-->

23/6/22

How many ticket can book individual user in IRCTC website?

अब IRCTC की वेबसाइट से आप भी कर पायेगें पूरे 12 टिकट बुक। जानिये इस पूरी प्रक्रिया के बारे में।


भारतीय रेल को संचालित करने वाली इंडियन रेलवे एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( IRCTC ) Indian Railway and tourism Corporation ने अभी हॉल ही टिकट बुकिंग को लेकर एक नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसके तहत अब आईआरसीटीसी में रजिस्टर्ड यात्री/उपभोक्ता पहले के मुकाबले ज्यादा टिकट को बुक कर सकेगा।

How many ticket can book individual user in IRCTC website?


इस नये नियम से उन लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी, जिनका अधिकतर समय यात्रा में व्यतीत होता है, आपको बता दें अभी तक यात्रियों को इस बेवसाइट के माध्यम से सिर्फ 6 बार टिकट बुक करने की अनुमति थी, परन्तु इसकी मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने इसमें परिवर्तन करके 12 बार करने की घोषणा कर दी है।



आपको बता दें आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा डिजीटलाइजेशन पर जोर देने के कारण अब भुगतान से लेकर सभी कार्य डिजीटल तरीके से ही होते हैं, उनके द्वारा प्रत्येक कार्य को डिलीटल रूप में किये जाने की पहल की गयी है। इसी का नतीजा है, अब टिकट काउन्टरों/आरक्षण काउन्टरों पर पूर्व की भांति लम्बी-लम्बी कतार देखने को नही मिलती है, सभी लोग अपने टिकट बुकिंग के लिए अपने स्मार्टफोन अथवा कम्प्यूटर का प्रयोग करना पसन्द करते हैं, कोई भी अब लाइन में लगकर टिकट बुक कराने की हिम्मत नही जुटा पाता है।



  • क्या है प्रक्रिया 12 बार टिकट बुक करने की  :-

                                                                 पहले की अपेक्षा ज्यादा टिकट बुक करने के लिए यात्री/उपभोक्ता को अपनी आईआरसीटीसी की वेबसाइट में लॉगिन करना है, लॉगिन करने के पश्चात् आपको अपने आईआरसीटीसी के अकाउन्ट को आधार से लिंक करना है, अकाउन्ट से आधार के वैरिफाई होते ही आपके पास एक पॉपअप मैसेज फ्लेश हो जायेगा, कि आपका आईआरसीटीसी अकाउन्ट आधार से लिंक हो गया है।

देखिये चित्र मेंः 

How many ticket can book individual user in IRCTC website?


अगर आप सिर्फ 48 घंटों में एडसेंस का अप्रूवल चाहते है, तो आप ये गलती मत कीजिए।


  • कैसे करें आईआरसीटीसी अकाउन्ट को आधार से लिंक :-

                                                                         इस चित्र के माध्यम से आप देख सकते हैं क्या है प्रक्रिया ?

How many ticket can book individual user in IRCTC website?
picture: 1

 जैसा आप picture: 1 में देख सकते हैं, आपको साइड में स्थित 4 Line पर क्लिक करना है,


How many ticket can book individual user in IRCTC website?

                                                                                            picture: 2

दूसरे चित्र में जैसा आप देख सकते हैं कि स्क्रॉल करने पर आपको माई अकाउन्ट ( My Account ) सेक्शन दिखायी देगा, जिस पर आपको पुनः क्लिक करना है, 

How many ticket can book individual user in IRCTC website?
picture: 3

क्लिक करते ही, जैसा आप चित्र संख्या 3 में देख सकते हैं कि Link Your Aadhar का विकल्प आपको दिखायी दे रहा है, जिस पर क्लिक करते ही आपको अपना आधार नम्बर डालना है, और आपके आधार रजिस्टर्ड नम्बर पर एक ओटीपी आयेगा, जिसको डालते ही आपका अकाउन्ट आधार वैरीफाईड हो जायेगा।

और एक पॉपअप मैसेज आपके स्क्रीन पर फ्लैश हो जायेगा। जैसा आप चित्र संख्या 4 में देख सकते हैं।


How many ticket can book individual user in IRCTC website?
picture :4

क्यों जरूरत पड़ी इसकी

                                एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता होने के नाते रेलवे इस बात की भी पुष्टि करता है, कि कोई भी अनाधिकृत रूप से टिकट की बुकिंग न करा सकें, क्योंकि इधर कई बार कई दलाल अनाधिकृत रूप से फर्जी टिकट बनाते हुए भी पकड़े गये है, आधार वैरिफीकेशन अनिवार्य होने से उपभोक्ता ज्यादा टिकट भी बुक करा सकेगें, और अनाधिकृत रूप से बिना आधार वाले टिकट नही बुक करा पायेगें।


आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।


 

















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts