-->

26/4/21

Recent order Guidelines of Karnataka Government, कर्नाटक सरकार द्वारा 14 दिन हेतु लगाये गये आंशिक लॉकडाउन हेतु दिशा-निर्देश

कर्नाटक राज्य ने भी 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

राज्य में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य में आज सोमवार को आंशिक लॉकडाउन और दिनांकः 27 अप्रैल, 2021 दिन मंगलवार से 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर ही दी है।

राज्य में बढ़ते संक्रमण के बीच इस तरह के फैसले को मंजूरी देने का मुख्यमंत्री का फैसला आम जनमानस में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए लिया गया है।

आज कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री श्री येदियुरप्पा ने मंत्रीमंण्डल की बैठक में इस फैसले पर अपनी मोहर लगायी। और 14 दिन हेतु आंशिक बंद की घोषणा की है।

चूंकि राज्य सरकार ने पहले सप्ताह में ही तालाबंदी कर दी थी, अब इसे बढ़ाकर और दो सप्ताह के लिए कर दिया गया है, इस दौरान राज्य में कई लोगों के खिलाफ उक्त महामारी के उल्लंघन के कारण मुकदमें भी दर्ज किये गये।

आंशिक बंद की घोषणा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि विस्तृत आदेश प्रदेश के मुख्यसचिव पी रवि कुमार जल्द ही जारी करेंगें जिसमें प्रदेश में लगाये गये आंशिक बंद के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश होगें।

प्रदेश में लगाये गये आंशिक बंद के सम्बन्ध में जो दिशा-निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से बताये गये है वो कुछ इस प्रकार है।

1. प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं वाली सुविधा यथा, मेडिकल, दवा, दूध, फल-सब्जियों, राशन, पेट्रोल आदि की दुकानें/संस्थान खुले रहेंगे, जिससे आम जनमानस को परेशानी को सामना न करना पड़े।

2. प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु केन्द्र सरकार ने 800 टन ऑक्सीजन देने की बात कही है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी नही आयेगी, और स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होगी।

3. उक्त मंत्रीमंडल की बैठक में मंत्रियों के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी एवं एक विशेषज्ञ समिति भी थी, जिनसे विचार विमर्श करने के बाद ही उक्त निर्णय पारित किया गया, बता दे, ये बैठक 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली।

4. मुख्यमंत्री ने बताया कि विनिर्माण को छोड़कर सभी प्रकार के उद्योग पूरी तरह से बंद रखे जायेगें।

5. शहरों में कृषि बाजार पूरी तरह से बंद रहेगें परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों के लिए छूट रहेंगी।

6. राज्य में कोई भी सार्वजनिक परिवहन नही चलेगा, बेंगलुरू में भी मेट्रो बंद रहेगी।

7. राज्य सरकार उन सभी लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा रही है, जो 45 वर्ष से अधिक है, उनके द्वारा ये भी बताया गया है कि 1 मई, 2021 से प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। जो पूरी तरह से मुफ्त होगा। 

8. आवश्यक वस्तुओं की सारी सेवाएं सिर्फ प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक ही चालू रहेंगी।


राज्य में आंशिक रोक लगाने का उद्देश्य सरकार का प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना की रोकथाम को काबू करने के लिए ही किया गया है, अब देखना है कि इस आंशिक रोक से प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर कितनी लगाम लगती है।

 

 





Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts