-->

9/1/22

Now you will be able to easily transfer chats from Android to iOS know about the special features of WhatsApp.

आने वाले है व्हाट्सएप में नये फीचर जो व्हाट्सएप के और भी मजेदार बना देगा। इस लेख में हम सभी इसी विषय पर चर्चा करेंगें।

Now you will be able to easily transfer chats from Android to iOS  know about the special features of WhatsApp.


ऐसे ही कुछ 5 बेहतरीन फीचर्स के बारे में हम सभी बात करने लगे हैं और ये सभी विशेषताएं इसी वर्ष से यूजर्स को मिलने वाली है।



1. ग्रुप एडमिन कर सकेगें किसी के मैसेज को डिलीटः

                                                                           व्हाट्सएप बहुत जल्दी एक बेहतरीन फीचर लेकर आने वाला है जिसके माध्यम से ग्रुप एडमिन ग्रुप में जुड़े हुये किसी भी सदस्य द्वारा भेजे गये एस.एम.एस को डिलीट कर पायेगा। कई बार ऐसा होता है, जब किसी सदस्य द्वारा ग्रुप में ऐसा मैसेज प्रसारित कर दिया जाता है। जो अन्य सदस्यों को बिल्कुल पसन्द नही करता है। ऐसी स्थिति में ग्रुप एडमिन भी कुछ नही कर पाता था लेकिन व्हाट्सएप के नये अपडेट के माध्यम से एडमिन को ये अधिकार मिल पायेगा कि वो आसानी से किसी भी सदस्य के एस.एम.एस को रिमूव कर पायेगा।

आपको ये बता दें ग्रुप एडमिन के मैसेज डिलीट करते ही ग्रुप के सभी सदस्यों को इसकी सूचना मिल जायेगी।

2- बिजनेस नियर बाई :-


                            इस फीचर के माध्यम से उपयोगकर्ता के लिए एप्लीकेशन पर बिजनेस को खोजना आसान हो जायेगा।

सर्च टूल में बिजनेस नियर बाई नाम का एक नया सेक्शन होगा जहां पर उपयोगकर्ता को कपड़े की दुकान, रेस्टोरेन्ट, राशन की दुकान इत्यादि देखने को मिलेगा और खोजने के लिए फिल्टर उपलब्ध होगें।

3. कम्यूनिटी फीचर :-

                      इस वर्ष व्हाट्सएप में कम्यूनिटी फीचर भी आने वाला है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप को एक कम्यूनिटी समुदाय से जोड़ सकेगा, एक रिपोर्ट के मुताबिक एक कम्यूनिटी में 10 समूहों को एक साथ जोड़ने की अनुमति मिलने की संभावना है।


4. स्टीकर स्टोर :-

                        आपको बता दे व्हाट्सएप के एप्लीकेशन में स्टीकर मौजूद है परन्तु जब हम डेस्कटॉप और वेब एप का उपयोग करते हैं तो ये सुविधा उपलब्ध नही है, इस समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप ने स्टीकर स्टोर को अपने डेस्कटॉप ऐप के बीटा वर्जन में शामिल किया है, और बहुत जल्दी ये सभी के लिए लांच कर दिया जायेगा।


5. चैट ट्रांसफर करने की सुविधा :-

                                          2022 में व्हाट्सएप के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोग करने वाले यूजर को आसानी से IOS पर बातों को ट्रांन्सफर करने का विकल्प मिलने वाला है, इस सुविधा की मदद से यदि एंड्रॉयड उपयोगकर्ता अपने आई.ओ.एस के चैट को हस्तांतरित करना चाहे तो आसानी से कर सकते हैं।
















Previous Post
Next Post

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम गोविन्द भण्डारी है मेरी उम्र 35 वर्ष है। अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र से एम.ए (परास्नातक) करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सेवा में कार्यरत हूँ। मुझे कम्प्यूटर पर कार्य करना सबसे ज्यादा पसन्द है और मैं अपने समय का 30 प्रतिशत से भी ज्यादा समय कम्प्यूटर पर डिजाइनिंग, सर्फिंग, और अन्य रोचक जानकारियों को इकट्ठा करने में ही बिताता हूँ। मुझे ब्लॉग लिखना, नेट सर्फिंग करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना, रोचक जानकारियों को इकट्ठा करना, घूमना, बहुत ज्यादा पसन्द है। उक्त के अलावा मुझे टेक्नोलॉजी से जुड़ी और हर प्रकार की जानकारी रखना, सीखना पसन्द करता हूँ। उक्त के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग, और मोबाइल एवं कम्प्यूटर के टिप्स एवं ट्रिक्स के बारे में भी सभी जानकारियों को सीखना मुझे पसन्द है। आशा करता हूँ कम शब्दों में दी गयी मेरे बारे में जानकारी आपकों पसन्द आयी होगी।

Related Posts