-->

24/12/21

What is View Once feature in WhatsApp and how does it work? व्हाट्सएप में View Once फीचर क्या है और ये कैसे काम करता है।

आ गया WhatsApp का बेहतरीन फीचर जानिये इसके बारे मेंः


व्हाट्सएप जिसके बारे में बच्चा-बच्चा जानता है, और प्रयोग करने वालों की संख्या लाखो में नही, करोड़ों में भी नही बल्कि अरबों में है, और आज दुनिया के लगभग सभी (2-4) को छोड़कर सभी देश प्रयोग कर रहे हैं।

व्हाट्सएप समय समय पर इसमें नये फीचर्स लाता रहता है, और इस बार भी कुछ नया लेकर आया है, जिसके बारे में आज हम बात करने वाले हैं।



जिसका नाम है  "View Once"

"ONCE VIEW" व्हाट्सएप का ऐसा फीचर है, जिसकी मदद से आपकी सुरक्षा को और भी बेहतर किया जा सकेगा, तथा आपके मोबाइल की मेमोरी भी नही भरने वाली है।





आइये जानते इसके फीचर के बारे में


1. कई बार ऐसा होता है जब हम किसी को कोई Image या Video सेन्ड करते है, और इमेज को प्राप्त करने वाला व्यक्ति उसे डाउनलोड करने के बाद देखता है, और वह फोटो या वीडियो उसके मोबाइल के गैलरी में सेव हो जाती है। सेव होने के बाद अनावश्यक रूप से प्राप्तकर्ता के फोन की मैमोरी भरती रहती है, जब तक वो उसे डिलीट नही करता है।


2. View Once फीचर के माध्यम से आप आसानी से फोटो को इस प्रकार से भेज सकते है, कि उक्त फोटो सेन्ड होने के बाद स्वतः प्राप्तकर्ता के मोबाइल से डिलीट हो जायेगी वो भी देखने के बाद।


आइये इन चित्रों के माध्यम से आपको बताने का प्रयास करते हैं कि आपके द्वारा अपने मित्र या सगे सम्बन्धी को भेजे गये इमेज या विडियो का लुक किस प्रकार से दिखायी देगा।


जैसा आप  चित्र संख्या 1 में देख  सकते हैं कि उक्त चित्र में आपको गैलरी में किसी फोटो अथवा विडियों को चूज करना है, जो भी आप अपने मित्र को भेजना चाहते हैं।



चित्र संख्या 1

चित्र संख्या 2 में आप देख सकते हैं हमारे द्वारा गैलरी से एक इमेज को चूज किया गया है, जो इसी वेबसाइट से सम्बन्धित है। इमेज को सेलेक्ट करते ही आपके सामने कुछ ऐसा लुक दिखायी देगा।

उक्त चित्र में Arrow के निशान की तरफ आपको सर्किल में 1 लिखा है, इस आइकन पर आपको Tap करना है
चित्र संख्या 2

Tap करते ही उक्त सर्किल हरे रंग में दिखायी देगा, और जैसा चित्र संख्या 3 में देख पा रहे हैं इसमें लिखा है  Photo set to view once अर्थात् आपकी फोटो व्यू वन्स के लिए तैयार है। अब आप इसे आसानी से किसी को भी सेन्ड कर सकते हैं.




चित्र संख्या  3


आपके सेन्ड करते ही इसका लुक आपको चित्र संख्या 4 में दिखायी देगा। फोटो Send करते ही आपको सिर्फ Photo लिखा हुआ ही दिखायी देगा, जो आपके द्वारा अपने मित्र को भेजी गयी है, परन्तु फोटो नही दिखायी देगी।

चित्र संख्या 4 

फोटो Send करने के बाद आपको आपके मित्र को इसका लुक कैसा दिखता है आप चित्र संख्या 5 में देख सकते हैं, जिसको टच करते ही आपको उक्त फोटो दिख जायेगी और आपके बैक होते ही वो फोटो तुरन्त मिट जाती है।


                                                                  चित्र संख्या 5

यदि आपको उक्त फोटो पसन्द आती है तो आप उस फोटो का Screenshot भी कैप्चर कर सकते हैं, जिसके बाद उक्त फोटो आपकी गैलरी में सेव हो जाती है।

जैसा आपने देखा कि व्यू वन्स फीचर के माध्यम से आप यदि अपनी उक्त फोटो को सम्बन्धित के अकाउन्ट से एक बार देखने के बाद मिटा देना चाहते हैं तो आप उक्त फीचर का प्रयोग कर सकते हैं।

आशा है आपको उक्त जानकारी पसन्द आयी होगी।
































19/12/21

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?

भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत बैंक है, जिसकी शाखाएं सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी है, और इतना बड़ा उपक्रम होने के कारण इसके ग्राहकों की संख्या भी करोड़ों में है, जो किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक तथा प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से ज्यादा है।

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?


इतना बड़ा बैंक होने के नाते इसके ग्राहकों के खातों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

आज भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक तीन प्रकार से इसकी बैंकिंग सेवाओं का आनंद लेते आ रहे हैं।


पहला तरीका है स्वयं बैंक जाकर अपने खाते से लेन-देन करने की प्रक्रिया 

दूसरा है इंटरनेट बैंकिंग की मदद से अपने खाते से लेन-देन करना।

तथा

तीसरा तरीका है भारतीय स्टेट बैंक के YONO Application के माध्यम से ही अपने सभी प्रकार के ट्रांन्जेक्शन करना।


आज हम इसी विषय पर आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक है तो आप YONO एप्लीकेशन अवश्य ही प्रयोग करते होगें। और यदि नही करते हैं तो करना प्रारम्भ कर दीजिए।


  • क्या है योनो ( What is Yono ) :-

                                                  YONO  SBI  भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बनाया गया एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से आप आसानी से सभी प्रकार बैंकिंग लेन-देन, रिचार्ज इत्यादि कर सकते हैं।

                              आपको बता दे, भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का भी प्रयोग करते हैं, परन्तु इंटरनेट बैंकिंग करना थोड़ा टेढ़ी खीर है, और हर व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग आसानी से प्रयोग भी नही कर सकता है, परन्तु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर इस योनो एसबीआई एप्लीकेशन को लांच किया गया था, जो ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया, जिसका नतीजा है आज की तारीख में भारतीय स्टेट बैक के योनो एप्लीकेशन को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।


  • क्या योनो सुरक्षित है (  Is Yono safe ) :?

                                                 भारतीय स्टेट का योनो एप्लीकेशन काफी सुरक्षित है। जो लोग Internet Banking की सेवा प्रयोग करते हैं, उन्हें पता है कि सबसे पहले यूजरनेम, पासवर्ड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक हाईसिक्योरिटी OTP आता है, जिसको डालने के बाद ही हम इंटरनेट बैंकिंग की सेवाओ को एक्सेस कर पाते हैं।


    परन्तु योनो में ऐसा नही है, इसको एक्सेस करने के लिए आपके द्वारा बनाया गया 6 अंको का MPIN होना चाहिए। चूंकि ये एप्लीकेशन मोबाइल फ्रेंडली है, और सिर्फ स्मार्टफोन में ही प्रयोग किया जा सकता है।

    सिर्फ पहली बार रजिस्ट्रेशन करते समय ही आपको इसमें इंटरनेट बैंकिंग का Username और Password डालने की आवश्यकता होती है।

उसके बाद आपको 6 अंकों का एमपिन बनाना होता है। इसको बनाते ही भविष्य में कभी भी किसी प्रकार के ट्रांजेंक्शन (Transaction) को करते समय सिर्फ एमपिन की आवश्यकता होती है।


  • किस प्रकार सुनिश्चित करें इसकी सुरक्षा (How to ensure its safety) :-

                                                                                              स्मार्टफोन प्रयोग करने के साथ आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी एप्लीकेशन को प्रयोग करने से पहले सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

चूंकि Yono SBI आपको सुरक्षा प्रदान करता है, फिर भी किसी गलत हाथ में स्मार्टफोन के पड़ जाने से आपका डाटा तो Compromise होता ही है साथ ही आपके स्मार्टफोन में मौजूद योनो जिसमें आपके बैंक के सारे खाते का विवरण होता है में भी सेंध लगने की संभावना बनी रहती है।

  • क्या योनो को और भी सुरक्षित बनाया जा सकता है ? (Can YONO be made more secure):-?


प्रत्येक व्यक्ति अपने योनो का प्रयोग करने के लिए 6 अंकों का एक एमपिन बनाता है, परन्तु यदि इसे और मजबूत कर दिया जाये तो कैसा होगा।

हम इसी के बारे में आपको बताने का प्रयास करते हैं।

आज कल के सभी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट अनलॉक का विकल्प मौजूद रहता है, उसको भी आप अपने योनो में लगाकर उसकी सुरक्षा को और भी बेहतर कर सकते हैं।


यहां पर हम आपको कुछ चित्रों (स्क्रीनशॉट) के माध्यम से समझाने का प्रयास करते है


जैसा आप चित्र 1 में देख पा रहे हैं योनो ओपेन करते ही आपको कुछ ऐसा Layout देखने को मिलेगा।

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?
चित्र 1

इसको ओपेन करते ही आपको यहां पर मौजूद थ्री लाइन पर क्लिक करना है, जैसा आप घेरे के अन्दर देख पा रहे हैं।

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?
                                                          चित्र 2

थ्री लाइन पर क्लिक करते ही आपको सबसे नीचे की तरफ Service Request के विकल्प पर आपको क्लिक करना है, जैसा आप चित्र 2 में देख पा रहे हैं इस पर क्लिक करते ही Settings के विकल्प पर जाइये

और 

इसके बाद आपको कुछ ऐसा Layout देखने को मिलेगा। जैसा आप चित्र 3 में देख पा रहे हैं

How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?

चित्र 3

जैसा आप चित्र 3 में देख पा रहे हैं, इसमें आपको घेरे में Enable/Disable Biometric for Yono Access का विकल्प दिखायी दे रहा है, बस आपको इसी पर क्लिक करना है,
और
तत्पश्चात आपको अंतिम पेज दिखायी देगा जिसका लेआउट चित्र 4 में देखिये।
How to Enable/Disable Biometric For Yono access step by step, अपने योनो को बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगाकर कैसे सुरक्षित करें?


चित्र 4
जैसा आप चित्र में देख पा रहे हैं, यहां पर आपको बॉयोमेट्रिक ऑप्शन को इनेबल करना है, तत्पश्चात् I agree to the Terms & Condition के विकल्प पर टिक लगाना है और सबमिट पर क्लिक करते ही आपसे बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट को लगाने का विकल्प मांगा जायेगा,और आपके फिंगरप्रिंट लगाते ही आपके Yono में फिंगरप्रिंट इनेबल हो जायेगा।



यदि आप और भी महत्वपूर्ण लेखों के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप इन लेखों को पढ़ सकते हैं।











 

 

 


























Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

भारत में भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) के योनों एप्लीकेशन उपयोग करने वालों की संख्या करोड़ो में है, और भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

भारतीय स्टेट बैंक के YONO एप्लीकेशन के माध्यम से ग्राहक इसके सभी फीचर्स का प्रयोग बहुत आसानी से करते हैं, फिर भी ऐसे कई ग्राहक है जिन्हें इसके फीचर्स के बारे में मालूम नही होता है।


 भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सिर्फ एक दूसरे को  पैसा भेजना, प्राप्त करना आदि के बारे में ही जानते हैं, लेकिन Yono के कई ऐसे  छुपी हुयी विशेषताएं (Hidden Features) फीचर्स भी है जिनके बारे में उनको नही मालूम होता है। आज हम उन्हीं कुछ फीचर्स और विशेषताओं के बारे में बात करेगें।

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.



विशेषताओं पर बात करने से पहले हम ये जानते हैं कि Yono एप्लीकेशन के माध्यम से हम क्या-क्या कर सकते हैं।

1. प्रीपेड, पोस्टपेड रिचार्ज करना, बिजली बिलों का भुगतान करना


2. भारत के किसी भी सरकारी, प्राइवेट बैंक के खाताधारक के खाते में धन का हस्तांतरण करना।


3. किसी भी प्रकार के ऋण का भुगतान करना, उसकी किश्तों को अदा करना।


4. ट्रेन टिकट, बस टिकट, एयर टिकट बुक करना।


5. Amazon, Flipkart, Myntra, Big Basket, Tata 1mG, Samsung आदि शॉपिंग पोर्टल वेबसाइट से शॉपिंग करना जिस पर कैशबैक भी मिलता है।



6. योनो के माध्यम से ही एसबीबाई के म्यूचुअल फंड में निवेश करना, शेयर में निवेश करने हेतु  Demat अकाउन्ट खोलना।


7. योनो के माध्यम से ही होम लोन, कार लोन, शिक्षा लोन, पर्सनल लोन, गोल्ड लोन हेतु आवेदन करना।


8. अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाते को भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में स्थानान्तरित करना इत्यादि।


9. योनो के माध्यम से ही मिनटों में एफडी खोलना Fixed Deposit, आरडी खोलना Recurring Deposit  या किसी प्रकार का निवेश करना।


10. योनो में Tap & Pay के माध्यम से आसानी से भुगतान करना।





ये तो कुछ ऐसी विशेषताएं थी, जिनके बारे में योनो यूजर को मालूम होना ही चाहिए।


उक्त के अलावा भी योनों में ऐसे बहुत सी विशेषताएं उपलब्ध है, जो आप सभी को मालूम होनी ही चाहिए।


  • योनो वियरेबल डिवाइस के माध्यम से भुगतान करना  :-

योनो के द्वारा Titan कम्पनी से Tie Up करके वियरेबल डिवाइस को भी लांच किया गया है, जिसे आप घड़ी की तरह अपनी कलाई में बांध सकते हैं, और ये घड़ी NFC (नियर फील्ड कम्यूनिकेशन) बेस्ड है, और आसानी से PIOS टर्मिनल पर भुगतान करने में प्रयोग में लाई जाती है, इसके माध्यम से आप आसानी से Tap & Pay विकल्प का चुनाव करके भुगतान कर सकते हैं। बस घड़ी पहनने के बाद इसको पहली बार सेटअप करने की आवश्यकता होती है.



"जिस प्रकार से आपका डेबिट कार्ड आपके बैंक से लिंक्ड हो जाता है, उसी प्रकार ये डिवाइस भी आपके बचत खाते से लिंक्ड हो जाता है जिसके बाद आप आसानी से किसी भी प्रकार का भुगतान कर सकते हैं।"


  • एस.बी.बाई डेबिट कार्ड के रिवार्ड का भुगतान लेना या Reward Points को रिडीम करनाः

कई बार ऐसा होता है कि एस.बी.आई डेबिट कार्ड प्रयोग करने वाले ग्राहकों को इसके रिवार्ड पाइंट के बारे में मालूम नही होता है, कि Reward Points कैसे मिलते हैं और इनको कैसे भुनाया जा सकता है.


एस.बी.आई रिवार्ड पाइंट को भुनाने के लिए दो तरीके हैः

पहला है:

एसबीआई फ्रीडम रिवार्ड्स की बेवसाइट से ही उक्त पांइट को रिडीम करना।

दूसरा है:

योनों के माध्यम से ही अपने रिवार्ड पॉइंट को रिडीम करना।


चूंकि हम यहां पर आपको Yono के माध्यम से ही रिवार्ड पाइंट को रिडीम करने का तरीका बतायेगें।



आपको अपने Yono एप पर Login कर लेना है जैसा आप उक्त चित्र में देख पा रहे हैं,

उक्त चित्र में आपको Accounts में क्लिक करना है 

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

चित्र 1

अकाउन्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा लेआउट आयेगा। जैसा आप चित्र 2 में देख सकते है Arrow के निशान को फॉलो करते हुए आपको अपनी उंगली से दॉयी ओर से बॉयी ओर आपको स्वाइप करना है। 



Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.
चित्र - 2



Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

                                                                   चित्र - 3

Swipe करते ही आपको Rewards का विकल्प दिखायी देगा, जैसा आप उक्त चित्र 4 में देख पा रहे हैं, 

Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.
चित्र - 4

जैसा आप देख पा रहे हैं, यहां पर उदाहरण के तौर पर 422 रिवार्ड्स पांइन्ट मौजूद है, जिन्हें आप रिडीम कर सकते हैं। आपको रिडीम के विकल्प का चयन करना है, इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस देखने को मिलेगा,

जैसा चित्र 5 में दिखायी दे रहा है।


Now you can also pay through your watch at PIOS terminal, know about the complete process.

चित्र 5


रिडीम के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने डिस्क्लेमर का पेज आयेगा, जिस पर आई एग्री पर क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर रिडायरेक्ट हो जायेगें, जहां पर रिडीम करने के आपको विकल्प दिखायी देगें।


  • क्या आप जानते है आपके रिवार्ड पॉंइंट की वैल्यू कितनी होती है?

                                                                                                                                बहुत लोगों के मन में ये प्रश्न रहता है कि आपके रिवार्ड पाइंट की वैल्यू कितनी होती है तो हम आपको बता दे, आपके द्वारा खर्च किये गये 1000 रूपये पर आपको 5 पाइंट मिलते हैं, अर्थात् 200 पर 1 पाइंट तथा 1 पाइंट की वैल्यू 25 पैसे के बराबर होती है।

अर्थात् यदि आपके अकाउंट में 4000 पाइंट हो जाते हैं तो आप 1000 रूपये का भुगतान गिफ्ट कार्ड के रूप में ले सकते हैं।



  • अपने मंथली औसत बैलेन्स की डिटेल को योनो में चेक करना  :-

कई बार ऐसा होता है, हम अपने डेबिट कार्ड से Online अथवा Offline भुगतान करते है, लेकिन हम उसका रिकार्ड नही रख पाते हैं, कि हम कितना पैसा किस मद में खर्च किया, हमने कितना बचत किया, या हमने किसी को कितना पैसा ट्रांसफर किया।

योनों में एक खास फीचर यह भी है जिसके माध्यम से आप इसका रिकार्ड देख सकते है कि आपके खाते की धनराशि किन-किन मदों में खर्च की गयी। इसके लिए आपको अपना योनो एप्लीकेशन खोलना है ,तथा और जैसा आप चित्र में देख सकते है उसी के अनुसार आप आराम से अपने प्रत्येक माह के खर्च को देख सकते हैं।
















12/12/21

आखिर क्यों जियो ने अपने सभी प्लान में बढ़ोत्तरी की और जियो के बढ़े प्लान की सूची

वीआई (Vi) के पहल करते ही एयरटेल ने अभी हाल ही में अपने सारे प्लान में बढ़ोत्तरी करके अपने सभी ग्राहकों को झटका भी दे दिया था, अब Jio भी मैदान में कूद गया और उसने भी अपने सभी प्लान को बढ़ाने का ऐलान करके जियो ग्राहको को निराश कर दिया।



सर्वप्रथम ये जानने का प्रयास करते हैं कि अभी तक जियो के जो भी प्लान थे उन्हें इस चार्ट के माध्यम से समझने का प्रयास कीजिए।

आखिर क्यों जियो ने अपने सभी प्लान में बढ़ोत्तरी की और जियो के बढ़े प्लान की सूची
ये बात तो सही है कि किसी न किसी को इस बढ़ोत्तरी हेतु पहल तो करनी ही थी, शुरूआत कर दी Vi ने अर्थात् (Vodafone-idea) ने उसके बाद Airtel और अब जियो ने भी इसकी शुरूआत कर दी।


आइये हम इस चार्ट के माध्यम से जानने का प्रयास करते है कि जियों ने अपने प्लान में कितनी बढ़ोत्तरी की है।

आखिर क्यों जियो ने अपने सभी प्लान में बढ़ोत्तरी की और जियो के बढ़े प्लान की सूची

जैसा आपने इस Chart के माध्यम से देखा कि Jio ने अपने डाटा बूस्टर के अलावा स्मार्ट रिचार्ज में भी वढोत्तरी कर दी है।



जहां पहले आपको पहले 28 दिन के प्लान को खरीदने के लिए 199 रूपये की धनराशि का भुगतान करना पड़ता था, जिसमें ग्राहक को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता था। अब आपको उसी प्लान के लिए 239 रूपये का भुगतान करना पड़ेगा, अर्थात् पूरे 40 रूपये अधिक।


आपको बता दे अभी हाल में एयरटेल ने अपने सभी प्लान की दरों में बढोत्तरी की थी, उसके बाद Voda/idea ने भी अपने प्लान बढ़ाये थे, और अब जियो ने अपने सभी ग्राहकों को पुनः झटका दे ही दिया। इधर कई दिनों से जियो के प्लान में कोई बढ़ोत्तरी  नही होने से सभी को इस बात का आभास अवश्य था कि जियो भी जल्द से जल्द अपने प्लान्स की दरों में बढोत्तरी करने ही वाला है।


"आज हम इसी विषय पर बात करने का प्रयास करेंगें, कि जियो के द्वारा किस प्लान में कितनी बढ़ोत्तरी की गयी है।"

यदि पुराने प्लान्स की बात की जाये तो अभी तक लगभग तीनों कम्पनियों के प्लान  में कोई विशेष अन्तर नही था, लेकिन प्लान की बढोत्तरी होने के बाद काफी अन्तर देखने को मिल रहा है।

जैसा आपने इस चार्ट के माध्यम से देखा कि जियो के वर्तमान और पूर्व प्लान में कितना अंतर है, परन्तु जब हमने सभी प्लान को Analyze किया तो पाया कि भले ही एयरटेल और जियो ने अपने प्लान में बढोत्तरी कर दी हो लेकिन जियो के प्लान  एयरटेल और वोडाफोन से सस्ते ही है।


आपको बता दे जब मुकेश अंबानी की कम्पनी जियो ने अपने प्लान को लांच किया था तो पूरे भारत में लोगों के बीच एक नई पहचान बनाई थी।

उसके Plan को लांच करते ही अन्य कंपनियों ने अपने प्लान में काफी कटौती की थी।

परन्तु समय के साथ-साथ परिवर्तन होता रहा और जियो के साथ ही अन्य कंपनियों ने भी अपने प्लान में बढोत्तरी कर दी, और आज फिर से यही बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।



आपको बता दे जियो के वर्तमान में पूरे भारत में 43-44 करोड़ के आसपास ग्राहकों की संख्या है, जो एयरटेल और वीआई से भी ज्यादा है।



क्यों एयरटेल ने अपने प्लान में बढोत्तरी की है :-

                                                             आपको बता दे पूरे देश में एयरटेल के 35 करोड़ से ज्यादा ग्राहक है, और देश की इतनी बड़ी कम्पनी के ऊपर भारी कर्ज भी है, और उसे ये कर्ज 10 वर्षों के अन्दर चुकाना भी है। इसके अलावा एक समय के बाद कम्पनियों के प्लान में बढोत्तरी होना लाजिमी है।

                          उक्त के अलावा किसी न किसी कम्पनी को अपने प्लान की दरों में बढ़ोत्तरी करने के लिए आगे आना ही था। लिहाजा पहले Vi ने उसके बाद Airtel अब जियो ने भी अपने प्लान को बढ़ाकर इसकी शुरूआत कर ही दी।


इन लेख को अवश्य पढ़े   : -













8/12/21

About the best features of the new Parliament House, जान लीजिए नये संसद भवन के बेहतरीन खासियतों के बारे में।

देश का नया संसद भवन दिल्ली में तैयार हो रहा है, जिसकी खासियत की फेहरिस्त इतनी लम्बी है, जिसे शब्दों में नही बताया जा सकता है।


नया संसद भवन जिसे सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है, और इसके 2022 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

  • किसी के भी कंटेट को चुराना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, और आपके ऊपर जुर्माना भी लग सकता है जानिये कैसे?


"सेंन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट" के अर्न्तगत कई अन्य प्रोजेक्ट भी बन रहें है, जिसमें प्रधानमंत्री जी आवास भी है।


About the best features of the new Parliament House, जान लीजिए नये संसद भवन के बेहतरीन खासियतों के बारे में।
यह संसद भवन सिर्फ भारत के लिए ही नही, बल्कि पूरे विश्व के सामने निर्माण का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करेगा।


आपको बता दें, उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था, और इसका निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल भी रहा है।


नया संसद भवन अपने पूर्ववर्ती संसद भवन से कई विशेषताओं में आगे हैं, चाहे वह सुरक्षा के लिहाज से हो, या क्षमता के लिहाज से।

बात करते है इसके लाभ (Advantages) की:

कि क्यों इस प्रोजेक्ट को बनाया जा रहा है,और क्या लाभ होगें इस प्रोजेक्ट के।


भारत की राजधानी नई दिल्ली में बनने वाले "Central Vista" प्रोजेक्ट के अर्न्तगत नए पार्लियामेंट (संसद भवन) को बनाने के पीछे कई कारण भी है.

जिसमें महत्वपूर्ण कारण है:-


1. पुराने संसद भवन की उम्र 100 वर्ष से भी अधिक हो गई है, और कई जगह से इसके निर्माण की जरूरत पड़ती रहती थी, इस कारण इसके निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई।


2. नए संसद भवन के बनने से इसकी सुरक्षा को और भी बेहतर किया जा रहा है, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से बहुत आवश्यक भी है। हम संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले को कभी भूल नही सकते है। नया संसद भवन सुरक्षा के लिहाज से पुराने संसद भवन की अपेक्षा अधिक बेहतर होगा।


3. भारत देश जो कि दुनिया में आबादी के हिसाब से दूसरे स्थान पर है, और इतनी बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद सदस्य होते हैं, जो देश के कोने-कोने का प्रतिनिधित्व भी करते हैं, भविष्य में संसद सदस्यों की संख्या में विस्तार होने की प्रबल संभावना है, और पुराने संसद भवन में और अधिक सांसदों के बैठने की समुचित व्यवस्था नही है, जिसके कारण नये संसद भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गयी है।


4. नया संसद भवन पर्यावरण के अनुरूप बनाया जा रहा है, जो काफी बड़े क्षेत्रफल में होगा।

आइये जानते हैं कैसी होगी इसकी सुरक्षा ?:-

                                      

1- इसकी सुरक्षा यहां पर बेहतरीन प्रशिक्षित पीडीजी (पॉर्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप)"Parliament Duty Group" के युवा जवान करेंगें, ये सिर्फ 4 वर्षो के लिए ही सेना से आते है तथा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करके संसद की सुरक्षा का जिम्मा संभालते है, फिर पुनः अपनी बटालियन में वापस चले जाते है, इस ग्रुप का गठन का 2001 में संसद पर हुये आतंकवादी हमले के बाद किया गया था।


2-  सुरक्षा की इस टुकड़ी में बेहतरीन Telescope Snipper Shooter भी होते हैं, जो देखते ही सेकेन्डों में आंतवादियों को गहरी नींद में सुला सकते हैं, इसके अलावा इनकी टीम के पास आधुनिक पिस्टल/इंसास राइफल, थर्मल कैमरा आदि आधुनिक उपकरण होते हैं। जो किसी भी प्रकार की संदिग्ध घटना से निपटने के लिए तैयार रहते हैं।


3-  नई संसद भवन के कोने-कोने में उच्च क्षमता के कैमरें लगें हुए है, मुख्य प्रवेश द्वार पर इन कैमरों के द्वारा गाड़ी तथा गाड़ी के अन्दर बैठे व्यक्ति की Identity को चेक कर लिया जायेगा, उक्त के अलावा पूरी गाड़ी भी गेट पर ही Scanned हो जायेगी, और ये सारा काम बेहतरीन Software की मदद से आसानी से हो जायेगा।



4-  नए संसद भवन की सुरक्षा कई लेयर में होगी, और ये इमारत सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करेंगी, तथा इसकी सुरक्षा को भेदना बिल्कुल भी आसान नही होगा।


5-  सुरक्षा के लिहाज जब सभी मुद्दों पर बात कर ली गयी, परन्तु प्राकृतिक आपदाएं जिनसे कोई बच नही पाता, उससे इसकी सुरक्षा कैसे होगी, तो इसका भी पूरा इंतजाम यहां पर किया गया है, नए संसद भवन पर किसी भी प्रकार के भूकंप का कोई असर नही होगा, इसे इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इस छोटे मोटे भूकम्पों का असर भी नही होगा। ये इमारत पूरी तरह से भूकम्परोधी होगी।



  • कितनी क्षमता है नये संसद भवन की?:-


पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्य सभा के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था थी, जो नाकाफी थी, परन्तु भविष्य में लोकसभा की सीटों के विस्तार को देखते हुए यहां पर दोनों सदनों को मिलाकर 1272 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। जिसमें 888 लोकसभा के सदस्य और 384 राज्यसभा के सदस्यों की व्यवस्था होगी।

नये संसद भवन का क्षेत्रफल भी 64500 वर्गमीटर है जो पूर्व संसद भवन से 17000 वर्ग से भी बड़ा है, इतने विशाल संसद भवन की सुरक्षा भी अद्भुत होगी।


नये संसद भवन का निर्माण संभवतः 2022 तक तथा पूरे सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का निर्माण 2024 तक किये जाने का प्रस्ताव है, जिस पर दिन रात तेजी से काम चल रहा है, और आने वाले समय में हमारे देश का नया संसद भवन अपने आप एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करेगा, ये इमारत पर्यटन के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए एक समय के साथ परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है, और ये परिवर्तन भी हमारी आने वाली पीढ़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका प्रदान करेंगी।

"नये संसद भवन के निर्माण से एक नये भारत का भी निर्माण होगा।"