Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips.

-->

15/5/21

Role of positive thinking in self development, Positive kaise rahe,

सकारात्मक सोच Positive Thinking इंसान को बहुत ऊपर तक ले जाती है, और नकारात्मक सोच Negative Thinking इंसान को हमेशा पीछे धकेलने का कार्य करती है। हम सभी को मनुष्य का जीवन बहुत जतन से मिला है या हम ये कह सकते है, कि शायद हमारे पिछले जन्मों के अच्छे कार्यो/कर्मो के कारण ही मिला है, तो हम इस मनुष्य जीवन को ऐसे ही व्यर्थ में बरबाद क्यों करें।


एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों के हितो के बारे में बात करता है, वो लोगों की बुराई करने में अपने महत्वपूर्ण समय को बिल्कुल बरबाद नही करता है, लोगों की बुराई करके अपने मुँह को ही गन्दा करने का कार्य करता है। क्यों न हम इस समय को किसी अच्छे कार्य में लगाये।


10 बातें हमें हमेशा ध्यान में रखनी हैं।

(1). हमेशा सकारात्मक सोच रखनी है और नकारात्मक सोच वालों को अपनी सूची में रखना नही है।

(2). लोगों की बुराई में अपने कीमती/मूल्यवान समय को बिल्कुल भी खर्च नही करना है, बल्कि उस ऊर्जा का प्रयोग अपने किसी ऐसे कार्य में लगाना है, जहाँ से आपको हमेशा कुछ नया सीखने को मिले।

(3). लोगों की मदद करने की आदत जरूर बनाये, मैं ये नही कहता कि सिर्फ आर्थिक मदद से ही आप लोगों की मदद नही कर सकते, बल्कि मदद के कई अन्य भी रास्ते है।

(4). सिर्फ बार्डर पर तैनात रहकर ही देश की सेवा की जा सकती है? नही ऐसा बिल्कुल भी नही है हमारे देश के सैनिक यदि दिन रात बार्डर पर तैनात रहकर हमारे देश की रक्षा करते है, तो हम भी किसी न किसी रूप में राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता दे सकते है।

अर्थात् किसी भी पद पर रहकर आप राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते है। चाहे वह एक राजनेता के रूप में हो, या पुलिस अधिकारी के रूप में अथवा डॉक्टर के रूप में हो या फिर सफाई कर्मी के रूप में ही क्यों ना हो। देश के निर्माण में आपका एक छोटा सा कदम ही राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करता है।

(5). देश इस वक्त बहुत बड़ी महामारी के दौर से गुजर रहा है, इस समय सकारात्मक ऊर्जा के साथ उन लोगों का भी हौसला अफजाई जरूर करें जो इस महामारी में भी दिन रात अपने परिवार की फिक्र किये बिना भी कई-कई घंटे कार्य कर रहें है।

(6). किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है, और आत्मविश्वास से ही इंसान मजबूत बनता है। यदि किसी इंसान का आत्मविश्वास मजबूत नही है तो वह किसी भी प्रकार के कार्य को कर पाने में असमर्थ होता है। आत्मविश्वास के किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। चाहे आप किसी भी प्रकार के कार्य को करने की ठान लेते है। आत्मविश्वासी  व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान यही होती है, वो अपने कार्य के प्रति लगनशील रहता है।

और आत्मविश्वास की कमी हमारी बहुत सारी असफलताओं की जड़ होती है।

(7). ऊर्जावान व्यक्ति सफलता की सीढ़ियों पर हमेशा चढ़ता रहता है, वही दूसरी तरफ एक आलसी और निठल्ला व्यक्ति अपने को और कामचोर और कमजोर बना देता है। एक ऊर्जावान व्यक्ति अपना हमेशा बेस्ट देने का प्रयास करता है, वो यदि थक भी जाता है, तो पुनः खड़ा भी हो जाता है, और पुनः सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ अपने उस कार्य में लग जाता है, जिस कार्य को वह पूरा करना चाहता है। यहाँ पर यह बताना भी समीचीन है कि एक ऊर्जावान व्यक्ति की ही पहचान होती है ना कि निठल्ले और कामचोर व्यक्ति की।

(8). इंसान को हमेशा क्रोध के अतिरेक से बचना चाहिए, क्योंकि क्रोध इंसान को सिर्फ नुकसान पहुंचाने का कार्य ही करता है, विनम्रता से कराया गया कार्य आपको आत्मिक संतुष्टि तो प्रदान करता ही है साथ ही साथ लोगों के मन में आपके प्रति प्रेम भावना को भी जगाता है। प्रेम पूर्वक किसी से भी किसी प्रकार का कार्य लिया जा सकता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ क्रोध से किया गया कार्य आपको नीचा गिराने का कार्य करता है, तथा लोग आपके बारे में नकारात्मक विचार ही रखते हैं। अपने क्रोध और अहंकार के कारण ही रावण मारा गया था।

(9). एक सफल व्यक्ति का एकाग्र होना बहुत जरूरी है, एक एकाग्र मनुष्य अपने सभी कार्यो को आसानी से कर लेता है, क्योंकि वह अपने दिमाग को सिर्फ उसी कार्य में एकाग्र करके रखता है, जिस कार्य में वह तल्लीन रहता है। अतः जो भी कार्य करें, एकाग्र और तल्लीन होकर करें।

(10). कहा जाता है, अच्छा बोले, और अच्छा सुने। अर्थात् आप यदि अच्छा सुनते है, तो अच्छा ही बोलते है, इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसी संगति में रहें, जिनसे आपको सिर्फ अच्छी बातें सीखने को मिले, न कि उन बातों को जिनका आपके जीवन में कोई महत्व ही नही है।

यदि आप इन सभी बातों को अपने जीवन में अमल में लायेंगे तो सम्भवतः आपको कोई भी सफल व्यक्ति बनने से नही रोक सकता है।



ये भी जानिये।

अभी हाल ही डॉक्टरों द्वारा कोरोना महामारी तथा इससे बचने के वो सारे उपाय बताये जिनके बारे में आप सभी को जानना चाहिए।

इस महामारी के दौर में डॉक्टरों की ये चर्चा आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगी।



















14/5/21

सिर्फ एक ही दिन के अन्दर AdSense का Approval लेना सीख लीजिए, इसके बिना आप सफल नही हो सकते।

 24 घंटे के अन्दर एडसेंस का अप्रूवल कैसे ले स्टेप बाई स्टेप

How to take AdSense Approval within 24 Hours



एडसेंस लेने के लिए किन नियमों का पालन करें।


सिर्फ एक ही दिन के अन्दर AdSense का Approval  लेना सीख लीजिए, इसके बिना आप सफल नही हो सकते।



देखिए आज के आधुनिक दौर में बहुत सारे ऐसे लोग है जो पैसा कमाना चाहते  है और वो भी इंटरनेट से। और बहुत से ऐसे लोग भी है जो अच्छा खासा पैसा ऑनलाइन कमा भी रहे हैं। ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके तो बहुत है, लेकिन तरीकों को सही तरीके से अमल में लाना हर व्यक्ति नही जानता, जिसने इस तरीके को सीख लिया, वो पीछे मुड़कर नही देखता है।

अब आते है प्रश्न पर कि एडसेंस क्या है?


देखिए इंटरनेट पर आपने कभी ना कभी एडसेंस के बारे में जरूर सुना होगा और ये Internet पर मौजूद एक बहुत बड़ा Controversial Topic भी है, जिस पर सभी बात करना चाहते हैं, और जानना चाहते हैं। 


एडसेंस एक एडवरटाइजिंग पब्लिसिंग प्रोग्राम है, जो गूगल द्वारा प्रदान की जाती है, या यूं कहें गूगल द्वारा संचालित होती है। इसके माध्यम से गूगल अपने पब्लिसर्स को Allow करता है कि वो अपनी बेवसाइट, ब्लॉग अथवा चैनल को मोनेटॉइज कर सकें। और उसके बदले कुछ रेवेन्यू जेनरेट कर सकें। 


आज इंटरनेट की दुनिया में बहुत सारी Information चाहे वह Text के रूप में हो अथवा Video के रूप में हो या Image के रूप में हो उपलब्ध हो। जब हम गूगल पर सर्च करके किसी वेवसाइट पर विजिट करते है तो उस वेबसाइट पर बहुत सारे कंटेट मौजूद रहते है, तथा उन्ही के साथ आपको उस वेवसाइट पर कुछ एड भी होते हैं।


जब हम उन एड पर क्लिक करते है, या उस एड को देखते है, या उस पर कुछ एक्शन लेते है तो उस एड पर कुछ रेवेन्यू जेनरेट होता है, जो गूगल उस पब्लिसर्स को देती है, जिसकी बेवसाइट पर Ad होते है।


गूगल के जो एड होते हैं वो सभी प्रकार के Compatible devices जैसे स्मार्टफोन, टेबलेट अथवा कम्प्यूटर पर रन करते है। अर्थात् कम्प्यूटर के लिए अलग एड और मोबाइल डिवाइस के लिए अलग प्रकार के एड।


अब बात करते है कि हम एडसेंस से कैसे कमाई कर सकते हैं।


देखिए एडसेंस का अप्रूवल लेने के लिए कुछ बातों को ध्यान देना जरूरी है। जिस पर हम Step by Step बात करेंगे।


(1). एडसेंस का अप्रूवल लेने से पहले आपके पास अपनी खुद की बेवसाइट, ब्लॉग अथवा यूट्यूब चैनल का होना जरूरी है।


(2). एडसेंस अप्रूवल के लिए आपके पास एक टॉप लेवल का डोमेन होना जरूरी है, जैसे .com, .edu, .net, .in आदि।


(3). अब आपने डोमेन ले लिया, बारी आती उसे अपने ब्लॉग, यूट्यूब अथवा वर्डप्रेस से जोड़ने की, आपको अपना कस्टम डोमेन जो भी आपने खरीदा है उसे आपको अपने ब्लॉग से जोड़ना जरूरी है।


(4). कस्टम डोमेन के जुड़ जाने के बाद बारी आती उस पर काम करने की, यदि आपकी बेवसाइट तो आप अपनी जानकारी के अनुसार उस पर काम करें अर्थात् जिस भी विषय की आपकों ज्यादा अच्छी जानकारी है, उस विषय पर आप लिखना प्रारम्भ कीजिए। और लिखते रहिये।


(5). यहां पर यह बताना भी जरूरी है कि आपको किसी का भी कटेंट नही चुराना है, और ना ही उसे कॉपी करना है, नही तो आपके ऊपर कॉपीराइट का उल्लंघन का मामला चल सकता है। इसलिए सिर्फ अपनी भाषा का ही प्रयोग करे, हां आप दूसरे की भाषा को देखकर पढ़कर अपनी भाषा में लिख सकते है। लेकिन कॉपी नही करना है।


(6). आप जिस भी नीस पर कार्य कर रहे है, उसी विषय को लेकर चलें, जैसे आपकों सिर्फ टेक्नॉलॉजी पर जानकारी है तो आप उस विषय पर लिखे, ना कि डॉक्टरी के बारे में बताकर लोगों का इलाज करने लगे।


(7). कई बार लोग पूछते है, कि आर्टिकल या कंटेट कितना लम्बा होना चाहिए तो कोई भी आर्टिकल कम से कम 400-500 शब्द होने चाहिए। और भाषा सरल और समझने योग्य जरूरी होनी चाहिए।


(8). यूट्यूब चैनल वालों के लिए भी यही है कि आप जिस भी विषय पर वीडियों बनाये, तो बहुत लम्बा और बोरिंग न बनाये, जिस विषय पर आप वीडियों बना रहे हैं, उसकी सारी जानकारियों के बारे में आपको खुद पता भी होना चाहिए, जिससे आप अपने दर्शकों को उस विषय के बारे में समझा सकें। अच्छे वीडियों बनाने से लोग आपके चैनल पर आयेगेंं और आपके वीजिटर की संख्या भी बढ़ेगी, जो आपके एडसेंस अपू्रवल लेने के लिए अनिवार्य है।


(9). जब आपकी वेबसाइट अथवा यूट्यूब चैनल गूगल पर ट्रेंड करने लगेग, तो आप एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


(10). सिर्फ गूगल एडसेंस का अप्रूवल मिलने भर से आपकी कमाई प्रारम्भ नही होती है, बल्कि उस पर काम करने से होती है। सिर्फ 15-20 आर्टिकल लिखने के बाद कुछ लोग आराम फरमाने लगते है, कि अब हमने तो आर्टिकल लिख दिये अब कमाई होती रहेगी, तो ऐसा बिल्कुल भी नही है।

आपकों उस पर लगातार काम करते रहना है, और अपनी वेबसाइट पर लगातार नये-नये आर्टिकल पब्लिश करने होगें। जब आपके आर्टिकल अच्छे होगें, और विजिटर आने लगेगे, तभी वो आपके द्वारा लगाये गये एड को देखेगे, उस पर क्लिक करेंगे, उसी से आपका रेवेन्यू जेनरेट होगा।


(11). आपकी वेबसाइट पर जितने विजिटर आयेगें, तो आपके व्यू भी उतने होगें, और जितने ब्यू ज्यादा होगें, उतने ही एड पर क्लिक मिलने की संभावना होती है।


(12). उसी प्रकार से यूट्यूब पर भी आपको लगातार काम करते रहना होगा, उस पर लगातार अच्छी वीडियों डालनी होगी, जिस पर व्यू आयेगें और आपकी अर्निंग बढ़ेगी। जितने ज्यादा व्यू, उतने ज्यादा एड और उतनी ही ज्यादा कमाई।


ये कुछ बिन्दु थे जिसके माध्यम से आपने जाना कि एडसेंस का अपू्रवल लेने के लिए आपको अपनी नीस पर लगातार काम करते रहने की जरूरत होती है


 क्योकि इंटरनेट पर आज की तारीख में करोड़ों वीडियो/ऑडियो/फोटोज और कंटेट मौजूद है, लेकिन उनमें भी आपका कंटेट कैसा है और आप उस पर कैसे कार्य कर रहें है।


1- यदि आप अच्छे आर्टिकल लिखते है और आपकी वेवसाइट पर विजिटर्स आते है, तो गूगल आपकी वेबसाइट को टॉप पर इंडेक्स करता है, जिससे आपकी वेबसाइट पर विजिटर्स की संख्या बढ़ने की ज्यादा संभावना रहती है।


2- AdSense पर लगातार काम करते रहने से आपका रेवेन्यू बढ़ता रहता है, जिसे आप अपने एडसेंस एकाउंट में देख सकते है वहां पर पेमेन्ट के ऑप्शन पर आपको पेमेन्ट से रिलेटेड सारी जानकारी मिल जाती है। जहां पर प्रतिदिन के हिसाब से आप अपनी कमाई को देख सकते है।


3-100 डॉलर हो जाने पर आप अपने एमाउन्ट का भुगतान ले सकते हैं।


वैसे बहुत सारे ऐसे ब्लॉगर भी है जिन्होनें अपने ब्लॉगस्पाट डोमेन से भी रूपये कमाये हैए और वो कमा भी रहे हैं। उन्होनें अपना कस्टम डोमेन नही खरीदा है।


लेकिन कभी ना कभी आपको एक कस्टम डोमेन की जरूरत जरूर पड़ेगी, इससे अच्छा है कि आप अपना खुद का एक डोमेन जरूर खरीदे, और उस पर अपना काम करें।

कई बार ऐसा होता है कि हमारी खुद की गलतियों के कारण हमारा गूगल एडसेंस अकाउंट निलंबित कर दिया जाता है, जिसके पीछे कई कारण होते है।

जैसे:-

या तो आप अपनी बेवसाइट पर अश्लील सामग्री को परोस रहे है,

या

फिर सरकार विरोधी टिप्पणियां करते है।

अथवा

आपकी वेबसाइट पर अनावश्यक सीटीआर बढ़ जाता है, जिसके कारण गूगल आपके एडसेंस अकाउन्ट को निलंबित कर देता है।

सामग्री को हटाकर, तथा अपने सीटीआर को कम करके आप गूगल से रिक्वेस्ट करके अपने अकाउंट को फिर से चालू कर सकते हैं।


बहुत सारे लोगो  के मन में ये सवाल आता है किः


एडसेंस का अप्रूवल कितने दिनों में मिल जाता है?

तो इसका जवाब है, यदि आपकी बेवसाइट अच्छा कंटेट प्रोवाइड कर रही है, और आपकी वेबसाइट पर अच्छा ट्रैफिक आ रहा है तो आपको गूगल एडसेंस मिलने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते है। कुछ मामलो  में एडसेंस का अप्रूवल 7 से 10 में मिलता है, लेकिन बहुत बार ऐसा भी देखा गया है कि गूगल ने सिर्फ 24 घंटें में एडसेंस का अप्रूवल दे दिया है।


अब यदि आप इन सब बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अपनी बेवसाइट, ब्लॉग अथवा यूट्यूब चैनल बनाना चाहते है, तो आपको जरूरत है बेहतरी कंटेट प्रोवाइड करना, सरल और आसान भाषा का प्रयोग करना, अश्लील सामग्री अथवा आपत्तिजनक सामग्री को ना डालना और किसी के कंटेट को बिना चोरी किये अपनी सामग्री को प्रोवाइड करने से आपको आसानी से एडसेंस का अपू्रवल भी मिल जायेगा और आप आसानी से अपनी कमाई की दिशा में एक कदम बढ़ा देगे।


तो आज से ही शुरूआत कीजिए और अपने सपनों को साकार कीजिए।

 







11/5/21

5G launching date In India 5G Services is getting start In India 5जी स्मार्टफोन की विशेषताएं तथा लांच डेट

लांच होने वाली है 5 जी सेवाएं क्या तैयार है आप?

जी हाँ ये हम नही विशेषज्ञ कह रहे हैं।

भारत में 4G को लांच हुए लगभग 7 वर्ष व्यतीत होने को है और लोग 4जी की स्पीड से भी परेशान रहने लगे है। क्योंकि आवश्यकता ने ही इंसान को भूखा बना दिया है। अन्य देशों के मुकाबले अभी भारत इस क्षेत्र में बहुत पीछे है। 5G की सेवाएं आ जाने से बहुत चीजों पर हमें सहूलियत मिलने लगेगी। जिस पर हम विस्तार से चर्चा भी करेंगे।


5G launching date In India, 5G Services is getting start In India, 5जी स्मार्टफोन की विशेषताएं तथा लांच डेट



4 जी भारत में कब और किस कम्पनी ने लांच किया था?

आपको बता दे भारत में 4G सेवाओं की सबसे पहले शुरूआत एयरटेल कम्पनी ने की थी जिसने 2012 में बंगलुरू से इसकी शुरूआत की और ब्रॉडबैंड के रूप में सर्वप्रथम इसकी शुरूआत हुई।

लेकिन धीरे-धीरे इसमें विस्तार करते हुए एल.टी.ई बेस्ड स्मार्टफोन के लिए भी एयरटेल ने सितम्बर 2016 में अपनी इस सेवा की भी शुरूआत कर दी। जिससे लोग एयरटेल 4 जी की आनंद अपने स्मार्टफोन में भी लेने लगे।


इससें पहले देश में 3G SERVICES बहुत तेजी से बढ़ रही थी और सबसे पहले भारत में इन सेवाओं को प्रदान करने का श्रेय एम.टी.एन.एल (महानगर टेलीकॉम नगर लिमिटेड) को जाता है, जिसने दिल्ली में सबसे पहले इस सेवा की शुरूआत की। उस वक्त उसका साथ बी.सी.एन.एल ने दिया। दोनों ने मिलकर अपनी सेवाओं का विस्तार बहुत तेजी से किया। उस समय आइडिया, और वोडा आदि कम्पनियों का उतना महत्व ही नही था।


परन्तु आज की तारीख में M.T.N.L तथा B.S.N.L काफी घाटे में चल रही है। क्योंकि सेवाओं में अत्यधिक कमी, ग्राहकों की असंतुष्टि, नेटवर्क की धीमी गति आदि के कारण ये कम्पनियां घाटे में चली गयी, और सरकार का भी ध्यान इस ओर नही गया जिसके कारण ही ऐसा हुआ।


वैसे 5G की टेस्टिंग सभी कम्पनियां अपने-अपने स्तर से लैब में कर रही है, जो Demonstration के रूप में हो रहा है। अभी हाल में एयरटेल ने इसी का प्रयोग करते हुए कामर्शियल नेटवर्क पर इसकी टेस्टिंग की है। पर्याप्त मात्रा में स्पैक्ट्रम उपलब्ध होते ही, तथा भारत सरकार की मंजूरी मिलते ही कम्पनियां इस पर बहुत तेजी से काम करने लगेगीं। वर्तमान में हम सभी 4 जी नेटवर्क का प्रयोग कर रहे है, जिसकी स्पीड हम सभी को कम लगने लगी है।

लेकिन इसी बीच सुकून वाली खबर ने लोगों के मन में 5G को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। 

कम्पनियों का यही प्रयास होगा कि 4जी के दामों में ही ग्राहकों को 5G की सेवाएं प्रदान करें।



क्या खासियत है 5G की? आइए अभी जानते है (What is the specialty of 5G? let's know now)?


1. 4 जी के मुकाबले 5जी की गति लगभग 15 गुने से भी ज्यादा है। मतलब 5जी से हमारी डाउनलोडिंग स्पीड काफी ज्यादा होती है, और वास्तव में इसके माध्यम से आप सिर्फ मिनटों में ही 1 जीबी या 2 जीबी की मूवीज को आसानी से डाउनलोउ कर सकते है।


2. 5 जी के माध्यम से 4 के अथवा 8 के कंन्टेट को बिना बफरिंग के देख पायेगें।


3. 5 जी में हमें 1जीबी/एस तक की डाउनलोडिंग की गति और 300 से 400 एमबी/पीएस की स्पीड से अपलोडिंग करने की सुविधा भी मिलेगी।


4. 5 जी के माध्यम से मेडिकल/स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आ जायेगी, जिससे रोबोटिक सर्जरी काफी आसान हो जायेगी। टेलीमेडिसिन के जरिये आसानी से आपरेंशन हो पायेगें।


5. इन सबके अलावा 5जी टेक्नॉलॉजी की मदद से  सेल्फ ड्राइविंग कार, स्मार्ट कार तथा ऑनलाइन लर्निंग के क्षेत्र में भी क्रांति आयेगी। 


6. 5 जी टेक्नोलॉजी के माध्यम से ट्रैफिक के क्षेत्र में काफी सुधार होगा, जिससे यातायात की सुविधाओं में अत्यधिक विस्तार होगा, और जाम की स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सकेगा।


अभी हाल ही में व्हाट्सएप पर 5G टेस्टिंग को लेकर नकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा था कि 5जी की टेस्टिंग बंद की जाये, जिससे लोगों की मृत्यु हो रही है। लेकिन ये गलत संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इस टेस्टिंग से बीमारी फैलने के दावे को पूरी तरह से गलत बताया है प्रोफेसर अभय कंदरीकर जी ने जो वर्तमान में कानपुर आई.आई.टी के निदेशक तथा "Experimental  Spectrum License Policy Making Committee" लाइसेंस पॉलिसी मेकिंग कमेटी के चैयरमैन भी है।


प्रो0 कंदरीकर की टीम ने ग्रामीण ब्रॉडबैंड पर काम करने और ग्रामीण भारत में डिजिटल सशक्तिकरण में योगदान के लिए मार्च 2017 में मोज़िला ओपन इनोवेशन चैलेंज का पुरस्कार भी जीता।

प्रो0 कंदरीकर द्वारा बताया गया है कि इस 5G टेस्टिंग का मानवीय सेहत पर कोई भी बुरा प्रभाव नही पड़ेगा, इसके रेडियेशन से कोई नुकसान नही है, लेकिन काफी लम्बे समय तक मोबाइल प्रयोग करने से मोबाईल हीट हो सकता है। 

यहां पर यह भी बताना है कि अभी कुछ ही दिन पहले केन्द्र सरकार के समक्ष 16 कंपनियों ने 5जी टेस्टिंग के लिए अप्लाई किया था, जिसमें 13 कंपनियों को केन्द्र सरकार द्वारा 5जी ट्रायल को मंजूरी दे दी है। लेकिन टेस्टिंग के दौरान किसी भी कम्पनी को कामर्शियल ट्रायल की अनुमति नही दी गयी है।

इंटरनेट पर मौजूद स्रोतों से ऐसा भी पता चला है कि भारत में सबसे पहले 5जी रिलांयस जियों ही लेकर आयेगी। जिसने अभी हाल में अमेरिकी चिपसेट कम्पनी क्वॉलकाम के साथ हाथ मिलाया है। और बहुत तेजी से इस दिशा में कार्य भी कर रही है।


आपको बता दें कि भारत में जियो ने जब अपनी 4जी सेवा लांच की थी, तो फ्री में ही सारी सुविधाएं जैसे डाटा, इंटरनेट, मैसेजेस आदि और जियो सर्विसेस प्रदान की गयी थी। जिससे बाद सारी कम्पनियों ने अपने प्लान में बहुत कमी कर दी थी।


इसके अलावा एयरसेल, टाटा डोकोमो, टेलीनॉर जैसी कम्पनियों का अस्तित्व ही खत्म हो गया। तो कुछ कम्पनियों का दूसरी कम्पनियों में विलय हो गया।

अब वर्तमान परिप्रेक्ष्य के हिसाब से देखना है कि जियो फिर से अपने इतिहास हो दोहरा पाती है, या ये बाजी एयरटेल या वोडाफोन मारती है।


ये भी जानियें।

किन किन देशों में वर्तमान में 5G की सेवाएं मौजूद है।

वैसे से बहुत सारे देशों ने अपने देश में 5G का प्रारम्भ कर दिया है, और कुछ देश तो 6जी पर भी काम कर रहे हैं।

5G की सेवा देने वाले अग्रणी देशों में 


1- संयुक्त राज्य अमेरिका


2-चाइना


3-कनाडा


4-सिंगापुर


5-दक्षिण कोरिया


6-न्यूजीलैंण्ड


7-डेनमार्क


8-जर्मनी


9-रूस


10-नार्वें


11-स्विटजरलैंड


11-ताइवान


12-कतर


13 -सऊदी अरब

     इसके अलावा भी कई देशों में 5जी की सेवाओं प्रारम्भ हो चुकी है।


इसे भी जान लीजिए।

भारत में अभी कौन-कौन से स्मार्टफोन हैं जिनमें 5G का फीचर दिया गया है।

देखिये वैसे तो भारत में भले ही 5G की सर्विस अभी चालू नही हुयी है, लेकिन कई कम्पनियों ने अपने फोन में 5G का सपोर्ट दे दिया है। 

इसका एक कारण ये भी है भारत में सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि सम्भवतः दिसम्बर तक 5G की सेवा चालू हो जाये। अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही की गयी है। लेकिन हर कम्पनी अपने स्तर से बहुत से इस पर काम कर रही है।

कम्पनियों ने 20000 मूल्य से भी कम दाम पर 5G इनेबल्ड डिवाइसेस लांच कर दिया है, कुछ पापुलर डिवाइसेस इस प्रकार है।

ये सभी स्मार्टफोन 5G CAPABLE है, इसके अलावा बहुत सारे मोबाइल लांच भी होने है। ग्राहक यदि अभी से 5G डिवाइसेस ले लेगें, तो एक फायदा अवश्य होगा, कि उन्हें दुबारा 5G डिवाइस लेने की आवश्यकता ही नही होगी।











ये भी जानिए। अपनी सारी फाइलों और फोटो, वीडियों को सुरक्षित कैसे रखे।

आभारःः









 





 

  





























9/5/21

How to avoid corona virus and what are the ways to avoid this virus?

क्या हम सभी कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेगें ? 

Corona virus Protection tips How to avoid corona virus, कोरोना वायरस से कैसे बचे, कोरोना से बचने के घरेलू उपाय,



कोरोना जैसी महामारी में हर संक्रमित व्यक्ति इस महामारी से बचाव के उपाय ढूढ़ने में लगा हुआ है।

लोगों के मन में भी कई प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं कि इस महामारी में अपने आप को पॉजिटिव होने से कैसे बचाया जाये।


इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए ये आर्टिकल है।

2020 में जब इस महामारी ने देश में कदम रखा तो किसी ने भी नही सोचा था कि 2021 में ये महामारी अपने चरम पर होगी। इस महामारी ने चारों तरफ तबाही मचा के रखी है। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर हो सकती है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें हर स्तर पर प्रयास करने में लगी हुयी है, लेकिन विश्व की दूसरी जनसंख्या वाला देश आज इस पर नियंत्रण कर पाने में असमर्थ है। संक्रमण बढ़ने के कई कारण है। जिस पर हम विस्तार से चर्चा करने का प्रयास करेगें।

चीन के वुहान शहर से फैला ये वायरस आज देश के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। 2020 में अमेरिका में जिस स्तर पर मौतें हो रही थी, वही स्थिति आज भारत की हो गयी है। बाकी की कसर पांच राज्यों में सम्पन्न हुये विधानसभा चुनाव ने पूरे कर दिये, उक्त के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हाल ही सम्पन्न हुये पंचायत चुनावों ने स्थिति को और बिगाड़ कर रख दिया।


संक्रमण के कौन से कारण है जिसके कारण आज स्थिति और भयावह होती जा रही है।


1. ज्ञातव्य है कि 2020 के मार्च माह में जब पूरे भारत में लॉकडाउन हुआ, तब स्थिति इतनी विकराल नही थी,  जितनी आज की तारीख में है। क्योंकि उस वक्त आवागमन के सारे साधन यथा वायुयान सेवा, रेल सेवा, बस सेवा आदि सब कुछ बन्द कर दिया गया था। भारत में एक साथ लॉकडाउन होने से संक्रमण का प्रसार इतनी तेजी से नही हुआ, लेकिन आज 2021 में आज पूरा देश खुला हुआ है, आवागमन के सारे संसाधन भी चल रहे है। उत्तर साफ है यदि लोगों का आवागमन जितना तेज होगा, संक्रमण भी उतनी तेजी से फैलेगा।


2. अभी हाल ही पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया गया, जो काफी गलत था, इन जनसभावों में बहुत लोगों के इकट्ठा होने से तथा किसी के द्वारा भी कोविड का पालन न करने के कारण भी ये वायरस तेजी से फैला।


3. सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों को एक साथ खोलने की अनुमति देने, स्कूलों को भी खोलने की अनुमति देने, माल, मल्टीप्लेक्स आदि को भी खोलने की अनुमति देने के कारण इस तरह की भयावह स्थिति उत्पन्न हुई, जो संक्रमण का कारण बनी।


4. उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही हरिद्वार में कुंभ के स्नान को अनुमति देने का फैसला भी पूरी तरह से गलत था, यहां तक कि वहां के प्रशासन ने भी इस पर साफ-साफ कह दिया था कि इतनी भीड़ को नियंत्रण में करना किसी के बस की बात नही है। इस तरह के आयोजन को अनुमति देना किसी भी स्तर पर न्यायसंगत, तर्कसंगत नही लगता है। हरिद्वार में आयोजित हुआ ये कुंभ स्नान संक्रमण के प्रसार का भी सबसे बड़ा कारण था। ना जाने कितने संक्रमित लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी और अपने साथ-साथ अपने परिवार के लोगों में भी संक्रमण का प्रसार कर दिया।


5. अभी हाल ही उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुये पंचायत, प्रधानी चुनावो के कारण भी गांव में लोगों ने घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया, जिसके कारण न सिर्फ गांवों में भी संक्रमण फैला, बल्कि मतगणना वाले दिन भी मतगणना स्थल पर लोगों ने किसी भी प्रकार के कोविड प्रोटोकॉल का पालन नही किया, जिससे अब संक्रमण का प्रसार गांवों में भी होने लगा है। जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी है।


ये तो कुछ कारण थे, जिनके कारण संक्रमण फैलता चला जा रहा है, इन सबके अलावा ऐसे बहुत सारे कारण है, जिनके कारण आज संक्रमण का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। और दिन-प्रतिदिन मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण लोग बहुत तेजी से वायरस का शिकार हो रहे है, जिनमें कई गंभीर लक्षण भी दिखायी दे रहे है, जिसके कारण उनमें ऑक्सीजन का स्तर कम होता जा रहा है, जिसके कारण लोगों को ऑक्सीजन हेतु अस्पतालों में एडमिट करवाना पड़ रहा है। आज अस्पतालों की स्थिति ऐसी हो गयी है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई गंभीर मरीजों की मृत्यु भी हो रही है।


 लेकिन इधर सरकार द्वारा इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
 सरकार द्वारा किये जा रहे बेहतरीन प्रयासों के लिए पर भी नजर डालते हैं


(क)- भारत सरकार द्वारा कई देशों से ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करके अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए कई देशों जैसे सिंगापुर, सऊदी अरब आदि से क्रायाजेनिक टैंकर भी मंगवाये गये है जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति सही प्रकार से हो सकें।


(ख)- ऑक्सीजन की आपूर्ति सही प्रकार से हो सकें। केन्द्र सरकार ने भी सारे संसाधन लगा दिये है जिससे किसी भी प्रकार का विलम्ब न होने पाये।


(ग)- जर्मनी से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी मंगवाये गये है, जिससे देश में ही ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया जा सके।


(घ)- ऑक्सीजन आपूर्ति के अलावा वैक्सीनेशन भी बहुत तेजी से हो रहा है। सरकार का भी यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया जाये। क्योंकि इस चेन का टूटना बहुत जरूरी है। और वैक्सीनेशन से ही इसे रोका जा सकता है।


(ड़) इस कार्य में तेजी लाये जाने तथा समय बचाने हेतु हवाई और रेल सेवा का प्रयोग भी किया जा रहा है, जिससे समय पर ऑक्सीजन तथा अन्य संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकें। इन सब कार्यो के लिए वायु सेना युद्ध स्तर पर भी काम कर रही है।


इन सबके अलावा सरकार ऐसे बहुत सारे प्रयास भी कर रही है, जिससे लोगों को भरपूर राहत मिल सकें।



(1)- जिस प्रकार से देश में संक्रमण का प्रसार तेजी से फैल रहा है, उसको देखते हुए सिर्फ सरकार ही नही, बल्कि लोगों को भी इस बात के लिए जागरूक होने की जरूरत है कि अनावश्यक रूप से घर से बिल्कुल भी बाहर नही निकलना है। क्योंकि बाहर सिर्फ आपको संक्रमण ही मिलेगा, इसके अलावा कुछ भी नही।


(2)- डब्ल्यू.एच.ओ., भारत सरकार, राज्य सरकारें तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा सभी बड़े डॉक्टर भी इसी बात पर जोर दे रहे हैं कि बिना मॉस्क आपको अपने घर से कहीं भी नही निकलना है।


(3)- किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम, सभा, रैली अथवा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना है। क्योंकि भीड़ में कई संक्रमित आपको घूमते हुए मिल जायेगे।


(4)- कहीं भी बाहर से आकर अपने परिवार के सीधे सम्पर्क में बिल्कुल भी नही आना है, क्योंकि बाहर से आकर आप एक कैरियर के रूप में संक्रमण को लेकर चल रहे होते है।


(5)- बार-बार डॉक्टरों द्वारा ये कहा जा रहा है कि आपको अपनी साफ-सफाई का ध्यान देना है, हाथों को बार-बार धोना है, अपने हाथों से बार बार अपने मुंह को नही छूना है।


(6)- सरकार द्वारा बताये गये उन सारे कोविड नियमों का पालन करना है।


(7)- सरकार द्वारा पहले सिर्फ 45 वर्ष से ऊपर के लोगों हेतु ही टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था, लेकिन 1 मई, 2021 से इसे 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को भी टीकाकरण हेतु पंजीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। इसलिए वैक्सीनेशन जरूर करवायें। इस पोर्टल पर जाकर आज ही आप अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।


(8)- सरकार द्वारा अभी तक दो वैक्सीन को मंजूरी दी गयी है, पहली है कैवैक्सीन और दूसरी कोविशील्ड ये दोनों वैक्सीन का उत्पादन भारत में ही हुआ है, और ये पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन का कार्य हमारे शरीर में एण्टीबॉडी का निर्माण करना है। जो इस वायरस से लड़ने में मदद करता है। और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।


कुछ ऐसे प्रश्न जो लोगों के द्वारा पूछे जाते है।

जैसे- 1. कोरोना से संक्रमित हो जाने पर कितने दिन बाद रिपार्ट निगेटिव आती है?

2. क्या वैक्सीनेशन करवाने के बाद हम संक्रमित नही होगें?

3. रैपिड टेस्ट और आर.टी.पी.सी.आर टेस्ट में क्या अन्तर है?

4. कोरोना हो जाने पर क्या सावधानियां रखनी है?

5. कोरोना की दो वैक्सीन हमारे शरीर के लिए सही है या नही?

6. हमें कोरोना में क्या घरेलु उपाय करने चाहिए?

7. ये महामारी कब खत्म होगी?

8. कोरोना में किन-किन दवाईयों का सेवन किया जाये?

9. कोरोना हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

10. कोरोना में क्या शराब पी सकते है या नही?


और न जाने ऐसे बहुत सारे प्रश्न जो हमारे दिमाग में चलते रहते हैं, जिनका उत्तर हर व्यक्ति जानना चाहता है।
सभी प्रश्नों के उत्तर आप इन बिन्दुओं के माध्यम से जान सकते है।

1. देखिए कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉक्टर द्वारा 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है, यहां पर ये भी तथ्य है कि जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, वो जल्दी ठीक हो जाते है। अक्सर ऐसा देखा गया है जिनकी रिपोर्ट 5-7 दिनों में भी निगेटिव भी आ गयी है।


2. सरकार तथा बड़े-बड़े डॉक्टर भी यही कह रहे है कि वैक्सीनेशन के बाद भी आप संक्रमित हो सकते है, लेकिन आपके शरीर में प्रर्याप्त एण्टीबॉडी होने से आपको ज्यादा नुकसान हो ही नही सकता। किसी-किसी में वैक्सीनेशन करवाने के बाद हल्की घबराहट, बुखार या सरदर्द जैसी शिकायत भी आती है, लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नही है।


3. देखिए रैपिट एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट जल्दी आ जाती है, और इसकी प्रमाणिकता 50 प्रतिशत तक ही सही मानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ आर.टी.पी.सी.आर टेस्ट में बारीकी से इसका अध्ययन किया जाता है, और इसमें सटीक आंकड़े भी मिलते है, जिसकी सक्सेस रेट 70 प्रतिशत से ऊपर ही जाता है।


4. सरकार द्वारा और बड़े-बड़े डॉक्टरों द्वारा बार-बार सिर्फ मॉस्क पहनने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने के लिए बार मना किया जाता है। जिसका पालन हम सभी को करना चाहिए।


5. कोई भी वैक्सीन कई परीक्षणों से होकर हमारे लिए उपलब्ध होती है, जिसमें सरकार की मंजूरी भी होती है, सरकार जनस्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखकर ही इन उत्पादों को मंजूरी देती है, इसलिए इस पर विश्वास करते हुए हमें अपने और अपने परिवार के वैक्सीनेशन पर ध्यान देना चाहिए।


6.आज की तारीख में एक समझदार व्यक्ति कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में वो सारी बाते जानता है, जो उसे जानना चाहिए। सरकार द्वारा समय-समय जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को यही संदेश दिया जा रहा कि आप अपने घर से बिल्कुल भी न निकले, नियमों का पालन करें, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की तरफ से कुछ घरेलु उपाय भी बताये गये है, जैसे काढ़े का सेवन, गर्म पानी/गुनगुना पानी, दो समय भाप लेना, मॉस्क पहनना, खान-पान का विशेष ध्यान देना, कोरोना पॉजीटिव हो जाने पर घर में अकेले आइसोलेशन में रहना इत्यादि के साथ व्यायाम तथा योगा करने की सलाह भी डाक्टरों तथा आयुष मंत्रालय द्वारा लोगों को दी जा रही है।


7.महामारी तभी खत्म हो सकती है, जब हम स्वयं यह ठान लें, कोई भी इतनी जल्दी खत्म नही होती, न्यूजीलैण्ड तथा ब्रिटेन जैसे देशों ने लगभग इस पर नियंत्रण भी पा लिया है। और हम भी जल्द इस पर नियंत्रण पा लेगें। लेकिन उसके लिए जरूरी है, सरकार द्वारा बताये गये निर्देंशों का पालन, टीकाकरण करवाना, तथा वो सभी उपाय जो सरकार हमें करने के लिए कहती है।


8. किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श बिल्कुल लेना ना भूले। अपने आप किसी भी प्रकार की दवाई को खाने से बचना चाहिए, जब तक कि उसके साइड इफेक्ट के बारे में आपको मालूम न हो। इसलिए सिर्फ अपने डॉक्टर द्वारा बताई गयी दवाई का ही सेवन करें।


9. कोरोना हेल्पलाइन नम्बर 1075 है, जिस पर 24 घण्टे सेवाएं उपलब्ध है, उक्त नम्बर भारत सरकार द्वारा जारी किया गया राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर है, जिस पर कॉल करके कोविड सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत को दर्ज कराया जा सकता है। उक्त के अलावा सभी राज्यों द्वारा अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग नम्बर भी अपने आप नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा आप डायल 112 जो एक आकस्मिक नम्बर है पर भी किसी समय कॉल करके मदद मांग सकते है।


10. ये प्रश्न भी लोगों के दिमाग में रहता है कि शराब पीने से कोरोना में कोई नुकसान तो नही है। तो इसका जवाब है, यदि आप वास्तव में पॉजिटिव है तो आपकों शराब को सेवन बिल्कुल भी नही करना चाहिए।

इसके अलावा शराब पीने से कोरोना हो जायेगा, इस बात की कोई भी पुष्टि नही है। यदि ऐसा होता और शराब से कोरोना फैलता तो सरकार इसको बिक्री हेतु बिल्कुल भी मंजूरी नही देती।


चूंकि ये महामारी अब चरम पर है, तो ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सरकार के साथ-साथ भी लोगों को जागरूक करें, कि वो इन नियमों का पालन करें, इस महामारी में सिर्फ सरकार ही अकेले कुछ नही कर सकती है, क्योंकि जब तक देश के नागरिक इस कार्य में सरकार की मदद न करें।
इसलिए जरूरत है इस महामारी में सरकार का सहयोग करने की, न कि सिर्फ सरकार पर सिर्फ आरोप लगाने की।
आप स्वस्थ रहें, अपने परिवार के साथ रहें। 








ये भी जान लीजिए।

टीकाकरण के जनक कौन थे?

आज हर तरफ टीकाकरण की बात हो रही है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि वैक्सीनेशन के जनक कौन थे। तो आपको बता दे "Edward Jenner" ने टीकाकरण की खोज की थी, और उन्हें ही टीकाकरण का जनक माना जाता है। इनका जन्म 17 मई 1749 को यूनाइटेड किंगडम के बार्कले शहर में हुआ था। एडवर्ड जी एक वैज्ञानिक तथा चिकित्सक थे दुनिया में वैक्सीन बनाने की अवधारणा का श्रेय एडवर्ड जी को ही जाता है। सबसे पहले इन्होनें चेचक के टीके की शुरूआत की।
















 








     


































 

8/5/21

Change Image Background, How to remove Background in Second, इमेज की बैकग्राउण्ड को कैसे बदलें?

अपने फोटो के बैकग्राउंड को सिर्फ एक मिनट में बदले।

स्मार्टफोन यूजर आज की तारीख में अपने फोन में बहुत सारे ऐसे एप्लीकेशन का प्रयोग करते है, जो ठीक से बैकग्राउंड को ठीक से नही बदल पाते है, जिस कारण वह निराश भी हो जाते है। लेकिन इन सारी समस्याओं को खत्म करने के लिए ऐसा ही Tool/Software है जो इस कार्य को बहुत ही आसानी से और चुटकियों में कर सकता हैं। ये एप्लीकेशन आपको प्ले स्टोर में मिल जायेगा, इसके अलावा इसे आप गूगल पर सर्च करके भी आसानी से प्रयोग में ला सकते है। जो खासतौर से डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है।

कई बार हम अपनी फोटो के बैंकग्राउंड को बदलने के लिए एक बेहतरीन एप्लीकेशन की तलाश करते है, लेकिन जानकारी के अभाव में बेहतर एप्लीकेशन का चुनाव नही कर पाते हैं।

Change Image Background, How to remove Background in Second, इमेज की बैकग्राउण्ड को कैसे बदलें?


remove.bg:-

जो बहुत ही पापुलर और बेहतरीन एप्लीकेशन/टूल है जिसकी मदद से आप अपनी इमेज के बैकग्राउंड (पीछे के हिस्से को) को सिर्फ पलक झपकते ही बदल सकते है, और वो भी बिल्कुल फ्री में। ये बहुत ही बेहतरीन एप्लीकेशन है, जो प्ले स्टोर में उपलब्ध है, और इस एप्लीकेशन की रेटिंग 4.3 है जो काफी अच्छी है। और इस एप्लीकेशन को 1 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। जो अपने आप में एक बड़ा नम्बर है।

प्ले स्टोर में मौजूद बहुत सारी एप्लीकेशन जिन्हें 4 से ऊपर की रेटिंग की मिलती है वही एप्लीकेशन बेहतर मानी जाती है। रेटिंग किसी भी एप्लीकेशन की गुणवत्ता को दर्शाती है।

ये काम कैसे करता है, इसको जानने से पहले इसकी 5 विशेषताओं के बारे में जान लेते हैं।

(1). इस टूल/एप्लीकेशन की मदद से आप सिर्फ 5 सेकेण्ड में ही अपने फोटो की बैकग्राउंड को बदल सकते हैं, ये एप्लीकेशन आपके कई घंटे बचाता है, और आप चलते-चलते फोटो के बैकग्राउण्ड को बदल सकते है। इसके लिए आपकों किसी भी प्रशिक्षण की जरूरत नही है।

(2). रिमूव बीजी किसी भी प्रकार के एजेस, अथवा किसी भी प्रकार का एलीमेंट हो उन्हें हटाकर बेहतरीन बैकग्राउण्ड उपलब्ध करवाता है, और आपकों बेहतरीन ट्रांसपेरेन्ट बैकग्राउंड मिलता है, इसकी मदद से हम किसी भी प्रकार के बैकग्राउण्ड को लगा सकते है, हटा सकते है।

(3). ये टूल स्मार्टफोन में उपलब्ध होने के साथ-साथ विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, मैक (आई.ओ.एस.) ऑपरेटिंग सिस्टम तथा लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है। ये एप्लीकेशन फोटोशॉप में एकीकृत है, तथा ए.पी.आई इंटीग्रेशन के साथ आता है।

(4). रिमूव बीजी एप्लीकेशन का यूजर इंटरफेस काफी आसान होने के कारण यूजर फ्रेंडली भी है, जो आसानी से प्रयोग में लायी जाती है। एप्लीकेशन की ऑफिशियल बेवसाइट के अनुसार इसे 190 देशों में प्रयोग में लाया जाता है, और पन्द्रह मिलीयन  से भी ज्यादा यूजर द्वारा हर महीने इस एप्लीकेशन का प्रयोग किया जाता है।

(5). फोटोशॉप अथवा कोरल ड्रॉ के माध्यम से बैकग्राउंड को चेंज करने के स्किल की जरूरत होती है, लेकिन इस एप्लीकेशन में ऐसा कुछ भी कठिन नही है, और आपको समझ में ना आये। ये पूरी तरीके से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर कार्य करती है, जिसमें जीरों एरर की संभावना रहती है।

विशेषताओं के बाद आते है इसके प्रयोग पर कि ये कैसे काम करता है, और किस तरह से इस एप्लीकेशन को प्रयोग में लाया जायें।

वैसे आज हर हाथ में स्मार्टफोन है, इसलिए सर्वप्रथम इसके स्मार्टफोन एप्लीकेशन के बारे में जानते है, कि ये काम कैसे करता है।

जैसे ही प्ले स्टोर से इस एप्लीकेशन को आप डाउनलोड करेंगे, तो इसका इंटरफेस कुछ ऐसा दिखायी देगा। चित्र नम्बर 1

Change Image Background, How to remove Background in Second, इमेज की बैकग्राउण्ड को कैसे बदलें?



के माध्यम से आप देख सकते है।

एडिट करने से पहले फोटो कुछ इस प्रकार है।  चित्र 2
Change Image Background, How to remove Background in Second, इमेज की बैकग्राउण्ड को कैसे बदलें?




डाउनलोड करते ही सामने आपको अपलोड इमेज का ऑप्शन दिखायी दे रहा है, जैसा आप चित्र 3
Change Image Background, How to remove Background in Second, इमेज की बैकग्राउण्ड को कैसे बदलें?



में देख सकते है। अपलोड पर क्लिक करते ही आपको गैलरी से किसी भी फोटो को सेलेक्ट करना है, जिसका भी आप बैकग्राउंड बदलना चाहते है। उसे सेलेक्ट करते ही उक्त फोटो इसमें आसानी से अपलोड हो जायेगी, जिसे आप आसानी से एडिट कर सकते है। जैसा आप चित्र संख्या 3 में देख सकते है, जिसमें एडिट को ऑप्शन दिया गया है।

एडिट पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस आयेगा।

Change Image Background, How to remove Background in Second, इमेज की बैकग्राउण्ड को कैसे बदलें?

आप चाहे तो अपने बैकग्राउण्ड को सिर्फ किसी कलर बैकग्राउण्ड में बदल सकते है, अथवा आप चाहे तो बैंकग्राउण्ड में किसी भी प्रकार के इमेज को लगा सकते है। जैसा आप चित्र संख्या 3 में देख सकते है। इसमें चारों सेक्शन के बारे में दिखाया गया है।
जैसा आप इन चित्रों में देख सकते है, यहाँ पर कई प्रकार के बैकग्राउंड खुलकर आपके सामने आ जाते है, आप जिन्हें भी उचित समझते है उस पर क्लिक करते ही सेकेण्डों में बैकग्राउंड बदल जाता है। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

तो आपने देखा कि ये एप्लीकेशन कैसे काम करती है, जिसमें आपकों किसी भी विशेष स्किल की जरूरत नही है।