-->

8/11/21

2022 me kaise milega AdSense ka approval

क्या AdSense का अप्रूवल लेने के दौरान हम अपने ब्लॉग पर पोस्ट लिख सकते हैं?

2022 me kaise milega AdSense ka approval


                         
कई लोगों के दिमाग में आता है कि यदि हमने AdSense के लिए अप्लाई कर रखा है तो क्या हम अपनी वेबसाइट/ब्लॉग पर आर्टिकल लिख सकते हैं या नहीं, तो इसका जवाब है हाँ


आज प्रतिदिन कई हजार नए Blog बनाये जा रहे है, और प्रतिदिन कई हजार वेबसाइट भी बनाई जाती है किसी को एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है तो किसी को अप्रूवल मिलता ही नही है।


कई लोगों के दिमाग में ये बात आती है कि यदि हमने एडसेंस के लिए Apply कर दिया है तो क्या हम अपनी वेबसाइट पर आर्टिकल लिखते रहें या नही?

कुछ बिन्दुओें के माध्यम से ये बात समझने का प्रयास करते हैं कि ये कैसे काम करता है।


और यदि आप एडसेंस के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इन सभी बातों का ध्यान रखना ही होगा।


1). आपने अपनी नई वेबसाइट बनाई है, और आप उस पर नये आर्टिकल लिख रहे हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान देना है कि आप अपनी वेबसाइट पर निरन्तर आर्टिकल/लेख लिखते रहें। इस निरन्तरता को नियमित बनाये रखे।


2). आपने यदि 20-25 आर्टिकल लिखने के बाद एडसेंस के लिए आवेदन कर दिया है, तो लगातार अपने आर्टिकल की संख्या को बढ़ाते रहें।


उदाहरण के तौर पर यदि आप 3-4 दिनों के अन्तराल पर 1 यूनीक आर्टिकल लिखते हैं, तो यही प्रयास करें कि नियमित समय पर ही आपका लेख प्रकाशित हो जाये।


3). कई लोग 25-30 लेख लिखने के बाद इस आशा में बैठ जाते हैं कि जब उनको एडसेंस का अप्रूवल मिलेगा, तभी वो लिखेगें, ऐसा बिल्कुल नही होना चाहिए, आपको लगातार अपने लेख लिखने है, जिससे गूगल को भी इस बात का एहसास हो, कि आप अपने कार्य के प्रति सजग है और अपने काम को गंभीरता से ले रहें हैं।


4). वैसे एडसेंस का अप्रूवल अधिकतम 10-15 दिनों में मिल जाता है, और कई बार ऐसा भी देखा गया है कि एडसेंस का अप्रूवल सिर्फ 24 घंटों के अन्दर ही मिल जाता है।


5). इस बात का हमेशा ध्यान देना है कि आपको किसी का कंटेट चुराना नही है और न ही कॉपी करना है, अन्यथा आप कितने भी आर्टिकल क्यों न लिखे आपको AdSense का अप्रूवल नही मिलेगा।


  • आखिर ढेर सारे आर्टिकल होने के बावजूद भी एडसेंस का अप्रूवल क्यों रिजेक्ट हो जाता है?


        कई बार ऐसा होता है जब हम कई आर्टिकल लिखते है इसके बावजूद हमें एडसेंस का अप्रूवल मिल नही पाता है, इसके पीछे कई कारण होते है हम ऐसे ही 5 महत्वपूर्ण कारणों को बताने का प्रयास करेगें जिसके कारण AdSense का अप्रूवल मिलने में बहुत दिक्कत होती है।


1). यदि आपके ब्लॉग पर आर्टिकल बहुत छोटे-छोटे लिखे होते है अर्थात् 200 या 300 शब्दों के आर्टिकल तो आपको एडसेंस का अप्रूवल मिलने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि किसी भी ब्लॉग के लिए ये आवश्यक है कि आर्टिकल की शब्द सीमा कम से कम 500 शब्द होना ही चाहिए।


2). आपके द्वारा लिखे गये लेख बिल्कुल यूनीक होने चाहिए, अर्थात् ऐसे आर्टिकल जिसके माध्यम से किसी भी विषय पर विस्तृत ज्ञान दिया गया हो, यदि संभव हो तो चित्रों के माध्यम से बताया गया हो।


3). आपके द्वारा लिखे गये लेख किसी भी वेबसाइट से चुराये हुये या कॉपी किये गये नही होने चाहिए, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि गूगल का एल्गोरिदम बहुत ही बेहतरीन है, वो आपके लिखे गये लेख से पता लगा सकता है कि उक्त आर्टिकल कहीं से चुराये गये है, इसलिए आपको एडसेंस मिलने में कठिनाई हो सकती है।


4). आपके द्वारा लिखे गये आर्टिकल में अश्लील सामग्री बिल्कुल भी नही होनी चाहिए, आपका लेख कम से कम 500 से 600 शब्दों में होने ही चाहिए, वैसे बेहतरीन आर्टिकल की लम्बाई 1000-1200 शब्दों  में हो तो ज्यादा बेहतर है।


5). आपकी वेबसाइट जिस भी नीस से सम्बन्धित हो आपको उसी विषय पर लेख लिखने है, अर्थात् यदि आपकी वेबसाइट यदि Food के विषय से सम्बन्धित है तो आपको उसी के बारे में लिखने का प्रयास करना चाहिए न कि आप उस पर Technology के बारे में बताये।


















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts