-->

2/5/21

पश्चिम बंगाल, असाम, केरल, तमिलनाडु एवं पुडुच्चेरी के चुनाव परिणामों की लेटेस्ट स्थिति, West Bengal, Assam, Kerala, Tamil Nadu, and Puducherry assembly election results,

 पश्चिम बंगाल, असाम, केरल, तमिलनाडु एवं पुडुच्चेरी के चुनाव परिणामों की लेटेस्ट स्थिति


अंततः वह घड़ी आ ही गयी जिसका सभी राजनीतिक दलों को बेसब्री से इंतजार था, आज दिनांकः 02.05.2021 दिन रविवार को सभी राजनीतिक पार्टियों के भाग्य का फैसला होगा। कौन सी पार्टी पश्चिम बंगाल की सत्ता को प्राप्त करती है, कौन तमिलनाडु की सत्ता को प्राप्त करता है, और कौन सी पार्टियां केरल, असाम और पुडुच्चेरी में अपनी जीत का डंका बजा पाती है।

आज 2021 के विधानसभा के चुनाव सभी पार्टियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी पार्टियों के भाग्य का ताला आज खुल जायेगा।

ये चुनाव सभी पार्टियों के लिए चुनौतीपूर्ण भी था, लेकिन अभी से कुछ कहना ठीक भी नही है क्योंकि चुनावी की रणनीति यही कहती है कि क्रिकेट का चुनाव में अन्तिम गेंद तक कुछ नही कहा जा सकता है। जब तक सबके सामने परिणाम नही आ जाते है। चुनावी विश्लेषकों का यही कहना है कि इस बार चुनाव के परिणाम 2016 से बिल्कुल अलग होगें। लेकिन ये तो आज शाम तक सामने आ जायेगा।

सबसे लम्बा चुनाव इस बार पंश्चिम बंगाल में चला जहां पर 8 चरणों में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसके अलावा सिर्फ असाम में 3 चरणों में ये विधानसभा के चुनाव सम्पन्न हुए, तथा अन्य तीन राज्यों यथा तमिलनाडु, केरल तथा पुडुच्चेरी में 1 चरणों में ही चुनाव सम्पन्न हो गये।

ये भी जानिए

किस राज्य में विधानसभा की कितनी सीटें है?

पश्चिम बंगाल - 292

केरल - 140

असाम - 126

तमिलनाडु - 234

पुडुच्चेरी - 30

पाँच राज्यों को मिलाकर कुल 822 विधानसभा की सीटों के लिए आज जोर आजमाइश हो रही है।

इन सभी सीटों पर 2016 की स्थिति ऐसी थी।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने 294 में 211 जीती थी।

केरल में एल.डी.एफ ने 140 में से 77 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित की थी।

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने 232 सीटों में 134 अपने नाम कर ली थी।

असाम में भाजपा ने 126 सीटों में से 86 सीटें जीतें थी। 

पुडुच्चेरी में कांग्रेस ने 30 में 17 सीटें जीतकर जीत अपने नाम की थी।

अब आज देखना है कि अपनी जीत को ये सभी पार्टियां दोहरा पाती है।

अभी तक के रूझानों में पश्चिम बंगाल में  भाजपा 115 सीटों पर आगे दिखायी दे रही है, तथा  तृणमूल कांग्रेस 148 पर

तमिलनाडु में डी.एम.के 122 सीटों पर बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ती हुई दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ A.D.M.K 58 सीटों पर आगे चल रही है।

केरल में L.D.F 92  सीटों पर लीड पर चल रही है। तथा यू.डी.एफ 45 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में 102 सीटों के रूझान में 60 सीटों पर भाजपा तथा 40 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है तथा 2 पर अन्य 

पश्चिम बंगाल के चुनावों में इस बार 2016 के विधानसभा के चुनावों के मुकाबलें 1.5 प्रतिशत कम वोट पड़ा। जहाँ 2016 में 83.02 प्रतिशम मत पड़े वही, दूसरी तरफ इस बार के चुनावों में 81.59 प्रतिशत मत पड़े।

तृणमूल 160 सीटों पर लीड करती दिख रही है, लेकिन उसे इस बार 44 सीटों पर नुकसान होता भी दिख रहा है।

11: 42 पर असम की सभी 126 सीटों का रूझान आने लगा है, जिसमें भाजपा 85 सीटों पर तथा कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भाजपा को पिछाड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है तथा 190 सीटों पर बढ़त बनाते हुए टॉप पर चल रही है। 

12: 08 पर तमिलनाडु में डी.एम.के 140 सीटों पर लीड करती दिख रही है, पिछली बार से उसे 40 सीटें ज्यादा मिलती हुई दिख रही है।

पुडुच्चेरी में एन.डी.ए 10  सीटों पर वहीं दूसरी तरफ यू.पी.ए 4 सीटों पर लीड करती दिख रही है।

केरल में L.D.F 88   सीटों पर लीड पर चल रही है। तथा यू.डी.एफ 48  सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में जयललिता के बाद अब स्टालिन राजनीति का जाना माना चेहरा होगा। इस बार तमिलनाडु में एमके स्टालिन का जादू चल गया है और वो सत्ता के करीब जाते हुए दिख भी रहे हैं।

वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर बात की जाये तो वो पिछले चुनाव के मुकाबले 37 सीटों पर लीड भी करते दिख रहे हैं। और  135 सीटों के साथ टॉप पर चल रहे हैं।

असम की सभी 126 सीटों का रूझान आने लगा है, जिसमें 81 सीटो पर बढ़त बनाते हुए भाजपा सत्ता की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस 45 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।

पश्चिम बंगाल में फिर से ममता दीदी का परचम लहराता दिख रहा है, वहाँ पर वो पुनः मुख्यमंत्री बनती हुई दिख रही है। वहाँ की जनता ने एक बार फिर से ममता बनर्जी पर ही विश्वास किया है। पश्चिम बंगाल के चुनाव पर देश विदेश सभी की नजर थी। और इस चुनाव को दीदी बनाम नरेन्द्र मोदी के तौर भी देखा गया, लेकिन इस बार भी तृणमूल कांग्रेस के हाथों में ही सत्ता आ रही है। 

इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को भी बढ़त जरूर मिली है, जहां पर भाजपा थी ही नही, वहां पर भाजपा भी आ गयी। भाजपा के आने की वजह से अन्य छोटी पार्टियों का तो वहां पर अस्तित्व ही खत्म हो गया।

पश्चिम बंगाल में वोट का अभी तक जो प्रतिशत रहा है वो कुछ इस प्रकार है।

एआईएफबी 0.59 प्रतिशत

एआईएमआईएम 0.01 प्रतिशत

एआईटीसी 48.40 प्रतिशत 

एजेएसयूपी 0.07 प्रतिशत 

बीजेपी 37.60 प्रतिशत

बीएसपी 0.40 प्रतिशत 

सीपीआई 0.18 प्रतिशत 

सीपीआई एम  4.54 प्रतिशत 

सीपीआई एमएल एल....

चार्ट के माध्यम से पाँचों विधानसभा चुनाव की स्थिति को देखिए।

1. तमिलनाडु

पार्टी का नामबढ़तजीती सीटों की संख्याकुल योग
AIADMK+90090
DMK+1400140
AMMK+000
MNM+101
OTH303
2. पश्चिम बंगाल
पार्टी का नामबढ़तजीती सीटों की संख्याकुल योग
TMC2050205
BJP+84084
LEFT+101
OTH202

3. केरल

पार्टी का नामबढ़तजीती सीटों की संख्याकुल योग
LDF89392
UDF43144
BJP+101
OTH303

4. असाम

पार्टी का नामबढ़तजीती सीटों की संख्याकुल योग
BJP+76076
CONG+49049
OTH101

5. पुडुच्चेरी

पार्टी का नामबढ़तजीती सीटों की संख्याकुल योग
CONG+314
BJP+549
OTH101

उक्त सारे आंकड़े लगभग 3 बजकर 15 मिनट तक के है, और अभी भी वोटों की गिनती जारी, लेकिन अभी तक के परिणामों से साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में भारतीय जनता पार्टी, केरल में एल.डी.एफ, तमिलनाडु में डी.एम.के तथा पुडुच्चेरी में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है।



भारतीय जनता पार्टी के सुवेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर नंदीग्राम की सीट अपने नाम कर ली।

1ADHIKARI SUVENDUBharatiya Janata Party109673109111076448.49
2Mamata BanerjeeAll India Trinamool Congress10793787110880847.64










































Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts