-->

20/7/22

Amazon Pay Later provides you all the facilities like credit card know about it in detail

  •  अमेजन पे बैलेन्स क्या है और ये कैसे काम करता हैः

                                                                                अमेजन पे बैलेन्स या Amazon Pay Later अमेजॉन की एक बेहतरीन क्रेडिट योजना है , जो अमेजॉन अपने खास ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध करवाती है इसको हम एक प्रकार का क्रेडिट कार्ड भी कह सकते हैं क्योंकि यह ठीक उसी प्रकार से कार्य करता है जिस प्रकार से हम सभी क्रेडिट कार्ड को प्रयोग में लाते हैं, 

अर्थात्.. 

खर्च आज कीजिए तथा भुगतान कल कीजिए।


  • क्या है इसके फायदेः 

                                      Amazon Pay Balance एक प्रकार से क्रेडिट कार्ड की तरह कार्य करता है ये सुविधा अमेजॉन उन्हीं ग्राहकों को देता है जो काफी पुराने हो चुके हैं अर्थात् जो ग्राहक नियमित रूप से Amazon से जुड़े हुये होते हैं अमेजॉन उन्हीं को यह सुविधा भी उपलब्ध करवाता है

Amazon जो कि एक बहुत बड़ा शॉपिंग पोर्टल है, जो कई देशों में अपना शॉपिंग का कारोबार करती है।


सूची में देखने को आपको पता चल जायेगा की विश्व के किन-किन देशों में Amazon  का कारोबार फैला हुआ है।


  • आस्ट्रेलिया ( Australia )
  • यूनाइटेड अरब अमीरात ( United Arab Emirates )
  • पोलैण्ड ( Poland )
  • ब्राजील ( Brazil )
  • कनाडा ( Canada )
  • चाईना (China )
  • फ्रांस ( France )
  • इटली ( Italy )
  • जर्मनी (Germany )
  • मैक्सिको (Mexico )
  • नीदरलैण्ड ( Netherland )
  • जापान (Japan )
  • स्पेन (Spain
  • तुर्की (Turkey )
  • सिंगापुर ( Singapore )
  • अमेरिका ( United States of America )
  • ब्रिटेन  ( Britain )
  • तथा भारत ( India ) में हम सभी इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके कारोबार को  देखते हुए ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका कारोबार कितना बड़ा है।
    
  • कैसे मिलती है इसकी सदस्यताः-

                                              अमेजन ग्राहक की पोर्टफोलियों के हिसाब से ही यह सुविधा उपलब्ध करवाता है, अर्थात् ग्राहक कब से Amazon से जुड़ा हुआ है, तथा उसका शॉपिंग का कैसा इतिहास रहा है, उसके भुगतान का माध्यम क्या-क्या रहता है इत्यादि।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही अमेजॉन अपने खास ग्राहको को यह सुविधा प्रदान करता है।


  • कितने रूपये तक की क्रेडिट मिलती हैः-

                                                                  ये चीज भी इसी बात पर निर्भर करती है कि आप महीने में अथवा साल में कितने धनराशि की शॉपिंग करते हैं, शुरूआत में अमेजॉन आपको 5000.00 या फिर 10000.00 तक की क्रेडिट लिमिट दे सकता है, परन्तु यदि आप इस यूज्ड क्रेडिट का भुगतान समय पर कर देते हैं तो Amazon इसकी लिमिट को बढ़ा देता है।

जैसा आप देख सकते हैं कि इस चित्र में Amazon Pay आपको दिखायी दे रहा है,

                                                                                                 चित्र संख्याः-1

नीले एरो का निशान आप देख सकते हैं जो Amazon Pay को इंगित कर रहा है,  इस पर क्लिक करते ही आपको कुछ ऐसा ले आउट दिखायी देगा,

चित्र संख्याः-2

जो आपको प्राप्त लिमिट को दिखाता है, तथा आपके द्वारा खर्च की गयी धनराशि को दिखाता है,

उक्त चित्र में अमेजॉन के ग्राहक को 25000 की लिमिट प्राप्त है,

जैसा आप चित्र में देख सकते हैं कि ग्राहक  द्वारा 3890.00 रूपये का उपभोग किया गया है लाल घेरे में। और उसके पास अभी 21,110 रूपये की धनराशि शेष है। 


  • क्या है इसका फायदाः-

                                       Amazon Pay हमें ढेर सारी सुविधाएं प्रदान करता है, और No cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध करवाता है, यदि आप भुगतान हेतु कम समय का चुनाव करते हैं, तो आपको किसी प्रकार का ब्याज का भुगतान भी नही करना पड़ता है।

इसके माध्यम से आप 3000 या इससे ऊपर की वस्तु को EMI विकल्प के माध्यम से खरीद सकते हैं, तथा उक्त किश्त का भुगतान आपके लिंक्ड बचत खाते से प्रत्येक माह को हो जाता है अर्थात् Auto Debit के माध्यम से।


आशा है कि आप Amazon Pay के बारे में पूर्णतयः समझ चुके होगें, जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमें फेसबुक, ट्वीटर पर भी फॉलों कर सकते हैं।


































Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts