-->

2/10/21

Kya Hai Big Billion Day me Flipkart ka Smart Upgrade Offer Aur kya features hai iss offer ke?

तैयार हो जाइये,,

आने वाली है सीजन की सबसे बड़ी सेल जिसे हम सभी "द बिग बिलियन डे (( BIG BILLION DAY )) के नाम से जानते हैं। जो कि प्रत्येक वर्ष लगभग अक्टूबर माह के आस पास Flipkart द्वारा आयोजित की जाती है, वैसे तो फ्लिपकार्ट की कई सेल समय-समय पर आयोजित की जाती है, लेकिन जब सबसे बड़ी सेल की चर्चा चलती है तो Big Billion Day का नाम सबसे ऊपर होता है, और हो भी क्यों ना! क्योंकि इस सेल के माध्यम से फ्लिपकार्ट वो सारे ऑफर लेकर आ जाता है, जिसके बारे में युवाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है।

Kya Hai Flipkart ka Smart Upgrade Offer Aur kya features hai iss offer ke?
                                                  बहुत सारे लोग इसी Event का इंतजार भी बेसब्री से करते हैं खासतौर युवा वर्ग के अन्दर इस सेल को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। 

इस आयोजन के माध्यम से Flipkart हर प्रकार के उत्पाद/Product को लिस्टेड करती है, और लगभग सभी प्रकार के प्रोडक्ट पर अच्छा खासा Discount भी देती है।


आज हम इसी बिग बिलियन डे पर आपके लिए एक विस्तृत लेख लेकर आये है। 

कब आ रही है सेल :?

                                    3 अक्टूबर अर्थात् रविवार के दिन से ये सेल प्रारम्भ होने वाली है, रविवार का दिन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता दिवस होता है, जैसा आप सभी जानते हैं, कि अक्टूबर और नवम्बर का महीना त्यौहारों का होता है और इसी दिन Flipkart द्वारा इस सेल का आयोजन किया जा रहा है।


क्यों महत्वपूर्ण है ये सेल : ?

                                                 त्यौहारों ( Festivals ) के सीजन में हर वर्ग खरीदारी करता है, और इस तरह की सेल में उसे हर प्रकार के उत्पाद कम से कम दामों पर मिल जाते हैं, खासतौर से Amazon और Flipkart के माध्यम से कई लोगों अपने त्यौहारों में खरीदी जाने वाली वस्तुओं की सूची तैयार करते हैं, और उसके बाद इस तरह की सेल में अपने मनपसन्द उत्पादों को खरीदते हैं।

ये सेल इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि Offline दुकान जाकर खरीदारी करने में हमें उत्पादों पर Card के ऑफर नही मिल पाते हैं, परन्तु इस सेल के माध्यम से हमें वो सारे Offer Avail करने का मौका मिल जाता है।


किन-किन उत्पादों पर मिल रहा है कितना डिस्काउन्ट :?

                                                                                                       संभवतः फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ऐसी कोई भी Product की श्रेणी (Category) नही है, जिस पर हमें डिस्काउन्ट Discount न मिलता हो, फ्लिपकार्ट पर जितने भी उत्पादों की श्रेणी मौजूद है, सभी पर अच्छा खासा Discount दिया जा रहा है।

आइये इस चित्र Image के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं कि किन उत्पादों पर कितना Discount दिया जा रहा है।

Kya Hai Flipkart ka Smart Upgrade Offer Aur kya features hai iss offer ke?


कौन-कौन से विशेष ऑफर मिलेगें :?

1. आई.सी.आई.सी.आई (ICICI Bank Credit Card) बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का ऑफर मिलेगा, अधिकतम कैशबैक 1500 रूपये।


2. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का ऑफर, अधिकतम कैशबैक 1500 रूपये।


3. आई.सी.आई.सी.आई बैंक (ICICI Bank Debit Card)  के डेबिट कार्ड पर 10% तक का ऑफर मिलेगा, अधिकतम कैशबैक 1000 रूपये।


4. Axis Bank के डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का ऑफर, अधिकतम कैशबैक 1000 रूपये।


5. 100 रूपये तक का तत्काल कैशबैक, यदि आप पेटीएम यूपीआई के माध्यम से भुगतान करते हैं।


6. 100 रूपये तक का तत्काल कैशबैक, यदि आप पेटीएम वॉलेट के माध्यम से भुगतान करते हैं।


7. 1250 Instant Discount यदि आप 30000 से ज्यादा का भुगतान करते है।


8. 4000 Instant Discount यदि आप 80,000 या इससे ज्यादा भुगतान करते हैं।


9. 15% Instant Discount यदि आप फ्लिपकार्ट का पे लेटर विकल्प का चुनाव करते हैं।


10. 5% का आपको अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा, यदि आपके पास Flipkart Axis Bank Credit card है।


क्या है Flipkart का स्मार्ट अपग्रेड ऑफर :?

                                                                               इस बिग बिलियन डे पर फ्लिपकार्ट द्वारा "स्मार्ट अपग्रेड ऑफर" ( Smart Upgrade Offer ) भी लांच किया गया है, जिसके माध्यम से आप Selected Smartphone ka का 70% मूल्य का भुगतान करके अपने लिए मोबाइल खरीद सकते हैं। उसके बाद आपके पास साल भर तक के लिए दो प्रकार के विकल्प उपलब्ध करवाये जाते हैं।

या तो आप अपने मोबाइल का शेष 30% का भुगतान करके उस स्मार्टफोन को अपने पास ही रख सकते है

या फिर

आप अपने उक्त स्मार्टफोन को वापस करके नया फोन ले सकते हैं।

इस चित्र में आप देख सकते हैं कि Motorola Edge 20 जिसका मूल्य 29999 है, इस स्मार्टफोन का 70 % मूल्य 20,999 देकर आप इस फोन को खरीद सकते हैं, जैसे ही प्लान का समय पूरा हो जाता है आप इस चित्र में मौजूद दोनों विकल्पों में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

Kya Hai Flipkart ka Smart Upgrade Offer Aur kya features hai iss offer ke?

Image Credit: Flipkart Website

आशा ही नही बल्कि पूरा विश्वास है कि आपको इस बिग बिलियन डे से सम्बन्धित सभी जानकारी पसन्द आयी होगी।

अपने सुझाव अवश्य व्यक्त करें।











Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts