Tech updates, Political ,Cricket, Government scheme, WhatsApp, AdSense, Money making tips. : Blogger

-->

4/6/22

How to get AdSense approval within 48 hours 48 घंटों के अंदर AdSense की मंज़ूरी कैसे पाएं ?

एक ब्लॉगर के लिए एडसेंस (AdSense) का अप्रूवल बहुत ही जरूरी होता है और ऐडसेंस का अप्रूवल तभी मिलता है जब एक ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर लगातार बेहतरीन पोस्ट डालता रहता है या नियमित रूप से प्रकाशित करता रहता है आज के इस दौर में प्रत्येक युवा अपने ब्लॉग या वेबसाइट के माध्यम से ढेर सारे पैसे कमा भी रहे हैं और कुछ ऐसे भी है जो कई पोस्ट लिखने के बावजूद भी ऐडसेंस का अप्रूवल प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं।

How to get AdSense approval within 48 hours 48 घंटों के अंदर AdSense की मंज़ूरी कैसे पाएं ?


उसके पीछे कई कारण होते हैं आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण कारणों पर विस्तार से चर्चा करने का प्रयास करेंगे, कि आखिर वो कौन-कौन से कारण है जिसकी वजह से एक ब्लॉगर को एडसेंस का अप्रूवल नही मिल पाता है।


1. यदि आपका ब्लॉग बिल्कुल नया है और उस पर सिर्फ 8 या 10 आर्टिकल ही है तो आपको एडसेंस (AdSense) का अप्रूवल कभी भी नही मिल सकता है और इसके मिलने की संभावना न के बराबर होती है, इसलिए ब्लॉग पर कम से कम 20 से 25 आर्टिकल होने जरूरी है।


2. यदि आपने अपने ब्लॉग को अच्छी तरीके से कस्टमाइज नहीं किया है तो भी आपको ऐडसेंस (AdSense) अप्रूवल नहीं मिलेगा इसके लिए आवश्यक है क्या आप अपनी वेबसाइट को अच्छे तरीके से कस्टमाइज करें जैसे यदि आप अपने ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी से सम्बन्धित जानकारी दे रहे हैं तो कम्प्यूटर का सेक्शन अलग हो, Smartphone/Smart device का सेक्शन अलग होना चाहिए। जिससे आपके पाठक को आपके ब्लॉग में किसी प्रकार की समस्या न हो।



3. यदि आपके ब्लॉक पर About us, Contact us, Privacy Policy & Disclaimer  का पेज नहीं बनाया गया है तब भी आपको ऐडसेंस (AdSense) का अप्रूवल नहीं मिलेगा। इसलिए ध्यान रखें कि आपको सबसे पहले इन्हीं पेजों का निर्माण करना है।


4. यदि आपका ब्लॉक भोजन बनाने से संबंधित है और आप उस पर टेक्नोलॉजी (Technology) की खबरें डालेंगे तो भी आपको ऐडसेंस  का अप्रूवल नही मिलेगा.


5. यदि आपके Blog पर किसी अन्य बेवसाइट के आर्टिकल चुरा कर लिखे गए हैं तब भी आपको अप्रूवल मिलने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि गूगल का एल्गोरिथम इतना तेज है की वह आपकी चोरी को आसानी से पकड़ लेगा और आपको ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं मिलेगा।


6. यदि आपके ब्लॉक पर मौजूद आर्टिकल बहुत ही कम शब्दों में है तब भी अप्रूवल मिलने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि यदि आप किसी विषय पर विस्तृत तरीके से बता रहे हैं तो कम से कम आपको 800 से 1000 शब्दों में अपना लेख लिखना ही चाहिए, और लेख आसान भाषा के साथ-साथ पढ़ने में पाठक को अच्छा लगना चाहिए,  जिससे पाठक आपकी वेबसाइट पर रूकेगा और आपके बेवसाइट की रेटिंग भी बढ़ेगी। 


7. बेहतरीन थीम का चुनाव भी आपको ऐडसेंस (AdSense) का अप्रूवल दिलाने में मदद कर सकता है अतः थीम का चुनाव करते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके द्वारा जिस थीम को चुनाव किया गया है, वह सही है या नही।


8. ऐडसेंस का अप्रूवल लेने के लिए आपके पास अपना एक बेहतरीन डोमेन (Domain) भी होना चाहिए जिसका चुनाव आपको इस तरीके से करना है कि जिस विषय पर आप अपना ब्लॉग बना रहे हैं उसी से संबंधित आपका डोमेन भी हो तो आपको ऐडसेंस का अप्रूवल मिलने में आसानी होगी।



9. आप जिस भी नीस पर कार्य कर रहे हैं आपको उसी से संबंधित लेख लिखने चाहिए अन्यथा अप्रूवल मिलने में परेशानी हो सकती है, हां यह बात अलग है कि यदि आपको एक बार एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है तो आप अपनी वेबसाइट पर अन्य विषयों के बारे में भी लिख सकते हैं


10. गूगल इस बात की भी पुष्टि करता है की आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आ रहा है अथवा नहीं उसी आधार पर गूगल आपको ऐडसेंस का अप्रूवल भी देता है


यह तो कुछ महत्वपूर्ण 10 कारण थे जिनकी वजह से एक ब्लॉगर को ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं मिलता है, इसलिए सिर्फ कंटेट/लेख लिख लेने से ही हमारी कमाई प्रारम्भ नही होती है, बल्कि एडसेंस का अप्रूवल प्राप्त करने के पश्चात् ही हमारी वेबसाइट पर एड दिखाई देते है, जिस पर विजीटर के क्लिक करने से राजस्व बनता है, जितने ज्यादा विजिटर आयेगें उतनी ज्यादा कमाई होने की संभावना बनती है।



कैसे पता चलता है कि हमें एडसेंस का अप्रूवल मिल गया है ?

                                                                                जैसे ही आपकी वेबसाइट पर कुछ ट्रैफिक आने लगता है, तो आप एडसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं, एडसेंस ( AdSense ) का अप्रूवल मिल जाने पर आपके उसी ईमेल एड्रेस पर एक मेल गूगल की तरफ से भेजा जाता है, जिसके माध्यम से आपको सूचित किया जाता है कि आपकी उक्त वेबसाइट एड के लिए तैयार है, आप अपनी बेवसाइट पर एड कोड पेस्ट कर सकते हैं।


जो मेल आपको गूगल एडसेंस की तरफ से भेजा जाता है वो कुछ इस तरह से दिखता है, जिसे आप चित्र में आसानी से देख सकते हैं।























8/11/21

2022 me kaise milega AdSense ka approval

क्या AdSense का अप्रूवल लेने के दौरान हम अपने ब्लॉग पर पोस्ट लिख सकते हैं?

2022 me kaise milega AdSense ka approval


                         
कई लोगों के दिमाग में आता है कि यदि हमने AdSense के लिए अप्लाई कर रखा है तो क्या हम अपनी वेबसाइट/ब्लॉग पर आर्टिकल लिख सकते हैं या नहीं, तो इसका जवाब है हाँ


आज प्रतिदिन कई हजार नए Blog बनाये जा रहे है, और प्रतिदिन कई हजार वेबसाइट भी बनाई जाती है किसी को एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है तो किसी को अप्रूवल मिलता ही नही है।


कई लोगों के दिमाग में ये बात आती है कि यदि हमने एडसेंस के लिए Apply कर दिया है तो क्या हम अपनी वेबसाइट पर आर्टिकल लिखते रहें या नही?

कुछ बिन्दुओें के माध्यम से ये बात समझने का प्रयास करते हैं कि ये कैसे काम करता है।


और यदि आप एडसेंस के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इन सभी बातों का ध्यान रखना ही होगा।


1). आपने अपनी नई वेबसाइट बनाई है, और आप उस पर नये आर्टिकल लिख रहे हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान देना है कि आप अपनी वेबसाइट पर निरन्तर आर्टिकल/लेख लिखते रहें। इस निरन्तरता को नियमित बनाये रखे।


2). आपने यदि 20-25 आर्टिकल लिखने के बाद एडसेंस के लिए आवेदन कर दिया है, तो लगातार अपने आर्टिकल की संख्या को बढ़ाते रहें।


उदाहरण के तौर पर यदि आप 3-4 दिनों के अन्तराल पर 1 यूनीक आर्टिकल लिखते हैं, तो यही प्रयास करें कि नियमित समय पर ही आपका लेख प्रकाशित हो जाये।


3). कई लोग 25-30 लेख लिखने के बाद इस आशा में बैठ जाते हैं कि जब उनको एडसेंस का अप्रूवल मिलेगा, तभी वो लिखेगें, ऐसा बिल्कुल नही होना चाहिए, आपको लगातार अपने लेख लिखने है, जिससे गूगल को भी इस बात का एहसास हो, कि आप अपने कार्य के प्रति सजग है और अपने काम को गंभीरता से ले रहें हैं।


4). वैसे एडसेंस का अप्रूवल अधिकतम 10-15 दिनों में मिल जाता है, और कई बार ऐसा भी देखा गया है कि एडसेंस का अप्रूवल सिर्फ 24 घंटों के अन्दर ही मिल जाता है।


5). इस बात का हमेशा ध्यान देना है कि आपको किसी का कंटेट चुराना नही है और न ही कॉपी करना है, अन्यथा आप कितने भी आर्टिकल क्यों न लिखे आपको AdSense का अप्रूवल नही मिलेगा।


  • आखिर ढेर सारे आर्टिकल होने के बावजूद भी एडसेंस का अप्रूवल क्यों रिजेक्ट हो जाता है?


        कई बार ऐसा होता है जब हम कई आर्टिकल लिखते है इसके बावजूद हमें एडसेंस का अप्रूवल मिल नही पाता है, इसके पीछे कई कारण होते है हम ऐसे ही 5 महत्वपूर्ण कारणों को बताने का प्रयास करेगें जिसके कारण AdSense का अप्रूवल मिलने में बहुत दिक्कत होती है।


1). यदि आपके ब्लॉग पर आर्टिकल बहुत छोटे-छोटे लिखे होते है अर्थात् 200 या 300 शब्दों के आर्टिकल तो आपको एडसेंस का अप्रूवल मिलने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि किसी भी ब्लॉग के लिए ये आवश्यक है कि आर्टिकल की शब्द सीमा कम से कम 500 शब्द होना ही चाहिए।


2). आपके द्वारा लिखे गये लेख बिल्कुल यूनीक होने चाहिए, अर्थात् ऐसे आर्टिकल जिसके माध्यम से किसी भी विषय पर विस्तृत ज्ञान दिया गया हो, यदि संभव हो तो चित्रों के माध्यम से बताया गया हो।


3). आपके द्वारा लिखे गये लेख किसी भी वेबसाइट से चुराये हुये या कॉपी किये गये नही होने चाहिए, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि गूगल का एल्गोरिदम बहुत ही बेहतरीन है, वो आपके लिखे गये लेख से पता लगा सकता है कि उक्त आर्टिकल कहीं से चुराये गये है, इसलिए आपको एडसेंस मिलने में कठिनाई हो सकती है।


4). आपके द्वारा लिखे गये आर्टिकल में अश्लील सामग्री बिल्कुल भी नही होनी चाहिए, आपका लेख कम से कम 500 से 600 शब्दों में होने ही चाहिए, वैसे बेहतरीन आर्टिकल की लम्बाई 1000-1200 शब्दों  में हो तो ज्यादा बेहतर है।


5). आपकी वेबसाइट जिस भी नीस से सम्बन्धित हो आपको उसी विषय पर लेख लिखने है, अर्थात् यदि आपकी वेबसाइट यदि Food के विषय से सम्बन्धित है तो आपको उसी के बारे में लिखने का प्रयास करना चाहिए न कि आप उस पर Technology के बारे में बताये।