Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips. : Amazon Pay Later

-->

22/9/22

The date of Amazon Great Indian Festival Sale has been announced In this sale you will also get huge discounts on electronic gadgets and fashion etc.

23 सितंबर 2022 से अमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल प्रारंभ होने जा रही है जिसमें आपको ढेर सारे ऑफर्स के साथ में उत्पादों को खरीदने का मौका मिलेगा हम आपको बता दें अमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल हमेशा त्योहारों के समय में आती है जिसमें हमें प्रत्येक उत्पादों पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिलता है, इस सीजन में भी हमको ढेर सारे ऑफर मिलने हैं आज इसी के बारे में बात करते हैं कि किन - किन उत्पादों पर हमें ढेर सारा कैशबैक और डिस्काउंट मिलेगा


इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को अन्य लाभ भी इस सेल के माध्यम से मिलेंगे यह जानने का प्रयास करते हैं कि प्राइम मेंबर्स को कौन.- कौन से लाभ मिलेंगे और इसके क्या लाभ हैं



कैसे मिलेगी प्राइम मेंबरशिपः

                                   अमेजॉन सभी ग्राहकों के लिए प्राइम मेंबर का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध करवाती है ग्राहक चाहे तो 1 महीने या 3 महीने अथवा पूरे 12 की मेंबरशिप ले सकते है, जिसके लिए उसे कुछ धनराशि चुकानी होती है


  • क्या होते प्राइम मेंबरशिप के फायदेः-

                                                                                             अमेजॉन अपने प्राइम मेंबर्स के लिए ढेर सारे फायदे उपलब्ध करवाती है

1). प्राइम मेंबर्स के लिए किसी भी प्रकार की सेल आती है तो उन्हें एक दिन पहले ही सेल में खरीदारी करने का मौका मिल जाता है वही अमेजॉन के अन्य ग्राहकों को यह सुविधा नहीं मिलती है।


2). प्राइम मेंबरशिप लेने से आप अमेजॉन प्राइम के सभी कंटेंट देख सकते हैं , डाउनलोड कर सकते हैं ,स्टोर कर सकते हैं वह भी अनलिमिटेड।


3). प्राइम मेंबर्स को अनलिमिटेड अमेजॉन प्राइम म्यूजिक का भी आनंद लेने को मिलता है जिसके माध्यम से वह अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं डाउनलोड कर सकते हैं पोस्ट कोड सुन सकते हैं जो कि अमेजॉन के अन्य ग्राहकों को नहीं मिलते।


4). प्राइम मेंबरशिप लेने से ग्राहकों को अमेजनं पर ढेर सारी पुस्तकें तथा कंटेंट के अलावा फिक्सन नॉन फिक्शन पुस्तकें पढ़ने को मिलती हैं।


5). प्राइम मेंबर्स को वरीयता के आधार पर एक दिन अथवा 2 दिन के अंदर ही उत्पादों की डिलीवरी मिल जाती है।


6). यदि आपने आईसीआईसीआई का अमेजॉन पे क्रेडिट कार्ड ले रखा है तो आपको 5 परसेंट रीवार्ड प्वाइंट प्रत्येक खरीदारी पर मिलते हैं एक रिवॉर्ड पॉइंट एक रुपए के बराबर होता है।


7). यदि कोई 18 वर्ष से 24 वर्ष आयु के बीच का व्यक्ति/युवक अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेता है तो उसे पूरे साल के मेंबर शिप पर 50प्रतिशत की छूट मिलती है अर्थात 1499 रुपए का प्राइम मेंबरशिप का प्लान सिर्फ ₹750 में मिलता है , इसके लिए ग्राहक को अपनी (आयु ) को वेरीफाई करना होता है।


क्या है सेल की सबसे खास बातेंः-

  • 1. अमेजॉन की यह सेल दिनांक 23 सितंबर 2022 से प्रारंभ हो रही है परंतु यदि आप अमेजॉन के प्राइम मेम्बर है तो आपको ये सेल 22 तारीख की मिड नाईट से मिलने लगेगी।


  • 2. इस सेल में सभी कैटेगरी के उत्पादों पर ढेर सारा कैशबैक एवं ऑफर्स मिलेंगे, जिसका लाभ इस सेल के दौरान प्राप्त किया जा सकता है।

  • 3. अमेजॉन की सेल में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी उदाहरण स्वरूप यदि आप ₹20000 मूल्य का एक स्मार्टफोन अमेजॉन की इस सेल के दौरान खरीदते हैं तो आपको पूरे 2000 का डिस्काउंट प्राप्त होगा, अर्थात् उक्त 20000 का स्मार्टफोन आपको सिर्फ 18000 में ही प्राप्त हो जायेगा।


ये लेख आपको कुछ नया सीखने में मदद करेंगें।

आखिर क्यों चुनाव आयोग जमानत धनराशि को जब्त कर लेता हैं।


कितने प्रतिशत वोट प्राप्त करना आवश्यक है, जिससे जमानत धनराशि जब्त न हो।


मानसिक रोगियों के लिए वरदान है ये योजना।


अब अपनी घड़ी के बटन को दबाते ही भुगतान करें।


5 मिनट से भी कम समय में अपने मोबाइल को ऑनलाइन बेचने का ये तरीका अभी जान लीजिए।


पुराना स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टेबलेट सब कुछ यहां पर बेचिये।


















19/9/22

Flipkart Big Billion days sale 2022 starts on 23rd September 2022 and will end on 30th September 2022

प्रारम्भ होने वाली है फ्लिपकार्ट की  Big Billion day Sale, क्या तैयार है आप।

दिनांकः 23 सितम्बर 2022 से लेकर दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक फ्लिपकार्ट बम्बर सेल लेकर आ रही है, आपको बता दे कि प्रत्येक वर्ष फ्लिपकार्ट इस तरह की सेल लेकर आती रहती है, जिसमें लाखों-करोड़ो की संख्या में उत्पादों की बिक्री की जाती है।


Flipkart Big Billion days sale 2022 starts on 23rd September 2022 and will end on 30th September 2022


क्यो है खास यह सेलः

                              फ्लिपकार्ट भारत में अमेजन के बाद सबसे ज्यादा उत्पादों की बिक्री करने वाला प्लेटफार्म है, जो कई ऑफर उपलब्ध करवाता है, इस सेल के माध्यम से कई ग्राहक कई प्रकार के ऑफर्स का लाभ उठाते हैं, और अपने मनपसंद के उत्पादों की खरीदारी करते हैं।

ये सेल सदैव दीपावली तथा दशहरे से पूर्व आती है, जिसमें ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। जिसमें कार्ड ऑफर्स के अलावा उत्पादों पर भी बेहतरीन डिक्काउंट देखने को मिलता है।


किन-किन कैटेगेरी के उत्पादों पर छूट प्राप्त होती है?


1- ग्रॉसरी ( Grocery ) :-

                             जिसमें घरेलू उत्पाद यथा दाल चावल, आठा, तेल, घी, नमक, बिस्किट, स्नैक्स इत्यादि अनेकों उत्पाद मिल जाते हैं, जिन पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिल जाता है।


2- मोबाईल ( Mobiles ) :-

                            जिसमें सभी प्रकार के फीचर्स फोन तथा स्मार्टफोन मिल जाते हैं वो भी डिस्काउंट के साथ।


3- फैशन ( Fashion ) :-

                          इस कैटेगरी में पुरूषां, महिलाओं के अलावा बच्चों के सभी प्रकार से कपड़े मिल जाते हैं।


4- इलेक्ट्रॉनिक्स ( Electronics ) :-

                                     उक्त कैटेगरी में सभी प्रकार की टीवियां, सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, पॉवर बैंक, लेपटॉप, ट्रिमर, कम्प्यूटर के सभी एक्सेसरीज इत्यादि मिल जाते हैं, वो भी बेहतरीन तथा वाजिब दामों पर।


5- फर्नीचर ( Furniture ) :-

                                   घरों की सजावट में प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के फर्नीचर, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल इत्यादि सभी वस्तुएं हमें इस कैटेगरी में देखने को मिलती है।


6- होम एप्लाएंसेस ( Home Appliances ) :-

                                                        घरों में प्रयोग होने वाले होम अप्लाएंसेस में हमें स्मार्टटीवी, एयर कंडिशनर, फ्रिज, कूलर, माइ्क्रोवेव ओवेन, पंखा, वाशिंग मशीन इत्यादि खरीदने के विकल्प मिल जाते हैं


7- स्पोर्टस ( Sports ) :-

                         इस कैटेगरी में भी सभी खेलों के उत्पाद हमें आसानी से काफी कम दामों में मिल जाते हैं।

इन सभी कैटेगरी के अलावा हमें खिलौने, दवाईयां, इन्श्योरेंस, गिफ्ट कार्ड, पर्सनल केयर इत्यादि सभी उत्पादों की कैटेगरी भी देखने को मिल जाती है।


किस-किस कार्ड पर ऑफर्स मिलेगें ? :-

                                          Flipkart जब भी सेल लेकर आता है, तो कई राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा प्राइवेट सेक्टर के बैंको के कार्ड ऑफर भी लेकर आता है, जिनका प्रयोग करके अच्छा-खासा डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। आइये जानने का प्रयास करते है कि किन-किन कार्डो पर फ्लिपकार्ट के द्वारा डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है।


आइये जानने का प्रयास करते है कि हम सभी को किन-किन कार्डो पर अच्छा ऑफर मिलेगा, जिसका लाभ उठाकर हम अच्छी खासी बचत भी कर पायेगें।


  • यदि आप फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर है तो संभवतः आपके पास फ्लिपकार्ट पे लेटर का विकल्प अवश्य होगा, इस पर आप आसानी से ईएमआई का लाभ उठा सकते है और आसान किश्तों में अपने उत्पाद का भुगतान कर सकते हैं।


  • यदि आपके पास फ्लिपकार्ट का एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आप उस पर पूरे 5 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।


  • आईसीआईसी आई के क्रेडिट कार्ड पर आपको पूरे 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त होती है, ये ऑफर भी आपको कई उत्पादों पर प्राप्त होगा।


  • कुछ उत्पादों पर 4000 रूपये तक के कूपन तथा कैशबैक भी प्राप्त होगें।


  • इसके अलावा इस सूची में मौजूद यदि किसी भी बैंक का आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आप आसानी से नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प प्राप्त कर सकते है, जिसके लिए आपको किसी भी प्रकार के ब्याज के भुगतान की आवश्यकता नही है।

Bank of Baroda

Citibank

Flipkart Axis Bank

HDFC Bank

HSBC

AU Bank Credit Card

American Express

Axis Bank

Bajaj Finserv

ICICI Bank

IDFC FIRST Bank Credit card

IndusInd Bank

OneCard credit card

RBL Bank Credit Card

Standard Chartered Bank

State Bank of India

Yes Bank

Kotak Bank












 



20/7/22

Amazon Pay Later provides you all the facilities like credit card know about it in detail

  •  अमेजन पे बैलेन्स क्या है और ये कैसे काम करता हैः

                                                                                अमेजन पे बैलेन्स या Amazon Pay Later अमेजॉन की एक बेहतरीन क्रेडिट योजना है , जो अमेजॉन अपने खास ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध करवाती है इसको हम एक प्रकार का क्रेडिट कार्ड भी कह सकते हैं क्योंकि यह ठीक उसी प्रकार से कार्य करता है जिस प्रकार से हम सभी क्रेडिट कार्ड को प्रयोग में लाते हैं, 

अर्थात्.. 

खर्च आज कीजिए तथा भुगतान कल कीजिए।


  • क्या है इसके फायदेः 

                                      Amazon Pay Balance एक प्रकार से क्रेडिट कार्ड की तरह कार्य करता है ये सुविधा अमेजॉन उन्हीं ग्राहकों को देता है जो काफी पुराने हो चुके हैं अर्थात् जो ग्राहक नियमित रूप से Amazon से जुड़े हुये होते हैं अमेजॉन उन्हीं को यह सुविधा भी उपलब्ध करवाता है

Amazon जो कि एक बहुत बड़ा शॉपिंग पोर्टल है, जो कई देशों में अपना शॉपिंग का कारोबार करती है।


सूची में देखने को आपको पता चल जायेगा की विश्व के किन-किन देशों में Amazon  का कारोबार फैला हुआ है।


  • आस्ट्रेलिया ( Australia )
  • यूनाइटेड अरब अमीरात ( United Arab Emirates )
  • पोलैण्ड ( Poland )
  • ब्राजील ( Brazil )
  • कनाडा ( Canada )
  • चाईना (China )
  • फ्रांस ( France )
  • इटली ( Italy )
  • जर्मनी (Germany )
  • मैक्सिको (Mexico )
  • नीदरलैण्ड ( Netherland )
  • जापान (Japan )
  • स्पेन (Spain
  • तुर्की (Turkey )
  • सिंगापुर ( Singapore )
  • अमेरिका ( United States of America )
  • ब्रिटेन  ( Britain )
  • तथा भारत ( India ) में हम सभी इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके कारोबार को  देखते हुए ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका कारोबार कितना बड़ा है।
    
  • कैसे मिलती है इसकी सदस्यताः-

                                              अमेजन ग्राहक की पोर्टफोलियों के हिसाब से ही यह सुविधा उपलब्ध करवाता है, अर्थात् ग्राहक कब से Amazon से जुड़ा हुआ है, तथा उसका शॉपिंग का कैसा इतिहास रहा है, उसके भुगतान का माध्यम क्या-क्या रहता है इत्यादि।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही अमेजॉन अपने खास ग्राहको को यह सुविधा प्रदान करता है।


  • कितने रूपये तक की क्रेडिट मिलती हैः-

                                                                  ये चीज भी इसी बात पर निर्भर करती है कि आप महीने में अथवा साल में कितने धनराशि की शॉपिंग करते हैं, शुरूआत में अमेजॉन आपको 5000.00 या फिर 10000.00 तक की क्रेडिट लिमिट दे सकता है, परन्तु यदि आप इस यूज्ड क्रेडिट का भुगतान समय पर कर देते हैं तो Amazon इसकी लिमिट को बढ़ा देता है।

जैसा आप देख सकते हैं कि इस चित्र में Amazon Pay आपको दिखायी दे रहा है,

                                                                                                 चित्र संख्याः-1

नीले एरो का निशान आप देख सकते हैं जो Amazon Pay को इंगित कर रहा है,  इस पर क्लिक करते ही आपको कुछ ऐसा ले आउट दिखायी देगा,

चित्र संख्याः-2

जो आपको प्राप्त लिमिट को दिखाता है, तथा आपके द्वारा खर्च की गयी धनराशि को दिखाता है,

उक्त चित्र में अमेजॉन के ग्राहक को 25000 की लिमिट प्राप्त है,

जैसा आप चित्र में देख सकते हैं कि ग्राहक  द्वारा 3890.00 रूपये का उपभोग किया गया है लाल घेरे में। और उसके पास अभी 21,110 रूपये की धनराशि शेष है। 


  • क्या है इसका फायदाः-

                                       Amazon Pay हमें ढेर सारी सुविधाएं प्रदान करता है, और No cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध करवाता है, यदि आप भुगतान हेतु कम समय का चुनाव करते हैं, तो आपको किसी प्रकार का ब्याज का भुगतान भी नही करना पड़ता है।

इसके माध्यम से आप 3000 या इससे ऊपर की वस्तु को EMI विकल्प के माध्यम से खरीद सकते हैं, तथा उक्त किश्त का भुगतान आपके लिंक्ड बचत खाते से प्रत्येक माह को हो जाता है अर्थात् Auto Debit के माध्यम से।


आशा है कि आप Amazon Pay के बारे में पूर्णतयः समझ चुके होगें, जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमें फेसबुक, ट्वीटर पर भी फॉलों कर सकते हैं।


































7/4/21

How Secure UPI Payment and How it works यू.पी.आई. पेमेन्ट कितना सुरक्षित है और ये कैसे काम करता है?

 U.P.I ( Unified Payment Interface ) 

                                                                                            यू.पी.आई जिसका पूरा नाम यूनीफाइड पेमेन्ट्स इंटरफेस है, जो कई बैंक खातों को एक ही प्लेटफार्म पर लेकर आता है, अर्थात् किसी मोबाइल एप्लीकेशन ( जो यू.पी.आई. पेमेन्ट को सपोर्ट करता हो) पर चलता है।

यू.पी.आई पेमेन्ट की शुरूआत NPCI द्वारा 21 सदस्य बैंकों के सहयोग से तत्कालीन भारतीय गर्वनर श्री रघुराम राजन जी ने अपने कार्यकाल में 11 अप्रैल, 2016 को मुम्बई में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत लांच किया। तथा समस्त बैंको ने 25 अगस्त, 2016 से प्ले स्टोर पर अपने सक्षम एप्लीकेशन भी अपलोड करने प्रारम्भ कर दिये। 


यू.पी.आई जिसकी शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में प्रारम्भ की गयी, सरकार द्वारा इस योजना को लाने का उद्देश्य लोगों को डिजिटल भुगतान के प्रति प्रोत्साहित करना था। सरकार का मानना था कि डिजिटलाईजेशन के इस दौर में भुगतान की प्रणाली को भी सुगम बनाया जाये, और सभी लोगों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित हो सके।


हमारे भारत वर्ष में करोड़ों की आबादी नगद में भुगतान करने को तवज्जों देती है, क्योंकि ये विकल्प उन्हें सबसे आसान और सुरक्षित लगते हैं। क्योंकि अभी भी कई भारतीयों के मन में ये डर बना रहता है कि कहीं डिजिटल भुगतान से उनकी गाढ़ी कमाई उड़ ना जाये, और वो कुछ नही कर पायेगें।


How Secure UPI Payment and How it works? यू.पी.आई. पेमेन्ट कितना सुरक्षित है, और ये कैसे काम करता है?



इस लेख में हम उन्हीं सब बातों पर चर्चा करेंगे, कि यू.पी.आई कितना सुरक्षित है और लोगों के उपयोग हेतु उपयुक्त है या नही।

आंकड़ो पर गौर किया जाये तो जबसे यू.पी.आई की शुरूआत हुई, तबसे इसके भुगतान की प्रक्रिया बढ़ती चली गयी। और प्रतिदिन इसके लाखों ग्राहक बढ़ते चले गये। क्योंकि डिजिटल भुगतान ने इन सभी चीजों को बहुत आसान बना दिया है।


पहले जब इंटरनेट बैंकिंग का जो लोग प्रयोग करते थे, तो इसकी संख्या भी सीमित थी, और इंटरनेट बैंकिंग का लोग कम ही प्रयोग करते थे, लेकिन जैसे-जैसे लोगों की समझ विकसित हुई, तो लोगों ने इंटरनेट बैंकिंग की तरफ भी अपने कदम बढ़ा दिये।


परन्तु इंटरनेट बैंकिग थोड़ी कठिन प्रणाली है जिसको हर व्यक्ति नही चला सकता था, परन्तु इसको सबसे आसान बना दिया तो वो है UPI जिसने लगभग सभी भारतीयों तक अपनी पहुंच बना ली। जिसका नतीजा है कि आज हर स्मार्टफोन यूजर के मोबाइल में हमें यू.पी.आई बेस्ड एप्लीकेशन देखने को मिल जायेगी।



  • यू.पी.आई के फायदें ( Benefit of UPI ):- 

यू.पी.आई के कई फायदे है, लेकिन यहाँ पर सिर्फ उन पाँच फायदों के बारे में बताया जायेगा, जो सबसे ज्यादा पापुलर है।


1- यू.पी.आई बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से आप किसी भी प्रकार के रिचार्ज, बिल भुगतान, पोस्टपेड बिल, हाउस टैक्स, थर्ड पार्टी पेमेन्ट आदि का भुगतान सिर्फ एक ही क्लिक पर कर सकते हैं।

2- अब ऑनलाइन भुगतान हेतु आप यू.पी.आई बेस्ड एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है, जिसके माध्यम से आप किसी भी ई-कामर्स बेवसाइट पर आसानी से भुगतान कर सकते है, आज सभी ऑनलाइन पोर्टल यू.पी.आई पेमेन्ट को स्वीकार करते है।

3- यू.पी.आई से भुगतान करने पर आप एक-एक रूपये का हिसाब रख सकते है, आपको किसी कागज अथवा कलम की जरूरत नही है।

4- यू.पी.आई अब लगभग सभी बैंकों के साथ जुड़ चुका है, प्रथम बार आपकों अपना यू.पी.आई बेस्ड एप्लीकेशन पर यू.पी.आई आई.डी. बनानी है, तत्पश्चात् आपको अपना 4 अथवा 6 अंको का एम.पिन बनाना है। लीजिए आप तैयार है यू.पी.आई भुगतान के लिए। ( यहाँ पर यह बात ध्यान देनी है कि ये एक मोबाइल बेस्ड प्लेटफार्म है, जो आपके उसी स्मार्टफोन में चलता है, जिस मोबाइल नम्बर को आपने अपने बैंक में रजिस्टर्ड करवा रखा है)

5- यू.पी.आई में आपकों अपने कार्ड की कोई भी डिटेल संचित करके रखने की जरूरत नही है, आपका वर्चुअल आई.डी ही आपका अकाउंट नम्बर है, और किसी प्रकार के भुगतान को प्राप्त करने पर आपको इसी पर पैसे प्राप्त होते है।

सरकार आपकी सुरक्षा को लेकर सजग है, और कई परीक्षणों से होकर गुजरने के बाद ये Unified Payment Interface भारतीय रिजर्व बैंक अपने ग्राहकों के लिए और अपनी सुविधा के लिए ही लेकर आया है।


आप उन दस यू.पी.आई थर्ड पार्टी एप्स के बारे में भी जानिए, जिनकी मदद से यू.पी.आई भुगतान बहुत आसान हो गया है।

1)-  PAYTM UPI

2)-  AMAZON PAY UPI

3)-  BHIM UPI

4)-  PHONE PAY UPI

5)-  MOBIKWIK UPI

6)-  GOOGLE PAY UPI

7)-  AIRTEL UPI

8)-  FREECHARGE UPI

9)-  WHATSAPP UPI

10)- CRED UPI

इसके अलावा भी कई यू.पी.आई बेस्ड एप्लीकेशन है, जो यू.पी.आई आधारित भुगतानों को स्वीकार करते है।

अन्तिम निष्कर्ष :-

चूँकि यू.पी.आई भुगतान की प्रणाली भारत सरकार द्वारा लाई गयी है और इसकी सुरक्षा स्वयं सरकार की एजेंसियां करती है क्योंकि सरकार कभी भी कोई नीति अथवा पालिसी लेकर जनता के बीच आती है तो उसके कई उद्देश्य होते है और वो सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम करती है।

इंटरनेट बैंकिग और मोबाइल बैंकिंग भी सुरक्षित है, लेकिन यदि उन्हें सुरक्षित तरीके से प्रयोग में लाया जाये, उसी प्रकार यू.पी.आई भी सुरक्षित है, इसके द्वारा किया जाने वाला भुगतान सुरक्षित है, बस जरूरत है तो सिर्फ आपकों सजग रहने की, और सुरक्षित तरीके से इन थर्ड पार्टी एप्स के माध्यम से यू.पी.आई को प्रयोग में लाने की।

आशा करता हूँ यू.पी.आई से जुड़ी हुई ये जानकारी आपकों पसन्द आई होगी, इस लेख सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए आप अपनी समस्या लिख सकते हैं।