-->

1/2/22

What is Pegasus spyware and how it can steal data from mobile क्या है पेगासस स्पाईवेयर और ये कैसे मोबाइल से डाटा को चुरा सकता है?

क्या है पेगाससः-

              पेगासस एक स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर है, जिसे NSO GROUP द्वारा बनाया गया है, जो इजराइल की कंपनी है। जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि पेगासस एक स्पाईवेयर है जिसका मतलब चोरी-छिपे किसी की जासूसी करना. अर्थात् इस सॉफ्टवेयर का निर्माण जासूसी करने के लिए ही किया गया है।




पेगासस सॉफ्टवेयर अभी हाल ही के दिनों में भारत में काफी चर्चा में भी आया था, तथा कुछ राजनीतिक दलों द्वारा उनकी जासूसी किये जाने का भी आरोप लगा था।


What is Pegasus spyware and how it can steal data from mobile क्या है पेगासस स्पाईवेयर और ये कैसे मोबाइल से डाटा को चुरा सकता है?


पेगासस काम कैसे करता हैः-

                                       पेगासस स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर को इस प्रकार से बनाया गया है कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी फोन को हैक किया जा सकता है, तथा हैंकिंग करने के बाद उस स्मार्टफोन में मौजूद संदेशों को पढ़ा जा सकता है, उस स्मार्टफोन के कॉल्स को मॉनीटर किया जा सकता है, पिछले तथा आगे के कैमरे को चालू करके स्मार्टफोन यूजर की गतिविधि को रिकार्ड किया जा सकता है।

आप कहां जा रहे है, और किस-किस व्यक्ति से मिल रहे हैं सबकुछ देखा जा सकता है। अर्थात् फोन के हैक होते ही आपके फोन की तमाम जानकारियां हैकर के पास चली जाती है, और वो आपकी सभी जानकारियों को इकट्ठा कर लेता है।

किस तरीके से बनाया गया है इस सॉफ्टवेयर कोः-

                                                                  इस सॉफ्टवेयर को इस तरीके से बनाया गया है कि इसे किसी भी फोन में आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है, अर्थात् इसके लिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नही है, ये बिना किसी लिंक पर क्लिक किये ही आसानी से इंस्टॉल हो जायेगा, उसके बाद स्मार्टफोन की सारी जानकारियां हैकर के पास जाती रहती है।


पेगासस क्या-क्या कर सकता हैः-


"पेगासस" के बारे में ये भी कहा जाता है कि ये सब कुछ कर सकता है, जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते हैं


  • पेगासस किसी भी फोन में इंन्स्टॉल किया जा सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी के कॉल को आसानी से रिकार्ड किया जा सकता है, और उसकी बातों को सुना जा सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी के संदेशो को पढ़ा जा सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी के फोटो और वीडियो को आसानी से देखा जा सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी के ईमेल संदेशों को भी आसानी से पढ़ा जा सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी की लोकेशन को आसानी से देखा जा सकता है।

  • इस सॉफ्टवेयर की मदद से हैकर रिमोटली भी आपके मोबाइल को चलाने में सक्षम है।

इसके अलावा वो सभी कार्य ये स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर कर सकता है, जो अन्य सॉफ्टवेयर नही कर सकते हैं।


What is Pegasus spyware and how it can steal data from mobile क्या है पेगासस स्पाईवेयर और ये कैसे मोबाइल से डाटा को चुरा सकता है?



इस सॉफ्टवेयर को कौन ले सकता हैः-


चूंकि ये सॉफ्टवेयर इजरायल के NSO Group द्वारा बनाया गया है, जिसे किसी भी देश की सरकार खरीद सकती है।


इस सॉफ्टवेयर को खरीदकर किसी भी देश की सरकार आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रख सकती है, और ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रख सकती है, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा होने की संभावना है।


ये सॉफ्टवेयर किसी देश की सरकारी एजेंसियां ही काम में लेती है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत रखने में ही इसका प्रयोग करती है।

इसे आम व्यक्ति नही खरीद सकता है, क्योंकि एनएसओ ग्रुप ये सॉफ्टवेयर सिर्फ किसी देश की सरकारी एजेंसियों को ही देती है।


आशा है आप सभी को Pegasus Software से जुड़ी ये सभी बातें पसन्द आयी होगीं।


पढ़िये और जानिये इन महत्वपूर्ण लेखों के बारे में























Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts