Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips.

-->

6/3/22

Can payment of 200 Rupees be taken through YONO Cash or not क्या योनो कैश के माध्यम से 200 रूपये का भुगतान लिया जा सकता है अथवा नही ?

भारतीय स्टेट बैंक हमारे भारत देश में एक प्रतिष्ठित बैंक के रूप में विराजमान है, जिसके ग्राहकों की संख्या करोड़ों में हैं।



सभी बैंको के द्वारा अपने-अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन जारी किये गये हैं, और डिजिटल युग में कई लोग ऐसे है जो बैंक जाना बिल्कुल पसन्द नही करते हैं, वो मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग करके ही अपना सारा काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं।

योनो सभी प्रयोग करते हैं, लेकिन इसकी बहुत सारी विशेषताओं के बारे में ग्राहकों को नही मालूम होता है


इस लेख में हम योनों की ही विशेषताओं के बारें में बताने का प्रयास करेंगें।


क्या योनो कैश से 200 रूपये का भुगतान ले सकते हैं या नही:-

                                                                                           योनो उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि क्या वह योनों में मौजूद योनो कैश के माध्यम से ₹200 अथवा ₹300 या ₹400 रूपये का भुगतान लिया जा सकता है अथवा नही?

तो इसका जवाब है एटीएम मशीन के द्वारा बिल्कुल नही?

लेकिन 2 माध्यम से ले सकते है।

जानिये कैसे



हम आपको बता दें Yono Cash के माध्यम से हम तीन प्रकार से भुगतान ले सकते हैंः-

पहला है ATM के माध्यम से

दूसरा है PIOS टर्मिनल पर जाकर

ग्राहक सेवा प्रतिनिधि CSP पर जाकर





यहां पर हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं यदि आप योनो एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए योनो कैश के विकल्प का चुनाव करते हैं तो इसके माध्यम से आप तीन से प्रकार से भुगतान ले सकते हैं, लेकिन एटीएम मशीन पर जाकर आप 400 रूपये या उससे कम की धनराशि का भुगतान नही ले सकते हैं।


योनो कैश का उपयोग करते हुए ₹200 का भुगतान एटीएम मशीन से लेना चाहते हैं तो आप नहीं ले पाएंगे जैसे ही आप ₹200 धनराशि डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं तो यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है जैसा आप चित्र में देख सकते हैं,


आप को न्यूनतम ₹500 की धनराशि निकालनी पड़ेगी 500 रुपये की धनराशि डालते ही आप आसानी से पिन जेनरेट करके आसानी से पैसा निकाल सकते हैं।


दूसरा तरीका है PIOS टर्मिनल पर जाकर पैसे का भुगतान लेना यहां पर आप ₹100 का भुगतान ₹200 का भुगतान भी ले सकते हैं। पीआईओएस टर्मिनल पर जाकर आप 2000 तक की धनराशि का भुगतान ले सकते हैं।


तीसरा तरीका है ग्राहक सेवा प्रतिनिधि CSP पर जाकर धनराशि का भुगतान ले सकते हैं, जहां पर आपको ₹10000 तक धनराशि प्राप्त करने की सुविधा मिलती है.


यूजरनेम बनाते समय फॉर्मेट किस प्रकार रखेंः-

                                                                  कई लोगों के दिमाग में यह बात रहती है कि हमें यूजर नेम किस प्रकार से बनाना चाहिए जब शुरुआत में ग्राहक योनो हेतु रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आसानी से याद करने वाला यूजर नेम बनाने का प्रयास करते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाते इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आपके द्वारा बहुत ही आसान यूजर नेम का चुनाव किया जा रहा है जिसे कोई भी आसानी से भाप सकता है, और आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। और बैंक कभी भी नही चाहते हैं कि आप आसान यूजरनेम और पासवर्ड बनाये।इसलिए बैंक आपको एक मजबूत यूजर नेम और पासवर्ड बनाने की सलाह देते हैं जिसे आसानी से बिल्कुल तोड़ा ना जा सके।

जैसेः

CQRTKLPY

PSWKYNUP

BQRYUWLV

PIOPYXTQ

GORPBHAT


वैसे Username 8 से 12 डिजिट में ही बनाना उचित रहता है, हमारे द्वारा कुछ यूजरनेम दिये गये है, इनकों देखकर आप इसी आधार पर अपने लिए यूजर नेम बना सकते है।


परन्तु Password आपको हमेशा इससे भी ज्यादा मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए, और पासवर्ड हमेशा अपर केस, लोअरकेस, स्पेशल कैरेक्टर और अंको को लेते हुए बनाना चाहिए।


जैसेः JACK#%9638shah

        RM&#@269gomn 


क्या योनो एसबीआई या योनो लाइट एप्लीकेशन के लिए सर्विस चार्ज भी देना पड़ता हैः-

                                                                                                                                                                                                                               योनो एसबीआई और योनो लाइट एप्लीकेशन भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ही बनाया है जोकि पूर्ण रूप से फ्री है इस एप्लीकेशन का प्रयोग करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है.












































4/3/22

क्या है Mental Health Program और रोगियों को कैसे मिलेगा इसका फायदा What is the Mental Health Program and how will the patients get its benefits.

दिनांक 1 फरवरी को जब निर्मला सीतारमण जी द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया तो कई लोगों को आशाएं थी कि इस बजट में सभी के लिए कुछ ना कुछ खास अवश्य होने वाला है बजट प्रस्तुत कर दिया गया और बजट में सभी तबकों के लिए ध्यान दिया गया है लेकिन कुछ कमियां भी इस बजट में बताई गई हैं हम बजट की 7 उन महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करेंगे जो बजट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही, और इस बजट की सबसे खासियत किन किन बातों रही, हम उन विषयों पर भी चर्चा करेंगे..

क्या है Mental Health Program और रोगियों को कैसे मिलेगा इसका फायदा What is the Mental Health Program and how will the patients get its benefits.


सारी चीजों को जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और जानिए कि बजट में हमें क्या-क्या मिला देश के विकास में योगदान देने वाला यह बजट देश के विकास को गति दे पाएगा अथवा नहीं यह आने वाला समय ही बताएगा.


1. 2022 के बजट में सरकार ने 80 लाख लोगों को सस्ते घर बनाने के लिए 48000 करोड रुपए का प्रावधान किया है,  "प्रधानमंत्री आवास योजना" के तहत बनने वाले यह मकान महत्वकांक्षी योजना में शामिल है इससे ना सिर्फ गरीबों को घर बल्कि  शौचालय तथा पीने के पानी की व्यवस्था भी  सरकार के द्वारा  इस बजट में  किए जाने का प्रावधान किया  गया  है.


2. इस बार के बजट में सरकार ने गंगा के किनारे के 5 किलोमीटर के दायरे को एक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है जिससे सभी किसान गंगा के किनारे ऑर्गेनिक खेती भी कर पाएंगे और छोटे किसानों को इसका फायदा भी मिलेगा.


3. दिमागी रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए सरकार ने मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (Mental Health Program) भी शुरू किया है जिसमें कांफ्रेंस के माध्यम से तथा  इंटरनेट के माध्यम से लोग मेंटल हेल्थ से जुड़ी हुई जानकारी डॉक्टरों से ले पाएंगे.


4. जल्दी सरकार उन लोगों के लिए एक बेहतरीन योजना लेकर आ रही है जो बार-बार विदेशों की यात्राएं करते हैं और उन्हें पासपोर्ट की जांच करवाने के लिए घंटो लाइन में खड़ा होना पड़ता है, अब  सरकार पासपोर्ट जारी करने की दिशा में काम करेगी इस passport में  चिप के अंदर ही यात्री की सारी जानकारियां मौजूद होंगी और चिप स्कैन करते ही यात्री की सारी जानकारी कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगी।


5. इस बजट में क्रिप्टो में निवेश करने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका मिलेगा जो भी क्रिप्टो में निवेश करते हैं रुपयों में बदल सकते हैं. बहुत जल्दी आरबीआई इस पर काम करने वाला है और जल्दी ही डिजिटल करेंसी लेकर आने वाला है जोकि चलन में आ जाएगी सरकार ने एक बात यह भी कही है जो भी क्रिक्टों में निवेश करते हैं  उससे होने वाली कमाई पर सरकार को 30% टैक्स देना होगा।

6. 3 वर्षों के दरमियान भारत में वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा इस बजट में की गई है इन ट्रेनों में बढ़ोतरी का फैसला इसलिए भी लिया गया है जिससे यात्री सुविधाओं को और भी बेहतर बनाया जा सके हम आपको बता दें आज से 2 वर्ष पूर्व जब इस ट्रेन की शुरुआत की गई थी तो इसके  काफी बेहतरीन परिणाम हमें देखने को मिले थे इसलिए सरकार ने इस बजट में 400 ट्रेन चलाने की घोषणा करके यात्री सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में एक बेहतरीन कदम उठाया है.


7. इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करते हैं तो सरकार बैटरी SWAPPING POLICY  भी लेकर आ रही है जिससे आपको चार्जिंग स्टेशन पर लाइन में लगकर अपने बैटरी को चार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इस पॉलिसी के तहत आप चार्जिंग स्टेशन से नई बैटरी उठाकर उपयोग कर सकते हैं.















1/3/22

12 से 15 साल तक बच्चों के लिए आ गया है टीका जिसका नाम है Corbevax जिसे DCGI के द्वारा मंजूरी दे दी गयी है

 बच्चों के लिए खुशखबरी - खुश खबरी


ड्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया डीसीजीआई (D.C.G.I) ने 12 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चों के लिए बायो लॉजिकल का कोरोनावायरस टीका जिसका नाम को कोर्बेवैक्स  ( "Corbevax" )है को मंजूरी दे दी  है.


आपको बता दें इस टीके को अभी सिर्फ आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है क्योंकि सरकार ने अभी तक 15 साल से नीचे के बच्चों को टीका लगाने के मामले में कोई भी फैसला नहीं लिया  है.





देश में ही पूर्ण रूप से विकसित टीका देश का प्रथम आरबीडी प्रोटीन सब यूनिट टीका है. जिसे मांस के रास्ते से ही लगाया जाता है इसकी दो खुराक 28 दिन के अंतराल में लगानी होगी. 


अभी हाल ही में सरकार के द्वारा टीका न  लगाने वालों को भी एक खुशखबरी दी थी जो लोग सुई के माध्यम से टीका लगाने में असमर्थ है उनके लिए भी ग्लेनमार्क कंपनी ने नाक में स्प्रे करने का नोजल स्प्रे तैयार किया है, जो कोरोनावायरस के किसी भी वैरियेंट से लड़ने में सक्षम है। ग्लेनमार्क के इस नोजल स्प्रे के टीके के बारे में आप विस्तार से इस लेख के माध्यम से पढ़ सकते है।



आपको बता दें हमारे भारत देश ने 100 करोड़ के टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है और देश शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच सरकार ने बच्चों का टीका भी जारी कर दिया और बच्चों के टीकाकरण का कार्यक्रम भी बहुत तेजी से चल रहा है देश में अब कोरोना के मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से कमी आ रही है और देश पहले की स्थिति में वापस आने का प्रयास कर रहा है प्रतिदिन के आंकड़ों पर देखा जाए तो अब इतनी संख्या में कोरोना वायरस के मरीज नहीं आ रहे हैं जितने पूर्व में आया करते थे.


कोर्बेवैक्स टीका जिसे जिसे सितंबर में ही तीसरे चरण की क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली थी और आज डीजीसीआई ने इसे आपात स्थिति में प्रयोग करने की मंजूरी भी दे दी है जो कि इस दिशा में एक बेहतरीन कदम है।


बताते चलें हमारे वैज्ञानिकों तथा डॉक्टरों ने दिन रात मेहनत करके सिर्फ साल भर के अंदर ही कोरोना की वैक्सीन बनाकर इतिहास रच दिया था स्वदेशी टीका कोवैक्सीन और  कोविशील्ड वही वैक्सीन है जो कई भारतीयों को लगी है और उसके काफी अच्छे परिणाम हमें देखने को मिले हैं इस वैक्सीनेशन टीकाकरण की वजह से ही देश में मृत्यु दर में बहुत तेजी से गिरावट आयी है।

उक्त वैक्सीन को तीसरे ट्रॉयल के बाद आकस्मिकता की स्थिति में प्रयोग करने की अनुमति दी गयी है, उक्त वैक्सीन का परीक्षण करते समय किसी भी प्रकार के दुष्परिणाम देखने को नही मिले है, उक्त वैक्सीन भी बच्चों के लिए अत्यन्त कारगर साबित होने वाली है।

आपको बता कोई भी वैक्सीन सरकार कई परीक्षणों के बाद ही बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाती है, जिसका किसी भी प्रकार का दुष्परिणाम देखने को न मिलें।

भारत सरकार का यह एक और बेहतरीन कदम साबित होने वाला है।



इन आर्टिकल को भी पढ़िये।










 



















 


26/2/22

चौथे चरण में भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती है और कौन विजेता होगा 2022 के विधानसभा चुनाव में Who will be the winner in the 2022 assembly elections.

चौथे चरण के चुनाव भी संपन्न हो गए हैं और यह चरण भी कई मायनों में सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण था। क्योंकि इस चरण में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिला भी शामिल था, जहां से उत्तर प्रदेश की राजनीति की शुरुआत होती है और इस चुनाव में राजधानी वासियों ने चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। और 2017 के मुकाबलें इस बार 2.50  प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ।


चौथे चरण में भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती है और कौन विजेता होगा 2022 के विधानसभा चुनाव में Who will be the winner in the 2022 assembly elections.


आपका यह भी जानना जरूरी है कि लखनऊ से भाजपा सहित अन्य पार्टियों ने अपने किन किन उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है आपको बता दें लखनऊ में विधानसभा सीटों की संख्या 9 है जिसमें 5 शहरी क्षेत्र है और चार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रमशः इस प्रकार है।


चौथे चरण में भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती है और कौन विजेता होगा 2022 के विधानसभा चुनाव में Who will be the winner in the 2022 assembly elections.




1- मलिहाबाद


2- बख्शी का तालाब


3- लखनऊ पश्चिम


4- लखनऊ मध्य


5- लखनऊ  कैण्ट


6- सरोजनी नगर


7- लखनऊ उत्तर


8- मोहनलालगंज


एवं


9- लखनऊ पूर्व



आइए बात बताते हैं कि लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों में से किस पार्टी ने अपने किस उम्मीदवार को उतारा है


पहले बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी (B.J.P)ने किन-किन उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।


  • मलिहाबाद से जय देवी


  • लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन


  • लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक


  • लखनऊ उत्तर से डॉक्टर नीरज बोरा 


  • लखनऊ मध्य से रजनीश कुमार गुप्ता


  • मोहनलालगंज से अमरेश कुमार 


  • लखनऊ पश्चिम से अंजनी कुमार श्रीवास्तव


  • सरोजिनी नगर से राजेश्वर सिंह


तथा


  • बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला को उतारा गया है।


उसी प्रकार समाजवादी पार्टी  (S.P) ने 

क्रमशः 

  • मलिहाबाद से सोनू कनौजिया उर्फ सुरेंद्र कुमार


  • लखनऊ पूर्व से अनुराग सिंह भदौरिया


  • बख्शी का तालाब से गोमती यादव


  • लखनऊ कैंट से सुरेंद्र सिंह गांधी 


  • लखनऊ पश्चिम से अरमान खान


  • सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा


  • मोहनलालगंज से सुशीला सरोज


  • लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा


  • लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला को उतारा गया है


बसपा (B.S.P) ने क्रमशः

  • मलिहाबाद से जगदीश

  • लखनऊ पूर्व से आशीष कुमार सिन्हा

  • बख्शी का तालाब से सलाउद्दीन मुस्सन

  • लखनऊ कैंट से अनिल पांडे

  • लखनऊ पश्चिम से कायम रजा खान 

  • सरोजिनी नगर से मोहम्मद जलील खान

  • मोहनलालगंज से देवेंद्र कुमार

  • लखनऊ मध्य से आशीष चंद्र

  • लखनऊ उत्तर से मोहम्मद सरवर मलिक को उतारा है.

उसी प्रकार कांग्रेस  ( Congress ) ने क्रमशः

  • मलिहाबाद क्षेत्र से इंदल कुमार

  • लखनऊ पूर्व से मनोज तिवारी

  • बख्शी का तालाब से ललन कुमार

  • लखनऊ कैंट से दिलप्रीत सिंह

  • लखनऊ पश्चिम से शाहना सिद्दीकी

  • सरोजिनी नगर से रुद्र दमन सिंह

  • मोहनलालगंज से ममता चौधरी

  • लखनऊ मध्य से सदफ जफर

  • लखनऊ उत्तर से अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ अज्जू को उतारा गया है।




इन सभी की किस्मत 23 फरवरी को हुए चुनाव में बैलट यूनिट में दर्ज हो गई है 10 मार्च को नतीजे आने पर इन सभी के परिणाम हम सभी के सामने होंगे कि लखनऊ जो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी है से कौन सबसे ज्यादा विधानसभा की सीटें जीतकर ले जाता है।

लखनऊ के अलावा जिन 8 अन्य जिलों में चुनाव हुए है।
वो जिले क्रमशः इस प्रकार है। 
बांदा
फतेहपुर
रायबरेली
उन्नाव
हरदोई
खीरी
पीलीभीत
सीतापुर हैं।
जहां पर हुये मतदान का प्रतिशत आप उक्त चार्ट में देख सकते हैं।


इन लेखों के बारे में भी पढ़ लीजिए। सभी लेख बहुत महत्वपूर्ण है।











 


23/2/22

For the unity integrity and security of India the Government of India has taken a great step by deciding to close the dangerous Chinese application भारत की एकता अखण्डता और सुरक्षा के लिए खतरनाक चाइनीज एप्लीकेशन को भारत सरकार द्वारा बन्द करने का फैसला लेकर बेहतरीन कदम उठाया है।

आखिर क्यों सरकार ने चाइनीज एप्लीकेशन पर बैन लगा दिया है।

For the unity integrity and security of India the Government of India has taken a great step by deciding to close the dangerous Chinese application भारत की एकता  अखण्डता और सुरक्षा के लिए खतरनाक चाइनीज एप्लीकेशन को भारत सरकार द्वारा बन्द करने का फैसला लेकर बेहतरीन कदम उठाया है।



केंद्र सरकार ने फिर से देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले 54 चाइनीस एप्लीकेशन को बंद करने का फैसला लिया है.

हम सभी जानते हैं कि चीन के साथ हमारे देश की तनातनी रहती है आपको याद दिला दें 2020 में जब एलएसी पर चीन के साथ हमारा तनाव हुआ था तब भारत सरकार ने चाइनीस एप्लीकेशन जैसे टिक टॉक जो कि सबसे ज्यादा पॉपुलर एप्लीकेशन था को बंद कर दिया उसके अलावा सरकार ने उस समय "पबजी मोबाइल", "यू सी ब्राउजर", "शेयर इट", "लाइकी",  "वीचैट एप्लीकेशन", "ब्यूटी प्लस" और ऐसे ही ना जाने कितने एप्लीकेशन  को बन्द करने का फैसला लिया था।


क्यों बंद किए गए यह एप्लीकेशनः-

                                   एप्लीकेशन को बंद करने का सबसे बड़ा कारण हमारे देश की सुरक्षा और हमारे देश की अखंडता के खतरे को देखते हुए लिया गया है उक्त सभी एप्लीकेशन को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69ए के तहत बंद किए गया है ये सभी एप्लीकेशन भारतीय उपभोक्ता की समस्त जानकारियों को एक्सेस करके उनका डाटा चाइना तथा अन्य देशों में भेज रहे थे, जो कि हमारी देश की सुरक्षा पर एक आघात की तरह था ऐसी परिस्थिति में केन्द्र सरकार ने इन सभी एप्लीकेशन के प्रयोग पर पूरी तरह से लगाम लगाने का फैसला लिया। ये सभी एप्लीकेशन हमारे देश की सुरक्षा को खतरा होने की पूरी संभावना थी इसी कारण सरकार ने 2020 में 250 से भी ज्यादा एप्लीकेशन को बन्द करने का फैसला लिया।


किन एप्लीकेशन को बंद किया गया हैः-

                                      जिन एप्लीकेशन पर सरकार के द्वारा कैंची चलाई गई है, उनमें सबसे ज्यादा युवाओं के बीच पॉपुलर गेम है Free Fire और इस गेम की लत ऐसी है कि बहुत सारे युवाओं ने इस गेम के माध्यम से अपने ढेर सारे पैसे भी गवां दिये यह इतना एडिक्टिव गेम है जिसकी वजह से कुछ युवाओं को अपनी जान भी देनी पड़ी है,,

                                        इस एप्लीकेशन के अलावा सरकार ने "राइज ऑफ़ किंगडम", "लास्ट क्रुसेड", "वीडियो एडिटर", "स्वीट सेल्फी", "एचडी ब्यूटी कैमरा" इत्यादि एप्लीकेशन को सरकार के द्वारा  करने का फैसला लिया गया है, बन्द करने के बाद उक्त सभी एप्लीकेशन एंड्रॉयड के प्लेटफार्म Play store तथा आई ओ एस यूजर के App store पर दिखना बन्द  हो जायेगें, और यूजर उक्त एप्लीकेशन को डाउनलोड नही कर पायेगें। इसके अलावा सरकार ने  "ऐप लॉक", "मून चैट" आदि एप्लीकेशंस को भी बंद करने का फैसला किया है,


आपको बता दें उक्त सभी एप्लीकेशन हमारी देश की संप्रभुता, हमारी एकता तथा हमारी अखंडता के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे उक्त सभी एप्लीकेशन हमारी संवेदनशील जानकारियों को दूसरों को बेचकर अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे थे  इस कारण सरकार को यह महत्वपूर्ण फैसला लेकर इन एप्लीकेशंस को बंद करना पड़ा है जो कि सरकार का सबसे सराहनीय कदम है.


ये लेख भी आपके काम की है पढ़िये जरूर

बिना 1 रूपये खर्च किये भी आप ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैंजानिये इसके बारे में।

ऑनलाइन शॉपिंग सभी करते हैं लेकिन कैशबैक सभी को नही मिलता हैजानिये कैसे मिलेगा कैशबैक।

फेसबुक मैसेंजर के ये 5 विशेषताएं बहुत काम की है जानिये इसके बारे में।

भारत के संसद भवन की सारी विशेषताएं जानकर दंग रह जायेगें आप।

अब मशीन में कार्ड डालने की जरूरत नही पैसे अपने आप निकल जायेगें जानिये प्रक्रिया के बारे में।









13/2/22

All the polling parties have reached the polling stations the second phase of the elections will be held tomorrow मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुकी है सभी पोलिंग पार्टियां कल होगें द्वितीय चरण चरण के चुनाव

दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है, और कल 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगें।

जिन महत्वपूर्ण जिलों में कल चुनाव सम्पन्न होने हैं उनमें: सहारनपुर ,बिजनौर ,मुरादाबाद ,रामपुर, बदायूं अमरोहा, शाहजहांपुर, बरेली, संभल जिले हैं।



दूसरे चरण का ये चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होगा। चुनाव आयोग द्वारा मतदान का समय इस बार 1 घंटे अधिक किया गया है जो प्रातःकाल 7 बजे से शाम को 6 बजे तक होगें।

आपको बता दें इस दूसरे चरण के चुनावों में भी 586 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनके भाग्य को फैसला 10 मार्च को हो जायेगा।

दूसरे चरण का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि उक्त चुनावों में काफी समय से जेल में बन्द मो0 आजम खां भी  उम्मीदवार है, उनके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी है जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं।


आपको बता दें प्रथम चरण में  11 जिलों की 58 सीटों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। 11 जिलें जहां पर चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं यथा

शामली,

मुजफ्फरनगर,

बागपत, 

मेरठ, 

गाजियाबाद, 

हापुड़, 

नोएडा, 

बुलंदशहर,

अलीगढ़,

मथुरा

एवं

आगरा में चुनाव संपन्न हुए।

आपको बता दें जिन 58 सीटों में प्रथम चरण में चुनाव सम्पन्न हुए है उसमें वर्ष 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 53 सीटों पर विजय प्राप्त की थी तथा समाजवादी पार्टी को 3 सीटें बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें तथा कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों को कोई भी सीटें प्राप्त नहीं हुई थी 2017 के चुनाव में मुकाबला एकतरफा ही रहा क्योंकि उस वक्त 403 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी उस वक्त समाजवादी पार्टी ने 47 सीटें बहुजन समाज पार्टी ने मात्र 19 सीटें कांग्रेस ने साथ तथा अन्य दलों द्वारा 5 सीटों पर जीत दर्ज की गई थी लेकिन इस बार देखना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने इतिहास को दोहरा पाती है या नहीं..

इस बार प्रथम चरण के चुनावों में कैराना विधानसभा क्षेत्र इस बार काफी सुर्खियों में रहा और वहां की जनता ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कारण वहां का मतदान प्रतिशत 75 % से भी अधिक हो गया.


58 विधानसभा सीटों के चुनाव के साथ ही कई उम्मीदवारों की किस्मत मशीन में बंद हो गई जिनमें श्री राजनाथ सिंह जी के पुत्र पंकज सिंह जी भी शामिल है जिन के भाग्य का फैसला 10 मार्च को होने वाली घटना में सबके सामने होगा.



इन चुनाव के साथ ही पहले चरण के पश्चात 11 जिलों की 58 विधानसभा क्षेत्रों में 10853 मतदान केंद्र पर 630 प्रत्याशियों का भाग्य मशीन में दर्ज हो गया जिनमें 73 महिला प्रत्याशी भी है.


दूसरे चरण के चुनाव में 9 जिलों की 55 सीटों में चुनाव होने हैं:

9 जिले

यथा

सहारनपुर की 7

मुरादाबाद 6

बिजनौर 8

रामपुर  5 

संभल 4 

अमरोहा 4

बदायूं 6

शाहजहांपुर 6

तथा 

बरेली 9 सीटों पर चुनाव होने हैं.


द्वितीय चरण का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस सीट पर वर्तमान में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी हैं जो शाहजहांपुर की सीट से चुनावी मैदान में है इनके अलावा जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान है जो रामपुर से चुनावी मैदान में है अब देखना होगा कि जेल में रहते हुए यह चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं तथा मोहम्मद आजम खां के पुत्र भी स्वार सीट से चुनावी मैदान पर है।




सिर्फ 24 घंटों में मिल सकता है एडसेंस का अप्रूवल जानिये इस बेहतरीन प्रक्रिया के बारे में।

घड़ी का बटन दबाते ही पेमेन्ट हो जायेगापढ़िये इस पूरे लेख को।

सिर्फ फोटो देखते ही डिलीट हो जायेगीजानिये व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में।

सोने के बॉन्ड में निवेशकरके आप भी करोड़पति बन सकते हैं।

अगर आपका एडसेंस परमानेंटली सस्पेंड हो जायेतो क्या करें।

योनो एसबीआई को यूजरनेमऔर पासवर्ड भूल गये है तो परेशान होने की जरूरत नही है।

क्या है स्वामित्व योजनाकी विशेषता।

अब डीजी शक्ति के माध्यम से सभी युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन मिलने वाले हैजानिये सूची में आपका नाम है या नही?

कौन है ऑपरेटिंग सिस्टम का बादशाहएंड्रॉयड या आईओएस

करोड़पति बनाने वाली येसरकारी योजना आपके काम की है जानिये चार्ट के माध्यम से