-->

13/2/22

The nasal spray vaccine has been manufactured by Glenmark Company which can be used to prevent corona by spraying. अब नाक में स्प्रे करने से होगा कोरोना का इलाज

अब स्प्रे  (SPRAY)  से  होगा कोरोना का इलाज।


2020 में कोरोना ने जब हमारे देश में दस्तक दी तो किसी ने भी यह आशा नही की थी कोरोना से ऐसी भयावह स्थिति देखने को मिलेगी। और इतने लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ेगी।

जिस प्रकार से कोरोना का प्रसार हुआ, उसी तेजी के साथ हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टरों द्वारा वैक्सीन बनाने की दिशा में भी काम किया गया। और दिन रात मेहनत करके साल भर के अन्दर ही वैज्ञानिकों/डॉक्टरों द्वारा वैक्सीन बनाकर तैयार कर दी गयी।


और आज हमारा भारत देश 100 करोड़ वैक्सीन लगाकर विश्व पटल पर सबसे ऊपर खड़ा है।


परन्तु अभी तक वैज्ञानिकों द्वारा जिस वैक्सीन का निर्माण किया गया वो सुई के माध्यम से ही लोगों को लगाई जाती है। परन्तु अब भारत की ही कंपनी ग्लैनमार्क ने कनाडा की कंपनी के साथ मिलकर एक ऐसा स्प्रे तैयार किया है जो नाक में डालते ही एक दीवार की तरह खड़ा हो जाता है जिसके पार किसी भी प्रकार का वायरस पार नही हो सकता है, इस स्प्रे का नाम है फेबी स्प्रे


भारत में कई लोग ऐसे भी है जो सुई लगाने से डरते हैं, खासतौर से बच्चे। 

ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर ही वैज्ञानिकों द्वारा स्प्रे रूपी कोरोना स्प्रे का निर्माण किया गया है।

The nasal spray vaccine has been manufactured by Glenmark Company which can be used to prevent corona by spraying. अब नाक में स्प्रे करने से होगा कोरोना का इलाज


Glenmark
जो कि मुंबई की फार्मा कंपनी है ने कोरोना से ग्रसित रोगियों के लिए भारत का पहला नोजल स्प्रे लांच कर दिया है, ग्लेन मार्क ने एक एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

नाइट्रिक ऑक्साइड नोजल स्प्रे (NONS) ग्लेनमार्क कंपनी द्वारा इस स्प्रे को  " FabiSpray " नाम दिया गया है। 

ग्लेनमार्क द्वारा उक्त स्प्रे को कनाडा की कंपनी "SaNOtize Research & development Corp. " के साथ मिलकर बनाया है।


ये लेख भी आपके काम की है पढ़िये जरूर

बिना 1 रूपये खर्च किये भी आप ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं, जानिये इसके बारे में।

ऑनलाइन शॉपिंग सभी करते हैं लेकिन कैशबैक सभी को नही मिलता है, जानिये कैसे मिलेगा कैशबैक।

फेसबुक मैसेंजर के ये 5 विशेषताएं बहुत काम की है जानिये इसके बारे में।

भारत के संसद भवन की सारी विशेषताएं जानकर दंग रह जायेगें आप।

अब मशीन में कार्ड डालने की जरूरत नही पैसे अपने आप निकल जायेगें जानिये प्रक्रिया के बारे में।


कितनी कारगर होगी ये स्प्रे  :-?

                                                        कंपनी का कहना है कि उक्त नोजल स्प्रे कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए कारगर साबित होने वाली है और तीन चरणों के ट्रॉयल के बाद ये काफी कारगर सिद्ध होगी।

आपको बता दें ग्लेनमार्क को पहले ही इसके उत्पादन की अनुमति डीजीसीआई (Drugs Controller General of India) ने दे  दी थी.


इस फेबी स्प्रे का निर्माण इस तरीके से किया गया है कि जैसे ही इस स्प्रे को नाक के अन्दर स्प्रे किया जाता है तो ये म्यूकस के साथ मिलकर एक भौतिक तथा रासायनिक बैरियर का निर्माण करता है, जो कोविड वायरस को बढ़ने और फेफड़ों में पहुंचने से पहले ही नष्ट कर देता है।

ट्रायल को दौरान उक्त नोजल स्प्रे द्वारा मरीज पर कोई भी विपरीत प्रभाव नही पड़ा हैं.



कहां की कंपनी है ग्लेन मार्क :-?

                                                        ग्लेन मार्क फार्मास्यूटिकल लिमिटेड एक वैश्विक कंपनी है, जो वैश्विक स्तर पर दवाईयों तथा ओटीसी बिजनेस के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ग्लेनमार्क के 10 विश्व स्तरीय उत्पादन केन्द्र हैं जो 4 महाद्वीपों तथा 80 देशों में है।

Informa's Generics Bulletin  के अनुसार वर्ष 2020 में ग्लेनमार्क कंपनी टॉप 50 कंपनियों में से एक है। 


कब तक बाजार में आयेगी उक्त स्प्रे :-?

                                                                           चूंकि उक्त स्प्रे को कंपनी के द्वारा लांच कर दिया गया है, और इसे डीजीसीआई के द्वारा मंजूरी भी दे दी गयी है, परन्तु उक्त स्प्रे बाजार में कब तक आ जायेगी, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही है, परन्तु ये तो है कि उक्त नेजल स्प्रे बहुत जल्दी ही बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जायेगी।


महत्वपूर्ण लेख इन्हें भी पढ़े।

सिर्फ 24 घंटों में मिल सकता है एडसेंस का अप्रूवल जानिये इस बेहतरीन प्रक्रिया के बारे में।

घड़ी का बटन दबाते ही पेमेन्ट हो जायेगा, पढ़िये इस पूरे लेख को।

सिर्फ फोटो देखते ही डिलीट हो जायेगी, जानिये व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में।

सोने के बॉन्ड में निवेशकरके आप भी करोड़पति बन सकते हैं।

अगर आपका एडसेंस परमानेंटली सस्पेंड हो जाये, तो क्या करें।

योनो एसबीआई को यूजरनेमऔर पासवर्ड भूल गये है तो परेशान होने की जरूरत नही है।

क्या है स्वामित्व योजनाकी विशेषता।

अब डीजी शक्ति के माध्यम से सभी युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन मिलने वाले है, जानिये सूची में आपका नाम है या नही?

कौन है ऑपरेटिंग सिस्टम का बादशाह? एंड्रॉयड या आईओएस

करोड़पति बनाने वाली येसरकारी योजना आपके काम की है जानिये चार्ट के माध्यम से






















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts