-->

30/9/21

Where to buy the best domain and why it is important to get a domain

कहां से खरीदे बेहतरीन डोमेन, और क्यों जरूरी है डोमेन लेना ( Where to buy the best domain, and why it is important to get a domain)

                        एक बेहतरीन Domain खरीदने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और बढ़िया Domain कहां से खरीदे। आज हर युवा अपनी-अपनी Website बना रहा है और अपने Domain को रजिस्टर भी करवा रहा है लेकिन Domain Registration के लिए जरूरी होता है कि हमें बेहतरीन और सस्ती डोमेन खरीदने के लिए वेबसाइट के बारे में पता होना चाहिए।

Where to buy the best domain and why it is important to get a domain


आज हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेगें।

डोमेन क्या है ( What is Domain ):-

                                                                       जब कभी भी हम Blogger अथवा WordPress पर अपनी वेबसाइट बनाने के बारे में सोचते हैं तो हमारे  दिमाग में डोमेन का नाम आता है, डोमेन किसी भी वेबसाइट का नाम होता है, अर्थात् उस वेबसाइट की पहचान होती है, जिस सिस्टम से हमारे डोमेन नेम को चलाया जाता है उसे  DNS System  कहा जाता है।

उदाहरणः

.com

.edu.

.in

.org

.uk

और ये सभी Extension होते है, और इन  Extension के भी अलग-अलग प्रकार होते हैं।


Top Level Domain जैसे .com जो किसी भी प्रकार की कॉमर्शियल वेबसाइट बनाने के काम आती है, 

उसी प्रकार

.edu किसी भी शैक्षणिक संस्था की वेबसाइट बनाने के प्रयोग आती है।

उसी प्रकार

.org भी किसी बड़ी संस्था के नाम को दर्शाता है।


कैसा डोमेन लेना चाहिए (Which domain should be taken):?

                                                                                                                          डोमेन खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

जैसेः

1. डोमेन छोटा होना चाहिए अर्थात् डोमेन ऐसा हो जिसे आसानी से याद किया जा सके, बड़ा डोमेने लोगों को याद करने में दिक्कत होती है।


2. डोमेन देखने में आर्कषक लगना चाहिए अर्थात् जिस नीस से सम्बन्धित आपकी वेबसाइट है उसके बारे में ही आपके डोमेन में जानकारी होनी चाहिए.

 यदि आप बचत से सम्बन्धित कोई वेबसाइट बना रहे हैं तो Savings/Finance जैसे शब्द आपके डोमेन में दिखने चाहिए।


3. Domain अधिकतम तीन शब्दों तक हो तो ज्यादा बेहतर है, जिसे आसानी से पढ़ा जा सकें।



क्या डोमेन जरूरी है (Is domain required):?

                                                                                       कई बार लोगों के दिमाग में आता है कि क्या बिना डोमेन खरीदे भी वेबसाइट बनाई जा सकती है, या फिर डोमेन लेना आवश्यक है?

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें जब इंटरनेट का विकास हुआ उस वक्त वेव एड्रेस नही होते थे और I.P. एड्रेस के माध्यम से ही हम किसी कंटेट तक पहुंचतें थे। I.P. जिसका अर्थ होता है Internet Protocol.

इंटरनेट पर मौजूद समस्त सामग्री का अपना एक आई.पी. एड्रेस होता है, यहां तक कि आप जिस डिवाइस का प्रयोग कर रहें है, उसका भी अपना एक आई.पी एड्रेस होता है, जो आपके पहचान की पुष्टि करता हैं।

अब जैसे-जैसे इंटरनेट का विकास हुआ तो सभी वेबसाइट के लिए उनका एड्रेस होने लगा और यही एड्रेस इनकी पहचान बन गया।

जैसेः

          www.google.com

उक्त उदाहरण में  www (world wide web) एक sub domain है  google किसी वेबसाइट का नाम है, और .com उसका extension है

जैसे ही हम इंटरनेट पर ये एड्रेस डालते हैं  गूगल का होमपेज खुलकर सामने आ जाता है और यही डोमेन  है जो इसकी पहचान है.



कहां से खरीदे डोमेन (Where to buy domain:)

                                                                                     आज इंटरनेट पर कई वेबसाइट है जो डोमेन और वेबहोस्टिंग को खरीदने का प्लेटफार्म उपलब्ध करवाती है,

जैसेः

  •  GoDaddy  जो भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध वेबसाइट है। यहां से आप किसी भी प्रकार का डोमेन और वेबहोस्टिंग सर्विसेस को खरीद सकते हैं।

  •  Hostinger  ये वेबसाइट भी एक बेहतरीन होस्टिंग सर्विस उपलब्ध करवाती है, जहां से आप आसानी से टॉप लेवल डोमेन भी खरीद सकते हैं।

  • MilesWeb माइल्स वेव भी युवाओं की बेहतरीन पसन्द है, जहां पर लोग अपने डोमेन को रजिस्टर करके, बेहतरीन वेव होस्टिंग भी खरीद सकते हैं।

इसके अलावा अन्य वेबसाइट भी जिन पर विजिट करके आप आसानी से अपने लिए एक बेहतरीन डोमेन खरीद सकते हैं।

आशा है कि आपको डोमेन से सम्बन्धित ये जानकारी पसन्द आयी होगी।










Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts