोरोला के अभी तक के सभी डिवाइसेज में यह अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन माना जा रहा है इसके फीचर्स की फेहरिस्त इतनी लंबी है जिस पर चर्चा करने में काफी लंबा समय व्यतीत होगा फिर भी इसके जो सबसे बेहतरीन और उपयोगी फीचर्स है हम उसके बारे में अवश्य बात करेगें।


Motorola has launched its best camera phone in India with 200 megapixels 200 मेगापिक्सल के साथ में मोटोरोला ने भारत में लांच कर दिया है अपना सबसे बेहतरीन कैमरा फोन

  • डिस्प्ले ( Display ) :- 

                                      बात करते हैं डिस्प्ले की तो इस स्मार्टफोन के आगे और पीछे दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है जो कि इसे किसी भी प्रकार की रगड़ से बचाता है, फोन पीछे की तरफ मैट फिनिश के साथ में आता है जो देखने में काफी अच्छा लगता है

इस स्मार्टफोन में सामने की तरफ 6.67 इंच की POLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है जिसे हम किनारे से भी देख सकते हैं फोन 144 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ में आता है ,जो फोन को मक्खन की तरह चलाने में मदद करता है


Motorola has launched its best camera phone in India with 200 megapixels 200 मेगापिक्सल के साथ में मोटोरोला ने भारत में लांच कर दिया है अपना सबसे बेहतरीन कैमरा फोन




  • कैमरा ( Camera ) :-

                                अब बात करते है इस फोन में कैमरे की क्योंकि इसके बिना इस फोन का रिव्यू करना बेकार है इस फोन में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जो मोटरोला द्वारा अब तक दिया गया सबसे ज्यादा सेंसर वाला कैमरा है यदि हम यह कहें कि इस स्मार्टफोन का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट यदि कोई है तो वह इसका कैमरा ही है, इस फोन में हमे तरह-तरह के मोड्स भी देखने को मिलते है, जिसकी वजह से फोटो को कई प्रकार से कैप्चर किया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा  F 1.9 अर्पचर पर काम करता है, जो लो लाइट में भी बेहतरीन फोटो खींचने में सक्षम है, ये फोन 8K वीडियो रिकार्डिग को भी सपोर्ट करता है, जो 30 FPS पर रिकार्ड की जा सकती है, 

अन्य कैमरा लेंस की बात की जाये तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है, और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मौजूद है।

सेल्फी के शौकीनों को भी मोटोरोला ने बिल्कुल निराश नही किया है, और उनके लिए 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो उच्च क्वालिटी की फोटोज को खीचने में सक्षम है।


                                         आईये अब बात करते हैं इसकी ताकत के बारे में जो इसको इसके प्रोसेसर के माध्यम से मिलती है इस फोन में Qualcomm  का लेटेस्ट Snapdragon 8 + Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो किसी भी प्रकार की मल्टीटॉस्किग को आसानी से पूरा कर सकता है।


  • मैमोरी ( Memory ) :-

                                         मोटोरोला का यह डिवाइस में 8 जीबी की रैम, तथा 128 जीबी रोम के साथ में आता है, फिलहाल कम्पनी ने सिर्फ एक ही वैरियेंट को निकाला है इस फोन में 128 जीबी UFS 3.1 सपोर्ट दिया गया है, और इसमें कोई कार्ड स्लॉट भी नही दिया गया है।


  • बैटरी ( Battery ) : -

                           स्मार्टफोन के लिए उसकी बैटरी का अत्यधिक महत्व है, उसको ध्यान में रखते हुए मोटोरोला ने अपने उक्त स्मार्टफोन में 4610 MAH की बैटरी दी है, जो पूरे फोन को पूरे दिन चलाने में सक्षम है, लेकिन हैवी यूजर के लिए कम्पनी ने बेहतरीन सरप्राइज चार्जर भी दे रखा है, जो कि 125 Watt  का है, ये चार्जर आपके स्मार्टफोन को सिर्फ 7 मिनट में 50 % तक चार्ज कर सकता है, जो कि आपके बचे हुए पूरे दिन के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा यदि आप बिना वायर के अपने फोन को चार्ज करना चाहते है तो इस फोन में  आपको 50 वॉट का वायरलैस चार्जिग की सुविधा भी मिलती है।


  • कनेक्टिविटी ( Connectivity ) :-

                                                       एक स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के जितने फीचर मौजूद होते है, वो सभी आपको इस स्मार्टफोन में देखने को मिलने वाले है

उक्त के अलावा इस स्मार्टफोन में म्यूजिक के दिवाने  के लिए DOLBY ATMOS SOUND सिस्टम दिया गया है, जो  एक बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ में आता है।


इस स्मार्टफोन में हमे किसी भी प्रकार का वोटवेयर देखने को नही मिलता है, अर्थात् बिल्कुल क्लीन एंड्रॉयड देखने को मिलता है, ये स्मार्टफोन Android 12 पर आता है इसके अलावा कंपनी इसके लिए Android 13, 14 तथा एड्रॉयड 15 भी लेकर आयेगी, इसके अलावा कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी देगी, ऐसा कंपनी का कहना है।


सारी बातों को मिला दिया जाये तो यही कहा जा सकता है कि इस फोन में बेहतरीन चीजें हमें देखने को मिलेगी।


कीमत की बात की जाये तो इसका स्मार्टफोन का दाम कंपनी ने 54,999 रखा है, संभवतः इस प्राइज में इससे बेहतरीन कैमरा फोन मिलना मुमकिन है।











21/8/22

A huge responsibility is going to fall on the shoulders of Akash Ambani Mukesh Ambani handed over the entire business of Jio to Akash.

                                                       क्या आकाश अंबानी जियो की कमान संभाल पाएंगे?


                  देश की सबसे बड़ी एवं सबसे महत्वपूर्ण कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries ) की कमान अब तीसरी पीढ़ी के हाथों में जाने वाली है ,अर्थात तीसरी पीढ़ी के रूप में श्री आकाश अंबानी के हाथों में..


आपको बता दें प्रथम पीढ़ी के रूप में धीरूभाई अंबानी जी ने इस कंपनी की शुरूआत की थी, और उसको आगे ले जाने का काम वर्तमान में देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी जी ने किया है, चूंकि अब मुकेश अंबानी अपने इस कारोबार को और आगे की तरफ ले जाते हुए इसका उत्तरदायित्व अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी जी को देना चाहते हैं इसलिए उन्होनें रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को सौपने का फैसला लिया है।



बताते चले 
अभी हाल ही में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक एवं चेयरमैन मुकेश अंबानी जी ने अपनी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ इन्फोकॉम से इस्तीफा देकर इसकी कमान अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को ही सौंप दी, जिसे काफी सराहा भी जा रहा है।


क्यों आवश्यकता हुई आकाश को कमान सौंपने की :- 

                                                                        पिछले वर्ष दिसंबर में अंबानी ने अपने उत्तराधिकार योजना का जिक्र किया था , इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि 2002 में मुकेश अंबानी जी को अपने पिता स्वर्गीय श्री धीरूभाई अंबानी की मृत्यु के पश्चात अपने छोटे भाई अनिल अंबानी से उत्तराधिकार की लड़ाई लड़नी पड़ी थी, इसका कारण मृत्यु से पहले स्वर्गीय श्री धीरुभाई अंबानी ने कोई भी वसीयत नहीं छोड़ी थी जिसके कारण दोनो भाइयों में विवाद उत्पन्न हो गया था, अंततः मुकेश की माताजी को बीच में आकर दोनों भाइयों में कंपनी का बंटवारा करना पड़ा था, इस कारण मुकेश अंबानी को अपने उत्तराधिकार की घोषणा करनी पड़ी जिससे भविष्य में मुकेश जी के परिवार में भी इस तरह की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए.


मुकेश अंबानी और अनिल अम्बानी की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी, और अधिकतर न्यूजपेपर में इस खबर का जिक्र किया गया था, क्योंकि उद्योग जगत में काफी कम ऐसा देखने को मिलता था।

आज वर्तमान में मुकेश अम्बानी जी अनिल अम्बानी से काफी आगे निकल चुके है, और विश्व के धनिकों की सूची में उनका नाम शीर्ष स्तर पर विराजमान भी है।


वैसे फोर्ब्स की वर्तमान सूची में मुकेश अम्बानी जी शीर्ष 10 पर मौजूद है, क्योंकि हॉल ही सूची में Gautam Adani जी बिल गेट्स जी को पछाड़कर चौथे स्थान पर विराजमान हो गयें।


देखिए ( Forbes ) फोर्ब्स सूची के अनुसार कौन किस नम्बर पर है।


1- एलॉन मस्क ( Elon Musk )

2- बरनार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली ( Bernard Arnault & Family )

3- जैफ बेजोस ( Jeff Bezos )

4- गौतम अडानी ( Gautam Adani )

5- बिल गेट्स ( Bill Gates )

6- लैरी एलीसन ( Larry Ellison )

7- वॉरेन बफेट ( Warren Buffett )

8- लैरी पेज ( Larry Page )

9- सर्गेई ब्रिन ( Sergey Brin )

10- मुकेश अम्बानी ( Mukesh Ambani )


कितने ग्राहक हैं जिओ कीः-

                                       कंपनी के स्रोत के मुताबिक 2022 की चौथी तिमाही तक कंपनी के 41.02 करोड़ से ज्यादा ग्राहक वर्तमान में है जो कि एयरटेल एवं वीआई कंपनी से भी ज्यादा है, आपको बता दें अभी हाल ही में जियो के काफी उपभोक्ताओं में कमी देखी गई है, इसके बावजूद अभी भी जियो ग्राहकों के मामले में काफी ज्यादा है।


यहां पर यह बात बताना पूरी तरीके से समीचीन प्रतीत होता है, कि एक समय के बाद सत्ता की उत्तराधिकारी चुनना ही पड़ता है, जिससे भविष्य की राह को और आसान बनाया जा सके।

मुकेश अम्बानी द्वारा अपने उत्तराधिकारी का चुनाव करना पूर्णतयः सही है, जो भविष्य की रूपरेखा का निर्धारण भी करेगा


आकाश अम्बानी युवा है, साथ ही साथ उनकी सोच एक Innovative सोच है, जो रिलांयस को आगे ले जाने के मामले में बेहतर साबित होगी। और आकाश इन सभी जिम्मेदारियों को संभवतः बहुत अच्छी तरह से निभा पायेगें।


क्या होता है ट्रेडमार्क

डम्पस्टर क्या है और कैसे इसके माध्यम से डिलीट फाइलां को प्राप्त करें?

जानिये Cashkaro कैसे काम करता है

जानिये GoPaisa से कैसे पैसा कमाते हैं

कोरोना से बचाव के सारे तरीके

कोरोना पर 3000 शब्दों का विस्तृत निबन्ध

फोन कैसे हैक कर लिया जाता है

एशिया में इससे बढ़िया सड़क कहीं पर नही है

ये स्प्रे नाक में डालो कोरोना गायब

सिर्फ 12 घंटों में भी मिलता है एडसेंस का अप्रूवल

E-Kuber  योजना हर आपदा में काम आती है

अब हर रिचार्ज पर मिलता है 4 प्रतिशत का कमीशन जानिये इसके बारे में

आखिर क्यों कोई भी परिंदा इस बिल्डिंग में प्रवेश नही कर सकता है?

पेगासस सॉफ्टवेयर आपकी सारी गोपनीय जानकारी को पहल झपकते ही चुरा सकता है 




























13/8/22

How To Use The Internet While Hiding Your IP Address Is The Tor Browser Safe

                                          क्या होता है टोर ब्राउजर और इसका उपयोग कैसे किया जाता है ?


टोर ब्राउजर TOR BROWSER एक सिक्योर ब्राउजर है जो गोपनीय तरीके से आपको अपनी आई.डी ( Identity ) छुपाने की सहूलियत देता है, तथा आप अपनी गोपनीयता को छुपाते हुए इंटरनेट पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं।


टोर ब्राउजर काम कैसे करता है :-

                                    यह प्रश्न सभी के दिमाग में होता है कि टोर ब्राउजर ( Tor Browser ) काम कैसे करता है, तो इसके बारे में जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि इंटरनेट कितने भागों में बंटा हुआ है और इंटरनेट पर क्या-क्या सर्च किया जा सकता है।


तो हम आपको बता दें कि इंटरनेट के तीन भाग है, अर्थात् इंटरनेट 3 भागों में बंटा हुआ है।





1. सर्फेस वेव ( Surface Web )

2. डीप वेव ( Deep Web )

3. डार्क वेव ( Dark Web ) 


(1) - सर्फेस वेव ( Surface Web ):-

                                                      जिसे हम धरातल पर मौजूद इंटरनेट कह सकते हैं, जिसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, अर्थात् जो चीज इंटरनेट पर हमें आसानी से उपलब्ध होती है, उसे हम सभी सर्फेस वेव ( Surface Web ) की संज्ञा देते है

Surface Web में सभी चीजों को अर्थात् जिन चीजों के बारे में हम इंटरनेट पर सर्च करते हैं तथा जिन जानकारियों को गूगल इंडेक्स करता है उसे ही सर्फेस वेव की संज्ञा दी गई है.

और जो जानकारी हमें आसानी से इंटरनेट पर मिलती है,  और इंडेक्स्ड चीजों की उपलब्धता ही हमें आसानी से इंटरनेट पर उपलब्ध होती है.

                        जब भी हम किसी भी प्रकार की वेबसाइट ( Website ) को सर्च करते है तो हमारा आईपी एड्रेस (Internet protocol address) उस वेबसाइट के पास पहुंच जाता है, अर्थात् हमारी गोपनीयता के बारे में उसे जानकारी हो जाती है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि हम यहां पर भी पूरी तरह से सुरक्षित नही है, लेकिन टोर ब्राउजर ( Tor Browser ) का प्रयोग करते हुए आप अपनी गोपनीयता को छुपा सकते हैं।


वैसे TOR का फुलफॉर्म है (The Onion Routing)जैसा कि आपको शब्दों से ही पता चल रहा होगा कि इसमें प्याज का शब्द मौजूद है, अर्थात् इसमें आपका I.P हर बार चेंज होता रहता है, जिससे आपकी आई.पी को ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है, कि वास्तव में आप किस लोकेशन से सर्च कर रहें है।

अब हम जानते है डीप वेब के बारे में

 

(2)- डीप वेब ( Deep Web ) :-

                                                  डीप वेब इंटरनेट का वह हिस्सा है, जिसे आम आदमी एक्सेस नही कर सकता है, क्योंकि इस जानकारी को गूगल इन्डेक्स नही करता है उदाहरण के तौर पर हम कहते है कि जैसे जीमेल आईडी, फेसबुक आईडी, इत्यादि उक्त सभी अकाउन्ट को बिना लॉगिन आई और पासवर्ड के बिना नही खोला जा सकता है इसे ही डीप वेव की संज्ञा दी गयी है।

डीप वेव में आपकी सारी जानकारी मौजूद होती है, जो कि पूरी तरह से गोपनीय होती है, चाहे वह आपका किसी भी प्रकार का अकाउन्ट हो।

 

डीप वेव को समझने के बाद बारी आती है डार्क वेव को समझने कीः

 

(3)- डार्क वेव ( Dark Web ) :-

                                                     यदि हम आपसे यह कहें कि डार्क वेव एक अंधेरे कमरे की तरह है तो गलत नही होगा, जहां पर सभी को नही जाना चाहिए। यहां पर बहुत सारी अवैध चीजें भी मौजूद है, परन्तु इन्हें आप आसानी से नही प्राप्त कर सकते हैं और हो सकता है कि ऐसी जगह पर जाने से आपकी सारी इन्फॉरमेशन भी लीक हो सकती है, अर्थात् आपका सिस्टम भी हैक हो सकता है, चूकिं डार्क वेव काफी समय से प्रचलन में है

 

जैसा कि हम सबने देखा कि डार्क वेव वास्तव में काफी डरावनी जगह है जहां पर हर किसी व्यक्ति को जाना नही चाहिए, हम आपको बता दें कि डार्क वेव का निर्माण इसीलिए किया गया था कि वहां पर लोग अवैध कार्यो को कर सकें, और डार्क वेव पर एक से एक बेहतरीन हैकर बैठे हुए है, जो आपके अकाउन्ट को पलक झपकते ही हैक कर सकते हैं। इन इनवैलिड एक्टीविटी वाली बेवसाइट पर विजिट करने के लिए ही हम सभी Tor Browser का प्रयोग करते हैं।


जानिये कॉपीराइट एक्ट के बारे में ।

क्या होता है ट्रेडमार्क

डम्पस्टर क्या है और कैसे इसके माध्यम से डिलीट फाइलां को प्राप्त करें?

जानिये कैशकरों कैसे काम करता है

जानिये गोपैसा से कैसे पैसा कमाते हैं

कोरोना से बचाव के सारे तरीके

कोरोना पर 3000 शब्दों का विस्तृत निबन्ध

फोन कैसे हैक कर लिया जाता है

एशिया में इससे बढ़िया सड़क कहीं पर नही है

ये स्प्रे नाक में डालो कोरोना गायब

सिर्फ 12 घंटों में भी मिलता है एडसेंस का अप्रूवल

ई-कुबेर योजना हर आपदा में काम आती है

अब हर रिचार्ज पर मिलता है 4 प्रतिशत का कमीशन जानिये इसके बारे में

आखिर क्यों कोई भी परिंदा इस बिल्डिंग में प्रवेश नही कर सकता है?




 
















3/7/22

5G services are going to be launched very soon in India for which the cabinet has given its approval.

भारत में बहुत जल्द ही 5 जी सेवाएं लांच होने वाली है, जिसके लिए मंत्रिमंडल ने अपनी स्वीकृति प्रदान भी कर दी है।


आपको बता दें स्पैक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई रखी गयी है, जिसमें सभी कंपनियों को बोली में हिस्सा लेने हेतु आमंत्रित भी किया गया है। स्पैक्ट्रम की नीलामी 20 वर्षो के लिए 317 करोड़ रूपये प्रति मेगाहर्ट्ज की कीमत रखी गयी है। टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया अर्थात्  TRAI  ने 2018 में जिस आधार कीमत की सिफारिश की थी, उस आधार कीमत से लगभग 36 प्रतिशत कम है। अब देखना है कि कंपनियां इस कीमत पर नीलामी में कितनी रूचि दिखाती है। 


कैसी होगी 5 जी की स्पीड  :-

                                      भारत काफी विशाल देश है, और यहां पर 5 जी सेवाओं को पूरे राज्यों में एक साथ लागू करना सरकार तथा दूरसंचार कंपनियों के लिए काफी कठिन है, शुरूआत में 5G की सेवाएं भारत के बड़े राज्यों अर्थात् मुम्बई, अहमदाबाद, नई दिल्ली, बंगलुरू, चैन्नई, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों में देखने को मिलेगी और इसकी स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक 1.5 जीबी की फिल्म को डाउनलोड करने में मुश्किल से 10 से 15 सेकेण्ड का टाइम लगेगा, जो कि 4जी की स्पीड से 10 गुना ज्यादा है। वर्तमान में जहां हमें एक 1.5 जीबी की मूवी को डाउनलोड करने में 1.5 से 2 मिनट का समय लग जाता है। वहीं  5 जी की स्पीड से डाउनलोड करने में कुछ ही समय लगेगा,,

है ना कमाल की स्पीड.?


कितने गीगाहर्ट्ज की बिक्री को मंजूरी प्रदान की गयी है :-

                                                                                            आपको बता दें कैबिनेट की अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा की गई, और उन्होनें 5G के स्पैक्ट्रम 600, 700, 800, 900, 1800, 2100 तथा 2300 के अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड में 72 गीगाहर्ट्ज की बिक्री को मंजूरी भी प्रदान कर दी है, जिसकी बिक्री से सरकार को अच्छा खासा रेवेन्यू मिलने की प्रबल संभावनाएं भी है।

कंपनियों को भुगतान के लिए बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध करवाया गया है, जिसके लिए कंपनियो को 20 वर्ष का समय मिलेगा, तथा इन 20 वर्षो में ही कंपनियों को स्पैक्ट्रम का भुगतान 20 समान EMI ( equated monthly instalment किश्तों में करने का बेहतरीन विकल्प भी मिलेगा तथा 10 वर्षो के पश्चात् कंपनियां स्पैक्ट्रम को वापस भी कर पायेगी।


गैर-मोबाइल कंपनियों को मिली मंजूरी  :-

                                                                 बड़ी-बड़ी गैर-मोबाइल कंपनियों को सरकार के द्वारा बहुत बढ़िया राहत भी दी है, उन्हें सीआरडब्ल्यूपीएन ( CRWPN ) की मंजूरी भी दे दी गई है, बड़ी कंपनियों में जैसे GOOGLE, FACEBOOK जैसी कंपनियां शामिल भी है, इन कंपनियों के द्वारा इसकी मांग भी की गयी थी, जिसको सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी, आपको बता दें कई देशों में यह सुविधा पहले से ही वहां की सरकारें बड़ी-बड़ी कंपनियों को प्रदान करती आ रही है.


5G के आने से क्या फायदें होगें?

                                                     स्पैक्ट्रम नीलामी के बाद 5G की सेवाएं आने में लगभग 6 से आठ महीने का समय तो लग ही जायेगा, क्योंकि स्पैक्ट्रम की नीलामी के पश्चात् कम्पनियां बहुत तेजी से अपने-अपने शहरों में इस सेवा को प्रारम्भ करने की दिशा में तेजी से काम करेंगी।

5G की सेवाएं लांच हो जाने से इसकी स्पीड और विशेषताओं के बारे में सभी जानना चाहते हैं कि किस तरीके से यह सेवा काम करेगी, क्योंकि इस सेवा के लांच हो जाने से कई क्षेत्रों में क्रांति आने की प्रबल संभावना है। चाहे वह अंतरिक्ष का क्षेत्र हो, या विज्ञान का क्षेत्र हो अथवा स्वास्थ्य को क्षेत्र हो। सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आयेगे।

4 जी मुकाबले 10 गुना ज्यादा स्पीड में काम होगा, और लोग तेजी से काम करने का कार्य करेगें, उत्पादक एवं सेवा प्रदाता कंपनियां अपने उत्पादों को बहुत तेजी से ग्राहकों तक पहुंचा सकेगीं, समय की बचत के साथ-साथ आर्थिक एवं वित्तीय गतिविधियों में बहुत तेजी आने की प्रबल संभावना रहेगी।

अब इंतजार है हमें उस घड़ी का जिसका हम सभी भारतीय बहुत बेसब्री से इंतजार कर भी रहे हैं, और बहुत जल्द ही हमें ये सेवाएं धरातल पर देखने को मिलने वाली हैं।


आशा है आपको यह लेख अवश्य पसन्द आया होगा, यदि पसन्द आया तो अपने विचार अवश्य साझा करें।


क्यों होता है?

कैसे होता है?

कैसे होता है?


पढ़िये और जानिये इन महत्वपूर्ण लेखों के बारे में





























































































5/5/22

from May 11 Call recording features will be banned by any third party application 11 मई से किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर्स को बैन किया जाएगा

 11 मई से किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर्स को बैन किया जाएगा


आइए आज हम इसी विषय पर विस्तार से बात करते हैं कि क्या है कॉल रिकॉर्डिंग फीचर और यह कैसे काम करता है?

कौन.कौन से एप्लीकेशन कॉल रिकॉर्डिंग करने में हमारी मदद करते हैं?

from May 11 Call recording features will be banned by any third party application  11 मई से किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर्स को बैन किया जाएगा


बहुत जल्दी सभी राज्यां में लागू करेगी सरकार ये योजना, जिससे आप कहीं पर भी इलाज करवा पायेगें।

क्या आपने वर्चुअल करेंसी (डोजीक्वॉइन) में निवेश किया?

जानिये बिटक्वाइन की कीमत।

क्या आपको पता है एक बिट्क्वाइन की क्या कीमत है जान कर दंग रह जायेगे आप।

यदि आपने सिर्फ 5 साल पहले 100 बिट्क्वाइन खरीदें होते तो आपके पास इतना पैसा हो जाता।

क्या है कॉल रिकॉर्डिंगः-

                                  जब हम किसी व्यक्ति को फोन कॉल करते है तो हमारे द्वारा उसकी बातों को किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया जाता है, या हम किसी से बात करते हैं और हमारी कॉल को किसी व्यक्ति के द्वारा अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया जाता है वह भी हमारी जानकारी के बगैर जिसे हम सभी रिकॉर्डिंग फीचर कहते हैं।


आज के समय में लगभग कई कंपनियों के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर स्मार्टफोन में दिया जाता है परंतु कुछ कंपनियां ऐसी भी है जिनमें कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प पहले से मौजूद नहीं होता है ऐसी स्थिति में Android के प्ले स्टोर पर कई थर्ड पार्टी एप्लीकेशंस मौजूद होती है जो कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प उपलब्ध करवाती है जिसके माध्यम से आप आसानी से किसी के भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।


फेसबुक चलाते हैं तो मैंसेजर के ये 5 यूजफुल टूल्स के बारे में आपको पता होना चाहिए।

2024 तक बन जायेगा सेंन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, जान लीजिए क्या है इसकी विशेषता।

आखिर क्यों इस बिल्डिंग में इतना टन सोना रखा गया है अगर चोरी हो जाये तो क्या होगा ?

इस इमारत में पक्षी भी परिंदा नही मार सकता और दरवाजे इतने भारी है कि इंसान खोल ही नही सकता।

आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार अपने युवाओं को स्मार्टफोन और टेबलेट बांट रही है।

क्या होगा यदि आप अपना योनो का यूजर नेम और पासवर्ड भूल जाते है।


क्या कॉल रिकॉर्डिंग फीचर सही है ?-

                                                    इस मामले में कई लोगों की राय सामान नहीं हो सकती है क्योंकि कॉल रिकॉर्डिंग फीचर एक ऐसा फीचर है जिसके माध्यम से आप किसी के कॉल को रिकॉर्ड तो कर सकते हैं परंतु बिना आपकी अनुमति के कोई यदि आपकी कॉल को रिकॉर्ड करता है तो यह आपको भी ठीक नहीं लगता है.


कॉल रिकॉर्डिंग उस समय ठीक है जब किसी से कॉल के दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा हमें गाली गलौज दी जाती है उस समय यह रिकार्डिग एक सबूत के तौर पर हमारे पास मौजूद होती है.. 

परंतु कई मामलों में लोग इस फीचर का गलत इस्तेमाल भी करते हैं तथा कॉल रिकॉर्डिंग करने के बाद दूसरे पक्ष को ब्लैकमेल भी करने का काम करते हैं जो कि सर्वथा अनुचित है।


हमारे द्वारा किसी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से जब बात की जाती है तो उसके द्वारा हमें पहले ही यह बता दिया जाता है कि यह कॉल गुणवत्ता और क्वालिटी पर्पस के लिए रिकॉर्ड की जा सकती है तो ऐसी स्थिति में यह ठीक भी लगता है की कंपनी हमारी कॉल को रिकॉर्ड करके अपनी सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में काम करती हैं क्योंकि यहां पर हमें पहले ही बता दिया जाता है।



क्या फर्क पड़ेगा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के हट जाने सेः-

                                                                                                                   कॉल रिकॉर्डिंग फीचर एक महत्वपूर्ण फीचर है परंतु इसका प्रयोग बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए आजकल कई स्मार्टफोन में यह Pre Installed होता है और जैसे ही कोई कॉल कनेक्ट होती है ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग स्टार्ट हो जाती है तथा उक्त कॉल रिकॉर्ड होने के पश्चात हमारे फोन में सेव हो जाती है. कुछ लोगों के द्वारा इसका गलत प्रयोग करने के कारण ही थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को हटाने का फैसला लिया गया है


हम आपको बता दें सैमसंग के स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर आता है परंतु जब आप नॉर्मल नेटवर्क में कॉल करते हैं तो कॉल रिकॉर्ड होती है परंतु वाईफाई नेटवर्क पर कॉल रिकॉर्ड नहीं होती है सुरक्षा की दृष्टि से यह सही भी है।


परन्तु एक बात स्पष्ट है कि कॉल रिकार्डिग को किसी भी मोबाइल या स्मार्टफोन में जिसे इलेक्ट्रॉनिक इवीडेन्स के रूप में प्रयोग भी किया जा सकता है।

और भविष्य में भी स्मार्टफोन के द्वारा उक्त कॉल रिकार्डिंग के फीचर को बनाये रखा जा सकता है।


थर्ड पार्टी एप्लीकेशन बहुत मामलों में ठीक भी नही होते है, कई बार इन एप्लीकेशन के द्वारा आपकी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी ट्रैक किया जाता है, तथा इन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के द्वारा कई तरह की परमीशन भी आपसे मांगी जाती है, जिसे स्मार्टफोन यूजर के द्वारा अलाऊ भी कर दिया जाता है जिससे ये एप्लीकेशन हमारी गोपनीय जानकारियों यथा Contact, Gallery, Massages आदि को आसानी से ट्रैक कर लेते हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह ठीक नही  है।

अब पुराने वाहनों को नष्ट करके सरकार आपको नये वाहन खरीदने में मदद करेंगी, जानिये इस प्रक्रिया के बारे में।

अगर नही मिल रहा है एडसेंस का अप्रूवल तो ये तरीका अभी अपना लीजिए।

अब कभी भी नही भरेगी आपके स्मार्टफोन की मेमोरी जानिये व्हाट्सएप के इस बेहतरीन फीचर्स के बारे में।


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में इन उम्मीदवारां ने तो इतिहास रच दिया।

इंटरनेट से इस तरीके को अपनाकर आप भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं

गो पैसा आपको हर बार कैशबैक देता है, जानिये कैसे।

आखिर क्या है स्वामित्व योजना?



















23/4/22

Which is the best projector in the world and what are its features विश्व का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर कौन सा है और इसकी क्या-क्या विशेषताएं है।

अब आप अपनी  स्मार्ट टीवी अपनी जेब में रख कर चल सकते हैं  क्योंकि सैमसंग लेकर आ गया है एक ऐसा प्रोजेक्टर जिसका नाम है ’’Free Style’’


Free Style  नाम इसलिए भी दिया गया है जिसे आप 180 डिग्री तक मूव कर सकते हैं कई तरह की खासियत के साथ में यह डिवाइस आता है सैमसंग का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर कहां जा रहा है आज हम इसी प्रोजेक्टर के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि वास्तव में यह अपनी प्राइस को कंसीडर करता है भी या नहीं।


Which is the best projector in the world and what are its features विश्व का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर कौन सा है और इसकी क्या-क्या विशेषताएं है।
image credit : amazon website



कैसा है यह प्रोजेक्टर और क्यों जरूरत पड़ी इसकीः-

                                                                 सैमसंग हमेशा नया इनोवेशन लेकर आता है और इस बार भी उसने अपने ग्राहकों को निराश नहीं किया है सैमसंग का या प्रोजेक्टर एक ऐसा डिवाइस है जो इंसान की टीवी देखने के नजरिए को ही बदल देगा । अगर हम यह कहें कि कुछ समय बाद इंसान स्मार्ट टीवी नहीं खरीदेगा बल्कि इस तरह के प्रोजेक्टर को ही लेना पसंद करेगा तो गलत नही होगा, क्योंकि यह आपको अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन को छोटा एवं बड़ा करने की सुविधा प्रदान करता है।


कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और उसी का परिणाम है कि सैमसंग ने फिर से हमारे लिए एक ऐसा डिवाइस बना दिया कि जो अपने घर में एलईडी टीवी नहीं लगाना चाहते उनके लिए यह प्रोजेक्टर काफी बेहतरीन साबित होगा जिसमें आपको टीवी का वह सारा मजा मिलने वाला है जो आप बड़े थिएटर में जाकर देखते हैं यदि हम इसे मिनी थियेटर कहे तो गलत नहीं होगा



क्या है इस प्रोजेक्टर की विशेषताएंः-

                                            इसकी विशेषताओं के बारे में बात की जाए तो यह कई खूबियों के साथ में आता है इस प्रोजेक्टर के माध्यम से आप अपने घर की किसी भी दीवार पर इसे देख सकते हैं तथा अपनी सुविधा के अनुसार स्क्रीन की साइज को छोटा एवं बड़ा कर सकते हैं इसकी न्यूनतम साइज 30 इंच है तथा अधिकतम साइज 100 इंच है अर्थात आप 100 इंच तक फुल एचडी स्मार्ट टीवी का मजा अपनी दीवार पर ले सकते हैं। 


इस प्रोजेक्टर को आप 180 डिग्री तक रोटेट करके दीवार पर अपने सुविधानुसार देख सकते हैं


इस प्रोजेक्टर में आप सभी कंटेंट ऑनलाइन देख सकते हैं जैसे अमेजॉन प्राइम नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, स्पॉटिफाई, बिग फ्लेक्स, डिजनी हॉटस्टार, सोनी इत्यादि। तो है पूरे स्मार्ट टीवी का मजा।



कितनी है कीमत इस प्रोजेक्टर कीः-


                                                        अमेजॉन की वेबसाइट के अनुसार इस स्मार्ट प्रोजेक्टर की कीमत 89,990 है, जो कि कुछ मामलों में थोड़ी ज्यादा प्रतीत होती है।

यदि इस प्रोजेक्टर को 50 हजार से कम कीमत पर लांच किया जाता तो संभवतः और भी बेहतर होता।

फिर भी यदि हम ये कहें कि सैमसंग ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्टर लांच किया है तो गलत नही होगा।