Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips. : Uttar Pradesh Election 2022

-->

11/3/22

why did Pushkar Singh Dhami lose from Khatima and by how many votes आखिर क्यों खटीमा से हार गये पुष्कर सिंह धामी और कितने वोटों से हारे।

भाजपा की लहर में सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भाजपा ने फहराया अपना झण्डा।


आखिरकार इस बार के एक्जिट पोल लगभग सही साबित हुये, खासतौर से उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पुनः अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल कर ही ली।

ये उत्तर प्रदेश के इतिहास में किसी पार्टी द्वारा दुबारा जीतना पहली बार है जब पूर्ण बहुमत के साथ किसी पार्टी ने यहां पर अपनी  जीत दर्ज की है।


इस बार के विधानसभा के चुनाव में कई उलटफेर भी देखने को मिले। जहां 2017 के मुकाबले बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 1 सीट प्राप्त हुयी, वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में घूमकर प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी के खाते में सिर्फ 2 सीटे ही गयी।

इस बार का चुनाव सिर्फ दो पार्टियों के बीच में ही रहा। भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी।


  • उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से इस बार भारतीय जनता पार्टी को 256 सीटों में जीत मिली जो कि 2017 के मुकाबले कम है।


  • वहीं उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की, परन्तु भाजपा के लिए सबसे तगड़ा झटका तब लगा जब वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विरोधी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन कापड़ी से हार गये इसके बावजूद सूत्र यहीं कह रहें हैं कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ही बनेगें।

  • उसी प्रकार मणिपुर की 60 सीटों में से भाजपा को 32 सीटों पर जीत हासिल हुयी और वह मणिपुर में भी अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो गयी है।

  • उसी प्रकार गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटें प्राप्त करके विरोधी को परास्त कर दिया।


उत्तर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण सीटें जहां से कुछ दिग्गज को हार का सामना करना पड़ा।

आइये जानने का प्रयास करतें हैं।

  • कौशाम्बी जनपद की सिराथू सीट से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को हार का सामना करना पड़ा, जहां पर उन्हें समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डा0 पल्लवी पटेल ने 7337 वोटों से हरा दिया।

  • उत्तर प्रदेश की कुण्डा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह से हार गये।

  • BJP छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर सीट से हार गये, उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने हरा दिया।

  • नोयडा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौधरी पंकज सिंह से 181,513 वोटों के अन्तर से हार गये।

  • उसी प्रकार गोरखपुर की सीट से आदित्यनाथ ने अपने विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार सुभापति उपेन्द्र नाथ शुक्ला को 103,390 वोटों के अन्तर से हरा दिया।

उसी प्रकार उत्तराखंड की बात की जाये तो यहां पर भी 2 दिग्गज हार गयें।

  • पहला प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री रहें पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से हार गये, उन्हेंं इंडियन नेशनल कांग्रेस के भुवन चन्द्र कापड़ी ने 6579 वोटों से हरा दिया।

  • उसी प्रकार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी हार का मुंह देखना पड़ा वो अपने विपक्षी उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के डा0 मोहन सिंह विष्ट से 17,527 वोटों से हार गये।



 
























10/3/22

Click here to know which party got how many seats in the 2022 Vidhan Sabha elections विधानसभा 2022 के चुनावों में किस पार्टी को कितनी-कितनी सीटें मिली है जानने के लिए अभी क्लिक करें।

चार राज्यों को भारतीय जनता पार्टी ने भगवा रंग में रंग दिया।


उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत प्राप्त जीत का झंडा लहरा दिया।



सभी चरणों के चुनाव खत्म होने के बाद आज दिन गुरूवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी आ गये। और 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त करते हुए सरकार बनाने की रास्ता खोल लिया। सिर्फ 1 राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचते हुए सभी पार्टियों को सूपड़ा ही साफ कर दिया।


आपको बता अभी तक पंजाब में कांग्रेस की सरकार कार्य कर रही थी, और उसे सिर्फ   सीटों से ही संतोष करना पड़ा ।


पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में चरणजीत सिंह चन्नी, और पंजाब के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट पर जीत नही सकें। और इस प्रकार पंजाब में वहां की जनता ने परिवर्तन को चुनते हुए वहां पर आम आदमी पार्टी को अवसर प्रदान किया है, जो अब पूरे पांच वर्षो तक वहां पर शासन करेगी।

बात करते है उत्तर प्रदेश की जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने 2017 की जीत को पुनः दोहराते हुए इस बार भी प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करते हुए एक फिर से सत्ता अपने हाथों में कर ली, जनता ने एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी का ही चुनाव किया, परन्तु इस बार शुरूआती रूझान में समाजवादी पार्टी भी बीजेपी को टक्कर दे रही थी, परन्तु जैसे-जैसे समय बीतता गया, भारतीय जनता पार्टी कई सीटों पर बहुमत प्राप्त करती चली गई।


इस बार के चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 2017 के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर विजय भी प्राप्त की, और 2017 के मुकाबलें दोगुनी से भी ज्यादा सीटों पर जीत प्राप्त कर ली। आपको बता दें 2017 के विधानसभा के  चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सिर्फ 47 सीटें प्राप्त की थी, लेकिन इस बार 2017 के मुकाबलें 73 सीटें ज्यादा प्राप्त की है।

आइये ये जानने का प्रयास करते है कि किन-किन महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी जीते है।


सर्वप्रथम बात करते है भारतीय जनता पार्टी की जिसके कई उम्मीदवार इस बार जीते तो कुछ सीटों पर उसके महत्वपूर्ण सीट पर उसके उम्मीदवार को हार का भी सामना करना पड़ा है।


  • सर्वप्रथम बात करते है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जो गोरखपुर से विजयी हुये है, जिन्हें 164000 से भी ज्यादा वोट प्राप्त हुये।


  • भारतीय पुलिस सेवा छोड़कर आये असीम अरूण जो कि कन्नौज सदर सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे, उन्होनें भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लगभग 5000 से ज्यादा वोटों से पराजित किया।

  • लखनऊ के 9 विधानसभा सीटों में क्रमशः 1- मलिहाबाद, 2- बक्शी का तालाब, 3-सरोजनीनगर, 4-लखनऊ पश्चिम, 5- लखनऊ उत्तर, 6- लखनऊ पूर्व, 7- लखनऊ मध्य, 8- लखनऊ कैण्ट, 9- मोहनलालगंज में से भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है, सिर्फ 2 सीटों यथा लखनऊ मध्य तथा लखनऊ पश्चिम में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा तथा अरमान खान की विजय हुयी है।























13/2/22

All the polling parties have reached the polling stations the second phase of the elections will be held tomorrow मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुकी है सभी पोलिंग पार्टियां कल होगें द्वितीय चरण चरण के चुनाव

दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है, और कल 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगें।

जिन महत्वपूर्ण जिलों में कल चुनाव सम्पन्न होने हैं उनमें: सहारनपुर ,बिजनौर ,मुरादाबाद ,रामपुर, बदायूं अमरोहा, शाहजहांपुर, बरेली, संभल जिले हैं।



दूसरे चरण का ये चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होगा। चुनाव आयोग द्वारा मतदान का समय इस बार 1 घंटे अधिक किया गया है जो प्रातःकाल 7 बजे से शाम को 6 बजे तक होगें।

आपको बता दें इस दूसरे चरण के चुनावों में भी 586 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनके भाग्य को फैसला 10 मार्च को हो जायेगा।

दूसरे चरण का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि उक्त चुनावों में काफी समय से जेल में बन्द मो0 आजम खां भी  उम्मीदवार है, उनके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी है जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं।


आपको बता दें प्रथम चरण में  11 जिलों की 58 सीटों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। 11 जिलें जहां पर चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं यथा

शामली,

मुजफ्फरनगर,

बागपत, 

मेरठ, 

गाजियाबाद, 

हापुड़, 

नोएडा, 

बुलंदशहर,

अलीगढ़,

मथुरा

एवं

आगरा में चुनाव संपन्न हुए।

आपको बता दें जिन 58 सीटों में प्रथम चरण में चुनाव सम्पन्न हुए है उसमें वर्ष 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 53 सीटों पर विजय प्राप्त की थी तथा समाजवादी पार्टी को 3 सीटें बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें तथा कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों को कोई भी सीटें प्राप्त नहीं हुई थी 2017 के चुनाव में मुकाबला एकतरफा ही रहा क्योंकि उस वक्त 403 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी उस वक्त समाजवादी पार्टी ने 47 सीटें बहुजन समाज पार्टी ने मात्र 19 सीटें कांग्रेस ने साथ तथा अन्य दलों द्वारा 5 सीटों पर जीत दर्ज की गई थी लेकिन इस बार देखना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने इतिहास को दोहरा पाती है या नहीं..

इस बार प्रथम चरण के चुनावों में कैराना विधानसभा क्षेत्र इस बार काफी सुर्खियों में रहा और वहां की जनता ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कारण वहां का मतदान प्रतिशत 75 % से भी अधिक हो गया.


58 विधानसभा सीटों के चुनाव के साथ ही कई उम्मीदवारों की किस्मत मशीन में बंद हो गई जिनमें श्री राजनाथ सिंह जी के पुत्र पंकज सिंह जी भी शामिल है जिन के भाग्य का फैसला 10 मार्च को होने वाली घटना में सबके सामने होगा.



इन चुनाव के साथ ही पहले चरण के पश्चात 11 जिलों की 58 विधानसभा क्षेत्रों में 10853 मतदान केंद्र पर 630 प्रत्याशियों का भाग्य मशीन में दर्ज हो गया जिनमें 73 महिला प्रत्याशी भी है.


दूसरे चरण के चुनाव में 9 जिलों की 55 सीटों में चुनाव होने हैं:

9 जिले

यथा

सहारनपुर की 7

मुरादाबाद 6

बिजनौर 8

रामपुर  5 

संभल 4 

अमरोहा 4

बदायूं 6

शाहजहांपुर 6

तथा 

बरेली 9 सीटों पर चुनाव होने हैं.


द्वितीय चरण का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस सीट पर वर्तमान में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी हैं जो शाहजहांपुर की सीट से चुनावी मैदान में है इनके अलावा जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान है जो रामपुर से चुनावी मैदान में है अब देखना होगा कि जेल में रहते हुए यह चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं तथा मोहम्मद आजम खां के पुत्र भी स्वार सीट से चुनावी मैदान पर है।




सिर्फ 24 घंटों में मिल सकता है एडसेंस का अप्रूवल जानिये इस बेहतरीन प्रक्रिया के बारे में।

घड़ी का बटन दबाते ही पेमेन्ट हो जायेगापढ़िये इस पूरे लेख को।

सिर्फ फोटो देखते ही डिलीट हो जायेगीजानिये व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में।

सोने के बॉन्ड में निवेशकरके आप भी करोड़पति बन सकते हैं।

अगर आपका एडसेंस परमानेंटली सस्पेंड हो जायेतो क्या करें।

योनो एसबीआई को यूजरनेमऔर पासवर्ड भूल गये है तो परेशान होने की जरूरत नही है।

क्या है स्वामित्व योजनाकी विशेषता।

अब डीजी शक्ति के माध्यम से सभी युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन मिलने वाले हैजानिये सूची में आपका नाम है या नही?

कौन है ऑपरेटिंग सिस्टम का बादशाहएंड्रॉयड या आईओएस

करोड़पति बनाने वाली येसरकारी योजना आपके काम की है जानिये चार्ट के माध्यम से