Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips.

-->

13/6/21

What is google Buzz? Kya Hai google Finance What is Google? गूगल क्या है, और कैसे काम करता है, गूगल की सभी सेवाओं/उत्पादों के बारे में एक क्लिक पर जानें।

गूगल की सभी सेवाओं/उत्पादों के बारे में एक क्लिक पर जानें।

What is google Buzz? Kya Hai google Finance What is Google? गूगल क्या है, और कैसे काम करता है, गूगल की सभी सेवाओं/उत्पादों के बारे में एक क्लिक पर जानें।


गूगल एक ऐसा नाम जिसके बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। अर्थात् सारी समस्याओं का हल गूगल, सारी बीमारियों का इलाज गूगल, पढ़ना हो तो गूगल, लिखना हो तो गूगल, डिजाइन करना हो तो गूगल, खाना बनाना हो तो गूगल और कुछ भी सीखना हो तो गूगल।

गूगल के लिए किसी भी परिचय की जरूरत नही है, जिसके माध्यम से हम रोज नित नयी बाते सीखते रहते है, और लोगों को भी सिखाते रहते हैं। 

आइये संक्षेप में एक छोटी से परिभाषा के माध्यम से जानने का प्रयास करते है, कि गूगल क्या है।

गूगलः गूगल विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, जो पूरे विश्व में प्रयोग में लाया जाता है, जिसके माध्यम से हम किसी भी प्रकार की सामग्री को गूगल के प्लेटफार्म पर खोज सकते हैं। इंटरनेट पर आज के समय में अरबों की संख्या में कंटेट उपलब्ध है चाहे वह वीडियो, आडियो, इमेज, डॉक्यूमेंट, या किसी भी फॉर्मेट में उपलब्ध हो, और हम सिर्फ एक क्लिक में सर्च कर सकते है, और उनके कई रिजल्ट हमारे सामने आ जाते हैं।

गूगल जिसकी स्थापना स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलीफोर्निया, यू.एस.ए के दो ऐसे छात्रों लैरी पेज तथा सेर्गेई ब्रिन के द्वारा की गयी थी, जिसके बारे में संभवतः उन्हें भी नही पता रहा होगा, कि गूगल विश्व की सबसे बड़ी कम्पनी हो जायेगी।

गूगल के सफर को आगे बढ़ाने का श्रेय इन्हीं दो बेहतरीन छात्रों को ही जाता है, जिनकी वजह से आज सर्च इंजन की दुनिया में गूगल की बादशाहत कायम है, और संभवतः कायम ही रहेगी।

सन् 1998 में गूगल की स्थापना इन्हीं दो छात्रों के द्वारा की गयी थी, 1998 में शुरूआत के बाद गूगल ने पीछे मुड़कर नही देखा, जिसका नतीजा हम सभी के सामने है। आपको यह भी बता दे कि 1997 में गूगल डॉट कॉम का पंजीकरण हो गया था, 

एक छोटे से गैराज से शुरू हुआ गूगल का सफर आज पूरे विश्व के 50 देशों में 70 से भी ज्यादा जगहों पर उपलब्ध है। जिनमें से 4 ऑफिस हमारे भारत में भी है।

1. गुड़गांव, हरियाणा

2. मुम्बई महाराष्ट्र

3. हैदराबाद, तेलंगाना

4. बेंगलुरू, कर्नाटका


चूंकि इतने देशों में ऑफिसेस होने के कारण गूगल बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है, इन सबके अलावा गूगल अपने कर्मचारियों के लिए विलासिता की वो सारी चीजें भी उपलब्ध करवाता है, जिसकी कल्पना शब्दों में नही की जाती है, इसी कारण गूगल के कर्मचारी बिना किसी तनाव के बेहतरीन तरीके से कार्य कर पाते हैं।

आज गूगल की इतनी सेवाएं उपलब्ध हो चुकी है, जिसके बारे में यदि हम बात करने लगेगें तो बहुत लम्बा समय व्यतीत हो जायेगा। फिर भी यहां पर कुछ ऐसी बेहतरीन सेवाओं के बारे में बताना उचित होगा, जिनके बारे में आप सभी को मालूम होना चाहिए।

  • गूगल क्रोमः सबसे ज्यादा पॉपुलर और प्रयोग में लाया जाने वाला ब्राउजर है जिसे करोड़ों लोग प्रयोग में लाते हैं, क्रोम गूगल के बेहतरीन उत्पादों में से एक है।


  • ब्लॉगरः ब्लॉगर गूगल की सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद ब्लॉग बेवसाइट है, जिस पर कोई भी अपना ब्लॉग बनाकर अपने विचारों को लिख सकता है, इसके लिए सिर्फ एक जीमेल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।


  • जीमेलः गूगल मेल अथवा जीमेल गूगल की ऐसी सेवा है, जिसके बारे में कुछ भी कहना कम ही पड़ेगा, आज पूरे विश्व में इसके 1.5 बिलियन से भी ज्यादा ग्राहक है, और प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में मेल भेजे और प्राप्त किये जाते हैं।


  • गूगल ड्राइवः एक ऐसी सेवा जो आपके सभी महत्वपूर्ण डाटा यथा फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट आदि को संजोकर रखता है, जिन्हें आप विश्व में कहीं भी बैठे हो, एक्सेस कर सकते हैं। आप आसानी से इसमें 15 जीबी तक फ्री डाटा को अपलोड किया जा सकता है। उसके बाद यदि आपको अतिरिक्त स्पेस की जरूरत है, तो आप कुछ भुगतान करके एक्ट्रा क्लाउड स्पेस खरीद सकते हैं।


  • गूगल फोटोजः गूगल फोटोज में आपकी समस्त फोटोज और वीडियोज का बैकअप रहता है, बैकअप के लिए जरूरी है कि आपका अकाउन्ट सिंक होता रहे, जिससे आपके फोटो और वीडियोज आसानी से सिंक होकर गूगल फोटोज में सेव होते रहते हैं।


  • गूगल डॉक्सः एक ऐसी सर्विस जो माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पॉवर पाइंट जैसा पूरा अनुभव आपको देता है, गूगल डॉक्स की मदद से आप बिना वर्ड, अथवा पावर पांइट के अपने वो समस्त कार्य जो आप माइक्रोसॉफ्ट में करते है, वो इसमें कर पायेगें।


  • यू-ट्यूबः इस सेवा से कौन परिचित नही है, यू-ट्यूब जो कि गूगल की ऐसी बेहतरीन सेवा, जिसकी वजह से कई लोगों का रोजगार भी जुड़ा हुआ है, आज करोड़ो की संख्या में यूट्यूबर है, जो अपनी नीस से रिलेटेड विडियों बनाकर यूट्यूब पर डालते रहते है, जिसकी वजह से वो अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे हैं। यूट्यूब एक ऐसा मंच है, जो कई लोगों को कंटेट बनाने की सुविधा प्रदान करता है।


  • गूगल मैप्सः जिसकी वजह से ही कई ऑटो राइड कंपनियां चल रही है, जैसे ओला, ऊबर इत्यादि। जो कि लोकेशन के लिए गूगल के मैप्स का ही प्रयोग करते हैं।


  • गूगल स्टोरः इस स्टोर के बिना आपका फोन चल ही नही सकता, यदि आप एक एंड्रायड यूजर है, तो एप्लीकेशन को डाउनलोड करने हेतु गूगल प्ले स्टोर का ही प्रयोग करना पड़ता है।


  • गूगल ट्रांसलेटः एक समय था, जब हमें किसी भाषा को ट्रांसलेट करने हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन गूगल ट्रांसलेट की मदद से ये काम बहुत ही आसान हो गया है, और इसकी मदद से हम कई अर्न्तराष्ट्रीय भाषाओं का अनुवाद चुटकियों में आसानी से कर सकते हैं। 


  • गूगल अर्थः जिसकी मदद से आप चुटकियों में पूरे विश्व का दौरा कर सकते है, और वो भी घर बैठे-बैठे। गूगल अर्थ दुनिया के कोने-कोने के नक्शे को आपके सामने लाकर रख देता है।


  • गूगल न्यूजः जिस पर आपको सभी राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय न्यूज की खबरें देखने और सुनने का मौका मिलता है।


  • गूगल एडसेन्सः गूगल की ये सेवा उन्हीं लोगों को मिलती है, जो गूगल के उत्पादों से पैसा कमाना चाहते है। यदि आप एक यूट्यूबर है, अथवा ब्लॉगर, पैसा कमाने हेतु आपके पास गूगल का एडसेंस अकाउन्ट होना जरूरी है, और जब आपको गूगल का एडसेंस अप्रूवल मिल जाता है तब आप इसके माध्यम से पैसा कमाना प्रारम्भ कर सकते है।

उक्त के अलावा गूगल की ऐसी बहुत सारी सेवाएं है, जिनके बारे में यदि बात की जायेगी, तो यह लेख काफी विस्तृत हो जायेगा।

फिर एक स्वर में कहा जाये, तो......

गूगल एलर्ट,
गूगल बुकमार्क्स,
गूगल कैलेण्डर,
गूगल कोड,
गूगल फाइनेंस,
गूगल क्लाउड प्रिन्ट,
गूगल गुप्स,
गूगल प्लस (बन्द हो चुकी है),
गूगल प्लेसेस,
गूगल टूल्स,
गूगल असिसटेंट, 
गूगल एंड्रायड,
गूगल बज,
गूगल चैट,
गूगल ग्लास,
गूगल स्काई,
गूगल मोबाइल्स,
गूगल नाउ,
गूगल गो

आदि कुछ और ऐसे उत्पाद है,जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा।
गूगल वैश्विक कम्पनी के रूप में टॉप पर आता है, और इसके विषय में सिर्फ एक आर्टिकल के माध्यम से नही बताया जा सकता है। अतः गूगल के अन्य उत्पादों पर भी बात करने के लिए हम दूसरे लेख को लेकर आयेगें, और उस पर विस्तृत रूप से चर्चा करेगें।

आशा है गूगल से सम्बन्धित इन सभी उत्पादों और सेवाओं के बारे में आप सभी को थोड़ा-बहुत जानने का मौका जरूर मिला होगा।













12/6/21

Which company has the best processor in the world?, क्या आपको पता है, कि आपके मोबाइल में कौन सा प्रोसेसर है, और ये कैसे काम करता है,

दुनिया का सबसे बेस्ट प्रोसेसर किस कम्पनी का है।

Which company has the best processor in the world?

क्या आपको पता है, कि आपके मोबाइल में कौन सा प्रोसेसर है, और ये कैसे काम करता है, किस कम्पनी के प्रोसेसर से फोन मक्खन की तरह स्मूथ चलता है? इस लेख में जानिये।


स्मार्टफोन की बात होते ही कई लोग सोंचने लगते हैं, कि ये फोन काम कैसे करते है? और इन फोन को चलाने में किन-किन चीजों को इस्तेमाल किया जाता है, इन सभी प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए हम सभी इस विषय पर बात करेंगें।

वैसे तो स्माटफोन के सभी पार्ट महत्वपूर्ण होते ही है, जैसे डिस्प्ले, रैम, बैटरी, चार्जर, रोम, कैमरा, प्रोसेसर आदि। और देखा जाये तो इनमें से किसी के भी बिना कोई भी स्मार्टफोन अपने आप में सम्पूर्ण (पूरा) नही कहा जा सकता है। अर्थात् स्मार्टफोन में इन सभी चीजों का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

डिस्प्ले Display:

  • स्मार्टफोन का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जिस पर हम सभी कंटेट को देखते है, बिना इसके तो कुछ हो ही नही सकता।

रैम RAM:

  • स्मार्टफोन हो या कम्प्यूटर सभी में रैम की जरूरत होती है जिसकी वजह से हमारा फोन उन सभी हाई एंड Applications/Software को रन करने में सक्षम होता है,और रैम की वजह से ही हमारा फोन बड़ी-बड़ी एप्लीकेशन को रन करने में सक्षम होता है।

बैटरी Battery:

  • बैटरी जिसकी तुलना यदि हम भोजन से करें तो गलत नही होगा, जिस प्रकार मनुष्य को ऊर्जा के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है, उसी प्रकार बिना बैटरी को चार्ज किये कोई भी स्मार्टफोन चल ही नही सकता। अर्थात् बिना बैटरी किसी काम का है ही नही।

चार्जर Charger:

  • अब स्मार्टफोन की बैटरी होने भर से काम तो चलने वाला है नही, उसे चार्ज करने के लिए भी एक बेहतरीन चार्जर की जरूरत पड़ती है। और बिना चार्जर के फोन ऊर्जाविहीन है।

रोम ROM:

  • किसी भी स्मार्टफोन अथवा कम्प्यूटर के लिए रोम का एक महत्वपूर्ण स्थान है जो एक इंटरनल मैमोरी के रूप में कार्य करती है। जिसमें हम सभी अपने महत्वपूर्ण डाटा को सिक्योर करके स्टोर करके रखते हैं।

कैमरा Camera:

  • पहले के समय में फिचर्ड फोन में कैमरे होते नही थे, तब भी हम सभी का काम चल जाता था, लेकिन जैसे-जैसे तकनीकी का विकास हुआ और स्मार्टफोन में कैमरे आने लगे तो इनका महत्व भी बढ़ गया। और आज की स्थिति ऐसी है कि बिना कैमरे वाला फोन कोई भी रखना पसन्द नही करता है।

जिसका नतीजा हम सभी के सामने है कि आज बेहतरीन कैमरे वाले फोन उपलब्ध है, जो कुछ मामलों में डी.एस.एल.आर और मिररलेस कैमरे को भी टक्कर दे सकते हैं।


प्रोसेसर Processor: 

  • अब बात करते है, प्रोसेसर की जो किसी भी स्मार्टफोन का वो अंग है, Processor जिसके बिना स्मार्टफोन पूरी तरह से अधूरा ही है, फोन को रन कराने से लेकर, उस पर काम करने तक में प्रोसेसर बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। प्रोसेसर किसी भी डिवाइस यथा स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट डिवाइसेस आदि में प्रोसेसर का प्रयोग होता है, जिसके बिना स्मार्टफोन को स्मार्ट कहना गलत होगा।


आइये बात करते है, कुछ ऐसे प्रोसेसर के बारे में, जो आज के स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

  1. जिनमें पहला नाम आता है क्वॉलकाम का।
  2. दूसरा नाम आता है मीडियाटेक का।


आइये इन दोनों कम्पनियों के प्रोसेसर के बारे में जानते है, और ये भी जानते है, कि इन दोनों में सबसे बेहतरीन प्रोसेसर कौन सा है? और किन-किन डिवाइसेस में इन कम्पनियों के प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है, या किया जाता है।

QUALCOMM क्वालकॉमः 

प्रोसेसर बनाने वाली कम्पनी QUALCOMM कम्पनी की स्थापना इरविन मार्क जैकब के द्वारा सन् 1985 को की गयी थी, इरविन एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है, इरविन जी के अलावा छः सह-संस्थापक भी थे, जिन्होंने इस कम्पनी की स्थापना में अपना योगदान दिया। QUALCOMM जो एक वैश्विक कम्पनी है, और जिसका मुख्यालय सैन डियागो, कैलीफोर्निया राज्य (संयुक्त राज्य अमेरिका) में है। QUALCOMM का नाम क्वालिटी कम्यूनिकेशन के आधार पर ही पड़ा। क्वॉलकाम वर्तमान में सेमीकन्डक्टर्स, प्रोसेसर, चिपसेट, सॉफ्टवेयर्स तो बनाती ही है, इसके अलावा ये 5जी टेक्नोलॉजी पर भी बहुत तेजी से काम कर रही है। तथा QUALCOMM के पास 5G, WCDMA तथा CDMA2000 आदि कंपनियों के पेटेंट भी है।

आज की तारीख में QUALCOMM वैश्विक स्तर पर काम कर रही है, और इसका नेटवर्क पूरे विश्व के कोने-कोने में पहुंच चुका है।

आज लगभग सभी बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनियां अपने स्मार्टफोन में QUALCOMM Snapdragon चिपसेट का ही इस्तेमाल करती है। जिसकी वजह से स्मार्टफोन और भी बेहतरीन तरीके से कार्य करती है।


आइये कुछ ऐसे पापुलर डिवाइस जिनमें क्वॉलकाम के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।


1. वीवों एक्स60 प्रो0 प्लस


2. आसुस आर.ओ.जी फोन 5 


3. ओप्पो फाइंड एक्स 2


4. मोटोरोला एज प्लस


5. वनप्लस 8 प्रो


ये मोबाइल तो हाई परफोरमेंस वाले है, जिनमें क्वॉलकाम कम्पनी के ही प्रोसेसर लगे हुए। और उक्त सभी डिवाइस 50000.00 रूपये मूल्य से ज्यादा के ही है।


आइये अब बात करते हैं, दूसरी सबसे बड़ी कम्पनी मीडियाटेक के बारे।


मीडियाटेक MediaTek: 

ताइवान की इस कम्पनी की स्थापना 1997 में की गयी थी, ये कम्पनी भी बहुतायत में चिपसेट, टेलीविजन, सेमीकन्टक्टर्स का निर्माण करती है, तथा MediaTek के प्रोसेसर भी वर्तमान में कई स्मार्टफोन में यूज किये जाने लगे हैं।


आपको बताते चले कि मीडिया टेक पूर्व में कई भारतीय कम्पनियों के लिए भी प्रोसेसर बनाती थी जैसे माइक्रोमैक्स, कार्बन, लावा, इंटेक्स इत्यादि। परन्तु इनमें से कोई भी मोबाइल कम्पनी का अस्तित्व अब नही रहा, अर्थात् इन सभी कम्पनियों के स्मार्टफोन को ग्राहकों द्वारा नकार दिया गया। पूर्व में MediaTek जिन प्रोसेसर का इस्तेमाल स्मार्टफोन में प्रयोग करती थी, जिसके कारण फोन बहुत ज्यादा हीट होता था, और बार-बार हैंग भी होता था।


तथा एक समय ऐसा भी था, जब QUALCOMM ही वैश्विक रूप से सबसे महत्वपूर्ण कम्पनी मानी जाती थी, और उसका पूरे विश्व में एक छत्र सा राज्य था, परन्तु समय बीतता गया, और MediaTek ने अपने चिपसेट, प्रोसेसर आदि में काफी सुधार किया, और बेहतरीन तरीके से अपने उत्पादों को वैश्विक बाजारों में पहुंचाया, जिसकी वजह से आज ग्लोबली मीडियाटेक भी QUALCOMM कम्पनी के सामने खड़ा है।


MediaTek क उत्पाद आज वैश्विक बाजारों में छा गये है, जिसकी वजह से बड़ी-बड़ी कम्पनियों ने अपने स्मार्टफोन में MediaTek के प्रोसेसर को भी प्रयोग में लाया जाने लगा है।


एक समय ऐसा भी था जब 2017 की तीसरी तिमाही में इसका मार्केट शेयर सिर्फ 14 प्रतिशत था, परन्तु आज की स्थिति ऐसी है, कि 2021 की प्रथम तिमाही में मीडियाटेक का मार्केट शेयर 35 प्रतिशत हो गया, जो क्वॉलकाम से 6 प्रतिशत ज्यादा है। तो इसी बात से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि MediaTek ने अपने कार्य/दक्षता/टेक्नॉलॉजी में काफी सुधार किया है, जिसकी वजह से इस कम्पनी ने QUALCOMM को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।


एक छोटे से देश ताइवान की कम्पनी ने अमेरिका की कम्पनी को पीछे छोड़ दिया, जिसके पीछे उसकी मेहनत है। 


एक वक्त ऐसा भी था, जब मीडियाटेक सिर्फ एशियन मार्केट तक सीमित थी, और सिर्फ क्वालकॉम ही वैश्विक स्तर पर काम करती थी, लेकिन वक्त के साथ आज मीडियाटेक ने अपनी पहचान वैश्विक बाजारों पर भी बना ली।

आइये मीडियाटेक के कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में भी जानिये, कि किन-किन स्मार्टफोन डिवाइसेस में मीडियाटेक के प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है।


  • ओप्पो रेनो 5प्रो Oppo Reno 5PRO


  • रियलमी एक्स 7 मैक्स Realme X7 Max


  • वीवो वी 21 5जी VIVO V21 5G


  • रियलमी एक्स 7 प्रो अल्ट्रा REALME  X7 PRO ULTRA


  • ओप्पो रेनो 3 प्रो OPPO RENO 3 PRO


ये कुछ ऐसे डिवाइसेस है, जिनमें मीडियाटेक के चिपसेट/प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है। और उक्त सभी डिवाइस 25000 से 35000 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।


अन्तर मीडियाटेक और क्लॉलकाम में।


जब भी वैश्विक बाजारों में तुलना की जाती है और बात होती है प्रोसेसर की, तब इन्ही दोनों कम्पनियों का नाम सबसे पहले आता है। 


1. क्वॉलकॉम एक बहुत बड़ी बड़ी कम्पनी है, और वैश्विक स्तर पर कारोबार करती है, उसके मुकाबले मीडियाटेक ने भी एशियन मार्केट के साथ वैश्विक बाजार में भी अपनी पहुंच सुनिश्चत कर दी है।

2. क्वॉलकाम के प्रोसेसर अधिकतर मंहगे मोबाइल में ही प्रयोग लाये जाते है, जिनकी कीमत ज्यादा होती है, वहीं दूसरी ओर मीडियाटेक के प्रोसेसर कम कीमत के स्मार्टफोन में भी उपलब्ध हो जाते है।

3. क्वॉलकॉम के मुकाबले मीडियाटेक का ग्राफिक परफारमेंस उतना अच्छा नही होता है।

4. मीडियाटेक के प्रोसेसर क्वॉलकॉम के मुकाबले सस्ते होते हैं।

5. मीडियाटेक के प्रोसेसर अच्छा परफारमेंस करते है, वहीं क्वॉलकाम बहुत अच्छा परफारमेंस करते हैं।


ये कुछ छोटे बिन्दु थे.जिससे आपको ये समझने का मौका मिला कि हमारे द्वारा प्रयोग में लाये जाने वाले डिवाइसेस में किस तरह के प्रोसेसर का प्रयोग किया जाता है।

फिलहाल अब दोनों कम्पनियां ग्लोबली अच्छा कार्य कर रही है, और दोनों कुछ न कुछ मामलों में एक दूसरे से बेहतर है, इसलिए किसी एक को बहुत अच्छा कहना समीचीन नही होगा।


आशा है आपको यह लेख अवश्य पसन्द आया होगा।




 









8/6/21

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन की 25 महत्वपूर्ण बातें, जो आप सभी को जरूर जाननी चाहिए।, 25 important things of respected Prime Minister's address, which you all must know.

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन की 25 महत्वपूर्ण बातें, जो आप सभी को जरूर जाननी चाहिए।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन की 25 महत्वपूर्ण बातें, जो आप सभी को जरूर जाननी चाहिए।, 25 important things of respected Prime Minister's address, which you all must know.
1.आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बताया गया कि कोरोना की दूसरी वेव तथा इस दूसरी लहर से हम भारतवासियों की लड़ाई जारी है, दुनिया के अनेक देशों की तरह भारत भी इस लड़ाई के दौरान बहुत बड़ी पीड़ा से गुजरा है। उनके द्वारा ये भी कहा गया है कि हमने से कई लोगों ने अपने परिजनों, तथा परिचितों को इस महामारी में खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पूरी संवेदनाएं है।


2.प्रधानमंत्री जी द्वारा ये बताया गया कि बीते 100 वर्षो में ये सबसे बड़ी महामारी और सबसे बड़ी त्रासदी है, इस तरह की महामारी को आज के आधुनिक विश्व के द्वारा न तो देखी गयी थी, और न ही अनुभव की थी। उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि इतनी बड़ी महामारी से हमारा देश कई मोर्चो पर साथ लड़ा है।


3. उनके द्वारा कहा गया कि इस सवा 1 साल के अन्दर कोरोना से लड़ने के लिए एक बेहतरीन मेडिकल इन्फ्रास्टक्चर खड़ा किया गया है, जिसमें लैब टेस्टिंग को बढ़ाना, कोविड से लड़ने के लिए देश में कई आई.सी.यू बेड बनाना हो, बेड की संख्या बढ़ानी हो इन सभी में भारत ने बेहतरीन कार्य किया।


4. प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया कि अप्रैल तथा मई माह के दौरान भारत में ऑक्सीजन की मांग अकल्पनीय रूप से बढ़ गयी थी, भारत के इतिहास में इस तरह से मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत कभी भी महसूस नही की गई, इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया, ऑक्सीजन रेल चलाई गई, एयरफोर्स के विमानों को इस कार्य में लगाया गया, नौसेना को लगाया गया, जिसके कारण बहुत ही कम समय में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्रोडक्शन में दस गुना से भी ज्यादा बढ़ाया गया।


5. इसी तरह जरूरी और आवश्यक दवाओं के उत्पादन को कई गुना तक बढ़ाया गया, विदेशों से भी दवाईयां लाने में किसी भी प्रकार की कसर बाकी नही रखी गयी।


6. उनके द्वारा बताया गया कि एक अदृश्य दुश्मन कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे जरूरी कोविड प्रोटोकॉल ही है, उनके द्वारा मॉस्क पहनने, दो गज की दूरी का पालन करने की बात भी कही गयी।


7. प्रधानमंत्री जी द्वारा बताया गया कि कोरोना वैक्सीन जिसका निर्माण कुछ कम्पनियां ही कर रही है, बहुत सारे देश इसका उत्पादन नही कर पा रहे है, यदि हमारे पास भारत की बनी हुई वैक्सीन नही होती तो भारत जैसे विशाल देश का क्या होता। 


8. 2014 में भारत वैक्सीनेशन का कवरेज सिर्फ 60 प्रतिशत के आसपास था, परन्तु टीकाकरण को बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा मिशन इन्द्रधनुष लाया गया, जिससे जिसे भी टीकाकरण की जरूरत होगी उसका वैक्सीनेशन किया जायेगा। इस मिशन के कारण ही टीकाकरण की गति 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत पहुंचाया गया। और वो भी 5 वर्षों। 


9. इस महामारी में भारत ने सभी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए 1 साल के भीतर ही दो स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर दिया। हमारे देश ने और हमारे वैज्ञानिकों ने ये दिखा दिया कि भारत बड़े-बड़े देशों से पीछे नही है।


10. प्रधानमंत्री जी ने संबोधन में इस बात को भी कहा गया कि आज तक जब मैं देशवासियों से बात कर रहा हूं,  23 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है।

 

11. पिछले वर्ष अप्रैल में ही वैक्सीन टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया था, उनके द्वारा बताया गया कि जब हमारे देश के वैज्ञानिक जब वैक्सीन का निर्माण कर रहे थे, तब ही देश में लॉजिस्टिक वैक्सीन के रख रखाव की व्यवस्था को चालू कर दिया गया था। सरकार द्वारा सभी चीजों में वैज्ञानिकों की मदद की गयी, रिसर्च के लिए फंड दिया गया, और सभी स्तर पर सरकार उनसे कन्धे से कन्धे मिलाकर चली।


12. प्रधानमंत्री जी द्वारा बताया गया कि आज देश में 7 विभिन्न प्रकार की कंपनियां वैक्सीन का उत्पादन कर रही है, तीन और वैक्सीन का ट्रायल भी एडवांस्ड स्टेज पर चल रहा है।


13. वैक्सीन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए दूसरे देश की कंपनियों से भी वैक्सीन खरीदने की प्रक्रिया को तेज किया गया है। इधर हॉल ही दिनों में एक्सपर्ट द्वारा हमारे बच्चों को लेकर भी चिंता जताई गयी है, जिसके लिए 2 वैक्सीन का ट्रायल तेजी से चल रहा है।


14. इसके अलावा अभी देश में नेजल वैक्सीन पर भी रिसर्च जारी है, इसे सिरिंज से न देकर नाक में स्प्रे किया जायेगा, देश को अगर निकट भविष्य में इस वैक्सीन पर सफलता मिलती है और इस क्षेत्र में और तेजी आयेगी।


15.इतने कम समय वैक्सीन बनाना मानवता के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार।


16.उनके द्वारा बताया गया कि सभी राज्य सरकारों से विचार-विमर्श करने के बाद, तथा राजनीतिक दलों से बात करने के बाद ही वैक्सीनेशन को चरणबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया गया है, जिसमें सबसे पहलें फ्रंट वर्कर्रस यथा पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, तथा बूढ़े और बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने का काम प्रारम्भ किया गया है।


17. यदि कोरोना की दूसरी वेव से पहले अगर फ्रंट के हमारे डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सेस को यदि वैक्सीन नही लगी होती तो क्या होता, यदि अस्पताल में सफाई करने वाले हमारे भाई बहनों को यदि ये वैक्सीन नही लगी होती तो क्या होता? इसलिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेंशन के कारण ही वो मरीजों की सेवा में निश्चिंत होकर लग पायें है।


18. प्रधानमंत्री जी द्वारा आगे कहा गया कि वैक्सीनेशन की जो पुरानी वाली प्रणाली लागू की गयी थी, जिसमें राज्य सरकारों का 25 प्रतिशत की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय था। उसके परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि ये 25 प्रतिशत जिम्मेदारी भी केन्द्र सरकार ही उठायेगी। और ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जायेगी।


19. 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार सभी राज्यों को 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करायेगी, वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर भारत सरकार राज्यों को मुफ्त देगी। यानि देश के किसी भी राज्य को अब वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नही करना पड़ेगा।


20. 25 प्रतिशत वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को दी जायेगी, और निर्धारित कीमत से सिर्फ 150 रूपये ही सर्विस चार्ज ले पायेगी, इस पर निगरानी रखने का कार्य राज्य सरकारों को ही करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी कहा गया कि भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार दुनिया में बहुत तेज है। और हमारे भारत देश द्वारा जो कोविन प्लेटफार्म बनाया गया है उसकी चर्चा भी पूरे विश्व में हैं।


21. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को जिसे मई और जून के लिए भी बढ़ाया गया था, उसे भारत सरकार अब दीपावली तक आगे बढ़ा रही है, भारत सरकार अब नवम्बर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा, इसका उद्देश्य यही है कि किसी गरीब परिवार को भूखा न सोना पड़े। 


22. आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ये भी कहा गया कि वैक्सीनेशन के निर्माण के समय से ही कई लोगों द्वारा कई प्रकार की अफवाहें फैलायी गयी, जिससे वैक्सीन निर्माताओं का हौसला पस्त हो जाये, और देशवासियों के मन में शंका पैदा हो, लोगों द्वारा वैक्सीन न लगवाने के लिए भांति-भांति तर्क भी प्रचारित किये गये। वो भोले-भाले लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का काम कर रहें हैं।


23. प्रधानमंत्री जी द्वारा इस तरह के अपवाहों से दूर रहने की सलाह दी गयी, और लोगों से अपील की गयी कि इस तरह की किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उनके द्वारा लोगों से वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की गयी।


24. प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया कि कोरोना कर्फ्यूं में ढील दी जा रही है, लेकिन इसका ये बिल्कुल भी मतलब न निकाले, कि कोरोना हम सभी के बीच से चला गया है, हम सभी को कोरोना से सावधान भी रहना है। 


25. अन्त में प्रधानमंत्री जी द्वारा लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की, और समस्त देशवासियों को धन्यवाद कहा गया।


कोरोना महामारी के दौर में भारत के प्रधानमंत्री जी ये संबोधन देश वासियों के साथ-साथ राज्य सरकारों के लिए भी है, जिन्हें अब वैक्सीनेशन के लिए अपने स्तर से कुछ करने की जरूरत नही है, सब कुछ केन्द्र सरकार ही करेगी। बड़े ऐलानों में प्रधानमंत्री द्वारा 80 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज दिये जाने की घोषणा भी एक बहुत बेहतरीन घोषणा है, तथा अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस अर्थात् 21 जून से भारत सरकार सभी लोगों को जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है को मुफ्त वैक्सीन लगवायेगी।


देश के प्रधानमंत्री के संबोधन की कौन सी बात आप सभी को अच्छी लगी कृपया कमेंट करके जरूर बतायें।














  




What is View Once in WhatsApp क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है?, व्हाट्सएप में कैसे Enable करें Disappearing mode?

आने वाले है वाट्सएप के 2 नये फंक्शन क्या तैयार है आप?


क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है

What is View Once in WhatsApp क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है?, व्हाट्सएप में कैसे Enable करें Disappearing mode?


सुरक्षा को और बेहतर करते हुए व्हाट्सएप
 दो नये फीचर लेकर जल्द आने वाला है। जिसकी मदद से आप और भी सुरक्षित तरीके से अपने स्मार्टफोन का प्रयोग कर पायेगें।

कौन से वो दो फीचर है, और ये कैसे काम करेंगें आइये जानते है, इस लेख के माध्यम से।

उससे पहले आप सभी को व्हाट्सएप के बारे में थोड़ा जान लेना जरूरी है।


  • व्हाट्सएप जो कि एक पॉपुलर सोशल साइट्स है, जिसके माध्यम से सूचना यथा वीडियो, आडियो, टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, फोटोज आदि भेजे और प्राप्त किये जाते हैं।

  • पूरे विश्व में 2 बिलियन से भी ज्यादा व्हाट्सएप से एक्टिव यूजर है।

  • व्हाट्सएप मैसेंजर रैंकिंग के मामले में पूरे विश्व में नम्बर एक पर है, जिसके माध्यम से करोड़ों मेसेज भेजे और प्राप्त किये जाते हैं।

  • प्ले स्टोर की रेटिंग के हिसाब से व्हाट्सएप को 4.0 की रेटिंग मिली हुई है, जो कि 138 मिलियन लोगों द्वारा दिये गये रेटिंग के आधार पर है।

  • इसे 5 BILLION से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।

अभी हॉल ही में फेसबुक के सी.ई.ओ. मार्क जुकरबर्ग तथा व्हाट्सएप के हेड विल कैथकार्ट द्वारा उक्त नये फीचर्स को लाने की घोषणा की गयी है, कंपनी द्वारा स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि इन फीचर में गायब होने वाला (Disappearing mode) दिया जायेगा, अर्थात् मैसेज पढ़ते ही स्वतः डिलीट हो जायेगा।

प्रायः यह देखने में आता है कि व्हाट्सएप पर जो ग्रुप्स होते है, उनमें लगातार लम्बी-लम्बी बातचीत चलती रहती है, जिसके कारण उक्त संदेशों का भंडारण मोबाइल में होता रहता है, और संदेशों की संख्या भी लगातार बढ़ती रहती है, जिसके कारण बहुत बार व्हाट्सएप बन्द  हो जाता है, फोन हैंग करने लगता है, और अन्य प्रोग्राम भी नही चल पाते हैं। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ही "VIEW ONCE" का फीचर लाया गया है।

फेसबुक के सी.ई.ओ द्वारा बताया गया है कि उक्त फीचर की सहायता से जैसे ही व्हाट्सएप उपभोक्ता किसी संदेश का पढ़ लेगा, अथवा देख लेगा तो वह संदेश स्वतः (अपनेआप) गायब हो जायेगा।
 
बस व्हाट्सएप उपभोक्ता को उक्त "Disappearing Mode" को इनेबल करना होगा, तभी ये कार्य करेगा। तथा उक्त फीचर को एक्टीवेट करने के बाद संदेश मिलने वाला उपभोक्ता सिर्फ एक बार ही उक्त संदेश यथा Video/audio/text/Document को खोल पायेगा। तत्पश्चात संदेश अपने आप गायब हो जायेगा।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप द्वारा इन्डीविजुअली संदेश DISAPPEARING का फीचर 6-7 माह पूर्व ही ला दिया गया था, परन्तु ग्रुप चैट में ये फीचर उपलब्ध नही है।

वर्तमान में जो Disappearing mode का जो फीचर उपलब्ध है, उसे कैसे Enable करते है, आइये जाने।

What is View Once in WhatsApp क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है?, व्हाट्सएप में कैसे Enable करें Disappearing mode?


किसी भी कान्टेक्ट को ओपेन करे तत्पश्चात आपको कुछ ऐसा इंटरफेस दिखायी देगा जैसा आप चित्र संख्या 1 में देख सकते है। इसमें ऊपर की ओर थ्री डॉट पर क्लिक करना है। 

थ्री डॉट पर क्लिक करते ही ऐसा इंटरफेस आपके सामने आयेगा चित्र संख्या 2
What is View Once in WhatsApp क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है?, व्हाट्सएप में कैसे Enable करें Disappearing mode?

View Contact पर क्लिक करते ही चित्र संख्या 3 आपको दिखायी देगा।
What is View Once in WhatsApp क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है?, व्हाट्सएप में कैसे Enable करें Disappearing mode?
चित्र संख्या 3 में Disappearing massages का ऑप्शन दिखायी देता है।

What is View Once in WhatsApp क्या है व्यू वन्स फीचर, और कैसे काम करता है?, व्हाट्सएप में कैसे Enable करें Disappearing mode?
उक्त पर क्लिक करते ही चित्र संख्या 4 दिखायी देगा, जिसमें आपको उक्त फीचर को ON/OFF करने का ऑप्शन दिखायी देगा। जिसे आप कर सकते है, ये करते ही आपके S.M.S स्वतः 7 दिनों में गायब होते चले जायेगें।


ये जानकारियां आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।






 
 














6/6/21

ट्विटर पर blue Badge Verification का क्या है मतलब ये कैसे काम करता है आपको भी पता होना चाहिए What is Blue Badge Verification on twitter You should also know how it works?

ट्विटर की ब्लू टिक का मतलब समझिये। क्या है? इसका मतलब और ये कैसे काम करता है?


और किसको प्रदान किया जाता है।

ट्विटर पर blue Badge Verification का क्या है मतलब ? ये कैसे काम करता है, आपको भी पता होना चाहिए।, What is Blue Badge Verification on twitter? You should also know how it works?


इन सभी बातों पर गौर करने से पहले आपको ट्विटर के बारे में भी पता होना चाहिए।


ट्विटर एक अमेरिकन माइक्रोब्लॉगिंग बेवसाइट है, जिसका मुख्यालय सेन फ्रांसिस्कों अमेरिका में है, ट्विटर की स्थापना जैक डोरसे द्वारा वर्ष 2006 में की गयी थी।


ट्विटर के माध्यम से उपयोगकर्ता को इसके प्रयोग का अधिकार मिलता है, परन्तु इसके लिए आपका ट्विटर पर रजिस्टर्ड होना बहुत जरूरी है। रजिस्टर्ड होते ही आपकों ट्वीट करने की, रीट्वीट करने की, किसी को रिप्लाई करने की सुविधा मिल जाती है लेकिन एक अनरजिस्टर्ड यूजर को ऐसी कोई भी सुविधा ट्विटर प्रदान नही करता है वो सिर्फ ट्विटर के संदेशों को पढ़ सकता है, परन्तु ट्वीट नही कर सकता है।


इसलिए सर्वप्रथम Twitter पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

फेसबुक के बाद यदि कोई सबसे पापुलर सोशल नेटवर्किग साइट है तो वो ट्विटर ही है, जिस पर कई बड़े राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, उद्योगपति, हॉलीवुड स्टार, बॉलीवुड स्टार, खेल जगत की हस्तियां, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के एकाउन्ट है। जिस पर प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में ट्वीट किये जाते हैं। और इन ट्वीट के माध्यम से जानकारियां साझा की जाती है।


ट्वीटर Twitter भी एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिस पर कई भाषाओं में संवाद किया जा सकता है।


ये भी जानिए।

ट्विटर अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहता है, जिसके लिए वो कई बार हिंसा भड़काने वाले, नफरत फैलाने वाले स्पैम अकाउंट अकाउन्ट को बन्द/निलम्बित कर सकता है, और करता भी है।

कभी-कभी यूजर दूसरों को धमकाने, हिंसा भड़काने के लिए भी फेक ट्विटर अकाउन्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण ट्विटर इस तरह के अकाउन्ट को निलम्बित कर देता है।


लेकिन कभी-कभी दुर्भाग्यवश ऐसे लोगों का भी अकाउन्ट सस्पेंड हो जाता है, जिनकी कोई गलती नही होती और उनका अकाउन्ट किसी कारण वश बन्द कर दिया जाता है, अथवा निलम्बित कर दिया जाता है। या कुछ समय के लिए डिसेबल्ड भी कर दिया जाता है। जिसके बाद आप न तो किसी प्रकार का ट्वीट कर सकते हैं और न ही कोई संवाद स्थापित कर सकते है। ऐसी स्थिति में अकाउन्ट को पुनः संचालित करने के लिए आपको ट्विटर को अपना रजिस्टर्ड मेल आई.डी., मोबाइल नम्बर या अन्य जरूरी जानकारियां बतानी पड़ती है कि आप ही ट्वीटर के जेनुइन उपभोक्ता है।


फिर भी कभी-कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, जिसके कारण आपका अकाउन्ट नही इनेबल किया जाता है। तब अन्तिम विकल्प के रूप में आपके पास ट्विटर को अपील करने का विकल्प रहता है। उक्त अपील के फार्म को भरकर आप ट्विटर में अपील कर सकते हैं, इस बात की पुष्टि हो जाने पर ट्विटर आपके अकाउन्ट को निश्चित रूप से इनेबल कर देता है।

अगर आपकी मोबाइल की फाइल गलती से डिलीट हो गयी है तो इनको तुरन्त प्राप्त करना सीख लीजिए।

कैसे पता करें कि कोई आपका फोन तो हैक नही कर रहा है।

कैशकरों से हर शॉपिंग में कमाइये कैशबैंक आज ही रजिस्टर करें।
क्या होगा यदि आपको एसबीआई योनो रिसेट हो जाये और आप पासवर्ड भूल जायें।


किन स्थितियों में हो सकता है आपका अकाउन्ट सस्पेन्डः-

एक बेहतरीन संवाद, एक बेहतरीन ट्वीट तथा एक बेहतरीन जवाब आपके लिए बेहतर हो सकता है, लेकिन यदि आपके द्वारा किसी सरकारी/अर्द्धसरकारी, किसी संस्था, किसी व्यक्ति विशेष अथवा संगठन के विरूद्ध कुछ भी बोला जाता है/ट्वीट किया जाता है/या फिर साझा किया जाता है जिससे जनमानस पर कोई विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, या किसी व्यक्ति विशेष के अधिकारों का हनन हो रहा है, तो ऐसी स्थितियों में ट्विटर आपके अकाउन्ट को सस्पेन्ड कर सकता है।


  • यदि आपके द्वारा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारियों का प्रचार किया जाता है, तब भी आपका अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है।

आज सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, व्हाट्सएप पर कई बार सरकार की नीतियों की गलत आलोचना की जाती है, या किसी Toolkit  के माध्यम से एक समुदाय को भड़काने का कार्य भी किया जाता है, जिससे समाज का एक वर्ग उग्र हो जाता है, जिसके कारण सोशल नेटवर्किग साइट्स आपके अकाउन्ट को निलम्बित कर देती है, यदि आपके द्वारा इस तरह की भ्रामक जानकारियों को साझा करते है, तो भी आप पर नजर रखी जाती है।

इसलिए सोशल साइट्स का प्रयोग करने से पहले उसकी नीतियों को जरूर पढ़े, जिससे इस तरह की भ्रामक जानकारियों को प्रचार प्रसार करने का मौका ही न मिलें।


क्या है वैरिफाइड और अनवेरिफाइड अकाउंटः-

Twitter के अनुसार नीला सत्यापित बैज अर्थात् (ब्लू वैरिफाइड बैज) का आशय है कि अकाउंट जनहित से जुड़ा हुआ है और वास्तविक है, ट्विटर के अनुसार इस बैज को प्राप्त करने हेंतु उपयोगकर्ता/संस्था/संगठन का अकाउन्ट में सक्रीय रहना जरूरी है। वर्तमान में ट्वीटर न्यूज चैनल, प्रभावशाली/पापुलर व्यक्तित्व, अंतराष्ट्रीय ब्रांड, बड़े राजनीतिज्ञ, स्पोर्ट्स आदि के अकाउंट को सत्यापित करता है, अर्थात् उनके अकाउन्ट के सामने नीले कलर का बैज प्रदान करता है, जिसका मतलब अकाउन्ट वैरिफाई है।


क्या ट्विटर ब्लू बैज को हटा भी सकता है?-

जी हाँ यदि ट्विटर को लगता है कि आपका अकाउन्ट जिस कैटैगरी का है और आप उसके अलावा आप दूसरी अन्य जानकारियों को साझा कर रहे हैं, या आप अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल लेते हैं, तो इन परिस्थितियों में ट्विटर आपके अकाउंट से उक्त नीले बैच को हटा सकता है, यदि उसे लगता है कि दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ऐसा हुआ है तो आपके नीले बैच को दुबारा रिस्टोर भी कर दिया जाता है।

उक्त के अलावा यदि आप कई दिनों से यदि अपने ट्विटर अकाउंट में सक्रीय नही है तो ऐसी परिस्थितियों में भी आपके अकाउंट से नीले बैच को हटाया जा सकता है।

ये भी जानिए।

व्हाट्सएप की इन ट्रिक्स के बारे में आप सभी को पता होना चाहिए, यदि नही पता तो आज ही जान लीजिए इन बेहतरीन फीचर्स के बारे में।

1. व्हाट्सएप आटो रिप्लाई कैसे करें?

2. व्हाट्सएप को सिक्योर कैसे करें।

3. ग्रुप को कैसे म्यूट करें




आइये जानते है ट्विटर की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं के बारे मेंः-


1. ट्विटर ग्लोबली ट्रैफिक के मामले में चौथें नम्बर पर आती है।, जिसमें वर्डवाइड प्रतिदिन मिलियन्स का ट्रैफिक आता है।


2. ट्विटर से ऊपर ट्रैफिक के मामले में सिर्फ गूगल जो सबसे पापुलर सर्च इंजन है, वो नम्बर एक पर मौजूद है, दूसरे नम्बर पर यूट्यूब तथा तीसरे नम्बर पर सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म फेसबुक कम्पनी है।


3. 2019 तक वर्डवाइड ट्विटर के 4600 इंम्प्लाई थे। (स्रोतः विकीपीडिया)


4. कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्तित्व क्यों न हों, यदि उसके द्वारा कोई भ्रामक सूचना, अथवा नफरत फैलाने वाली टिप्पणी प्रसारित की जाती है, तो उसके अकाउंट को ट्विटर ब्लॉक/निलम्बित कर देता है। हॉल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जी के ट्विटर अकाउंट को भी बन्द कर दिया गया था। और कल फेसबुक के द्वारा भी २ वर्ष के लिए इनका फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया गया है. तथा भारत में भी कंगना रानौत के ट्विटर अकाउन्ट को भी बन्द किया गया था। इसलिए ट्विटर अकाउन्ट पर हमेशा सोच समझकर ही टिप्पणी देनी चाहिए।



5. ट्विटर 2006 में प्रारम्भ किया गया था, उस वक्त इस बात की कल्पना भी नही की गयी थी कि ट्विटर 2021 आते-आते बिलियन यूजर वाली कम्पनी बन जायेगी।


6. आप अपने लिंक्डइन अकाउंट से अपने ट्विटर अकाउंट को जोड़ सकते हैं, जिससे आपके द्वारा लिंक्डइन पर ट्विट करते ही उक्त संदेश आसानी से ट्विटर पर भी प्रसारित हो सकता है।


7. ट्विटर में एनालिटिक्स के माध्यम से आप अपने द्वारा किये गये ट्विट्स, उन पर मिलने वाले इंप्रेशन, इंगेजमेंट को आसानी से ट्रक कर सकते है, और ये ट्विटर का बेस्ट फीचर होता है।


8. ट्विटर पर आप अधिकतम 280 कैरेक्टर तक ही ट्विट कर सकते हैं।


9. ट्विटर एक संवाद का बेहतरीन माध्यम है, जिससे आप ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आसानी से ट्विट कर सकते है, ट्विटर उपयोग में काफी आसान है, जो डेस्कटॉप के अलावा एप्लीकेशन बेस्ड भी है, जिसे आप एप स्टोर अथवा प्ले स्टोर से डाउनलोड करके आसानी से अपने स्मार्टफोन में भी प्रयोग कर सकते हैं।


 

निश्कर्ष (Conclusion):-

                Twitter एक बेहतरीन सोशल मीडिया नेटवर्क है, जो वर्डवाइड सभी देशों के लोगों से जुड़ा हुआ है, और इस प्लेटफार्म पर सभी देशों के लोग आते है और आपके द्वारा प्रसारित संदेशों को देखते हैं। यदि आप एक साफ-सुधरी छवि के साथ इस मंच का प्रयोग करते है, तो ये मंच संवाद के लिए एक बेहतरीन मंच है।

आशा है कि आपको ट्विटर की दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी।

5/6/21

What is Whatsapp Auto Reply व्हाट्सएप की इन ट्रिक्स के बारे में आपको पता होना जरूरी है। नही मालूम तो अभी जानिए

 व्हाट्सएप की इन ट्रिक्स के बारे में आपको नही पता तो अभी जान लीजिए।

आज दुनिया में दो अरब से भी ज्यादा एक्टिव यूजर है जो व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। जिनमें में से 30 प्रतिशत से भी ज्यादा ग्राहक भारत से आते है, जो अपनी दिनचर्या में व्हाट्सएप का प्रयोग करते है। परन्तु उन्हें व्हाट्सएप के सीक्रेट विशेषताओं के बारे में नही मालूम होता है। इस लेख में आपको व्हाट्सएप के एक नही बल्कि 10 ऐसे महत्वपूर्ण फीचर के बारे में बताने का प्रयास किया जायेगा, जिनके बारे में आप सभी को जरूर पता होना चाहिए।

What is Whatsapp Auto Reply व्हाट्सएप की इन ट्रिक्स के बारे में आपको पता होना जरूरी है। नही मालूम तो अभी जानिए


और यदि नही पता है तो अभी जान लीजिए।

(1)- व्हाट्सऑटों रिप्लाई

कई बार ऐसा होता है, कि हम किसी को जन्मदिन की बधाई देना चाहते है,  अथवा कोई महत्वपूर्ण जानकारी किसी समय साझा करना चाहते है। परन्तु जानकारी न होने के कारण प्रायः हम भूल जाते है परन्तु व्हॉट्सऑटों के माध्यम से आप अपने किसी भी मित्र को बधाई देने, अथवा समय पर किसी को कोई बात याद दिलाने के लिए व्हॉटआटों रिप्लाई एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते है। जिसके माध्यम से आपको किसी को भी संदेश भेजने हेतु किसी प्रकार के रिमाइन्डर की जरूरत नही पड़ेगी।, लेकिन इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी, जो थोड़ा रिस्की हो सकता है, क्योंकि बिना आपकी परमीशन के ये एप्लीकेशन काम नही करेंगा। इस एप्लीकेशन को यूज करने के लिए आपको कॉन्टेक्ट, एस.एम.एस इत्यादि को रीड करने की अनुमति देनी पडे़गी। जिसके बाद आप आसानी किसी को भी आपके द्वारा निश्चित किये गये समय पर संदेश भेज सकते हैं। और वो भी ऑटोमैटिक तरीके से।


2. स्टार्ड मैसेजः 

व्हॉट्सएप में कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें कोई संदेश/विडिया/फोटोज इत्यादि बहुत पसन्द आ जाता है, जिसे हम बाद में भी पढ़ने के इच्छुक रहते है, क्योंकि कई संदेशों के बीच वह संदेश भी कहीं खो जाता है, जिसे खोजने की मशक्कत करनी पड़ती है। इसके समाधान के लिए आप किसी भी मैसेज/वीडियो अथवा फोटो पर लांग प्रेस करें, लांग प्रेस करते ही आपको ऊपर की तरफ दाहिनी ओर एक स्टार का आइकन दिखायी देगा, उस पर क्लिक करते ही आपका संदेश स्टार्ड हो जायेगा, अर्थात् आपकी फेवरेट सूची में चला जायेगा, जिसे आप आसानी से निकालकर किसी भी समय पढ़ सकते है।



चैट बैकग्राउंडः- 

क्या आप भी अपने व्हाट्सएप के बैकग्रांउन्ड को परिवर्तित करना चाहते है, तो कुछ भी नही करना है इसके लिए सर्वप्रथम आप ऊपर दाहिनी तरफ सेटिंग में जाये, फिर चैट में जॉये, तत्पश्चात् वॉलपेपर का चुनाव करें, चेंज वॉलपेपर पर जाये। जहां पर आपकों चार प्रकार के ऑप्शन दिखायी पड़ेगें। ब्राइट, डार्क, सॉलिड कलर्स तथा माई फोटोज इनमें से आप किसी का भी चुनाव करके वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। मॉई फोटोज के माध्यम से आप अपनी किसी भी फोटो का चयन कर सकते हैं।

4. बिना इंटरनेट के संदेश को पढ़ना।

यदि आप किसी के द्वारा भेजे गये एस.एम.एस को पढ़ना चाहते है, और ये भी चाहते है कि उसे बिल्कुल भी पता न चले, तो आप ऐसा कर सकते है, इसके लिए आपको कोई भी संदेश प्राप्त होता है तो सर्वप्रथम आप एरोप्लेन मोड को इनेबल कर लें, ऐसा करते ही आप संदेश पर जाये, और उसे पढ़ लें, संदेश भेजने वाले के पास डबल ब्लू टिक भी नही दिखेगा, और आपके द्वारा संदेश को पढ़ भी लिया जायेगा।


5. वॉट्सएप लॉकरः- 

सुरक्षा की दृष्टि आज हर व्यक्ति अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लॉक करके रखना पसन्द करते है, लेकिन बहुत लोग इसके बारे में जानते भी नही है कि वॉट्सएप को भी फिंगरप्रिंट लगाकर सुरक्षित किया जा सकता है।
सर्वप्रथम सेंटिंग में जाये फिर अकाउन्ट में जायें तत्पश्चात् प्राइवेसी और फिर सबसे नीचे आपको फिंगरप्रिंट का ऑप्शन दिखायी देगा, उस पर क्लिक करते ही आप अपना व्हॉट्सएप फिंगरप्रिंट लगाकर लॉक कर सकते हैं। और सुरक्षा की दृष्टि से ये महत्वपूर्ण भी है।


6. किसी को ग्रुप में जोड़नाः- 


अक्सर ऐसा होता है, जब आपकी बिना सहमति के लोग आपको किसी ग्रुप में जोड़ देते है, जिससे लगातार आपके मोबाइल पर संदेश आने लगते हैं और आप परेशान होने लगते हैं। यदि आप चाहते है कि बिना आपकी सहमति के कोई भी व्यक्ति आपको गु्रप में न ऐड कर पाये, तो इसके लिए आपको अपनी सेटिंग में जाना है तत्पश्चात प्राइवेसी फिर ग्रुप उसके बाद हू कैन ऐड मी टू ग्रुप्स जहां पर आपको तीन विकल्प दिखायी देगें।

  •  Everyone
  •  My Contact
  •  My Contact Except...
अब उक्त तीनों विकल्पों में से आप अपनी आवश्यकतानुसार किसी का भी चुनाव कर सकते है। तत्पश्चात् आप DONE के बटन पर क्लिक करना है।



7. ग्रुप को म्यूट करनाः

प्रायः देखा जाता है कि व्हाट्सएप ग्रुप  में कई लोगों के द्वारा ग्रुप पर ढेर सारे संदेश प्रसारित किये जाते है, जिसके कारण आपका फोन या तो हैंग होने लगता है, या आप उसके कारण इरीटेट हो जाते है, यदि ऐसा है और आप वास्तव में इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपकों सर्वप्रथम ग्रुप में लांग प्रेस करके रखना है, जिस ग्रुप के संदेशों से आप बहुत ज्यादा परेशान है। उस ग्रुप में लांग प्रेस करें, तो आपको ऊपर की तरफ म्यूट को बटन दिखायी देगा, जिस पर क्लिक करते ही ये आपसे पूछेगा- 
म्यूट नोटिफिकेशन फॉर

  • 8 Hour

  • 1 Week

  • Always

उक्त तीनों विकल्पों में से आप किसी का भी चुनाव कर सकते हैं, ऐसा करते ही उस ग्रुप से आपके पास किसी भी प्रकार का संदेश प्राप्त नही होगा।


8- किसी को पिन करनाः

अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी को व्हॉट्सएप की कॉन्टेक्ट सूची में सबसे ऊपर रखना चाहते हैं, जिसे हम आसानी से एस.एम.एस भेज सकते हैं। किसी को भी अपनी कॉन्टेक्ट सूची में ऊपर लाने के लिए उक्त कॉन्टेक्ट पर लांग प्रेस करके रखे, रखते ही आपको ऊपर की तरफ पिन का ऑप्शन दिखायी देगा, जिस पर क्लिक करते ही उक्त कॉन्टेक्ट आपको सबसे टॉप पर ही दिखायी देगा, है ना कमाल की बात?

किसी भी एप्लीकेशन को यदि सावधानी पूर्वक प्रयोग में लाया जाये तो फोन की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। इसलिए जरूरी है व्हाट्सएप के इन फीचर्स को आप भी जाने और अपने फोन की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।



इसे भी जरूर जाने।