-->

22/1/22

Know who will win and who will become the Chief Minister in the 2022 assembly elections.

5 राज्यों में चुनावों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों द्वारा जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा था वो सभी चुनावी आचार संहिता लागू होते ही बन्द हो गयी है और अब सभी राजनीतिक दलों ने वर्चुअल रैली का सहारा लेना प्रारम्भ कर दिया है।

कब होगें चुनावः-

                  दिनांकः 8 जनवरी, 2021 को चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में क्रमशः उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, और गोवा में चुनाव कराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।


किन राज्यों में कब-कब होगें चुनावः-

                                            चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार

  • उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगें, जो 10 फरवरी से प्रारम्भ होकर 7 मार्च तक होगें।
  • उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होगें, जो कि एक ही चरण में सम्पन्न होगें।
  • मणिपुर राज्य में दो चरणों में चुनाव होने है, प्रथम चरण 27 फरवरी तथा द्वितीय चरण 3 मार्च को होगें।
  • पंजाब राज्य में दिनांकः 20 फरवरी को सिर्फ एक चरण में चुनाव होगें। 
  • गोवा राज्य में भी 14 फरवरी को सिर्फ 1 चरण में चुनाव होने है।


किस राज्य में कितनी विधानसभा की सीटें हैः?

                                                                    चुनाव की तारीखों के बाद आइये जानने का प्रयास करते हैं, कि इन 5 राज्यों में कितनी-कितनी विधानसभा की सीटें है।


आइये इस चार्ट के माध्यम से जानिये।

जैसा हम सभी जानते है, कि विधानसभा की सीटों के हिसाब से देखा जाये तो उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाला राज्य है, जहां पर 403 विधानसभा की सीटें है। आपको बता दे उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ से भी ज्यादा है, और इतनी बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने के लिए इतनी विधानसभा की सीटें होना भी आवश्यक है।

इसीलिए उत्तर प्रदेश राज्य में चुनाव पूरे 7 चरणों में सम्पन्न होगें, जो 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक चलते रहेगें।

1- उत्तर प्रदेश 403

2- मणिपुर 60

3- गोवा 40 

4- पंजाब 117

5- उत्तराखंड 70


कैसे होगें प्रचार:-

                       आपको बता दें अधिसूचना जारी होने से पहले सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे, परन्तु चुनावी आचार संहिता लगने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां की भौतिक रैलियों पर रोक लगा दी गयी है।

क्योंकि वर्तमान में Covid का प्रकोप भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दल इन भौतिक रैलियों के माध्यम से बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहें थे जिसमें हजारों-लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा होते थे जिसके कारण संक्रमण की दर में तेजी से इजाफा हो रहा था। 


अब चूंकि आचार संहिता लागू हो चुकी है अब सभी राजनीतिक पार्टियों यथा भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा अन्य पार्टियों ने वर्चुअल रैलियों के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना प्रारम्भ कर दिया है।


अभी हाल ही बीजेपी के अध्यक्ष जी की तरफ से बयान आया , जिसमें उनके द्वारा हाइब्रिड रैलियां करने की बात की गयी और सोशल मीडिया से रैलियों को संबोधित करने की बात की गयी, जिसका सीधा प्रसारण किया जायेगा।


उत्तर प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव का नतीजा कई मायने में दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी में कड़ी टक्कर होने की बात चुनावी विश्लेषक बोल रहे हैं।


सभी जानते की प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा योगी आदित्यनाथ जी है, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव, तो कांग्रेस में प्रियंका गांधी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में रखा गया है।

चुनावों के बाद सभी की निगाहें 10 मार्च को होने वाली गिनती पर होगीं, जिसके बाद 2-3 घंटों में परिणाम की स्थिति से स्पष्ट हो जायेगा कि किसकी सरकार बनेगी, और कौन मुख्यमंत्री का ताज अपने सिर पर पहनेगा।












Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts